7-killed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रामदेवरा दर्शनार्थियों की ट्रोली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 7 की मौत
पाली। पाली जिले के सुमेरपुर के शिवगंज-सिरोही सड़क मार्ग से शुक्रवार की रात फिर बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन रामदेवरा जातरूओं के लिए सफर सुरक्षित करने के केवल बैठकों में ही निर्णय लेता रहा और इधर एक हादसे में सात जातरूओं की दर्दनाक मौत हो गई। रामदेवरा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को यहां ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-सिरोही हाईवे (बाईपास) पर हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे। ट्रॉली रामदेवरा की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर हाईवे पर पिछले दिनों हुए हादसे के बाद वन-वे कर रखा था। इस दौरान दो ट्रेलर के बीच करीब 25 श्रद्धालुओं से भरा यह ट्रैक्टर बीच में चल रहा था। पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। श्रद्धालु ट्रॉली समेत आगे चल रहे ट्रेलर की तरफ उछलकर गिर गए। टक्कर से ट्रैक्टर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया और दोनों ट्रेलर के बीच फंस गया। सीओ सुमेरपुर रजत विश्नोई, थाना प्रभारी सुमेरपुर रामेश्वर भाटी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को शिवगंज (सिरोही) और सुमेरपुर (पाली) सीएचसी में एडमिट कराया गया। ट्रॉली में 20 से 25 लोग सवार थे। कलेक्टर से लेकर एसपी तक मौके पर पहुंचे।