farmers issues - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
नई दिल्ली। प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की बर्बाद फसलों की भरपाई के लिए दी जाने वाली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि के समय पर भुगतान का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में उठाया गया। कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने शून्य काल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि किसानों को फसल बीमा के नाम पर 10 रुपए से भी कम भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में तो यह राशि केवल तीन रुपए तक होती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को भुगतान पाने के लिए जटिल प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता है और कई मामलों में उन्हें कोई ना कोई कारण बता कर भुगतान से मना कर दिया जाता है।

राजीव शुक्ला ने कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि यह मामूली राशि भी किसान को समय पर नहीं मिल पाती इसलिए उनकी मांग है कि फसल बीमा राशि के भुगतान के लिए एक समय सीमा निश्चित की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के बृजलाल ने अर्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों को वीरता पदक के लिए दिए जाने वाले पदक भत्ते को बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वीरता के लिये दिये जाने वाले राष्ट्रपति पदक की पुरस्कार राशि को 3000 से बढ़कर 6000 किया गया था लेकिन वीरता के लिए पुलिस पदक की पुरस्कार राशि लंबे समय से 2000 रुपए से बढ़ाई नहीं गई है उन्होंने कहा कि इस राशि को बढ़ाकर 4000 किया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल और राष्ट्रीय जनता दल के संजय यादव ने निजी अस्पतालों तथा बीमा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की मिली भगत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ये उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं और उनके दावों की राशि का पूरा भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की।

बहुजन समाज पार्टी के रामजी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और फलों पर रसायन के छिड़काव तथा उन्हें पकाने के लिए हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन रसायनों का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिसके कारण लोग बीमार हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के संजय सेठ ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पर्यटन स्थलों को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल किए जाने के लिए नामांकन किए जाने की मांग की।

उन्हीं की पार्टी के बाबूभाई देसाई ने देश में बढ़ते त्वचा कैंसर के मामलों से निपटने के लिए एक व्यापक और दीर्घ कार्यक्रम नीति बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जिला स्तर पर इसके लिए निदान केंद्र भी बनाए जाने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्रनगर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो परियोजना का काम जल्द शुरू किए जाने की मांग की। शिवसेना उद्धव ठाकरे की प्रियंका चतुर्वेदी ने एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित अध्याय को लेकर न्यायपालिका की टिप्पणियों और पाठ्यक्रम टीम के संबंध में दिए गए आदेशों पर सवाल खड़ा किया।

तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने पश्चिम एशिया संकट के कारण गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 2014 में जो सिलेंडर 420 रुपए का था वह अब 914 रुपए का हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार केवल अच्छे-अच्छे स्लोगन बनाने में माहिर है लेकिन वास्तव में स्थिति कुछ और होती है।

समय पर किसानों को खाद नहीं मिला तो उनकी मेहनत बेकार हो जाएगी : पायलट
टोडारायसिंह। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने अपने एक दिवसीय दौरे के  दौरान ग्राम राधावल्लभपुरा, ग्राम खरेड़ा,  ग्राम पंचायत गणेती के ग्राम बीबोलाव एवं ग्राम पंचायत गोपालपुरा में कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यो का शिलान्यास किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पायलट का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत भी किया।गांवो के दौरे के दौरान कार्यक्रमों में अपने संबोधन में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि मैं जनता के बीच उनके विकास कार्य हुए या नही हुए, यह जानकारी लेने आया हूँ और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कर संकू। गांवों के दौरे में जो भी समस्याएं सामने आई है और ग्रामवासियों ने जो भी विकास की मांग बताई है, उनका पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। लगातार दौरे करने से प्रशासनिक अधिकारी भी गांव के विकास कार्यो व समस्या पर ध्यान देते है। पायलट ने प्रदेश में किसानों की खाद की समस्या पर बोलते हुए कहा कि टोंक जिले में भी खाद समस्या चल रही है।

इसको लेकर प्रदेश व केन्द्र सरकार से लगातार संपर्क में हूँ, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके। भारत सरकार अलग अलग राज्य को जरुरत के हिसाब से खाद का वितरण कर रही है। बारिश अधिक हुई और देरी तक बारिश हुई है। इसलिए फसल बुवाई में देरी हुई और अब किसानों को खाद की जरुरत अधिक है। दो-चार दिन में जिले में खाद क्षेत्र में पहुंच जाएगा। इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है, किसानों को समय पर खाद मिलना चाहिए और परेशानी नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर किसानों को खाद नही मिला तो उनकी मेहनत बेकार हो जाएगी, केन्द्र व रा य सरकार से आग्रह किया है कि किसानों को समय पर अच्छी गुणवत्ता वाली खाद उपलब्ध कराएं। इस मौके पर पायलट ने राधावल्लभपुरा से मोरभाटियान, सीतारामपुरा से चूली मोड़, गणेती रोड से जेकमाबाद सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस मौके पर मसूदा विधायक राकेश पारीक, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, नगर परिषद सभापति अली अहमद, कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता, पूर्व विधायक कमल बैरवा, दिनेश चौरासिया, प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, पूर्व उपसभापति सलीमुद्दीन खान, मोहन लाल मीणा, रामलाल संडीला, मणिन्द्र लोदी, हंसराज गाता, देवलाल गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदयाल सुवालका, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रसाद साहू,  ब्लॉक महामंत्री अरविंद सिंगोदिया, बलराम  चोपड़ा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू लाल सिंगोदिया,  पोखर लाल गुर्जर, राजाराम, युवा नेता राहुल दायमा, एडवोकेट लालचंद अजमेरा, इमरान, दीनदयाल सिंह, सौरभ जैन, सतनारायण प्रजापत, एडवोकेट राकेश गंगवाल, शंकर लाल सैनी, नारायण लाल नागा, श्रवण गुर्जर, नितेश  जग्रवाल, आदित्य भारद्वाज, भरत जैन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रमों में भीड़ कम आई: क्षेत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह कम नजर आया, पायलट के कार्यक्रमों में ग्रामीणों की भीड़ बहुत कम आई है।

बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, संगठनों के बीच दरार
नई दिल्ली। कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की सुनिश्चित व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर किसान संगठनों का ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर जमावड़ा शुरू हो गया था, लेकिन इस आयोजन को लेकर संगठनों के बीच दरार दिखने लगी है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को सभा करने की अनुमति दी थी, लेकिन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) में शामिल कुछ संगठनों के नेताओं ने कहा कि उन्हें जहां रोका जाएगा, वह वहीं प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

चढ़ूनी गुट के किसान ही पहुंचे
महापंचायत में पंजाब के भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के किसान जंतर-मंतर पर पहुंचे। चढ़ूनी गुट संयुक्त किसान मोर्चे से पहले ही खफा हो चुका है और 31 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चे की भारत बंद मुहिम में शामिल नहीं हुआ था। चढ़ूनी गुट पंजाब विधानसभा चुनाव में भी अपना हाथ आजमा चुका है, हालांकि उसे निराशा ही हाथ लगी।

जाम में फंसे रहे लोग
इस बीच, किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए गाड़ी-घोड़े के साथ प्रवेश कर रहे किसानों के कारण सिंघु बार्डर, गाजीपुर बार्डर के अलावा करनाल रोड, नरेला, समयपुर बादली और लिबासपुर से सटे रास्तों पर जाम देखा गया। जाम के कारण कई मार्गों पर लोग घंटों फंसे रहे।

संगठनों के बीच दिखी दरार
संगठनों के बीच दरार का संकेत देने वाले एक घटनाक्रम में स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने ट्विटर पर बयान में कहा कि एसकेएम का जंतर-मंतर पर आज से आयोजित किसान महापंचायत से कोई लेना-देना नहीं है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राकेश टिकैत धड़े ने किसान महापंचायत से अपने को अलग रखने का एलान पहले ही किया था।