tiktok - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टिकटॉक को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है माइक्रोसॉफ्ट, ट्रंप ने कहा - अधिग्रहण करने के लिए चल रही है चर्चा
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक का अधिग्रहण करने के लिए चर्चा कर रहा है और वह सोशल मीडिया ऐप की बिक्री पर इसकी बोली की प्रक्रिया देखना चाहेंगे। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। क्या अमेरिकी तकनीकी दिग्गज बोली लगाने की तैयारी कर रही है। ट्रंप ने कहा कि मैं हां कहूंगा। इससे पहले उन्होंने कहा कि कई कंपनियों की टिकटॉक में बहुत रुचि थी। ट्रंप और उनके पूर्ववर्ती दोनों वर्षों से टिकटोक की चीनी मूल कंपनी, बाइटडांस को राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर अपने अमेरिकी परिचालन को बेचने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

ऐसा तब हुआ जब ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रूव प्रशासन के प्रतिबंध को पलटने के लिए पिछले हफ्ते एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसने अमेरिका में अपने 17 करोड़ उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप को कुछ समय के लिए ऑफ़लाइन कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि टिकटॉक को प्रतिबंध से 75 दिनों की छूट देने के बावजूद ट्रम्प पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने बाइटडांस पर अपना ऐप बेचने के लिए दबाव डालना शुरू किया था।

बाद में टिकटॉक ने प्रतिद्वंद्वी ओरेकल को संभावित भागीदार के रूप में चुना - हालाँकि वह सौदा भी कभी नहीं हुआ। ट्रम्प ने पहले कहा था कि वह टिकटॉक को खरीदने के बारे में कई पक्षों के साथ चर्चा कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले 30 दिनों के भीतर ऐप के भविष्य पर निर्णय ले लिया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के पास इस समय साझा करने के लिए कुछ भी नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्लोरिडा में रिपब्लिकन राजनेताओं की एक सभा को संबोधित किया था और टिकटॉक की प्रस्तावित बिक्री के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है। हम बहुत से लोगों से इस पर बोली लगाने वाले हैं।

उन्होंने कहा, अगर हम उन सारी आवाज और सभी नौकरियों को बचा सकते हैं और चीन इसमें शामिल नहीं होगा, तो हम नहीं चाहते कि चीन इसमें शामिल हो, लेकिन हम देखेंगे कि क्या होता है। रिपोर्टों के अनुसार टिकटॉक को खरीदने से जुड़े पिछले नामों में अरबपति फ्रैंक मैककोर्ट और कनाडाई व्यवसायी केविन ओ लेरी शामिल हैं - जो ड्रैगन्स डेन के अमेरिकी संस्करण शार्क टैंक के एक सेलिब्रिटी निवेशक हैं।

अमेरिका में फिर से शुरू होगा टिकटॉक, डोनाल्ड ट्रम्प ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टिकटॉक को लेकर एक नये कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश में कहा गया है कि अमेरिका टिकटॉक के स्वामित्व वाली कंपनी बाइटडांस के साथ एक संयुक्त उद्यम में प्रवेश कर सकता है, ताकि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संचालन को फिर से शुरू किया जा सके। यह आदेश टिकटॉक को लेकर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच आया है।

ट्रम्प ने टिकटॉक को लेकर एक बयान में कहा, यह सौदा उस पर निर्भर करेगा कि क्या वह इसे मंजूरी देते हैं या नहीं। ठीक है, यह सौदे पर निर्भर करता है। मेरा मतलब है, मैं यह सौदा नहीं कर सकता, या मैं यह सौदा कर सकता हूं। अगर मैंने इसे मंजूरी नहीं दी, तो टिकटॉक बेकार है, अगर मैं यह सौदा अमेरिका के लिए करता हूं, तो मुझे लगता है कि अमेरिका को टिकटॉक का आधा हिस्सा मिलना चाहिए और बधाई हो! टिकटॉक को एक अच्छा साझेदार मिला, और यह मूल्यवान हो सकता है, आप जानते हैं, यह 500 अरब डॉलर का हो सकता है या कुछ ऐसा ही! मुझे लगता है कि हम टिकटॉक के लोगों के साथ एक संयुक्त उद्यम करेंगे। हम देखेंगे कि क्या होता है।

यह बयान ट्रम्प ने तब दिया है, जब टिकटॉक और उसके चीन की स्वामित्व वाली कंपनी बाइटडांस को लेकर अमेरिका में बढ़ती चिंताओं तथा कानूनी विवादों के बीच अमेरिकी प्रशासन ने अमेरिकी ऑपरेशन के लिए एक समाधान की मांग की है। ट्रम्प ने पहले ही बाइटडांस से कहा था कि वह टिकटॉक के अमेरिकी संचालन को अमेरिकी कंपनियों को बेच दें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार का चीन का प्रभाव न हो और उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा हो।

Donald Trump टिकटॉक से जुड़े, 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हुए
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक में शामिल हो गए, जिसे उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर प्रतिबंधित करने की कोशिश की थी। जिससे उनके 30 लाख फॉलोअर्स हो गए।

ट्रंप ने एक वीडियो पोस्ट में कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है। इसमें रिपब्लिकन पार्टी के संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी के सबसे अधिक आबादी वाले शहर नेवार्क में एक अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप गेम में दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाया गया है।

ट्रम्प ने आज तक तेजी से 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स आकर्षित किया है। उनकी पहली पोस्ट को 12 घंटों के भीतर लगभग 3 करोड़ 30 लाख बार देखा गया और अब 20 लाख 90 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

ट्रम्प वर्तमान में संघीय और स्थानीय स्तर पर आपराधिक और नागरिक मुकदमों की एक श्रृंखला में उलझे हुए हैं।

गुरुवार को न्यूयॉर्क में एक जूरी द्वारा उन्हें 2016 में एक पोर्न स्टार को गुप्त धन के भुगतान को छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के सभी 34 मामलों में दोषी पाए जाने के बाद वह अमेरिकी इतिहास में किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए।

टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा सकता है तुर्की
इस्तांबुल। तुर्की में नियमों का उल्लंघन करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को ब्लॉक किया जा सकता है वहीं एक्स को देश में प्रतिनिधि नियुक्त करने से इनकार करने पर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। तुर्की में डिजिटल मीडिया पर संसदीय आयोग के प्रमुख हुसैन यायमन ने यह जानकारी दी।

हुसैन यायमन ने तुर्की की संसद में गुरुवार को अपने संबोधन में कहा कि इंटरनेट ट्रोल या ऑनलाइन बदमाश जो जानबूझकर आक्रामक या उत्तेजक संदेश ऑनलाइन पोस्ट करते हैं अन्य बातों के अलावा तुर्की में राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को धमकी देते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि टिकटॉक प्रतिनिधियों ने पहले कुछ सांसदों के सवालों का लिखित जवाब दिया था लेकिन जवाब संतोषप्रद नहीं थे। हुसैन यायमन ने कहा कि संसद में हर कोई सेंसरशिप के खिलाफ है लेकिन परिवारों और बच्चों की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि युवा स्वस्थ दिमाग के साथ बड़े हों।

तुर्की प्रसारक एनटीवी ने हुसैन यायमन के हवाले से कहा हमारा आयोग प्रतिबंध लगाने के खिलाफ है लेकिन हमारे आयोग के नवीनतम विश्लेषण के अनुसार कुछ करने की जरूरत है। अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है हम इस प्रतिबंध के खिलाफ हैं लेकिन तुर्की में विधायी प्रतिबंध की स्थिति आ सकती है। हुसैन यायमन ने कहा किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कानून से ऊपर है। जैसे आप कनाडा फ्रांस यूनाइटेड किंगडम ऑस्ट्रिया और डेनमार्क में काम कर रहे हैं हमारे साथ भी वैसा ही है आपको कानूनों का पालन करना चाहिए।मैं आखिरी के लिए कह रहा हूं इस समय सोशल नेटवर्क एक्स के लिए हमारी आखिरी कॉल है या तो आप तुर्की आएंगे या आप परिणामों से निपटेंगे आपने कहा था कि आप एक प्रतिनिधि नियुक्त करेंगे लेकिन ये अब तक सिर्फ शब्द हैं।

नॉर्वे ने सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक, टेलीग्राम के उपयोग पर लगायी रोक
ओस्लो। नॉर्वे के न्याय मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से अपने काम के सार्वजनिक उपकरणों पर टिकटॉक या टेलीग्राम एप्लिकेशन इंस्टॉल करने से मना किया है। मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, सार्वजनिक कर्मचारियों को सार्वजनिक कार्य उपकरणों पर टिकटॉक या टेलीग्राम इंस्टॉल नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह आंतरिक डिजिटल बुनियादी ढांचे या सेवाओं से जुड़े हैं। मंत्रालय ने कहा कि टिकटॉक वीडियो शेयरिंग ऐप और टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के उपयोग से 'उच्च जोखिम' जुड़ा हुआ है, हालांकि उसने इस बारे में विस्तार में कोई जानकारी नहीं दी।

मंत्रालय के अनुसार जो सरकारी कर्मचारी ऐप का उपयोग जारी रखना चाहते हैं, वे इसे अपने निजी उपकरणों पर जारी रख सकते हैं जो सरकार के डिजिटल बुनियादी ढांचे से जुड़े नहीं हैं। मंत्रालय ने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट ऐप व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं और इसे व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं।

गौरतलब है कि कई अमेरिकी राज्यों, ब्रिटेन, कनाडा, यूरोपीय संघ आयोग और संसद ने कर्मचारियों द्वारा काम के लिए उपयोग किये जाने वाले सभी उपकरणों पर टिकटॉक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी
वाशिंगटन। अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी देते हुए कहा है कि यदि इस एप के चीनी मालिक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचते हैं तो वह इसपर प्रतिबंध लगाएगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस मामले के जानकार लोगों का हवाला देते हुए जानकारी दी। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि टिकटॉक ने यह सलाह दी है कि इस प्रकार की जबरन बिक्री से अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का कोई समाधान नहीं होगा।

टिकटॉक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शाउ जी च्यू आगामी 23 मार्च को हाउस एनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा था कि व्हाइट हाउस अमेरिकी कांग्रेस में एक कानून पारित करने की कोशिश का समर्थन करता है, जो अमेरिका में टिकटॉक जैसी विदेशी तकनीक से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिए नये अधिकारों की अनुमति देता है।

व्हाइट हाउस के अनुसार यह कानून अमेरिकी सरकार को अधिकार प्रदान करेगा ताकि वह विदेशी सरकारों को अमेरिका में संचालित प्रौद्योगिकी सेवाओं का दोहन करने से रोक सके, जो अमेरिकी नागरिकों के संवेदनशील डेटा और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करता है। यह कानून टिकटॉक और चीनी सरकार के बीच संबंधों को लेकर चिंताओं के बीच आया है। टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध ट्रम्प प्रशासन ने राष्ट्रपति बाइडेन के कार्यकाल से पहले चीन के खिलाफ लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक और व्यापार युद्ध का हिस्सा था, जो जनवरी 2021 में शुरू हुआ था।

अमेरिका में टिकटॉक के खिलाफ मामला दर्ज, युवाओं को अनुचित चीजें परोसने का आरोप
इंडियाना। जाने माने सोशल मीडिया एप टिकटॉक के खिलाफ अमेरिका के इंडियाना प्रांत में मामला दर्ज किया गया है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि एटॉर्नी जनरल टॉड रोकिटा ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के खिलाफ अमेरिकी उपभोक्ता संरक्षण कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कंपनी के खिलाफ दो मामले दर्ज कराये गये हैं, एक में एप को इस्तेमाल करने वाले युवाओं को अनुचित चीजें परोसने का दावा किया है। दूसरे मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि टिकटॉक ने यह साफ नहीं किया कि उपभोक्ताओं की संवेदनशील जानकारियों को चीनी सरकार द्वारा प्राप्त करने की क्या संभावनाएं हैं। इस मामले में अदालत में पेश वाद में टिकटॉक को भेड़ की खाल में छिपे भेडिये की संज्ञा दी गयी है।

दस्तावेज में कहा गया कि टिकटॉक इंडियाना में उसके उपभोक्ताओं को उनके संवेदनशील डाटा के संबंध में भ्रम और धोखे में रखा है और इसके चलते उनकी निजता का आसानी से हनन किया जा सकता है। शिकायत  में कहा गया कि इस एप पर लगातार अनुचित सामग्री जैसी शराब, तंबाकू और ड्रग्स के सेवन, सेक्स संबंधी सामग्री, नग्नता और कामोत्तेजक सामग्री को पेश किया जा रहा है। दावा किया गया कि 12 साल की उम्र वाले युवा  उपभोक्ताओं को धोखा दिया जा रहा है, और हद तो यह है, कि यह एप्पल और गूगल एप स्टोर पर उपलब्ध है। इंडियाना कंपनी द्वारा किये जा रहे इन अनैतिक कार्यों पर रोक लगाने और इस तरह के अनुचित और कपटी आचरण के लिए कंपनी के खिलाफ नागरिक दंड निर्धारित किये जाने  के लिए प्रयासरत है।

सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस खबर से उनके फैंस हैरान हैं। सोनाली अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती थीं। सोनाली ने सोमवार रात को ही एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सोनाली खुश नजर आ रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 880k फॉलोवर्स हैं।इस वीडियो पर लोग कमेंट करके सोनाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सोनाली फोगाट चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह बीजेपी के टिकट पर हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ी थी। जिसमें उनकी हार हुई थी।