footpaths - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर की सड़कों पर व्यवस्था लाचार, फुटपाथ पर कब्जा : पैदल चलने वाले राहगीरों के बने बरामदे चढ़े अतिक्रमण की भेंट, जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर
जयपुर। शहर के सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर खुलेआम अतिक्रमण का नजारा, कहीं दुकानदारों का कब्जा, तो कहीं ठेले और काउंटर जमे हैं। पैदल चलने वालों के लिए जगह तक नहीं बची। लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। स्टेशन रोड स्थित जनाना अस्पताल के बाहर फुटपाथ से लेकर सड़क तक टैक्सी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं बचती और उन्हें जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ता है।

चांदपोल में पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए बरामदे अब अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं। दुकानदारों ने बोरे मसाले और सामान के ढेर लगाकर पूरे रास्ते पर कब्जा जमा लिया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए चलना तक मुश्किल हो गया है और उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

बड़ी चौपड़ के बरामदे अब पैदल राहगीरों के लिए नहीं, बल्कि दुकानों के विस्तार बनते नजर आ रहे हैं। छतों से लटके बैग और बाहर तक फैला सामान पूरे रास्ते को घेर रहा है। हालात ऐसे हैं कि चलने की जगह तक नहीं बची सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार विभाग की नजर इस अव्यवस्था पर कब पड़ेगी।

कहीं फुटपाथ पर हो रहा अतिक्रमण तो कहीं हो गए गायब
कोटा। शहर में अधिकतर लोग वाहनों के जरिए ही सफर करते हैं, लेकिन शहर में अभी भी बड़ी संख्या में पैदल चलने वाले लोग मौजूद हैं जिनके लिए फुटपाथ का होना जरूरी है। लेकिन कोटा की कई सड़कों पर फुटपाथ मौजूद ही नहीं हैं और जहां मौजूद भी है वहां अतिक्रमियों ने अपना कब्जा किया हुआ है। ऐसे में पैदल चलने वालों को फुटपाथ नहीं होने के कारण सड़कों पर चलना पड़ता है जो हादसे का भी कारण बन रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर गलियों तक में फुटपाथ की हालत खराब है।

घोड़ा वाले बाबा चौराहे से सीएडी तक अतिक्रमण
शहर के घोड़े वाला बाबा चौराहे से सीएडी सर्किल तक पूरे फुटपाथ अतिक्रमण मौजूद है। ये अतिक्रमी फुटपाथ पर सालों से जमे हुए हैं जिनके कारण यहां से पैदल गुजरने वाले राहगीरों को तो परेशानी का सामना करना पड़ता ही है साथ ही वाहनों को भी कई बार दुर्घटना का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि निगम यूआईटी की ओर से अतिक्रमियों पर कई बार कारवाई भी की गई लेकिन ये फिर से आ जमते हैं। ऐसे में प्रशासन की इनके खिलाफ  की जानी वाली कारवाई केवल नाम मात्र की रह जाती है। गौरतलब है कि यूआईटी की ओर से इस मार्ग पर फुटपाथ का दो साल पहले नवीनीकरण किया गया था, जिसकी हालत लगातार बद से बदतर होती जा रही है।

कई जगह फुटपाथ ही मौजूद नहीं
कोटा में जहां पर फुटपाथ मौजूद है वहां अतिक्रमियों ने अपने कब्जे जमाए हुए हैं। वहीं कोटा के कुछ इलाके आज भी ऐसे हैं जहां पैदल चलने वालों की काफी तादाद है लेकिन वहां आज भी फुटपाथ मौजूद नहीं है। शहर में कोटड़ी और छावनील चौराहे से गुमानपुरा सर्किल तक फुटपाथ मौजूद नहीं है। इसी तरह घोड़ा वाले बाबा चौराहे से एयरोड्रॉम और एयरोड्रॉम सर्किल से डीसीएम सर्किल तक फुटपाथ मौजूद नहीं है। कुछ यही हाल कोचिंग क्षेत्र का है जहां भी किसी भी सड़क के किनारे फुटपाथ मौजूद नहीं है। ऐसे में पैदल चलने वालों के लिए हमेशा परेशानी बनी रहती है।

अतिक्रमण हटाए और फुटपाथ बने तो मिले राहत
शहर के जिन इलाकों में फुटपाथ पर अतिक्रमण हैं वहां से अतिक्रमण हटने के साथ जिन इलाकों में फुटपाथ मौजूद नहीं है वहीं फुटपाथ बने तो पैदल चलने वालों को राहत मिल सकती है। क्योंकि फुटपाथ नहीं होने की स्थिति में लोगों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है। जो ट्रैफिक में समस्या तो बनता ही है साथ ही हादसों को भी न्यौता दे रहा है।

इनका कहना है
फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर लगातार कारवाई की जा रही है। जहां भी अतिक्रमण होता है उसे हटाया जाता है। अगर कहीं फिर से अतिक्रमण हो रहा है तो उसे हटाएंगे। वहीं फुटपाथ बनाने को लेकर विचार किया जाएगा जहां जरुरत होगी वहां फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा।
- कुशल कोठारी, सचिव, यूआईटी कोटा

लोगों का कहना है
सीएडी से घोड़ा वाले सर्किल मार्ग की फुटपाथ पर हमेशा अतिक्रमण रहता है। लोगों को चलना भी हो तो सड़क पर चलना पड़ता है कई बार वाहन से टकराने की स्थिति बन जाती है।
- अनुराग मेहता, दादाबाड़ी

कोचिंग क्षेत्र में कई इलाके ऐसे हैं जहां हजारो लोग सड़कों पर चलते हैं और यहां वाहनों की संख्या भी अधिक है ऐसे में फुटपाथ नहीं होने से लोगों को तो सड़क पर चलना पड़ता ही है। साथ ही कई बार भीड़ ज्यादा होने से जाम की स्थिति बन जाती है।
- दीपक सारास्वत, केशवपुरा

केशवपुरा से रंगबाड़ी तक पूरे रस्ते में एक भी जगह फुटपाथ मौजूद नहीं है। जिसको भी चलना हो तो उसे सड़क पर ही चलना होता है। ये इलाका कोटा के सबसे व्यस्तम इलाकों में शामिल है लेकिन यहां भी फुटपाथ मौजूद नहीं है।
- प्रद्युमन सिंह, रंगबाड़ी

गुमानपुरा मार्केट कोटा का सबसे व्यस्त बाजार है यहां रोज लाखों लोगों का आवागमन होता है। जिसमें पैदल चलने वाले भी शामिल हैं। लेकिन उनके लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं है।
- विजय नागर, गुमानपुरा

जनता की सुविधाओं पर चोरों का प्रहार
कोटा। नगर निगम व नगर विकास न्यास शहर में जनता  के लिए सुविधाएं दे रहा है। वहीं चोर और नशा करने वालों के अलावा कुछ असामाजिक तत्व उन सुविधाओं पर प्रहार कर उन्हें नष्ट करने में लगे हैं। नगर विकास न्यास की ओर से शहर में  सड़क किनारे व फुटपाथ पर लोगों के बैठने के लिए लकड़ी की बैंचें लगाई गई थी। जिनमें सहारे का आधा हिस्सा खुला रखा गया था। ऐसे में लोग बैंच पर दोनों तरफ से बैठक सकते हैं। लोहे की एंगल से गाढ़कर मजबूत लकड़ी की बैंचे लगाई गई थी। जिससे वे सुंदर भी लग रही थी। नगर विकास न्यास ने शहर में जगह-जगह पर करीब 100 से अधिक ऐसी बैंचें लगाई थी। जिन पर लाखों रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन हालत यह है कि कुछ ही दिन में लोगों ने इनकी दुर्दशा करना शुरू कर दिया है।

सर्किल हाउस रोड पेट्रोल पम्प के पास से होते हुए कृषि विभाग के ऑडिटोरियम के सामने से छात्रावास और राजकीय महाविद्यालय के सामने से अंटाघर चौराहे तक थोड़ी-थोड़ी दूरी पर ये बैंचे लगाई गई थी। जिससे राहत चलते लोगों को जरूरत पड़ने पर वे बैठक सके। अंखाघर के बाद आकाशवाणी कॉलोनी के कोने से लेकर किशोर सागर तालाब के किनारे समेत शहर  में अन्य स्थानों पर इस तरह की बैंचे लगाई गई थी। जिससे सुबह के समय सैर के दौरान भी लोग थक हार कर कुछ समय इन बैंचों पर बैठ सके। इनसे पहले यहां बैठने की कोई सुविधा नहीं थी। लेकिन हालत यह है कि सर्किट हाउस रोड से अंटाघर के बीच करीब आधा दर्जन से अधिक बैंचों को तोड़ं दिया गया। कुछ के पीछे का हिस्सा गायब है तो किसी का बैठने का हिस्सा तोड़ दिया। किसी के लोहे की एंगल गायब कर दी तो किसी का आधा हिस्सा तोड़ दिया। इसी तरह की हालत किशोर सागर तालाब के किनारे लगी बैंचों की हो रही है। जिससे लोग अब इन टूटी बैंचों पर सही ढंग से बैठ तक नहीं पा रहे हैं।

नशेड़ियों का काम
जानकारों का कहना है कि यह काम चोरों से ज्यादा नशा करने वालों का है। वे अपनी एक पुडिया के लिए शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। लेकिन ये रात के समय इतनी सावधानी से इस काम को कर रहे हैं जिससे ये पकड़ में भी नहीं आते।

लोहे का डस्टबीन तक आधा गायब
किशोर सागर तालाब के किनारे मेन रोड की तरफ न्यास ने आकर्षक दिखने वाले लोहे के मजबूत डस्टबीन लगाए थे। ऐसे डस्टबीन शहर में करीब 40 से अधिक लगाए गए थे। लेकिन हालत यह है कि चोर व नशा करने वाले उस डस्टबीन तक के आधे हिस्से को काटकर ले गए। जिससे यह किसी का का नहीं रहा। इसमें कचरा डालने पर वह नीचे गिर रहा है।

शहर के फुटपाथों पर अतिक्रमण का दंश, राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर
कोटा। शहर में नगर विकास न्यास की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर आमजन की सुविधा के लिए सड़क किनारे फुटपाथ तो बनाए जा रहे हैं। लेकिन वे सिर्फ कहने को फुटपाथ हैं चलने को नहीं। उन फुटपाथ का आमजन को लाभ भी नहीं मिल रहा है। फुटपाथों पर अतिक्रमण हो रहा है जिसका लाभ दुकानदार उठा रहे हैं। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर विकास न्यास द्वारा सभी जगहों पर सड़क किनारे फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। जहां पहले से बने हुए हैं उन्हें तोड़कर नया बनाया जा रहा है। जहां नहीं हैं वहां नए फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। जैसा कि नाम से ही विदित है फुटपाथ यानि पैदल चलने वालों का रास्ता। पैदल चलने वाले आमजन को सड़क के बीच नहीं जाना पड़े। वे फुटपाथ पर आसानी से चल सके। जहां उनके दुर्घटनाग्रस्त होने का भी कोई खतरा नहीं है। लेकिन हालत यह है कि शहर में कोई भी फुटपाथ ऐसा नहीं है जो पैदल चलने लायक हो। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नयापुरा स्थित विवेकानंद चौराहे पर करवाए गए काम के साथ बनाए गए फुटपाथ हो या बूंदी रोड पर। डीसीएम रोड पर हो या 80 फीट रोड पर। बोरखेड़ा का क्षेत्र हो या पुलिस लाइन का। स्टेशन का क्षेत्र हो या नए कोटा का। सभी जगह के हालात एक जैसे हैं।

सीएडी रोड से लेकर नयापुरा चौराहे तक के फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। निजी बस ट्रेवल्स एजेंट हो या फूल माला वाले। चाय की थड़ी हो या कचौरी समोसे के ठेले। हर फूटपाथ पर यही देखने को मिल रहे हैं। जबकि आमजन को सड़क के बीच ही चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। नगर विकास न्यास द्वारा फुटपाथों को इतना चौड़ा बनाया जा रहा है जिससे दुकानदार अपने सामान उस पर आसानी से रख सके। नयापुरा समेत कई जगह के फुटपाथ पर तो भारी भरकम लोहे की रैलिंग भी लगाई गई है। उसका मकसद तो लोगों को सुरक्षित रखना था लेकिन दुकानदार न्यास अधिकारियों से एक कदम आगे निकले। दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामान वहां तक फेलाकर रखने की जगह मिल गई। वर्तमान में शहर में एक भी फुटपाथ ऐसा नहीं है। जिस पर लोग पैदल चल सके। लक् खी बुर्ज से सीवी गार्डन तक के फुटपाथ पर फेरी वालों ने अपनी दुकानें लगाई हुई है। सीएडी रोड पर और 80 फीट रोड के फुटपाथ पर तो बांस बल्ली से पक्की दुकानें तक बना ली हैं। सीएडी रोड पर तो नगर निगम कोटा दक्षिण की तत्कालीन आयुक्त ने दीवार पर यहां तक लिखवा दिया था कि यहां अतिक्रमण करना गैर कानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके रहते तो वहां अतिक्रमण नहीं हुआ। लेकिन वर्तमान में वहां गणेश प्रतिमाएं बेचने वालों ने दुकानें लगा ली हैं।

सीएडी चौराहे से दादाबाड़ी के बीच मेन रोड के फूटपाथ पर भी अतिक्रमण हो रहा है। बीच के हिस्से के फुटपाथ ठेले वालों के पीछे दबे हुए हैं।

- कमलेन्द्र कुमार शर्मा, निवासी

न्यास द्वारा नए नए फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। लेकिन वे सभी आमजन की जगह दुकानदारों के ही काम आ रहे हैं। फुटपाथ पर अतिक्रमण की यह बाढ़ लगातार बढ़ती ही जा रही है। दुकानदारों को पता है कि उनका कई कुछ नहीं कर सकता। जिससे उनके हौंसले बुलंद हो रहे हैं। नए बने फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के बावजूद भी अभी तक न्यास के एक भी अधिकारी ने उन्हें रोकने या हटाने का प्रयास तक नहीं किया। जिससे फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

- दामोदर, निवासी