Drug Smuggling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध : दीवार में सुराख, जेल प्रशासन की सामने आई लापरवाही
जोधपुर। देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। जेल के पीछे की सुरक्षा दीवार में सुराख हो चुका है। जिसके चलते जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, पीपलेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जेल के पीछे की दीवार है। जिसके अंदर भी परिसर में एक तरफ दीवार बनाई गई है। इनमें से एक बाहर की दीवार जर्जर अवस्था में है। जिसमें से हाल ही में एक दीवार में सुराख नजर आया। इसे जानबूझकर किया गया है या अपने आप हुआ ये जांच का विषय है। लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। जबकि सुराख के अंदर से जेल की दूसरी दीवार के आस-पास आसानी से जाया जा सकता है।

बता दें कि जोधपुर की सेंट्रल जेल में आए दिन मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती है। पूर्व में भी इसके चलते यहां के जेल प्रहरी को सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं, जेल अधीक्षक को भी एपीओ किया गया था। जेल में मादक पदार्थ मिलने की घटनाओं के बीच अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी का प्रयास विफल : सीमा पर पिस्तौल, मैगजीन और मादक पदार्थ बरामद, बीएसएफ ने चलाया संदिग्ध क्षेत्र में तलाशी अभियान
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)  ने एक बार फिर सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए  फिरोजपुर सीमा पर एक पिस्तौल, दो मैगजीन और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया शाखा द्वारा फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर बीएसएफ द्वारा संदिग्ध क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, शाम लगभग सात बजे, बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर जिले के गांव- कमलेवाला के निकट खेत से एक ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया में निर्मित) के साथ दो पिस्तौल मैगजीन और 35 ग्राम संदिग्ध नशीले पदार्थ को सफलतापूर्वक बरामद किया। पिस्तौल, मैगजीन और नशीले पदार्थ पीले रंग के चिपकने वाले टेप से लिपटे हुए पाए गए और पिस्तौल से एक स्टील की अंगूठी और एक रोशनी वाली छड़ी भी जुड़ी हुई पाई गई।

पेपरलीक की तरह मादक पदार्थ तस्करी पर भी कठोर कार्यवाही करेंगे: खींवसर
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में को करौली जिले में मादक पदार्थ तस्करी का मामला उठा। कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर ने करौली के थानों में दर्ज प्रकरणों को लेकर सवाल किया तो मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब दिया कि गत पांच सालों में हत्या के 218, लूटपाट के 106, चोरी के 3080, बलात्कार के 631, छेड़खानी की 919, कुल 5730 दर्ज मामलों दर्ज हुए। अब तक 2030 मामलों में चालान पेश किया गया।घनश्याम मेहर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस समय स्मैक का बहुत बड़ा व्यापार चल रहा है। टास्क फोर्स का गठन करके कारवाई की जाए। मंत्री गजेंद्र खींवसर ने कहा कि मादक पदार्थों का मामला गंभीर विषय है और करौली में ही नहीं पूरे राजस्थान में बढ़ रहा है। बजट में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठन करने की घोषणा की है। पेपर लीक की तरह इस पर भी कड़ी कार्रवाई करेंगे। विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, लेकिन उनको बंद कर दिया जाता है। मंत्री खींवसर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगे और जंहा लगे वो  बंद क्यों पड़े हैं,इसकी जांच करवाई जाएगी।

मणिपुर हिंसा से बदला ड्रग्स तस्करी का रास्ता, अब असम से हो रही है स्मगलिंग
अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा में नशीली दवाओं के खतरे की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए यहां एक संयुक्त स्तरीय एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशनल ग्रुप की बैठक में म्यांमार से त्रिपुरा तक नशीली दवाओं के बढ़ते प्रवाह पर चिंता व्यक्त की गई।

असम राइफल्स ने एक बयान में यह जानकारी दी। बैठक में एनडीपीएस अधिनियम के तहत संचालन करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने के लिए कार्यात्मक स्तर पर अंतर-एजेंसी समन्वय को और बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

बयान में कहा गया है कि पिछले साल मई में मणिपुर में जातीय दंगों के फैलने के बाद, मणिपुर से असम तक पारंपरिक मार्गों की अनुपलब्धता के कारण म्यांमार से दवाओं और प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी में बदलाव आया है।

मिजोरम-म्यांमार सीमा और फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) के साथ मौजूद कुकी-•ाो-चिन संबंध के कारण, मिजोरम से दक्षिण असम से त्रिपुरा के लिए दवाओं की तस्करी का ड्रग कार्टेल द्वारा फायदा उठाया जा रहा है और इन मार्गों पर हाल ही में बरामदगी हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि यह भविष्य में एक संभावित खतरा है।

इसके अलावा, त्रिपुरा भी एक प्रमुख भांग उत्पादन क्षेत्र के रूप में उभर रहा है और कई एजेंसियों द्वारा राज्य में बड़ी मात्रा में यहाँ गांजा जब्त किया गया है।

बैठक में नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ एक व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए संसाधनों, विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि को एकत्रित करने के सामूहिक उद्देश्य के साथ सीमा शुल्क विभाग और कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाया गया।

बयान में कहा गया, ''बैठक में एक विचार-मंथन सत्र हुआ और वर्तमान स्थिति को समझने, उपायों को लागू करने और एजेंसियों के बीच तालमेल को बढ़ावा देने, नशीले पदार्थों और मनोदैहिक पदार्थों के प्रवेश को रोकने के सामूहिक प्रयास में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।"

जम्मू-कश्मीर: BSF ने कठुआ में पकड़ी 135 करोड़ रुपए की 27 किलो हेरोइन, एक तस्कर ढेर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार को एक घुसपैठिए को मार गिराया और 135 करोड़ रुपए की हेरोइन की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार तड़के सतर्क जवानों ने कठुआ सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों के नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और करीब 27 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इस दौरान एक तस्कर मारा गया, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद चेतावनी दी। जब पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हुए, तो उन्हें चुनौती दी गई। इसके बाद भी वह नहीं लौटे तो उन पर गोलियां चलाई गई। इलाके की तलाशी के दौरान बाड़ के पास हेरोइन के 27 पैकेट पाए गए। प्रवक्ता ने बताया कि जब्त हेरोइन की कीमत लगभग 135 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि इस बरामदगी के साथ बीएसएफ ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से भारत में मादक पदार्थों की खेप की तस्करी के पाकिस्तानी अधिकारियों के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि नार्को आतंकवाद को बढ़ावा देने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।