former mla - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान के वरिष्ठ किसान मजदूर नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, वासुदेव देवनानी सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक
श्रीगंगानगर। राजस्थान के वरिष्ठ किसान-मजदूर नेता, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का सोमवार रात निधन हो गया। वह करीब 94 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में कल रात करीब सवा ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक तथा किसान-मजदूर संगठनों ने उन्हें जन संघर्षों का सच्चा योद्धा और संघर्ष का पर्याय बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हेतराम बेनीवाल का जन्म पंजाब के सुखचैन में हुआ था। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा प्राप्त की। वह 1990 में संगरिया विधानसभा क्षेत्र से माकपा की टिकट पर राजस्थान विधानसभा के सदस्य चुने गए। वह राजस्थान सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस(सीटू) के महामंत्री और माकपा के गंगानगर जिला प्रांतीय सचिवालय सदस्य रहे। उन्होंने घड़साना किसान आंदोलन सहित अनेक जन-आंदोलनों का नेतृत्व किया। वह संघर्षों के दौरान लगभग छह वर्ष जेल में भी रहे।

वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय बेनीवाल जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे और उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनका निधन सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा सदन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

ओडिशा में कोरेई की पूर्व विधायक संचिता मोहंती का निधन, सीएम मोहन चरण माझी और नवीन पटनायक ने जताया शोक
भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और जाजपुर के कोरेई क्षेत्र से पूर्व विधायक रहीं संचिता मोहंती का शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मोहंती को एक सप्ताह पहले ही कैंसर की बीमारी का पता चला था। उनके पुत्र सत्यकाम मोहंती ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने पोते के जन्मदिन समारोह में शामिल हुई, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 7:40 बजे वह अचानक अचेत होकर गिर गईं, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

वर्ष 2004 से 2009 तक विधायक रहीं मोहंती को उनके क्षेत्र में स्थानीय विकास कार्यों के लिए जाना जाता है। उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने उन्हें याद करते हुए कहा, जाजपुर जिले में संगठन को मजबूत करने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।

विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए किए गए मोहंती के कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी सहित राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

पूर्व विधायक मलिंगा को मिली जमानत रद्द, 30 दिन में सरेंडर करने के आदेश
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी के एईएन से मारपीट और एससी-एसटी केस से जुडेÞ मामले में पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को मिली जमानत को रद्द कर दिया है। अदालत ने मलिंगा को तीस दिन में सरेंडर करने को कहा है। जस्टिस फरजंद अली की एकलपीठ ने यह आदेश पीड़ित एईएन हर्षाधिपति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

अदालत ने याचिका पर गत 15 मार्च को पक्षकारों की बहस सुनकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने माना कि मलिंगा ने अदालत से मिली जमानत का दुरुपयोग किया है। अदालत ने 17 मई, 2022 को मलिंगा को प्रकरण में जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे।

याचिका में अधिवक्ता अजय कुमार जैन ने बताया कि 29 मार्च, 2022 को बाड़ी थाने में स्थानीय विधायक मलिंगा और उनके समर्थकों के खिलाफ याचिकाकर्ता पर हमला और मारपीट का मामला दर्ज किया था। घटना में मलिंगा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दी गई। जमानत मिलने के बाद उसने याचिकाकर्ता को धमकाया और जुलूस निकाल कर कानून का मजाक उड़ाया। इसके अलावा मलिंगा ने अदालत में गलत तथ्य पेश कर जमानत ली है। मलिंगा के खिलाफ गवाह को धमकाने को लेकर एफआईआर भी दर्ज हुई है। याचिकाकर्ता घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में आरोपी को मिली जमानत को रद्द किया जाए। वहीं सरकारी वकील शेरसिंह महला ने भी याचिकाकर्ता के तथ्यों पर सहमति जताते हुए आरोपी की जमानत रद्द करने की गुहार की। जिसका विरोध करते हुए मलिंगा की ओर से कहा गया कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उसे मिली जमानत का दुरुपयोग नहीं किया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को मिली जमानत को रद्द कर उसे सरेंडर करने को कहा है।

गौरतलब है कि मलिंगा के खिलाफ याचिकाकर्ता ने मार्च 2022 में मारपीट व एससी-एटी एक्ट में केस दर्ज कराया था। इसमें मलिंगा पर आरोप लगाया था कि विभाग के ऑफिस में मीटिंग के दौरान मलिंगा और उनके साथ 5-6 लोग आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।