UP Government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

योगी मंत्रिमंंडल की अहम बैठक आज: उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025 ​सहित 23 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में कुल 23 प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें ‘उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025’ को मंजूरी मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के 10 प्रस्ताव और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के तीन प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग में लिपिकीय संवर्ग के पुनर्गठन से जुड़ा प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल रहेगा।

उधर, संगठनात्मक स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कमेटी के गठन और निगमों, आयोगों व बोर्डों में कार्यकर्ताओं के मनोनयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। करीब एक घंटे चली इस बैठक में प्रदेश कमेटी के गठन, विभिन्न पदों पर नियुक्तियों और कार्यकर्ताओं के समायोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यह सुझाव सामने आया कि जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं मिल पा रहा है या जिन्हें हटाया जाना है, उन्हें निगमों, बोर्डों और आयोगों में समायोजित किया जाए। बताया जा रहा है कि यह बैठक पहले मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित थी, लेकिन उनके शहर से बाहर होने के कारण इसे ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित किया गया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को फोन पर पूरी जानकारी दी और प्रस्तावित सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

वर्तमान में संसद सत्र चलने के कारण प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में ही रहेंगे। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली में होने वाली बैठक में प्रदेश स्तरीय कमेटी के गठन और मनोनयन से जुड़े नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी, जिसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

कोडीन सिरप की तस्करी पर मुख्यमंत्री योगी का कड़ा रूख, सपा पर लगाए कई गंभीर आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इस संबंध में गलत तरीके से तस्करी के पुख्ता सबूत सामने आए हैं, जिसके बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनके संबंध समाजवादी पार्टी (सपा) से हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

सीएम योगी ने कहा, इस बारे में तभी कुछ कहा जाएगा जब जांच पूरी हो जाएगी। जांच पूरी होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर अपराधी के संबंध सपा से होते हैं। समाजवादी पार्टी बार-बार वही गलती करती है। धूल चेहरे पर होती है और साफ आईने को किया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ग़ौरतलब है कि, एक दिन पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर करोड़ों रुपये के कोडीन-युक्त कफ सिरप की अवैध आपूर्ति में संलिप्त लोगों को बचाने का आरोप लगाया था।

अखिलेश यादव ने सपा विधायकों की बैठक के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा के आने वाले सत्र में उठाए जाने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें कथित कोडीन और कफ सिरप रैकेट एक बड़ी चिंता का विषय था।

अतीक की लूटी गई जमीन वापस मिलेगी मालिकों को
लखनऊ।  अतीक अहमद के आतंक का ये आलम था कि कहा जाता था कि जो जमीन उसे पसंद आ जाती थी, वह उसकी हो जाती थी। इनमें से किस जमीन के लिए कितना पैसा देना है या बिल्कुल नहीं देना है, यह पूरी तरह से उस पर निर्भर था। आरोप है कि अतीक ने इस तरह से तमाम सरकारी और प्राइवेट जमीनों पर कब्जा किया था। अतीक के इस आतंक से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

ऐसी चर्चा है कि जिन लोगों की जमीनें अतीक ने छीनी थीं, उसे उन्हें वापस करने की कवायद शुरू की जाने वाली है। इसके लिए एक आयोग भी गठित किया जाना है, जो इन जमीनों को कानूनी तौर पर लोगों को वापस दिलाने में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों के खिलाफ  ऐक्शन तेज हो गया। सरकारी जमीनों को अतीक के कब्जे से मुक्त कराया गया और उस पर सरकारी आवास बनाए गए। अतीक के पास कथित तौर पर तमाम ऐसी जमीनें भी थीं, जिन्हें उसने लोगों से जबरन छीना था। लोगों को धमकाकर उनकी जमीनों पर कब्जा किया था। तमाम ऐसे लोग आज भी पुलिस थानों का चक्कर काट रहे हैं। अब योगी सरकार का प्लान है कि इन जमीनों को अतीक गैंग के कब्जे से मुक्त कराया जाए और उन लोगों को वापस की जाए, जिनकी ये जमीनें थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए एक आयोग के गठन पर विचार किया जा रहा है। यह आयोग पीड़ितों को जमीन वापस दिलाने में कानूनी सहयोग प्रदान करेगा।बताया जाता है कि अतीक और उसके परिवार के पास 11 हजार करोड़ की चल.अचल संपत्ति है। उत्तर प्रदेश, मुंबई, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी अतीक की संपत्तियां बताई जाती हैं। सिर्फ अतीक ही नहीं, उसके गुर्गों और करीबियों के पास भी अथाह संपत्ति है।  जिनमें से काफी हिस्सा अवैध है। अतीक के करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम के पास भी अरबों की अवैध संपत्ति होने का दावा किया जा रहा है।

एक दिन सदन में सिर्फ औरतों की बात, सही पहल!
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। यह गुरुवार का दिन था जब उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने महिला शक्ति के लिए विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में पक्ष-विपक्ष सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। विधानसभा की सदस्य संख्या 403 है, जिसमें महिला विधायक मात्र 47 हैं। 22 तो पहली बार सदन में पहुंची। 100 सदस्यीय विधान परिषद में भी सिर्फ 6 महिलाएं हैं। फिर भी यह पहल प्रशंसनीय कही जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सिर्फ महिलाओं के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया जाना अच्छी शुरुआत है। इस सबके बीच अच्छी बात यह भी रही कि ऐसे सत्र को लेकर किसी भी दल ने कोई खोट नहीं निकाला। सरकार के इस फैसले का विरोध किसी पार्टी द्वारा किया जाना अनुचित भी था। यह सोच भी अतिश्योक्ति ही थी। क्योंकि, जिस देश में पुरुषों से अधिक संख्या में महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लें, वहां ऐसे कदम का विरोध होना असंभव ही है। ऐसे मुद्दों पर सर्वसम्मति से काम होना भी चाहिए। उत्तर प्रदेश में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव का विधानसभा में उठाया गया यह सवाल कि महिलाओं के लिए एक दिन या एक सत्र काफी नहीं है, प्रशंसनीय बयान है। देखा जाए तो बात सही भी है। आधी आबादी के लिए किसी विधानसभा में सिर्फ  एक दिन या एक सत्र ही विशेष रूप से आयोजित हो, यह न्यायोचित नहीं है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सदस्य संख्या 403 है। जिसमें महिला विधायकों की संख्या 47 है। इनमें 22 महिलाएं ऐसी हैं, जो पहली बार विधायक बनकर सदन में पहुंची और 100 सदस्यीय विधान परिषद में मात्र 6 महिलाएं ही हैं। ऐसे में प्रथम दृष्ट्या यह आंकड़ा काफी कम है। दूसरी बात यह कि महिलाओं से जुड़े अनगिनत मुद्दे हैं, जो आम सत्र के दौरान चर्चा का विषय नहीं बन पाते। ऐसे में महिलाओं के लिए विशेष सत्रों का आयोजन देश की सभी विधानसभाओं और लोकसभा में भी होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी तरफ  से यह अनूठी पहल शुरू करके देश के बाकी राज्यों को नया रास्ता दिखाया है। वक्त की नजाकत भी यही कहती है कि महिलाओं के विषयों को लेकर विस्तृत रूप से विधानसभाओं और संसद में चर्चा हो और इसके लिए विशेष सत्र का आयोजन एक बेहतर प्रयास हो सकता है।

महिलाओं का योगदान शुरू से हमारे समाज के उत्थान में रहा है। यह वही देश है, जहां सावित्री ही एक पति या यूं कहें पुरुष की जान बचाती है और वह द्रौपदी भी एक महिला ही है, जो अपना सब कुछ दांव पर लगाकर पुरुष के वचन को निभाने को तत्पर रहती है। कुल मिलाकर महिला शक्ति का त्याग और समर्पण ही सब कुछ है, जिसने पुरुष जाति का सदैव साथ निभाया है। उनके लिए अपने अस्तित्व को भी दांव पर लगाया। ऐसे में यह कहें कि मातृ शक्ति ही किसी भी समाज के विकास का आधार होती हैं और समाज में उनकी स्थिति से उस समाज की दिशा और दशा का ज्ञान होता है, तो यह बड़ी बात नहीं होगी। गत कुछ दशकों में महिलाओं के प्रति देश-दुनिया के नजरिए में भी बदलाव का दृष्टिकोण देखने को मिला है। इतना ही नहीं कहते हैं कि जिस समाज में महिलाओं के हाथ में बागडोर होती है, वहां ज्यादा मानवीय और संतुलित ढंग से विकास होता है।  हमारा देश सदैव से मातृ शक्ति की अहमियत को स्वीकार करता आ रहा है। लेकिन, कुछ रूढ़ियों और दकियानूसी सोच की वजह से एक समय ऐसा भी आया, जब समाज और विकास में महिलाएं भागीदारी न बन सकी। उन्हें हाशिए पर ढकेल दिया गया। पर, हर समय एक समान नहीं होता और अब देश में महिलाएं तेजी के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आज महिलाएं हमारे समाज में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सभी स्तरों पर आगे आ रही हैं और इसके लिए हमारी रहनुमाई व्यवस्था भी संजीदा दिखती है, जो एक सुखद पहलू है। इस बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला सत्र का आयोजन होना और उसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की सकारात्मक भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि महिलाओं के मुद्दे पर देश में एक अच्छी और माकूल स्थिति का निर्माण हो रहा है। यह मातृ शक्ति के लिए हर दृष्टिकोण से बेहतर कदम होगा।

महिला सत्र के आयोजन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि देश की आजादी में रानी लक्ष्मीबाई, बेगम हजरत महल, अवंतीबाई लोधी, चांद बीबी,कस्तूरबा गांधी और सरोजिनी नायडू समेत कई महिलाओं का योगदान रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारत के सबसे बड़े विधानमंडल का यह सत्र देश के सामने एक उदाहरण पेश करेगा कि आखिर महिला सदस्य क्या बोलना चाहती है। इस सत्र की विशेष बातें यह रही कि महिलाओं के लिए निर्धारित सत्र वाले दिन उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में पीठासीन अधिकारी भी महिलाएं ही रहीं। सदन दिनभर महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर चर्चा करते हुए दिखाई दिया। योगी सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति पर भी सदस्यों ने इस दौरान अपनी बात कही।

-सोनम लववंशी
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

PM मोदी ने की CM योगी की तारीफ, बोले- भाई-भतीजावाद नहीं, विकासवाद से चल रही है यूपी सरकार
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत सात वर्षों की विकास योजनाओं को 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का आधार बताते हुए गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं, बल्कि विकासवाद से चल रही है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन, स्वास्थ्य, यातायात एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 1583 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। बीएचयू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य बाबा विश्वनाथ की के आशीर्वाद से संपन्न हो रहे हैं। काशी की जनता के सहयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी मेहनत के कारण लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कोरोना को गत 100 वर्ष की सबसे बड़ी महामारी बताते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों से अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने इस संकट का मजबूती से मुकाबला किया। इसके लिए स्वास्थ्य एवं अन्य कोरोना योद्धाओं ने अपने जीवन पर खेलकर हम सब की रक्षा की। काशी वासियों ने इस संकट की घड़ी में एक दूसरे की मदद की। यह बहुत ही सराहनीय है। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, रेल, बिजली, कृषि समेत हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से रोजगार सृजन की व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही इसके आसपास के गांव वासियों का जीवन आसान होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। बहन-बेटियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। अपराधियों को पता है कि अब उनके साथ क्या होगा। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के कारण दुनियाभर के निवेशक आत्मनिर्भर भारत के यज्ञ में साथ हो रहे हैं। वे राज्य में निवेश कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोगों रोजगार मिलेगा। मोदी ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया उनमें गोदौलिया चौराहे पर पहली मल्टीलेवल पार्किंग, बीएचयू अस्पताल में 100 बिस्तरों का मातृत्व एवं शिशु शाखा, वाराणसी-गाजीपुर सड़क पर 3 लेन का फ्लाईओवर पुल, बीएचयू परिसर में शिक्षकों के लिए कई आवासीय भवन, क्षेत्रीय नेत्र चिकित्सालय, पर्यटन विकास के लिए गंगा में यातायात के लिए रो-रो सेवा समेत 744 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने 839 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उनमें बीएचयू में सेंटर फॉर स्किल्स एंड टेक्निकल स्पोर्ट ऑफ सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रो-केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), जल मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 143 परियोजना, करखियांव में आम एवं सब्जी के लिए इंटीग्रेटेड पैक हाउस का शिलान्यास योजनाएं में शामिल है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी, रवींद्र जायसवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनसभा में करीब 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

'शूटर दादी' चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा नोएडा शूटिंग रेंज, योगी सरकार ने की घोषणा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'कू' एप के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होने लिखा कि ख्यातिलब्ध निशानेबाज चन्द्रो तोमर जी जीवटता, जिजीविषा और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं। हाल ही में उनका देहावसान हुआ है। मातृ शक्ति को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान के क्रम में यह एक प्रयास है। उनके नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा

गौरतलब है कि शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का पिछली अप्रैल को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष की थी। 60 वर्ष की उम्र से निशानेबाजी में हाथ आजमाने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग शूटर ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। बागपत जिले की निवासी इस शूटर के जीवन पर बॉलीवुड में सांड की आंख नामक फिल्म भी प्रदर्शित हुई थी, जिसे भरपूर सफलता मिली थी।