nirmal chaudhary - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चौधरी की गिरफ्तारी ने खड़े किए कई गंभीर सवाल : कांग्रेस नेता पायलट
जयपुर। डॉ.राकेश विश्नोई प्रकरण से जुड़े आंदोलन में शामिल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी मामले पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। पायलट ने कहा है कि चौधरी की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस द्वेषपूर्ण तरीके से उन्हें परीक्षा देते समय गिरफ्तार किया गया, उसके पीछे की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आज कोर्ट से चौधरी को जमानत मिल गई है। न्याय और जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करना जनप्रतिनिधियों का अधिकार है। भाजपा के शासन में यह तानाशाही रवैया एक खतरनाक मिसाल बनता जा रहा है।

वहीं, विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा है कि राजस्थान विवि में अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किए गए छोटे भाई निर्मल चौधरी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और सच्चाई के पक्ष में खड़े हर इंसान की जीत है। आम आदमी, पीड़ित और कमजोरों की ताकत को दबाने वाली भाजपा सरकार को अब समझ लेना चाहिए कि सच की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता है।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी गिरफ्तारी मामला : डोटासरा ने पुलिस की कार्रवाई की टाइमिंग पर उठाए सवाल, कहा- आंदोलन करना किसी भी नेता का अधिकार
जयपुर। डॉ राकेश विश्नोई प्रकरण में आंदोलन में शामिल हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी और विधायक अभिमन्यु पूनिया की राजस्थान विश्वविद्यालय में गिरफ्तारी मामले में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पुलिस की कार्यवाही की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं।
पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, नेता या कार्यकर्ता को किसी जनहित के मुद्दे पर आंदोलन करने का अधिकार संविधान के तहत मिला हुआ है। विश्नोई प्रकरण के बाद निर्मल चौधरी और विधायक पूनिया पर पुलिस ने जो कार्यवाही की,उसे टाइमिंग के हिसाब से उचित नहीं है ठहराया जा सकता है। पुलिस को किसी भी पुराने मामले में कार्यवाही करने का अधिकार है, लेकिन यह कार्यवाही पहले ना करके आंदोलन के बाद परीक्षा समय में करना अलग ही बात बयां करता है। इस सरकार में जनहित की आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेताओं की आवाज दबाने का बार बार प्रयास किया जा रहा है। कभी मुझ पर तो कभी किसी और नेता पर भाजपा नेता बयानों के माध्यम से छींटाकशी कर रहे हैं।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि यह पर्ची सरकार हर काम का फैसला पर्ची आने के बाद लेती है। हम किसान, कानून व्यवस्था सहित किसी भी मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछते हैं तो कोई जवाब नहीं दिया जाता। मंत्री खुद नकली खाद बीज को पकड़कर बता रहे हैं कि नकली माल की सप्लाई गुजरात से हो रही है मगर सरकार चुप बैठी है। किसान खाद बीज के लिए परेशान है। लोग इतने परेशान हैं कि आगामी निकाय पंचायत चुनाव में जनता इनको जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

निर्मल चौधरी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस हमलावर : विधायक अभिमन्यु को कुछ देर बाद छोड़ा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप; सड़कों पर उतरने की दी धमकी
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक अभिमन्यु पूनिया और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे निर्मल चौधरी को हिरासत में लिए जाने को लेकर निंदा की है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और निर्मल चौधरी को हिरासत में लिए जाने को लेकर निंदा की है।

कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे निर्मल चौधरी को हिरासत में लिए जाने को लेकर अब सियासत तेज होने लगी है। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरने की धमकी दी है। हालांकि कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया, जबकि निर्मल चौधरी अभी भी पुलिस की की हिरासत में हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर हमला बोल है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने इस कार्रवाई की निंदा की है।

यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने पहुंचे थे चौधरी
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सुबह दर्शनशास्त्र की परीक्षा देने आए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मौके पर संगरिया (हनुमानगढ़) विधायक अभिमन्यु पूनिया भी मौजूद थे, जो निर्मल चौधरी को छुड़वाने के प्रयास में स्वयं पुलिस गाड़ी में बैठ गए। पुलिस ने सादी वर्दी में पहले से ही यूनिवर्सिटी कैंपस में डेरा डाल रखा था। जैसे ही निर्मल चौधरी परीक्षा देने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें 2022 में राजकार्य में बाधा के एक मामले में हिरासत में ले लिया। इस दौरान अभिमन्यु पूनिया खुद गाड़ी में बैठकर थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया।

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम के अनुसार निर्मल चौधरी पर दर्ज मुकदमे में अपराध प्रमाणित हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। कुछ देर कैंपस में छात्रों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस के जाने के बाद माहौल शांत हो गया। विधायक अभिमन्यु पूनिया गांधी नगर थाने से अपने आवास चले गए, जबकि निर्मल चौधरी पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन के दौरान अध्यक्ष निर्मल चौधरी के साथ मारपीट
जयपुर। महारानी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में आज मारपीट और हंगामा हुआ। दरअसल हुआ यूं कि कार्यक्रम में राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी जैसे ही मंच पर चले तो पीछे से आ रहे महासचिव अरविंद जाजड़ा ने चांटा मार दिया। इसके बाद मंच पर ही दोनों के समर्थक आपस में भीड़ गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

महारानी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया था। इस दौरान आरएसएस के जयपुर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि थे। वहीं सिंगर अखिल स्टूडेंट्स के लिए परफॉर्म करने वाले थे।

इस मामले पर निर्मल चौधरी ने कहा की मुझे बतौर अतिथि कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां खुलेआम गुंडागर्दी की गई। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं कोई गुंडा या बदमाश नहीं हूं। जब तक शरीर में सांस चलेगी छात्रों के लिए काम करता रहूंगा। थप्पड़ मारने से रुकने वाला नहीं हूं। थप्पड़ तो अरविंद केजरीवाल के भी मारी गई थी

राजस्थान विश्वविद्यालय में निर्दलीय उम्मीदवार ने लहराया जीत का परचम, निर्मल चौधरी बने अध्यक्ष
जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुराना ट्रेंड बरकरार है। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में इस बार भी निर्दलीय का परचम लहराया है। छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी ने जीत दर्ज की है। निर्मल चौधरी ने एनएसयूआई से बागी उम्मीदवार मंत्री मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल को 1465 वोट से हराया है। निर्मल चौधरी को कुल 4043 वोट और निहारिका को 2578 वोट मिले है। एनएसयूआई की रितु बराला तीसरे नंबर पर रही। रितु को 2010 वोट मिले है, जबकि चौथे नंबर पर एबीवीपी के नरेंद्र यादव रहे है, उन्हें 988 वोट मिले है।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अमीषा मीणा जीती है। अमीषा ना को 2614 वोट मिले है। कमल किशोर बेनीवाल को 1037, मुस्कान शेखावत को 850, एनएसयूआई की निकिता फामरा को 1790, एबीवीपी की साक्षी शर्मा को 2549, और निर्दलीय ट्विंकल शर्मा को 387 वोट मिले है।

महासचिव पद पर एबीवीपी के अरविंद जाजड़ा ने जीत की दर्ज की है। अरविंद जाजड़ा को 3087 वोट मिले है। एनएसयूआई के संजय चौधरी को 2497 वोट मिले है। आलोक शर्मा को मिले 809 वोट मिले है। अर्जुन कुम्हार को मिले 346 वोट, गुलाब मीना को 664 वोट, लेखराज सामोता को 84 वोट, राजेन्द्र चौधरी को 787 वोट और तेजपाल भाटी को 243 वोट मिले है।

संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई की धरा कुमावत जीती है। धरा कुमावत को 4329 वोट मिले है। एबीवीपी की कृष्णा तंवर को हराया है। कृष्णा को 4198 वोट मिले है। इसके अलावा शोध छात्र प्रतिनिधि पर रामस्वरूप ओला ने चुनाव जीता है। रामस्वरूप ओला को 219 वोट मिले है। पुष्पेंद्र सिंह को 213, देशराज चेतीवाल को 34, निशा को 99 और ऋषभ चौधरी को 19 वोट मिले है।