dushyant singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह की भी क्रिकेट में एंट्री
जयपुर। झालावाड़ के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी अब राजस्थान की क्रिकेट राजनीति में उतर आए हैं। दुष्यंत सिंह को गत दिनों झालावाड़ जिला क्रिकेट संघ से सम्बद्ध भारत क्रिकेट क्लब में अध्यक्ष चुना गया है। अब उनका झालावाड़ जिला संघ में 27 अक्टूबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में भी चुना जाना तय माना जा रहा है। हालांकि इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। दुष्यंत सिंह अगर झालावाड़ जिला संघ में चुनकर आते हैं, तो वे आरसीए का चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल कर लेंगे। झालावाड़ जिला क्रिकेट संघ की ओर से 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में पर्यवेक्षक भेजने के लिए आरसीए की एडहॉक कमेटी के साथ ही राजस्थान खेल परिषद को भी चिट्टी भेजी गई है।

सीपी जोशी और वैभव गहलोत रह चुके हैं अध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी जैसे बड़े राजनेता पहले भी आरसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों ही दो-दो बार आरसीए के अध्यक्ष बने।

ये राजनेता पहले से हैं जिला संघों में
जिला क्रिकेट संघों में पहले से ही कई राजनेता पदाधिकारी बने हैं। राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा हाल ही प्रतापगढ़ के अध्यक्ष बनकर आए हैं, वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश जैन जिले के सचिव हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव अलवर, पूर्व मंत्री और सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और भाजपा नेता श्रवण चौधरी सीकर से, मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर बारां से, मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह नागौर से, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह चूरू से, भाजपा नेता डीडी कुमावत सवाई माधोपुर से आरसीए की राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा धौलपुर, पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा सिरोही, भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी गंगानगर और भाजपा नेता रामपाल शर्मा पहले से ही भीलवाड़ा में पदाधिकारी बने हैं।

झालावाड़ में 27 अक्टूबर को होने वाले अध्यक्ष समेत दो पदों के चुनाव को लेकर सचिव फारुख ने ऑब्जर्वर के लिए पत्र भेजा है लेकिन इस बारे में जानकारी एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी ही बता पाएंगे, चूंकि आब्जर्वर की नियुक्ति उन्हीं को करनी है। चुनाव में कौन-कौन उम्मीदवार बन रहा है, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
-धर्मवीर सिंह शेखावत, सदस्य एडहॉक कमेटी

Jhalawar-Baran : चार दशक से जीत की तलाश में हैं कांग्रेस इस सीट पर, फिर से भाया परिवार से ही उम्मीद
कोटा। राजस्थान में झालावाड़-बारां संसदीय सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी की तलाश एक बार फिर से बारां के भाया परिवार पर जाकर समाप्त हुई है।

कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव में बारां की जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जिनके पति प्रमोद जैन भाया नवम्बर में हुए विधानसभा चुनाव में मंत्री रहते बारां जिले की अंता सीट से हार चुके हैं। जैन इस संसदीय सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस एक ओर जहां इस संसदीय सीट से वर्ष 1984 के बाद के बीते करीब चार दशकों में यहां से जीत को तरसती रही है वहीं साल 1989 से इस सीट पर राजे परिवार का ही एक पक्षीय दबदबा कायम रहा है और इस बार भी इसी परिवार का सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के रूप में लगातार दसवीं जीत दर्ज करने के लिए फिर से चुनाव मैदान में है।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद बनी सहानुभूति लहर के बीच वर्ष 1984 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ कर अब तक अंतिम बार जीते जुझार सिंह के बाद पार्टी यहां से हार के रिकॉर्ड गढ़ती रही है।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में  दुष्यंत सिंह ने झालावाड़-बारां संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को दो लाख 81 हजार 546 मतों के अंतर से हराया था। इस तरह से उन्होंने इस संसदीय सीट पर सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने के अपनी माता वसुंधरा राजे के कीर्तमान को तोड़ा था और पांच साल बाद वर्ष 2019 में पिछला चुनाव चार लाख 53 हजार 928 मतों के विशाल अंतर से दुष्यंत सिंह ने ही जीता था और इस बार कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा को हरा कर नया रिकॉर्ड बनाया।

राजे झालावाड़-बारां संसदीय सीट से 1989 में पहली बार चुनाव जीती थी और उसके बाद से लगातार वर्ष 1991, 1996, 1998 और 1999 भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतती रही। बाद में वर्ष 2004 में विरासत के रूप में राजे ने इस सीट को अपने पुत्र दुष्यंत सिंह के लिए छोड़ा और तब से वे यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वर्ष 2004 में इस संसदीय क्षेत्र से दुष्यंत सिंह ने पहला संसदीय चुनाव लड़ा था और विजय रहे थे। उसके बाद से 2009, 2014 और 2019 के चुनाव वही जीतते आ रहे हैं। इस बार भी वे ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं।

सामान्य वर्ग की झालावाड़-बारां सीट में दोनों जिलों की आठ विधानसभा क्षेत्र बारां जिले के अंता, किशनगंज, बारां-अटरू, छबड़ा और झालावाड़ जिले के झालरापाटन, डग, मनोहर थाना और खानपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार आंकलन किया जाए तो यहां भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है क्योंकि आठ विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस केवल झालावाड जिले की खानपुर सीट ही 8425 मतों के साधारण अन्तर से जीत दर्ज कर पाई है वरना तो पूरे बारां जिले में कांग्रेस का सफाया हुआ है।

विधानसभा चुनाव में दोनों जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में से भाजपा के प्रत्याशियों पर 7 लाख 71 हजार 783 मतदाताओं ने विश्वास जताया था जबकि कांग्रेस उम्मीदवारों को इनकी तुलना में एक लाख 44 हजार 898 कम छह लाख 26 हजार 885 मत मिले थे। झालावाड जिले में भाजपा को कुल 4 लाख 16 हजार 006 मत मिले और बारां जिले में 3 लाख 55 हजार 777 मत मिले जबकि कांग्रेस को झालावाड़ जिले में 3 लाख 24 हजार 112 और बारां जिले में 3 लाख 2 हजार 773 मत मिल पाए।

भाजपा के पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने लगाए संगीन आरोप- विधायक बेटे को दुष्यंत ने रिसॉर्ट में ठहराया था लेने गए तो धक्का-मुक्की की, यह रिसॉर्ट कांग्रेसी नेता का
जयपुर। जयपुर के सीकर रोड पर एक रिसोर्ट में रुके भाजपा के बारां-झालावाड़ विधायकों में से किशनगंज विधायक ललित मीणा को वहां से लाने को लेकर मंगलवार की रात हुए पॉलिटिकल ड्रामें के बाद गुरुवार को विधायक पिता और किशनगंज से ही पूर्व विधायक रहे हेमराज मीणा ने संगीन आरोप लगाए हैं।

उन्होंने भाजपा ऑफिस में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे ललित सहित बारां-झालावाड़ के पांच भाजपा विधायकों को रिसोर्ट में सांसद दुष्यंत सिंह ने रुकवाया था। मेरा जयपुर में खुद का घर है। मुझे पता चला तो मैं ललित को लेने रिसोर्ट चला गया। इस दौरान मैंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा को भी सूचना दे दी तो वे भी वहां कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। वहां ललित सहित बारां-झालावाड़ के विधायक कंवरलाल मीणा, राधेश्याम बैरवा, कालूलाल मेघवाल, गोविन्द रानीपुरिया को भी रोका गया था।

ललित को वहां से लाने लगे तो अंता के विधायक कंवरलाल ने विरोध किया। वहां मौजूद उनके 10-15 कार्यकर्ता भी आए गए। कहा दुष्यंत की बिना मंजूरी नहीं जाने देंगे। हमसे धक्का-मुक्की की।  फिर जैसे-तैसे हम ललित को गाड़ी मैं बिठाकर रवाना हुए तो गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, मेरी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। कहा कि सीएम फेस को लेकर पार्टी जो फैसला करेगी, हम उसके साथ हैं।

विधायक ललित बोले-  पिता ने क्या कहा, उनसे पूछे, मैं नहीं बोलूंगा
मेरे परिवार की बात है। मैंने जहां जो बात कहनी थी, कह दी। मेरे पिता पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने जो कहा, वह उनसे पूछे, क्या कहा। मैं कुछ नहीं बोलूंगा।

बाड़ाबंदी जैसा कुछ नहीं था, लेकिन जबरन बेटे को रोकना गलत
हालांकि हेमराज ने मीडिया से वहां विधायकों की बाड़ाबंदी किए जाने से इनकार किया है। सवाल पर कहा कि वहां बाड़ाबंदी जैसा तो कुछ नहीं था, लेकिन जबरन विधायक बेटे को रोकना गलत था। ललित सहित विधायकों को यहां पूर्व सीएम से मिलवाने लाए थे। इसके बाद वहां ले गए। मैंने वहां कहा भी कि पार्टी विधायक दल की बैठक होगी तब आ जाएंगे। यहां क्यों रुकें।

रोज़ हनुमान चालीसा के साथ आगे बढ़ेगी दुष्यंत सिंह की पद यात्रा ‘सांसद थाँकी चौखट पर’
जयपुर। बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह अपने सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र की पैदल यात्रा करेंगे।जिसका नाम ‘सांसद थांकी चौखट पर’ रखा गया है। आगामी 28 अगस्त को सीता बाड़ी से शुरू होकर यह यात्रा 10 सितम्बर 2022 को देवनारायण भगवान मंदिर हरनावदा शाह जी छाबड़ा पहुँचेगी जहां इसका समापन होगा। इसके बाद यह यात्रा दूसरे चरण में झालावाड़ जिले में की जायेगी। चार विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाली दुष्यंत की इस यात्रा का हर दिन आगाज सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करके किया जाएगा।
बारां में अपने सांसद कार्यलय पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत सिंह ने कहा कि यह यात्रा उन्होंने अपनी माँ वसुंधरा राजे से प्रेरित हो कर शुरू की है।वे जब सांसद थी तब ऐसी पद यात्रा करती थी।उन्होंने कहा कि यात्रा का मक़सद मोदी जी की सरकार की उपलब्धियों तथा राज्य की गहलोत सरकार की असफलताओं को घर-घर पहुंचाना है।

सांसद ने कहा कि ये राजस्थान की यह कैसी सरकार है जिसमें संत-महात्माओं और पुजारियों को आत्मदाह करना पड़ रहा है।अब तो इस सरकार को भगवान भी बचाने वाला नही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विधान सभा चुनाव में कहा था कि 10 दिन में किसानों का सम्पूर्ण क़र्ज़ा माफ़ किया जाएगा।किसान उन्हें ढूंढ रहे है।उन्होंने कहा किसानों का लहसुन सड़ रहा है।खनिज विभाग ने जिन लीजों की अवधि 31 मार्च 2025 में ख़त्म हो रही थी,उनकी अवधि 32 मार्च 2040 तक बढ़ा दी है।जनता के लाभ के लिए चुनी गई सरकार कोंग्रेस नेताओं के लाभ की सरकार बन कर रह गई।