opium smugglers arested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दागदार खाकी : लालच में बेचा ईमान, सात पुलिसकर्मियों ने 2 लाख रुपए लेकर दो अफीम तस्करों को छोड़ा!
भीलवाड़ा। तस्करों की ओर से की गई फायरिंग में भीलवाड़ा पुलिस के दो पुलिस जवानों की हुई हत्या के जख्म अभी भरे भी नहीं कि इस बीच भीलवाड़ा पुलिस और तस्करों में सांठ गांठ का एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। चंद रुपयों के लालच में खाकी ने अपना ईमान बेचते हुए पकड़े गए तीन अफीम तस्करों में से 2 को चंद घंटे तक पुलिस चौकी में बिठाए रखने के बाद उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया। पुलिस जाब्ते की यह काली करतूत तब उजागर हुई जब प्रकरण के आईओ (अनुसंधान अधिकारी) सदर थाना पुलिस कैलाश विश्नोई ने गिरफ्तार तस्कर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो सामने आया कि जो जांच में संदिग्ध पाए जा रहे हैं उनकी वक्त कार्यवाही लोकेशन मण्डफिया पुलिस चौकी आ रही थी।

पुलिस-तस्करों के बीच हुए इस सांठ-गांठ का खुलासा तब हुआ जब प्रकरण की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी विश्नोई और उनकी टीम गिरफ्तार आरोपी गोपाल धाकड़ के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही आरोपियों को नामजद कर उन्हें पकड़ने के लिए उनके गांव पहुंंच गई।  ग्रामीणों ने पुलिस जाब्ते को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि जब छोड़ने के पैसे ले लिए थे तो अब क्यों पकड़ने आए हो?

ट्रेनी आरपीएस और एएसआई भी संदेह के घेरे में
आईओ की तहकीकात में यह भी पता चला है कि उक्त अफीम की जब्ती व एक आरोपी गोपाल पुत्र रामलाल धाकड़ (27) निवासी हमेरगंज जावदा (चित्तौड़गढ़) की गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी एवं तत्कालीन मंगरोप थाना प्रभारी शिवा शर्मा भी  शामिल हैं। इनके साथ मण्डफिया चौकी प्रभारी एएसआई सुरेन्द्र सिंह, मंगरोप थाने के कांस्टेबल सचिन (बेल्ट संख्या 100), कांस्टेबल जाकर (बेल्ट संख्या 1661), कांस्टेबल कृष्णहरि (बेल्ट नं. 2517), मण्डफिया चौकी के कांस्टेबल सूर्यप्रकाश (बेल्ट संख्या 2191) तथा सरकारी वाहन के चालक कांस्टेबल भगवान लाल  (बेल्ट संख्या 1397) तथा मण्डफिया चौकी के एक अन्य कांस्टेबल ने मिलाभगती करते हुए दो अफीम तस्करों गोपाल धाकड़ के भाई दुर्गेश धाकड़ व एक अन्य को 2 लाख रुपए लेकर चंद घंटों तक मण्डफिया पुलिस चौकी में बिठाए रखने के बाद बिना कार्यवाही किए छोड़ दिया।

दो और साथी साथ थे, लेकिन उन्हें छोड़ गोपाल की ही दर्शाई गिरफ्तारी
मंगरोप थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 53/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस के तहत मंगरोप थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी शिवा शर्मा ने पर्चा कायमी जुर्म मुर्तिबा में बताया कि दिनांक 28.3.2025 को एनएच 48 ओवरब्रिज के नीचे मण्डफिया स्टेशन पर समय 9.35 पीएम पर एक व्यक्ति  कंधों पर बैग टांगे बस का इंतजार कर रहा था। वह पुलिस को देख भागने लगा जिसे पीछा कर पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर पॉलीथिन की थैली सहित 1 किलो 53 ग्राम अफीम मिली। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अफीम जब्त करते हुए गोपाल की गिरफ्तारी दर्शाई गई। जबकि हकीकत में गोपाल को 2 अन्य युवकों जिसमें एक उसका भाई दुर्गेश सहित पकड़ा था लेकिन उसके 2 तस्कर साथियों को पुलिस ने ले-देकर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।

इनका कहना है ...
मंगरोप थाने में दर्ज 8/18 एनडीपीएस के प्रकरण संख्या 53/2025 में मैंने मौके से एक व्यक्ति गोपाल धाकड़ को ही गिरफ्तार किया था और उससे 1 किलो 53 ग्राम अफीम जब्त की थी। 2 तस्करों को छोड़ने जैसी कोई बात नहीं है।
-शिवा शर्मा, प्रशिक्षु आरपीएस एवं तत्कालीन थाना प्रभारी मंगरोप

मंगरोप थाने में दर्ज एनडीपीएस के प्रकरण में अनुसंधान चल रहा है। इससे ज्यादा में आपको कुछ नहीं बता सकता। मैंने एसपी साहब को चिट्ठी लिखी है। अफीम की जब्ती व एक आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों ने लापरवाही और अनियमितताएं बरती है तो उच्चाधिकारी ही कार्यवाही करेंगे। अनुसंधान में जो सामने आएगा उससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
-कैलाश विश्नोई, आईओ एवं थाना प्रभारी सदर

मंगरोप थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस के दर्ज मुकदमे में अनियमितता की जानकारी सामने आई है। यह गंभीर बात है। मामले की अलग से जांच भी कराई जा रही है। पुलिस की छवि खराब करने वालों के साथ भी बदमाशों जैसा ही सलूक किया जाएगा।
-धर्मेन्द्र सिंह यादव, जिला पुलिस अधीक्षक

नाकाबंदी में पकड़ी लाखों रुपए की अफीम, 4 तस्कर गिरफ्तार
जयपुर। सीआईडी क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम ने राजसमंद की देवगढ़ थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई नाकाबंदी में 4 तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए कीमत की 3 किलो 250 ग्राम उच्च क्वालिटी की अफीम जब्त की है। एडीजी क्राइम डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में 4 तस्करों छगनलाल बंजारातेजू राम, गोपाल बंजारा एवं जगदीश बंजारा को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर चित्तौड़गढ़ से अफीम की तस्करी कर जोधपुर में सप्लाई करने जा रहे थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

डीआईजी क्राइम ब्रांच डॉ. राहुल प्रकाश ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना पर  क्राइम ब्रांच के डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर राम सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा तथा कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह व सोहन देव की टीम को राजसमंद भेजा गया। टीम ने नाकाबंदी में चारों तस्करों को भारी मात्रा में अफीम तस्करी करते पकड़ लिया।