kidnapping case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

10 साल पुराने अपहरण-फिरौती केस में बड़ा फैसला : 5 दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार का जुर्माना
जोधपुर। शहर के चर्चित प्रॉपर्टी कारोबारी सियाराम के बेटे के अपहरण और फिरौती मामले में 10 साल बाद अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-4, जोधपुर महानगर के न्यायाधीश तरुण कुमार कुमावत ने मामले में दोषी पाए गए सभी पांच आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। अपर लोक अभियोजक दशरथ सिंह राजपुरोहित ने बताया कि घटना 12 मार्च 2016 की है। उस दिन सुबह सियाराम का पुत्र भूपेंद्र घर के बाहर गली में खेल रहा था। तभी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आए आरोपियों ने बच्चे को जबरन उठाकर कार में डाल लिया और फरार हो गए। उसी दिन करीब 10:30 बजे सियाराम के मोबाइल पर कॉल कर डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई और पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना के तीन दिन बाद, 15 मार्च 2016 को भूपेंद्र बावड़ी क्षेत्र स्थित एक होटल के पास सुरक्षित मिला। बच्चे ने खुद अपनी मां को फोन कर इसकी जानकारी दी। मामले की जांच तत्कालीन बनाड़ थाना उप निरीक्षक एवं अनुसंधान अधिकारी कमलदान चारण ने की।

पुलिस ने पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट पेश की। अभियोजन पक्ष ने मामले को गंभीर अपराध बताते हुए कठोर सजा की मांग की, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपियों को निर्दोष बताया। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान 32 गवाहों और 84 दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को संदेह से परे सिद्ध माना।

नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप : प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतलें और डंडे डाले, अंदरूनी अंग फटे, हालत स्थिर
उदयपुर। बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर जघन्य तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा महाराणा भूपाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वह पिछले 10 दिन आईसीयू में भर्ती रही। इस बीच, पुलिस ने एक अपचारी को हिरासत में लिया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा के शरीर पर इतने गहरे जख्म हैं कि उसके बयान दर्ज करना मुश्किल है। उसके प्राइवेट पार्ट, मलद्वार, गर्भाशय के आसपास और रीढ़ की हड्डी तक पर गहरी चोटें पहुंचाई गई। आरोपियों की हैवानियत का आलम यह था कि दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतलें और डंडे तक डाल दिए, जिससे अंदरूनी अंग फट गए। डॉक्टरों को मजबूर होकर उसके पेट से बायपास कर शौच का रास्ता बनाना पड़ा। एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर. एल. सुमन ने बताया कि बच्ची आईसीयू में है और उसकी हालत स्थिर है।

परिजनों का दर्द और पुलिस पर सवाल
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह सबूत के तौर पर बेटी के खून से सने कपड़े लेकर पुलिस के पास पहुंची। उसका आरोप है कि पुलिस ने शुरू में ही उन्हें ताने दिए कि आप अपनी बेटी को संभालकर क्यों नहीं रखते। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक पुलिस ने न तो बेटी के बयान दर्ज किए और न ही अस्पताल आकर स्थिति देखी। परिजनों ने आईजी के नाम एक पत्र भी दिखाया, जिसमें उन्होंने विस्तृत जांच की मांग की है। पत्र में पीड़िता ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र और उसके साथी युवक ने मिलकर अपहरण और दुष्कर्म किया। मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहा है।

पीड़िता 17 की तो अपचारी 15 साल का
घाटोल थानाधिकारी निर्भयसिंह ने बताया कि पीड़िता की उम्र 17 वर्ष है तो उससे दुष्कर्म करने वाले अपचारी की उम्र 15 वर्ष है। दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे, जिससे एक-दूसरे से परिचित हैं। दोनों के बीच दो वर्ष से मोबाइल पर वार्ता हो रही थी। घटना के दिन सुबह साढ़े सात बजे पीड़िता स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची, जहां अपचारी बाइक लेकर उसका इंतजार कर रहा था। वह उसकी बाइक पर बैठकर स्कूल गई, जहां से शाम को अपने घर आने के बजाय अपचारी के साथ चली गई। थानाधिकारी का कहना है कि अपचारी के साथ जाने पर पीड़िता ने अपनी मां को कॉल भी किया था कि वह आज नहीं आएगी। ऐसे में अपहरण की बात मिथ्या है। हां उसके साथ दुष्कर्म हुआ, लेकिन प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने की बात पूरी तरह निराधार है।

दोस्तों ने ही कराया अपने दोस्त का अपहरण : फिरौती के लिए बनाया प्लान, 2 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना श्याम नगर, जयपुर दक्षिण की टीम ने एक चौंकाने वाले अपहरण और फिरौती के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवक का अपहरण उसके ही दोस्तों ने किया और 20 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।

क्या है पूरा मामला

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा ने बताया कि अनिकेत सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 18 जुलाई की रात वह अपने दोस्त आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था तो दोस्त नदीम ने उससे कहा कि वह साहिल को साथ ले जाए और रास्ते में ड्रॉप कर दे।

जब अनिकेत और साहिल गाड़ी से अजमेर रोड स्थित शिवज्ञान हाइट्स के पास पहुंचे, तो साहिल ने बहाने से गाड़ी रुकवाई। गाड़ी अनलॉक होते ही चार नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी का दरवाजा खोल अनिकेत को पकड़ लिया, मारपीट की और उसकी सोने की चैन, रुद्राक्ष माला, सोने का कड़ा और पर्स लूट लिया।

इसके बाद अनिकेत को गाड़ी की पिछली सीट पर बंधक बनाकर उसे सीकर रोड पर दौलतपुरा टोल के पास ले जाया गया। वहां से बदमाशों ने साहिल के फोन से नदीम को कॉल किया और फिरौती के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग की। अनिकेत ने अपने एक और दोस्त अपुल को पैसे लाने के लिए बुलवाया, लेकिन अपुल ने समझदारी दिखाते हुए 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।

किया गया खुलासा :

आरोपियों ने अनिकेत को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने पुलिस को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। थोड़ी दूर जाकर चाबी फेंक दी और भाग निकले।

बाद में अनिकेत ने पाया कि यह पूरा प्लान उसके ही दो दोस्तों साहिल और नदीम ने मिलकर रचा था। साहिल और नदीम ने खुद मैसेज कर साजिश स्वीकार की और माफी भी मांगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई :

सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में और श्याम नगर थानाधिकारी दलवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों साहिल खान और नदीम कुरेशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्पीकार किया कि व्यापार में नुकसान होने और भारी कर्ज चढ़ जाने के कारण उन्होंने इस साजिश को अंजाम दिया।

लालकोठी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अपहरण के 4 घंटे में व्यक्ति दस्तयाब, 6 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना लालकोठी, जयपुर पूर्व ने अपहरण की एक बड़ी वारदात का मात्र चार घंटे में खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 10 अप्रैल को सरफराज होटल, एमडी रोड के सामने से एक व्यक्ति मुख्त्यार कुरैशी का कुछ लोगों ने जबरन अपहरण कर लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी  आशाराम चौधरी व एसीपी नारायण बाजिया के निर्देशन में थानाधिकारी बन्नालाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहरणकर्ता को सांगानेर क्षेत्र से सकुशल मुक्त करवाया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में माहिर आजाद, अमन अहमद, शाहरूख खान, अरशद अली, हसन और साहिल अंसारी शामिल हैं। ये सभी टोंक जिले के टोडारायसिंह थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

अपहरण की जानकारी अपहृत व्यक्ति के पुत्र अयान द्वारा दी गई, जो उस वक्त होटल में मौजूद था। मुख्त्यार कुरैशी ने पुलिस को बताया कि विदेश यात्रा से संबंधित पैसों को लेकर इन आरोपियों से विवाद था। इसी कारण उन्होंने उसका अपहरण कर मारपीट की। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

दो मासूम बच्चों के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार , बच्चे दस्तयाब
कोटा। नयापुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो मासूम बच्चों को दस्तयाब कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खंडगावड़ी निवासी भरत कुमार ने बुधवार को रिपोर्ट दी थी उसके बड़े भाई राम बाबू का दोस्त साबिर अली पुत्र शमसुद्दीन निवासी केबल नगर अनंतपुरा हमारे घर आता जाता था। आरोपी साबिर अली बुधवार दोपहर 2:00 बजे घर आया । उनके बच्चों भूपेंद्र 4 साल तथा मनु 3 साल को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गया और अभी तक लौट कर नहीं आया है। हमने दोनों बच्चों को रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्र में पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश में जुट गई । इसी दौरान पुलिस ने कल सुबह 3:30 बजे गुमानपुरा फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी साबिर अली को गिरफ्तार कर दोनों बच्चों को दस्तयाब किया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।