nbfc - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डिजिटल फ्रॉड वालों की अब खैर नहीं: कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाम की तैयारी, धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन पर लगेगा 25 हजार तक का हर्जाना
मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कई उपायों की घोषणा की जिनके तहत कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाम लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने और धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन के मामले में 25,000 रुपये तक का हर्जाना देने का प्रावधान शामिल है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी बयान में इन उपायों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कम मूल्य के धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन के मामलों में 25,000 रुपये तक का हर्जाना देने के लिए एक फ्रेमवर्क लाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा ऋण वसूली के लिए रिकवरी एजेंटों के इस्तेमाल से संबंधित एक प्रारूप दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा।

बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा उनके काउंटर पर तीसरे पक्ष के उत्पादों के विज्ञापन, विपणन और बिक्री के नियमन के लिए भी एक दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन में धोखाधड़ी रोकने के लिए विलंबित भुगतान और बुजुर्गों तथा अन्य विशेष श्रेणी के ग्राहकों के लिए अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था की जा सकती है।

अब आप भी घर बैठे शुरू करें फिक्स्ड डिपॉजिट, Amazon Pay ने भारत में शुरू की ये सुविधा, जानें पूरी डिटेल्स
नई दिल्ली। भुगतान सुविधा प्लेटफॉर्म अमेजन पे ने भारत में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए मंगलवार को सावधि जमा सुविधा की शुरुआत की घोषणा की। अमेजन पे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने इसके लिए दो प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस तथा पांच बैंकों शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्लाइस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक अमेजन पे पर सिर्फ 1,000 रुपये से सावधि जमा खाता खोल सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित बैंक में बचत खाता खोलने की जरूरत भी नहीं होगी। साझेदार संस्थान आठ प्रतिशत सालाना तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। सभी साझेदार वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.5 प्रतिशत ब्याज प्रदान करते हैं। श्रीराम फाइनेंस महिला निवेशकों को भी 0.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त ब्याज की पेशकश कर रहा है।

अमेजन पे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास बंसल ने कहा, भारत में सुनिश्चित आय वाले उपकरण काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि इनकी संरचना सरल होती है, रिटर्न सुनिश्चित होता है और जोखिम कम होता है। नये साल की शुरुआत में हम ग्राहकों के लिए विकल्पों का विस्तार कर रहे हैं और उन्हें अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न पाने में मदद कर रहे हैं, ताकि वे 2026 के अपने वित्तीय लक्ष्यों के लिए मजबूत आधार बना सकें।

अमेजन पे पहले से ही यूपीआई भुगतान, ऋण समाधान, बिल भुगतान, ट्रैवल बुकिंग जैसी सेवाएं प्रदान करता है। अब निवेश उत्पाद भी इसमें शामिल हो गये हैं। साझेदार बैंकों के साथ की गयी सावधि जमा पर प्रति जमाकर्ता प्रति बैंक पांच लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा मिलती है। ग्राहक अमेजन पे के माध्यम से सीधे सावधि जमा फीचर का उपयोग कर सकते हैं, जहां वे साझेदार संस्थानों के ऑफर्स की तुलना कर सकते हैं, अपनी पसंद का बैंक या एनबीएफसी और अवधि चुन सकते हैं।

केप्री लोन्स की 100 से अधिक शाखाओं में गोल्ड लोन उपलब्ध
जयपुर। एमएसएमई क्रेडिट और हाउसिंग फाइनेंस पर विशेष ध्यान देने वाली एक प्रमुख एनबीएफसी केप्री लोन्स ने 100 से अधिक शाखाओं के साथ अपने गोल्ड लोन व्यवसाय के संचालन की शुरुआत की है। केप्री लोन्स के बिजनेस हैड रवीश गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में 41 ब्रांच में गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके साथ राजस्थान में शाखाओं की कुल संख्या सौ करने की योजना है। सोने के गहनों को उच्चतम सुरक्षा प्रदान करने के लिए ये गोल्ड लोन शाखाएं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिक्योरिटी वॉल्टों से सुसज्जित हैं। कंपनी ने उत्तरी एवं पश्चिमी भारत में एआई आधारित सिक्योरिटी वॉल्ट की सुविधाओं वाले 200 गोल्ड लोन शाखाओं के शुभारंभ का लक्ष्य रखा है।