tourism department - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

77वें गणतंत्र दिवस 2026: पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने पर्यटन भवन में फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान और कर्तव्य पालन का लिया संकल्प
जयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने सोमवार को पर्यटन भवन में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एकता काबरा, अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक पवन जैन, संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा, संयुक्त निदेशक पुनीता सिंह तथा पर्यटन, आरटीडीसी एवं मेला प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

पर्यटन आयुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दिन भारत देश का संविधान लागू हुआ था, जिससे हमें हमारे मौलिक अधिकार एवं दायित्व प्राप्त हुए हैं। अपने राष्ट्र को निरंतर प्रगतिमान करने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन कर योगदान देना चाहिए।

प्रवासी राजस्थानी दिवस : भजनलाल शर्मा 27 नवम्बर को पर्यटन विभाग की प्री-समिट में करेंगे शिरकत
जयपुर। आगामी 10 दिसम्बर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस के क्रम में पयर्टन विभाग द्वारा प्री-समिट का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर के निजी होटल में 27 नवम्बर को प्रस्तावित इस प्री-समिट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। पर्यटन विभाग की प्री-समिट में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र में राजस्थान ए ईयर-राउण्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन और दूसरे सत्र में राजस्थान राइजिंग बिल्डिंग इंडियाज प्रीमियर एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन’ विषय पर विशेषज्ञो द्वारा पयर्टन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जावेगी। इसमें टूरिज्म, होटल तथा ट्रैवल सेक्टर्स के हितधारक और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर के जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रवासी समुदाय और राज्य सरकार के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाएगा। इस दौरान विभिन्न सेक्टर्स जैसे उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं जल आदि पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। साथ ही, प्रवासी राजस्थानियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

स्मारकों और संग्रहालय में ई-टिकटिंग के सर्वर डाउन, पर्यटक रहे परेशान, विभाग ने लिखा डीओआईटी को पत्र
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले जयपुर स्थित स्मारकों और संग्रहालय में कई बार पर्यटकों को टिकट लेने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। ई-टिकटिंग व्यवस्था के तहत यहां कई बार सर्वर डाउन हो जाता है। इससे पर्यटकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार पर्यटक भी शिकायत कर चुके हैं।

ऐसे में पुरातत्व विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए डीओआईटी को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि जयपुर के स्मारकों और संग्रहालयों में अगर ई-टिकटिंग के दौरान सर्वर पांच मिनट से ज्यादा समय तक डाउन रहेगा तो इस स्थिति में पुरातत्व विभाग की ओर से ऑफलाइन टिकट काटे जाएंगे। ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पडे़।

गौरतलब है कि गत शनिवार को करीब सवा घंटे तक आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग सहित विभाग के अधीन आने वाले शहर के स्मारकों पर पर्यटकों को ई-टिकटिंग के सर्वर डाउन होने से परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं इससे पहले भी कई बार ई-टिकटिंग सर्वर के डाउन को लेकर दिक्कतें सामने आ चुकी हैं।

शहर के स्मारकों में संचालित ई-टिकटिंग व्यवस्था में आए दिन सर्वर डाउन हो रहा है। इसे लेकर डीओआईटी को पत्र लिखा गया है।
-डॉ. पंकज धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

विदेशी पर्यटकों को सैर के लिए पसंद आए अक्टूबर से दिसम्बर के महीने
जयपुर। घरेलू और विदेशी पर्यटक अपने हिसाब से टूर प्लान कर किले-महलों की सुंदरता निहारने के लिए प्रदेश की ओर रूख करते हैं। पर्यटन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार घरेलू पर्यटकों को जुलाई से सितम्बर माह के दौरान प्रदेश घूमना पसंद आया तो वहीं विदेशी पावणे अक्टूबर से दिसम्बर के बीच यहां घूमने आए। पर्यटन विभाग ने साल-2023 में हर तीन माह का विश्लेषण किया, जिसमें यह जानकारी सामने आई। पर्यटन विभाग से मिले साल-2023 के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मार्च तक 23 प्रतिशत, अप्रैल से जून में 20 प्रतिशत, जुलाई से सितम्बर में 30 प्रतिशत और अक्टूबर से दिसम्बर तक 27 प्रतिशत घरेलू पर्यटकों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित किले, महल, स्मारक और संग्रहालयों सहित अन्य पर्यटन स्थलों की विजिट की।

अक्टूबर से दिसम्बर के बीच 41 प्रतिशत
पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी पर्यटकों को यहां आकर त्योहार सेलिब्रेट करना पसंद है। साल-2023 के तहत जनवरी से मार्च तक 30 प्रतिशत, अप्रैल से जून तक 11 प्रतिशत, जुलाई से सितम्बर तक 18 प्रतिशत और अक्टूबर से दिसम्बर तक 41 प्रतिशत विदेशी पावणों ने प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

इनका कहना...
दे खने में आया है कि घरेलू पर्यटकों को जुलाई से सितम्बर माह के बीच प्रदेश विजिट करना ज्यादा पसंद आया। वहीं विदेशी पर्यटक अक्टूबर से दिसम्बर माह के बीच दीपावली, क्रिसमस जैसे त्योहारों के सेलिब्रेशन के साथ अपनी विजिट को यादगार बनाते हैं।
-संजय कौशिक, पर्यटन विशेषज्ञ

पर्यटन विभाग द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित होगी भव्य सांस्कृतिक संध्या
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राजस्थान पर्यटन विभाग राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। “हर घर तिरंगा..” थीम पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के ख्यातनाम लोक गायक व बॉलीवुड सिंगर मामे खान अपनी दल के साथ प्रस्तुति देंगे।

पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव के अनुसार देश के सभी राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान को चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान पर्यटन विभाग भी आगामी 14 अगस्त को देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने जा रहा है। प्रमुख शासन सचिव के अनुसार ख्यातनाम लोक गायक व बॉलीवुड सिंगर मामे खान के साथ करीब 50 लोक कलाकार देशभक्ति के गीत व राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

पर्यटन विभाग की निदेशक के अनुसार मामे खान द्वारा द फोक ऑर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान के नाम से एक बैंड तैयार किया गया है जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोक गायकों व कलाकारों को स्थान दिया गया है। दर्शकों को देश देशभक्ति रचनाओं के साथ साथ राजस्थान के पारंपरिक लोकगीत व लोक वाद्य यंत्रों की भी जुगलबंदी यहां देखने को मिलेगी। कार्यक्रम बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्यसभागार में शाम 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

द फोक ऑर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान की प्रदेश में पहली प्रस्तुतिः- गौरतलब है कि लोक गायक व बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर मामे खान द्वारा द फोक ऑर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान नाम से एक बैंड तैयार किया गया है। इस ऑर्केस्ट्रा के जरिए मामे खान दुनिया भर में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इस ऑर्केस्ट्रा की पहली प्रस्तुति राजस्थान पर्यटन विभाग की पहल पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी।

इन वाद्य यंत्रों के संग बिखरेंगे गायन के रंगः द फोक आर्केस्ट्रा ऑफ राजस्थान द्वारा ढोलक, ढोल, सारंगी, कमायचा, सुरनई, तम्बूरा, खड्ताल, मोरचंग, भपंग, अलगोजा व मटका आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग प्रस्तुतियों के दौरान किया जाएगा। यह ऑर्केस्ट्रा अपने आप में अनूठा है क्योंकि इसमें प्रदेश के 11 जिलों के लोक कलाकार मामे खान के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

कौन-कौन से अवार्ड मिले हैं मामे खान को
प्रख्यात लोक गायक व बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मामे खान को  ग्लोबल इंडियन म्यूजिकल अकादमी अवार्ड, डब्ल्यूबीआर कॉर्प पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, क्लेफ़ म्यूज़िक अवार्ड्स,बूगल बॉलीवुड - बैलिस्टिक अवार्ड, राजस्थान फिल्म महोत्सव अवार्ड व जयपुर आइडल म्यूजिक अवार्ड् आदि पुरस्कारों से अब तक नवाजा गया है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल और मामे खानः मामे खान वर्ष-2022 में कान फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर चलने वाले और कान्स में भारतीय मंडप में प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के पहले लोक कलाकार हैं। गौरतलब है कि मामे खान का जन्म राजस्थान के जैसलमेर के पास एक छोटे से गांव सत्तो में हुआ। वह भारत के राजस्थान के मंगनियार समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके पिता उस्ताद राणा खान भी एक राजस्थानी लोक गायक थे। 14 साल की उम्र में, उन्हें संगीत और कला में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा छह साल की छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी।

पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग गायत्री राठौड़ ने बजट घोषणा एवं परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति  के संबंध में आयोजित बैठक में मंगलवार को पर्यटन भवन में बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा 10 और 16 जुलाई को तथा 29 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति के लिए डीपीआर बनाकर जल्दी ही प्रस्तुत की जाए ताकि तदनुसार आगे काम किया जा सके। उन्होंने अगली बैठक में अधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रगति रिपोर्ट के साथ आने के निर्देश दिए।

राठौड़ ने कहा कि जयपुर सहित पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे चालु स्थिति में हो यह भी सम्बंधित अधिकारी सुनिश्चित करें।

प्रमुख शासन सचिव ने निदेशक , पर्यटन विभाग डॉ.रश्मि शर्मा, आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल, पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द्र सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थित में राजस्थान पर्यटन बोर्ड हेतु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने नई पर्यटन नीति के संभावित बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। देश के अन्य सांस्कृतिक स्थानों का अध्ययन कर जयपुर के सांस्कृतिक केंद्रों पर भी आवश्यक उन्नयन हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ट्रेवल प्लस लीजर ने घोषित किए अपने सर्वे अवार्ड, उदयपुर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में दूसरे और एशिया में पहली पायदन पर
जयपुर। ट्रेवल प्लस लीजर ने मंगलवार अमेरिका में वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड घोषित किए। राजस्थान के उदयपुर को पूरी दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है वहीं एशिया में उदयपुर नंबर वन रैकिंग पर है। ट्रेवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड के तहत  दुनिया भर दस सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट जारी की गई जिसमें मैक्सिको के शहर सैन मिगुएल डी ऑलेंडे को पहला स्थान उदयपुर को दूसरा स्थान व तीसेर स्थान पर जापान का  क्योटो शहर है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर को वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान व एशिया में पहला स्थान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उदयपुर को दुनिया के सबसे खूबसूरत व सर्वश्रेष्ठ शहरों में स्थान मिलना शहर की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान हैं जिन्होंने दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राजस्थान दुनिया के सबसे पंसदीदा व बेस्ट पर्यटन स्थलों में शुमार है और यहां आने वाले  पर्यटक सुखद यादें संजो कर अपने देश को लौटते हैं।

वहीं प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है, इस साल की शुरूआत में ही प्रदेश में  देशी व विदेशी पर्यटकों की आवक में काफी बढोतरी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि राजस्थान पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा राज्य है।

पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने इस अवसर कहा कि प्रदेश पर्यटन विभाग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार  विकसित कर रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कुशल नेतृत्व व प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के दिशा-निर्देशन में राजस्थान पर्यटन रेकॉर्ड उपलब्धियां हासिल करेगा।

दुनिया के दस सर्वश्रेष्ठ शहर
1. सैन मिगुएल डी ऑलेंडे, मेक्सिको
2. उदयपुर, भारत
3. क्योटो, जापान
4. होई एन, वियतनाम
5. चियांग माई, थाईलैंड
6. फ्लोरेंस, इटली
7. बैंकॉक, थाईलैंड
8. टोक्यो, जापान
9. उबुद, इंडोनेशिया
10. फुंचाल, पुर्तगाल

Digital होते जमाने में आज भी 18 पेज का गाइड लाइसेंस लेकर घूम रहे गाइड
जयपुर। शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर गाइड देसी और विदेशी पर्यटकों को ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी देते हैं। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में स्थानीय स्तर के 3000 से अधिक गाइड हैं। देखने में आ रहा है कि डिजिटल होते जमाने में भी गाइडों को पर्यटन विभाग की ओर से मुहैया कराए गए 18 पेज का गाइड लाइसेंस (डायरी) लेकर घूमना पड़ता है। गाइडों का कहना है कि गाइड लाइसेंस को स्मार्ट कार्ड के रूप में बदलवाने के लिए कई बार पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं लेकिन वे हमेशा बजट ना होने की बात कहकर बात टाल देते हैं।

जयपुर टूरिस्ट गाइड अध्यक्ष एसोसिएशन के मदन सिंह राजपुरा का कहना है कि हमें 18 पेज का गाइड लाइसेंस लेकर घूमना पड़ता है। इसे डिजिटल करने की जरूरत है। आज हर सेक्टर को डिजिटलाइज्ड करने की बात कही जा रही है, लेकिन हमारे लाइसेंस को डिजिटल कब करेंगे। कई बार पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में मांग कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। जबकि पर्यटन मंत्रालय की ओर से गाइडों को अच्छा गाइड लाइसेंस दिया जाता है। तो राज्य का पर्यटन विभाग इसे क्यों नहीं अपना रहा है।

पर्यटक गाइड सज्जन सिंह राठौड़ ने बताया कि  हमारे गाइड लाइसेंस को स्मार्ट कार्ड में बदलवाने के लिए पिछले कई सालों से प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए कई बार पर्यटन विभाग के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। डिजिटल होते भारत में आज भी हम बुकलेट नुमा गाइड लाइसेंस लेकर घूम रहे हैं। इसे स्मार्ट कार्ड में बदलने से सुविधाएं मिलने के साथ ही ट्रांसपेरेंसी रहेगी।

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक अभियान चलाने की तैयारी में पर्यटन विभाग
जयपुर। प्रदेश में पर्यटन के लिए आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और उन्हें अच्छा वातावरण देने की दिशा में पर्यटन विभाग एक दूरगामी कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने ऐतिहासिक ऑनलाइन बैठक की मेजबानी की। इस बैठक का उद्देश्य पर्यटकों, खास तौर पर महिला पर्यटकों को सुरक्षित और पर्यटन के अनुभव को बेहतर करने की दिशा में काम करना है। बैठक में पर्यटन उद्योग के प्रमुख हितधारक शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य के भीतर जिम्मेदार पर्यटन के मानकों को ऊंचा उठाने के सामूहिक प्रयास में होटलों, टूर ऑपरेटरों और सरकारी अधिकारियों के प्रतिनिधियों को एकजुट किया गया है।

पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान में पर्यटन के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक रणनीति तैयार करने के लिए हितधारकों के बीच सहयोग को संवेदनशील बनाने और बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया हैं। इस अवसर पर राठौड़ ने पर्यटन विभाग द्वारा चलाए जाने वाले अग्रणी अभियान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिला पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ यात्रियों के प्रति उचित आचरण के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसके लिए कुछ जरूरी उपायों पर जोर देते हुए अभियान के कुछ बिन्दुओं को साझा किया गया है।

राठौड़ ने राजस्थान की कला, संस्कृति को करीब से जानने की उत्सुकता लिए यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान को बनाए रखने के लिए सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों पर विश्वास व्यक्त किया है।

नुक्कड़ नाटकों से दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारी

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन से जुड़े लोगों एवं सेवा प्रदाताओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना है। इनमें पर्यटन से जुड़े लोग, जिनमें ऑटो-टैक्सी चालक, दुकान संचालक, पर्यटक गाइड से लेकर हाथी महावत और ऊंट सफारी संचालक तक शामिल हैं। अभियान की महत्वपूर्ण जानकारी को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने और जिम्मेदार पर्यटन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों, नाटकों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यमों से इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

जयपुर में नवम्बर में आयोजित होगा ‘द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022- राजस्थान‘
जयपुर। राज्य में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग ने आउटलुक ग्रुप के सहयोग से 'द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान' की शुरूआत की है। यह पुरस्कार 8 श्रेणियों में दिए जाएंगे। पुरस्कार कार्यक्रम के संबंध में क्लार्क्स आमेर होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 'द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान' जयपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इसमें पर्यटन क्षेत्र से जुड़े  स्थानीय उद्यमी  भाग लेंगे।

डॉ. शर्मा बताया कि ये अवार्ड्स सस्टेनेबल लीडरशिप- होटल्स, सस्टेनेबल लीडरशिप- होमस्टे, सस्टेनेबल लीडरशिप- बीएनबी और गेस्टहाउस, सस्टेनेबल इंटरप्राइजेज इन ईको फ्रैंजाइल  लेंडस्कैप, सस्टेनेबिलिटी चैंपियन इन पाथफाइंडर, सस्टेनेबिलिटी चैंपियन इन ग्रासरूट हीरोज, हेरिटेज कंर्जवेशन और वाइल्ड लाईफ कंर्जवेशन की श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अवार्ड्स से सम्बंधित विस्तृत जानकारी पर्यटन विभाग की वेबसाइट और पर्यटन स्वागत केंद्र से प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी, सयुंक्त निदेशक सुमिता सरोच, उपनिदेशक दलीप सिंह राठौड़,  उपेन्द्र सिंह शेखावत सहित आउटलुक ग्रुप के प्रतिनिधी भी उपस्थित रहे।

लोक संगीत की मनोरम प्रस्तुति से लोग हुए मंत्रमुग्ध
जयपुर। नगर विकास न्यास, पर्यटन विभाग एवं डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन की ओर से जिले की ऐतिहासिक धरोहर मूसी महारानी की छतरी पर राजस्थानी लोक कला को समखपत सिम्फनी ऑफ भपंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार यूसुफ खां मेवाती एवं ग्रुप द्वारा भपंग वादन लोक संगीत की मनोरम प्रस्तिुत देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया। कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वल कर कहा कि भपंग वाद्य यंत्र मेवाती संगीत संस्कृति की धरोहर एवं राजस्थानी लोक-संगीत की पहचान है। डेलफिक काउन्सिल अव राजस्थान की अध्यक्ष आईएएस के नेतृत्व में राजस्थान की विभिन्न कलाओं के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

वर्तमान परिवेश में धरातल से लुप्त होती लोककला, लोक गीतों एवं लोक वाद्य यंत्रों की भपंग आदि की संस्कृति को जीवित रखने एवं नई पीढ़ी के लोगों को इनसे जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यटन को प्रमोट करने की दिशा में यह एक छोटा कदम है। उन्होंने कहा कि डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान निरंतर कला एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है और प्रतिमाह एक ऑनलाइन एवं एक मंचीय कार्यक्रम इसके बैनर तले आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अलवर जिले को यहां की ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत नायाब बनाती है। उन्होंने कहा कि लोक कलाकार युसूफ खान अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भपंग वादक है। देश के कई प्रतिष्ठित रंगमंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है। युसूफ खां देश के अलावा विदेशों म भी अपने भपंग का लौहा मनवा चुके है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे ख्यातिनाम अभिनेता राहुल सूद ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोककला को जीवित रखने में इस तरह के आयोजनों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन को कर जिले में पर्यटन को बढावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि छूपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने में इस प्रकार के आयोजन कराए जाने चाहिए। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक टीना यादव ने आगन्तुकों का आभार जताया।  कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, यूआईटी की सचिव डॉं. मंजू, यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, संग्रहालय अध्यक्ष प्रतिभा यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।