from-roof - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छत से गिरा युवक गंभीर घायल
बाड़ी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की छितरिया कॉलोनी में एक युवक के छत से गिरने के चलते गंभीर घायल होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को बाड़ी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर घायल युवक द्वारा पड़ोसियों पर छत पर आकर हमला करने और छत से धक्का देने का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर कोतवाली थाना पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में घायल युवक अतर सिंह पुत्र परसादी कोली की बहन जसोदा पत्नी पप्पू कोली ने बताया कि अतर सिंह बाहर काम करता है। परिवार में उनके अलावा उसका कोई नहीं है। ऐसे में वह जब भी बाहर से आता है तो उन्हीं के घर पर रुकता है। अभी रक्षाबंधन पर बाहर हैदराबाद से काम कर लौटा था। गुरुवार को दिन में कॉलोनी के अंदर खरंजा निर्माण को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद हुआ था। जो बाद में शांत भी हो गया था। ऐसे में वह घर पर खाना बना रही थी और उनका भाई गुरुवार की शाम छत पर टहलने चला गया था। इस दौरान पड़ोसियों ने आकर छत पर उससे झगड़ा किया और अतर सिंह को धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरने के चलते अतर सिंह गंभीर घायल हो गया। ऐसे में उसे पहले बाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना को लेकर घायल अतर सिंह की बहन जसोदा ने बाड़ी थाने में पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा मामले की जांच शुरू कर दी है।