golf - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विनीत मेहता गोल्फ में गिर्राज सिंह बने प्रोफेशनल वर्ग के ग्रॉस विनर, अमेच्योर कैटेगरी का खिताब मनोविराज शेखावत ने जीता
जयपुर। रामबाग गोल्फ क्लब में आयोजित दो दिवसीय विनीत मेहता मेमोरियल गोल्फ टूनार्मेंट के प्रोफेशनल कैटेगरी में गिर्राज खड़ाका ग्रॉस विनर रहे, जबकि अभ्युदय रावत उपविजेता रहे। अमेच्योर कैटेगरी का खिताब मनोविराज शेखावत ने जीता, जबकि नितेश बन्दावला और रोहित गोठवाल को संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित किया गया।

समापन में स्व. विनीत मेहता की पत्नी और खुद गोल्फर रहीं मुक्ता मेहता और बेटी दीप्ति मेहता ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। क्लब के कैप्टन योगेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल और टूनार्मेंट कमेटी के संयोजक डा. हिमांशु शर्मा भी मौजूद थे।  हैंडीकैप 0-9 कैटेगरी में रुद्र राजेश्वर विजेता और दृशवराज उपविजेता, 10-16 कैटेगरी में मनीष कुमावत (जूनियर) विजेता और अनुरोध सबलावत उपविजेता तथा 17-24 हैंडीकैप कैटेगरी में ओमप्रकाश सारस्वत विजेता और डा. राकेश थापर उपविजेता रहे। बेस्ट सीनियर गोल्फर का खिताब प्रताप सिंह, बेस्ट सुपर सीनियर गोल्फर का एनएस राठौड़ और बेस्ट लेडी गोल्फर का खिताब डा. अंजली जैन ने जीता। नियरेस्ट टू पिन के विजेता अहसास खानिजाऊ, लांगेस्ट ड्राइव के विजेता देवव्रत सिंह, वेटरन लांगेस्ट ड्राइव के विजेता निरंकार सिंह, लेडीज लांगेस्ट ड्राइव की विजेता मोनिषा सामरिया और स्ट्रेटेस्ट ड्राइव के विजेता अर्चित गोयल रहे।

चोट लगी, आंसू बहे लेकिन नहीं रुके गोल्फर शिक्षा जैन के कदम, एनसीआर कप में अंडर-15 में बनी चैंपियन, अंडर-23 में उपविजेता
जयपुर। गुरुग्राम के गोल्डन ग्रीन्स पर जयपुर की गोल्फर शिक्षा जैन चोटिल हुई, दर्द की कराह में आंसू बहे, लेकिन कदम नहीं रुके। मात्र 14 साल की शिक्षा ने साहस और जज्बे से एनसीआर कप में अंडर-15 वर्ग का खिताब जीत लिया, वहीं अंडर-23 वर्ग में शिक्षा उपविजेता रही।

टूनार्मेंट के अंतिम दिन खेल जब निर्णायक मोड़ पर था, तभी एक अन्य खिलाड़ी का मिस-हिट ड्राइवर शॉट सीधे शिक्षा की टांग पर लगा। वह दर्द से जमीन पर गिर पड़ीं। आंखों में आंसू निकल आए। एक बार तो लगा कि शिक्षा के लिए टूर्नामेंट यहीं खत्म हो जाएगा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। शिक्षा ने चैंपियन की तरह वापसी की और दर्द को दरकिनार कर आखिरी राउंड में ईवन पार 72 का स्कोर किया, जिससे उनका कुल स्कोर 227 बना। इससे उन्होंने अंडर-15 खिताब अपने नाम किया और अंडर-23 वर्ग में कई सीनियर खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

सौ से ज्यादा शीर्ष खिलाड़ियों को दी मात :

देशभर से 100 से अधिक रैंक्ड गोल्फरों ने इस वर्ल्ड एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लिया। दिल्ली गोल्फ सोसाइटी द्वारा आयोजित यह इवेंट न सिर्फ प्रतिस्पर्धात्मक थी, बल्कि खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी अहम भूमिका निभाती है।

राजस्थान की बेटी, भारत की नई उम्मीद :

गोल्फ के खेल में 93 से ज्यादा खिताब और 197 से अधिक अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण पा चुकी राजस्थान की बेटी शिक्षा अब इस खेल में भारत की नई उम्मीद बनकर उभर रही है। शिक्षा का लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।

पीएम रूंगटा गोल्फ में अंकित, अर्जुन, अनुरुद्ध व युगांक ने खिताब जीते
जयपुर। अंकित पलावत ने रामबाग गोल्फ क्लब में सम्पन्न पी.एम. रूंगटा मेमोरियल गोल्फ कप के प्रथम संस्करण के ओवरऑल नेट विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। शॉटगन पियेरियो फॉर्मेट में खेले गए टूर्नामेंट में लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस अवसर पर प्रोफेशनल महिला गोल्फर रिधिमा दिलावरी भी उपस्थित रहीं।

हैंडीकैप श्रेणी (0 -9) में अर्जुन कुच्छल  विजेता और रजत करवासरा उपविजेता,  हैंडीकैप श्रेणी (10-18) में अनुरुद्ध सबलावत विजेता और डॉ. देवेन्द्र कुमार उपविजेता तथा हैंडीकैप श्रेणी (19-24) में युगांक शर्मा विजेता व विनय मोदी उपविजेता रहे। वेटरन गोल्फर का पुरस्कार इनान शम्सी और लेडी गोल्फर का खिताब सारा चौधरी ने जीता। समापन समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विभिन्न कैटेगरी के विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी वितरित की।

अदिति ने गोल्फ व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत
हांगझोउ। भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में अदिति पिछले चार दिनों में खेले गए महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अधिकांश समय तक स्वर्ण पदक स्पर्धा में बनी हुई थीं लेकिन आज वह प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी। वह 16वें होल पर डबल बोगी के कारण वह पीछे हो गईं और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

अदिति ने आज के दिन की शुरुआत टॉप पोजिशन पर रहते हुए की थी, लेकिन थाईलैंड की युबोल अर्पिचया ने धैर्य बनाए रखा और पोल पोजीशन पर पहुंच कर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं दक्षिण कोरिया की ह्युनजो यू को कांस्य पदक मिला। इस रजत पदक के साथ ही अदिति अशोक एशियाई खेलों में गोल्फ पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

आर्थिक तंगी में टूट न जाए ओलंपिक का सपना
जयपुर। गुलाबी नगर की नन्ही गोल्फर शिक्षा जैन अभी मात्र 12 वर्ष की हैं लेकिन इस छोटी सी उम्र में ही उसने देश-विदेश में अपनी कामयाबी से प्रभावित किया है। शिक्षा अभी अपने एज ग्रुप में देश में नम्बर दो पर है और उसका लक्ष्य 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। लेकिन पैसे की तंगी में उसका यह सपना कहीं टूट न जाए। रामबाग गोल्फ कोर्स पर चल रहे कॉरपोरेट गोल्फ टूर्नामेंट में खेल रही शिक्षा ने नवज्योति से खास बातचीत में बताया कि उसने कैलिफोर्निया में होने वाली एफसीजी कालावे वर्ल्ड चैंपियनशिप समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया है लेकिन उनका मध्यवर्गीय परिवार इतना खर्च उठाने में सक्षम नहीं है कि उन्हें सभी टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने भेज सके। शिक्षा ने कहा कि ऐसे हालात में वह चुनिंदा टूर्नामेंटों में ही हिस्सा ले पाती है।

मात्र चार साल में लगाया ट्रॉफियों का अम्बार
शिक्षा ने बताया कि खेलों में उन्होंने शुरुआत बैडमिंटन से की। टेनिस भी खेला लेकिन उनका मन गोल्फ में लगा। सात साल की उम्र में उन्होंने पहली बार गोल्फ कोर्स देखा। ट्रेनिंग शुरू की और फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ढेरों ट्रॉफियां जीतीं। उन्होंने बताया कि वह अब तक बीस से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिताब जीत चुकी है और इतने ही टूर्नामेंटों में सिल्वर या ब्रांज मेडल हासिल किया है।

कामयाबी का राज 8 से 10 घंटे प्रैक्टिस
शिक्षा ने कहा कि 2028 के ओलंपिक खेलों से पहले वह 2026 में विक्टोरिया (आस्ट्रेलिया) में होने वाले कामनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। कामनवेल्थ गेम्स में पहली बार गोल्फ को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना ओलंपिक गोल्ड जीतकर देश में गोल्फ के खेल को शिखर पर पहुंचाना है। शिक्षा ने कोचिंग और फिटनेस पर फोकस को ही अपनी कामयाबी का राज बताया। उन्होंने कहा कि वे रोज 8 से 10 घंटे प्रैक्टिस करती हैं।

परिवार से ज्यादा खर्च खेल पर
शिक्षा के पिता सन्नी जैन प्राइवेट टीचर हैं। सन्नी का कहना है कि बेटी के सपने को पूरा करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करते हैं। उनके पूरे परिवार से ज्यादा खर्च बेटी के खेल पर रहता है। सन्नी ने कहा कि जयपुर में ज्यादा टूर्नामेंट नहीं होते। ऐसे में रैंकिंग पॉइंट्स के लिए उन्हें दिल्ली, नोएडा, गुड़वांव, चंडीगढ़, बेंगलोर जैसे शहरों में ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट खेलने होते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी टूर्नामेंटों के लिए उन्होंने कुछ बड़ी कंपनियों से स्पांसरशिप के लिए प्रयास किए लेकिन बात नहीं बनी। अब उन्होंने केन्द्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य के खेलमंत्री अशोक चांदना को मेल भेजकर मदद की गुहार लगाई है।

देशभर के 126 गोल्फर जम्मूतवी गोल्फ टूर्नामेंट में भाग लेंगे
जम्मू। जम्मू के तवी नदी के तट पर मैदानी इलाकों में स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर का 18-होल जम्मू तवी गोल्फ कोर्स सात सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट (पीजीटीआई) में पूरे देश के 126 गोल्फर हिस्सा लेंगे। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स (जेटीजीसी) के सचिव मानव गुप्ता ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले की तैयारियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम यहां पेशेवर और उभरते गोल्फरों के लिए गेम चेंजर होने जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने हाल ही में जम्मू तवी गोल्फ अकादमी के उद्घाटन के अवसर पर जम्मू में पीजीटीआई स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी की घोषणा की।

मानव गुप्ता ने कहा कि जम्मू तवी गोल्फ कोर्स 1400 कनाल में फैले अंतरराष्ट्रीय मानक का 18-होल कोर्स है और पीजीटीआई (भारत में पेशेवर गोल्फ के लिए नियंत्रक निकाय) टीम ने निरीक्षण के बाद आयोजन स्थल को फिट घोषित किया और आयोजन के लिए हरी झंडी दिखा दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना जेटीजीसी के लिए किसी विशेषाधिकार से कम नहीं है। सात सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का समापन 11 सितंबर को प्रो एम इवेंट के साथ होगा। उन्होंने कहा कि देश भर के 126 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल्फर इसमें भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट न केवल स्थानीय और नवोदित गोल्फरों की क्षमता का दोहन करेगा, बल्कि उन्हें पर्यटन क्षेत्र में उछाल लाने के साथ-साथ कौशल सीखने का अवसर भी प्रदान करेगा। सचिव ने जनता विशेषकर गोल्फ प्रेमियों से इस आयोजन का हिस्सा बनने और अच्छे दर्शक बनने की भी अपील की।