ED raids - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर कार्रवाई : ईडी ने की छापेमारी, बड़ी मात्रा में जमीनों से जुडे दस्तावेेज जप्त
जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव के अजमेर रोड स्थित आवास, बहरोड सहित दस ठिकानों पर छापेमारी की। यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फर्म के जरिए सरकारी परियोजनाओं में घटिया सामग्री सप्लाई की। इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज और अन्य सबूत जब्त किए हैं।

सूत्रों के अनुसार यादव की फर्म द्वारा नियमों का उल्लंघन कर ठेकों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। ईडी की टीम ने वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़े कई कागजात और डिजिटल डेटा भी जब्त किया है। इस मामले को लेकर प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि यादव के खिलाफ कई अन्य गंभीर आरोपों की भी जांच चल रही है। ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक और व्यापारिक हलकों में हलचल मची हुई है। यादव के ठीकनो पर पांच करोड़ की नकदी, चार करोड़ के सोने का सामान सहित अन्य बड़ी मात्रा में जमीनों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए है।

झारखंड में जहांगीर आलम के घर ईडी की छापेमारी, 25 करोड़ रुपए नगद बरामद
रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में आज छापेमारी कर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर से 25 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं।

ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

वहीं दूसरी तरफ रांची के सेल सिटी सहित कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने पर तलाशी कर रही है। ईडी की दूसरी टीम बरियातू, मोरहाबादी और बोड़ेया इलाके में छापेमारी कर रही है। जेल में बंद इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम ने यह कार्रवाई की है।

तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
रांची। झारखंड में रांची के तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ईडी की टीम आज छापेमारी कर रही है।

ईडी की टीम  गुरुवार सुबह मीरा सिंह और कांग्रेसी नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की है।

उल्लेखनीय है कि खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

झारखंड के रांची समेत अन्य स्थानों पर ईडी की छापेमारी जारी
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव सहित उनके कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीम ने  छापेमारी की है।

रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं। किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम मुख्यमंत्री के मित्र कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

अवैध खनन के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम रांची और राजस्थान में 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी सूत्रों ने बताया कि ईडी की छापेमारी अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू (मीडिया सलाहकार, सीएम हेमंत सोरेन), आईएएस रामनिवास यादव ( उपायुक्त, साहेबगंज व राजस्थान स्थित आवास), आर्किटेक्ट विनोद कुमार, खोड़निया ब्रदर्स ( साहेबगंज ), पप्पू यादव ( देवघर ), डीएसपी राजेन्द्र दूबे ( हजारीबाग और अन्य जगह ) अभय सरावगी ( कोलकाता ) और अवधेश कुमार के यहां चल रही है।

ED Raid: 12.82 करोड़ फ्रीज, 2.33 करोड़ की बेहिसाब नकदी जब्त
चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु में  कई स्थानों पर छापेमारी करके  रेत खनन माफिया पर कार्रवाई करते हुए 12.82 करोड़ रुपये फ्रीज किए तथा 2.33 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का 1,204.6 ग्राम सोना जब्त किए हैं।

ईडी ने अवैध रेत खनन मामले में राज्य के छह जिलों में आठ रेत खनन यार्डों सहित 34 स्थानों पर छापेमारी की। ईडी ने एक रिपोर्ट में कहा कि अवैध रेत खनन मामले में गत नौ सितंबर को तमिलनाडु के छह जिलों में आठ रेत खनन यार्डों, रेत खनन ठेकेदारों एस.रामचंद्रन, के. रथिनम और करिकालन एवं उनके सहयोगी, ऑडिटर पी. शनमुगराज, अवैध रेत खनन मामले तथा तमिलनाडु सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न लोगों के आवासीय व व्यावसायिक परिसरों सहित 34 स्थानों पर तलाशी ली गयी।

ईडी ने कहा कि तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार के आपत्तिजनक दस्तावेज पाए गए, 12.82 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए और 2.33 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी व 56.86 लाख रुपये मूल्य का 1024.6 ग्राम सोना जब्त किया गया।

छापेमारी के दौरान फर्जी लेन-देन और बेनामी कंपनियों के सबूत मिले। ईडी ने कहा कि खनन की गई रेत की कुल मात्रा का भी पता लगाया जा रहा है और अवैध रूप से खनन की गई रेत को ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लॉरियों की संख्या का भी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से विश्लेषण किया जा रहा है।

ईडी राजस्थान में घुसने के लिए तड़प रही है: अशोक गहलोत
जयपुर। पेपर लीक मामले में ईडी की प्रदेश में 27 जगहों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इनकम टैक्स, ईडी राजस्थान में घुसने के लिए तड़प रही है। पेपर लीक में एसीबी अच्छा काम कर रही है। अब बिना मतलब ईडी का हस्तक्षेप किया जा रहा है।

सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स की क्रेडिबिलिटी बनी रहनी चाहिए। इन अधिकारियों को दबाव में आना बंद कर देना चाहिए। गहलोत ने ओएसडी लोकेश शर्मा का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें पेशी पर जाना पड़ता है। केस बना दिया जिसका कोई भी सबूत नहीं है। हम तो राजस्थान में ईडी, सीबीआई का इंतजार कर रहे थे स्वागत है।

पेपर लीक मामले में ईडी ने कई जगहों पर मारा छापा
उदयपुर। आरपीएससी की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रदेश के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की है।

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत  जयपुर, बाड़मेर,अजमेर और उदयपुर जिले सहित कुछ अन्य शहरों में कारवाई की है। राज्य भर में 27 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हुई है। डूंगरपुर में आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा व अन्य के ठिकानो पर कारवाई जारी है।

वही सांचोर क्षेत्र के अचलपुर व रीड़िया धोरा हेमागुड़ा में ईडी की कार्रवाई की सूचना आई है। पेपर लीक मामले में सुरेश ढाका व सुरेश बिश्नोई के घर पर ईडी की कार्रवाई की गई है और घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है।

शराब घोटाले में ईडी की दिल्ली सहित हैदराबाद और पंजाब में 35 ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले के मामले में एक बार फिर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों ने दिल्ली सहित हैदराबाद और पंजाब में 35 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। इन सभी जगहों पर छापेमारी करके सबूत एकत्रित करने की कोशिश की। इस मामले में विजय नायर और समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी को समीर महेंद्र से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली है। ईडी को इस घोटाले के तार आंध्र प्रदेश और पंजाब से जुडे़ होने का शक  है। गौरतलब है कि एलजी की शिकायत पर दिल्ली में शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया था, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी सम्मिलित होने का आरोप लगा था। इसके बाद ईडी ने जांच शुरू कर उनके घर और बैंक लॉकर की तलाशी ली थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में कहा कि ईडी के अधिकारी 500 से ज्यादा रेड कर चुके हैं। सीबीआई और ईडी के 300 से ज्यादा अधिकारी मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए 3 महीने से 24 घंटे इसी काम में लगे हुए है। इसके बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला, क्योंकि कुछ किया ही नहीं है। गंदी राजनीति के लिए अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे में देश कैसे तरक्की करेगा?

गाजीपुर लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक आवास पर ईडी का छापा
गाजीपुर। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने गुरूवार सुबह उत्तर प्रदेश में गाजीपुर लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक आवास पर छापा मारा।

प्राप्त  जानकारी के अनुसार  प्रवर्तन निदेशालय की टीम गाजीपुर  जनपद में सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक घर यूसुफपुर फाटक पर केंद्रीय  सुरक्षा बल की भारी-भरकम टीम के साथ पहुंच गयी।  इसके अतिरिक्त गाजीपुर  नगर स्थित अंसारी बंधुओं के करीबी प्रॉपर्टी व्यवसाई गणेश दत्त मिश्रा,  सर्राफा व्यवसाई विक्रम अग्रहरि और ट्रैवेल्स व्यवसाई समसुद्दीन खान के घर  छापेमारी की गई। एक साथ चार जगहों पर छापेमारी के चलते जनपद में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग एक दूसरे से सवाल पूछते रहे हालांकि अभी तक किसी  भी अधिकारी की आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। जेल में बंद बाहुबली सांसद मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी का ङ्क्षशकजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में आज उनके भाई और करीबियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है। गाजीपुर। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने गुरूवार सुबह उत्तर प्रदेश में गाजीपुर लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक आवास पर छापा मारा।