singapore - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
सिंगापुर। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में आयोजित 23वां शांग्री-ला डायलॉग में स्पष्ट किया कि अमीर देशों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी रक्षा सब्सिडी मुहैया कराने का युग अब समाप्त हो गया है। हेगसेथ ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों और सैन्य प्रमुखों को संबोधित करते हुए एक संशोधित राष्ट्रीय रक्षा रणनीति की रूपरेखा पेश की। यह रणनीति शीत युद्ध के बाद के अमेरिका की सुरक्षा गारंटी मॉडल से एक स्पष्ट बदलाव को दर्शाती है।

हेगसेथ ने कहा, "अमीर देशों की रक्षा के लिए अमेरिका द्वारा सब्सिडी देने का युग अब समाप्त हो गया है। हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की। हम साझा जिम्मेदारी पर बने गठबंधन चाहते हैं, न कि निर्भरता पर।" पीट हेगसेथ ने कहा, "हम अपने गठबंधनों और साझेदारों के लिए एक नया रास्ता तैयार कर रहे हैं। एक ऐसा रास्ता जो शक्ति और हितों की वास्तविकताओं पर आधारित है। यह एक ऐसा रास्ता है जो अमेरिका को और मजबूत, हमारे सहयोगियों और साझेदारों को और अधिक सक्षम और प्रशांत क्षेत्र को और अधिक स्थिर और सुरक्षित बनाएगा।"

उनके संबोधन का सबसे तीखा संदेश उन सहयोगियों के लिए था जो लंबे समय से वाशिंगटन की सुरक्षा छतरी पर निर्भर रहे हैं, लेकिन उसके निवेश के बराबर योगदान नहीं दिया है। हेगसेथ ने घोषणा की, कि अमीर देशों को अमेरिकी सुरक्षा का मॉडल अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को बतौर मॉडल पेश किया कि असली 'बोझ साझा करने' जैसा दिखता है। उन्होंने राष्ट्रपति ली के रक्षा खर्च को जीडीपी के 3.5 प्रतिशत तक बढ़ाने और अपनी पारंपरिक रक्षा की अधिक जिम्मेदारी लेने के फैसले की सराहना की। यह एक ऐसा पैमाना था जिसे वे हॉल में मौजूद अन्य लोगों के लिए भी तय करते दिखे।

बीजिंग में पिछले महीने हुए ट्रंप-शी शिखर सम्मेलन के बाद से चीन को लेकर वाशिंगटन का लहजा अधिक संयमित रहा है लेकिन सचिव ने साफ तौर पर कहा कि क्षेत्रीय प्रभुत्व के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा, "किसी भी एक महाशक्ति के प्रभुत्व वाला प्रशांत क्षेत्र क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को बिगाड़ देगा और उस संतुलन को कमजोर कर देगा जिसे हम सभी बनाए रखना चाहते हैं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा सिंगापुर, रूस और बेलारूस सहित कई वैश्विक नेताओं को भी भेजा गया प्रस्ताव
सिंगापुर सिटी। सिंगापुर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा है। यह जानकारी द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के हवाले से गुरुवार को दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि संसद के पांच सदस्यों ने बालाकृष्णन से सिंगापुर को शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए स्थायी निमंत्रण के बारे में सवाल किया था।

उल्लेखनीय है कि, 16 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शांति बोर्ड के गठन की घोषणा की, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस और बेलारूस सहित कई वैश्विक नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

सिंगापुर का एफ-16 लड़ाकू विमान एयर बेस पर क्रैश, सफलतापूर्वक बाहर निकला पायलट
सिंगापुर। सिंगापुर एयरफोर्स का एक एफ-16 लड़ाकू विमान तेंगाह एयर बेस में क्रैश हो गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि उड़ान भरने के दौरान विमान में खराबी आ गयी और पायलट ने आपातकालीन प्रक्रियाओं के अनुसार प्रतिक्रिया दी।

हादसे के बाद पायलट सफलतापूर्वक विमान से बाहर निकल गया। उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। इस घटना में किसी अन्य कर्मी को चोट नहीं आई है। घटना में आगे की जांच जारी है।

सिंगापुर से दूसरे देशों में हवाई यात्रा करना होगा महंगा
सिंगापुर। सिंगापुर से बाहर देश की यात्रा करने वाले यात्रियों से ईको फ्रेन्डली विमान ईंधन के उपयोग के शुरू होने 2026 के बाद से ज्यादा किराया वसूला जायेगा। यह जानकारी सोमवार को लॉन्च किये गये सिंगापुर सस्टेनेबल एयर हब ब्लूप्रिंट में दी गई।

चांगी एविएशन समिट 2024 में ब्लूप्रिंट लॉन्च करते हुए परिवहन मंत्री ची होंग टैट ने कहा कि सिंगापुर ने 2050 तक नेट-शून्य हासिल करने के लिए कृतसंकल्प है और  टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) कार्बन उत्सर्जन में कटौती में दो-तिहाई योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि 2026 से एसएएफ का उपयोग करने वाली उड़ानें और एसएएफ-उपयोग लक्ष्य को 2026 में एक प्रतिशत से बढ़ाकर 2030 तक तीन प्रतिशत से पांच प्रतिशत के बीच करना है। दरअसल, खाद्य अपशिष्ट सहित गैर-पेट्रोलियम फीडस्टॉक से बने एसएएफ की मौजूदा कीमत पारंपरिक जेट ईंधन से लगभग तीन से पांच गुना अधिक है।

मंत्री ने कहा, ''इस प्रकार, सिंगापुर एयरलाइंस और यात्रियों को लागत निश्चितता प्रदान करने के लिए एसएएफ लक्ष्य और अनुमानित एसएएफ मूल्य के आधार पर एक निश्चित लेवी लागू करेगा।"

उन्होंने कहा कि एसएएफ लेवी वसूलने के बाद सिंगापुर से बैंकॉक की सीधी उड़ान में इकोनॉमी क्लास के यात्री के लिए टिकट की कीमत तीन सिंगापुर डॉलर (2.2 अमेरिकी डॉलर) बढ़ जाएगी, प्रीमियम क्लास के यात्रियों को अधिक लेवी का भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि एसएएफ लेवी के अधिक विवरण की घोषणा 2025 में की जाएगी।

चीनी C919 जेटलाइनर ने सिंगापुर में भरी परीक्षण की उड़ान
सिंगापुर। चीन के यात्री जेट सी919 ने आगामी एयरशो की तैयारी के लिए रविवार को सिंगापुर में परीक्षण उड़ान भरी। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के सिंगापुर ब्रांच ने कहा कि सी919 सहित कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड द्वारा विकसित पांच विमान एयरशो में जनता से मिलेंगे। सी919 सिंगापुर एयरशो 2024 में उड़ान में शामिल होगा, जो 20 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा।

सिंगापुर में समलैंगिकों के लिए खुशखबरी
सिंगापुर। सिंगापुर समलैंगिक यौन संबंधों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रद्द कर देगा जिससे देश में ऐसे संबंध कानूनी रूप से वैध हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने राष्ट्रीय टीवी पर यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 377ए कानून को खत्म करने से देश के कानून वर्तमान सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुरूप हो जायेंगे और मुझे उम्मीद है कि समलैंगिक सिंगापुरियों को कुछ राहत मिलेगी। भारत, ताइवान और थाईलैंड के बाद सिंगापुर ऐसा देश होगा जहां समलैंगिक यौन संबंध कानूनी रूप से वैध होंगे। सिंगापुर में एलजीबीटी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम को मानवता की जीत बताया है।