crime prevention - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छात्रा का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से कार्रवाई
जयपुर। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से छात्रा का पीछा कर अभद्र हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से था परेशान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्रवाई करते हुए स्कूल आती-जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की सूचना पर टीम ने सादे कपड़ों में निगरानी रखी। सुबह छात्रा के स्कूल जाते समय आरोपी उसके पीछे-पीछे आया, तभी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की हरकतों से छात्रा डरी हुई थी और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लंदन में पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की लड़की को किडनैप कर किया रेप, 200 सिखों ने बचाया
नई दिल्ली। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सिख समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के हाउंसलो में एक बार फिर 14 साल की सिख लड़की पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के निशाने पर आ गई। उसे अगवा कर लिया गया। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और 200 सिख एकजुट हो गए। सभी मिलकर लड़की को छुड़वाने में कामयाब रहे हैं। लड़की को अगवा करने वाले आरोपी की उम्र 34 वर्ष थी। सिख समुदाय ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से लड़की को अपना शिकार बनाने की कोशिश में था।

एक साल से बना रहा था संबंध

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति काफी खराब है, जिसका पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोगों ने फायदा उठाया। आरोपी पिछले एक साल से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

200 सिखों ने बचाया

आरोपी ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे लगातार धमकी दे रहा था। लड़की ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन वो विफल हो गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इसकी भनक लगते ही 200 सिखों ने मिलकर लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग क्या है?

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग लंदन में काफी एक्टिव है। पाकिस्तानी मूल के लोग सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे धर्मों की लड़कियां शामिल होती हैं। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोग दोस्ती और मदद देने के बहाने उनपर भरोसा कायम करते हैं और फिर यौन शोषण करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

राजस्थान पुलिस और आईपीएफ के सौजन्य से 6 दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने इंडिया पुलिस फाउंडेशन के मार्गदर्शन में एक महत्वाकांक्षी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया ,जिसका उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को पुलिस के व्यापक उत्तरदायित्वों और सामुदायिक सुरक्षा में उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित करना है। महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्यूनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार के निर्देशन व नोडल अधिकारी पंकज चौधरी के नेतृत्व में मुख्य प्रबन्धक आइपीएफ पूनम अरोड़ा और सेवानिवृत्त आईपीएस विमला मेहरा के सहयोग से यह कार्यक्रम जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के दो चयनित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों लक्ष्मण डॅूगरी,गलतागेट और एस.के.एन. विद्यालय जोबनेर में शुरू हुआ।

कम्यूनिटी पुलिसिंग के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी आईपीएस ने इस पहल के महत्व को रेखांकित किया।कम्युनिटी पुलिसिंग को भविष्य की पुलिसिंग के तौर स्थापित करने के साथ उन्होंने बताया कि विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा, अपराध रोकथाम और सामुदायिक कल्याण में पुलिस अधिकारियों की बहुमुखी भूमिकाओं के प्रति जागरूकता और समझ को बढ़ाना है। इसका लक्ष्य देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कमजोर वर्गों जैसे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी है।

पंकज चौधरी ने बताया कि ये 6 दिवसीय विशेष कार्यशालाओं की विशिष्टता यह रही है कि यहाँ छात्रों को देश के जाने-माने सेवानिवृत्त और सेवारत अधिकारियों से सीखने का अवसर मिला है। गेस्ट फैकल्टी में सेवानिवृत्त डीजीपी ओपी सिंह और  अमोद कंठ न्याय एवं किशोर गृह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दिया हैं। इसके अतिरिक्त यूनिसेफ राजस्थान के प्रतिनिधि बाल अधिकार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों और एसएफएल जयपुर के प्रतिनिधि फॉरेसिंक विज्ञान के महत्व पर व्याख्यान दिया वही नगर निगम और एसडीआरएफ के प्रतिनिधि अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन पर भी छात्रों को डेमो के ज़रिए जागरूक किया हैं।

इस पूरे 6 दिवसीय कार्यक्रम का निकट पर्यवेक्षण कम्युनिटी पुलिसिंग नोडल अधिकारी  पंकज चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कालूराम मीना,  नरेश कुमार शर्मा व संजय कुमार शर्मा द्वारा किया गया है।सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ, छात्रों को पुलिस थाने और अग्निशमन केन्द्र का प्रत्यक्ष भ्रमण भी करवाया गया है।जिससे उन्हें इन संस्थाओं की कार्यप्रणाली को करीब से जानने का मौका मिला है और पुलिस के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ है।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आईपीएफ के प्रतिनिधियों ने डीजीपी श्री राजीव शर्मा समेत अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।देश में राजस्थान को कम्युनिटी पुलिसिंग के रोल माडल के रूप में स्थापित भी किया है।

हर रात छह घंटे तीसरी आंख से होगी नाकाबंदी
जयपुर। शहर में अपराध और अपराधी पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर कमिश्नरेट की ओर से रात में नई नाकाबंदी कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बुधवार को आदेश जारी किए हैं। इस बार पुलिस सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नाकाबंदी प्वाइंट पर जानकारी जुटाएगी। एसयूवी गाड़ियों, काली फिल्म लगी गाड़ियों पर खास निगाह होगी। सख्त निर्देश है कि नाकाबंदी में किसी भी आमजन को असुविधा नहीं हो। नाकाबंदी में एक कार्मिक यातायात पुलिस का तैनात होगा।

एक पॉइन्ट पर पांच पुलिसकर्मी होंगे तैनात

आयुक्तालय क्षेत्र के चिन्हित पॉइंट्स पर नाकाबंदी चैक पोस्ट बनाकर एसआई-एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी तैनात होंगे। ये रात 11 से पांच बजे तक नाकाबंदी करेंगे।
थाना प्रभारी रात में नाकाबंदी में लगे जाब्ते को पद के अनुसार वर्दी, हथियार, वाहन, बॉडी प्रोटेक्टर, रिफ्लेक्टर जैकेट पहनाना सुनिश्चित करेंगे ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो।
टोल प्लाजों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ऐसे में हर टोल प्लाजा पर एक-एक नाकाबंदी पॉइन्ट लगेगा।
नाकाबंदी में तैनात अधिकारी व अन्य कार्मिक विनम्र एवं शालीनतापूर्वक व्यवहार करेंगे। आमजन को अनावश्यक असुविधा नहीं हो तथा बीमार बुजुर्ग व महिलाओं को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। एम्बुलेंस को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाए।
नाकाबंदी पॉइंट पर बैरिकेड्स अच्छी अवस्था और पर्याप्त संख्या में हो। बैरिकेड्स पर रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाएं।
नाकाबंदी की लोकेशन जाब्ते के साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजें।
किसी वाहन की चैकिंग के दौरान वाहन में अपराधी हो सकते है और वो पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर सकते हैं, ऐसे में पूर्ण सावधानी बरती जाए।
नाकाबंदी में ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर कार्रवाई की जाए।
नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण से थाना प्रभारी सम्पर्क कर नाकाबंदी के लिए चिन्हित स्थानों के आसपास अधिक से अधिक  सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
रात्रिकालीन नाकाबंदी में बॉडीवोर्न कैमरा, वीडियो कैमरा का उपयोग किया जाए, जिससे संदिग्ध वाहन, अपराधियों के फुटेज कैमरे में रिकॉर्ड हो सकें।