Bomb Blast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश में मतदान केन्द्र पर देसी बम धमाके में तीन लोग घायल, मतगणना जारी
ढाका। बांग्लादेश में गोपालगंज जिले में गुरुवार सुबह आम चुनाव के दौरान एक मतदान केन्द्र पर देसी बम फटने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह खबर दी।

गोपालगंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद सरवर हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि धमाका सुबह रेशमा इंटरनेशनल स्कूल मतदान केन्द्र पर हुआ। उन्होंने कहा कि धमाके में मामूली चोटें आईं और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था अब पूरी तरह से काबू में है और केन्द्र पर मतदान सामान्य तरीके से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि धमाका दहशत फैलाने के मकसद से किया गया प्रतीत होता है। अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में लगे हैं। मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी जहीरुल इस्लाम ने कहा कि हालात पर जल्दी काबू पा लिया गया। बांग्लादेश में आम चुनाव गुरुवार सुबह शुरू हुआ, जिसमें 12.7 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत मतदाताओं के वोट डालने की उम्मीद है।

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: कई मामलों में वांछित सक्रिय सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा जब्त
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों एवं पुलिस ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को एक समन्वित अभियान में जबरन वसूली और गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के खाबी ममांग लैकाई स्थित उनके-अपने आवासों से कथित रूप से उगाही में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

एक अलग अभियान में मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पट पुलिस थाने के तहत खुराई कोंगपाल चिंगंगबाम लेइकाई में उसके घर से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पोरोम्पट पुलिस थाने के तहत एक अन्य अभियान में चैरेनथोंग के पास खुराई लैशराम लेइकाई से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। वह इंफाल पश्चिम जिले का रहने वाला है और एक राहत शिविर में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक एम20 पिस्टल, एक मैगजीन और एक मोबाइल हैंडसेट जब्त किया गया है।

पुलिस ने इम्फाल पश्चिम जिले के इम्फाल पुलिस थाने के तहत थांगमेइबंद हिजाम लेइकाई से एक और सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया। खबर है कि वह गत तीन फरवरी को लालम्बुंग ताखेलम्बम लेइकाई इलाके में बम धमाके को अंजाम देने में शामिल था। इस बीच सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के टेंग्नौपाल पुलिस थाने के तहत सीमा स्तंभ 88 के पास मोइरंगथेल गांव से तीन और सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोग बिष्णुपुर और थौबल जिलों के रहने वाले हैं।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
इम्फाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य भर में और मणिपुर के बाहर चलाये गये अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर तेंगनौपाल जिले से एक चोरी हुआ वाहन भी बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, गिरफ्तार किये गये लोगों में से तीन कथित तौर पर इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के लिलोंग चाजिंग में हाल ही में हुए बम विस्फोट में शामिल थे। उसी दिन अभियान चलाकर  सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के एक और संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अभियान में हरियाणा के गुरुग्राम से एक कथित आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम. चानौ क्षेत्र से एक लावारिस चार पहिया वाहन बरामद किया। वाहन को पहले इंफाल क्षेत्र से चोरी होने की सूचना मिली थी और इंफाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि वाहन चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकडऩे के लिए आगे की जांच जारी है।

बम विस्फोट मामला: मणिपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी जब्त
इंफाल। मणिपुर में इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लिलोंग चाजिंग इलाके में हुए बम विस्फोट मामले में सोमवार को तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से एक 45 पिस्टल (मेज सहित) और 17 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नोंगडम गांव के नगारौ चेंगजेल पहाड़ी श्रृंखला से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

बरामद की गयी वस्तुओं में एक 303 राइफल (मेज सहित), दो 12 बोर सिंगल बैरल, चार 9 मिमी पिस्टल और तीन हथगोले शामिल हैं।

द पैलेस स्कूल को मिली बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी, जांच टीमें पहुंचे मौके पर
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में स्थित सिटी पैलेस में द पैलेस स्कूल में बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। जिस पर स्कूल प्रशासन ने बुधवार को छुट्टी की घोषणा कर दी। धमकी का ईमेल मंगलवार देर रात को स्कूल की ऑफिशल मेल आईडी पर भेजा गया था। जिस पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, दमकल, डिफेंस की टीमें, और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि करीब एक से डेढ़ घंटे तक चल सर्च ऑपरेशन में किसी भी प्रकार के कोई संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी। मेल करके धमकी देने वाले के खिलाफ साइबर टीम में जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं यह मेल किसने किया।

देर रात करीब 1:30 बजे एसएमएस स्कूल को भी बम ब्लास्ट की धमकी भरा एक मेल प्राप्त हुआ सुबह स्टाफ ने स्कूल में आकर देखा तो धमकी भरे ईमेल के बारे में जानकारी मिली जिस पर बम निरोधक दस्ते समय डॉग स्क्वायड और एटीएस की टीम में मौके पर पहुंची। हालांकि घंटों मशक्कत करने के बाद भी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

शहर को बम से उड़ाने की धमकी : मेल से हरकत में आई पुलिस ने मानसिक रोगी महिला को पकड़ा
जोधपुर। भारत पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच सिरफिरे लोग शहर को बम से उड़ाने की धमकी देने लगे हैं। मानसिक रोगी एक महिला ने मेल के जरिए शहर को बम से उड़ाने वाली धमकी भेजी तो एक अन्य युवक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने दोनों में कार्रवाई एक महिला और युवक को पकड़ा है। महिला को मानसिक रोगी अथवा डिपे्रशन का शिकार बताया गया है। जबकि युवक से पड़ताल जारी है। पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया, 10 मई को पुलिस आयुक्त जोधपुर की ई.मेल आईडी पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बम ब्लास्ट का एक मेल प्राप्त हुआ। जिसपर टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मेल करने वाली महिला को चिन्हित कर पूछताछ की । तब पता चला वही डिप्रेशन में थी और परिवार से परेशान होकर मेल कर दिया। महिला के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।

ठेकेदार ने सेलेरी रोकी तो केटरर ने दी बम की धमकी
दूसरे घटना में जोधपुर में कैटरिंग का काम करने वाले एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर शहर को बम से उड़ाने की धमकी दी तो पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई। सिरफिरे की धमकी को देखते हुए पुलिस ने जोधपुर और पाली जीआरपी व आरपीएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। जिसके तहत चंद घंटे में ही मूलतया उत्तर प्रदेश जौनपुर निवासी आरोपी श्याम यादव 43 पुत्र रामपत को धर दबोचा। उससे की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया, कि वह जोधपुर में कैटरिंग का काम करता है, लेकिन ठेकेदार ने उसे सैलेरी नहीं दी तो उससे नाराज आरोपी ने रात को शराब पीने के बाद नशे में पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर रेलवे स्टेशन व शहर को बम से उड़ाने की धमकी दे दी।डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया, रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के डायल 100 पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था।

जिसमें शहर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की छानबीन में पता चला, कि बदमाश ने सरदारपुरा थाना इलाके के महावीर कॉम्प्लैक्स के आसपास से ही कंट्रोल रूम पर कॉल किया था। वहां से बदमाश जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और पाली की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। पुलिस की टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और उसे पाली पहुंचने पर पकड़ लिया। जिसे लूणी से पाली पहुंची पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया। इसके बाद लूणी पुलिस की टीम ने आरोपी को सरदारपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।

केन्या में बम विस्फोट, चार लोगों की मौत, 11 हुए घायल
नैरोबी। पूर्वोत्तर केन्या के मंडेरा शहर में एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से एक पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। सिटीजन डिजिटल समाचार पोर्टल ने अपनी बताया कि सोमवार सुबह एक होटल में बम विस्फोट हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंडेरा पुलिस प्रमुख सैमवेल मुटुंगा ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

इराक में सड़क किनारे बम विस्फोट, 2 पर्यटकों की मौत
बगदाद। इराकी सुरक्षा बलों को कुवैती और सऊदी पर्यटकों के 2 शव मिले। ये दोनो पर्यटक पश्चिमी इराक के एक रेगिस्तान में सड़क किनारे बम विस्फोट में मारे गए।  इराकी सेना ने यह जानकारी दी। इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध एक मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पर्यटक इराक में प्रवेश करने वाले एक सऊदी नागरिक और एक कुवैती नागरिक और निनेवेह के तीन प्रांतों में फैले रेगिस्तान में लापता हो गए थे।

बयान में कहा गया कि इराकी सुरक्षा बलों ने लापता पर्यटकों की तलाश में अनबर रेगिस्तान में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें उनके जले हुए शव मिले। बयान में कहा गया है कि ऐसा संदेह है कि आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा सड़क किनारे छोड़े गए एक पुराने बम की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इस बीच अनबर प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने शिन्हुआ को बताया कि कुवैती और सऊदी नागरिक रेगिस्तान में शिकार यात्रा पर थे जो आईएस आतंकवादियों की गतिविधियों के कारण पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।

जयपुर बम ब्लास्ट के सभी आरोपी बरी
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने 13 मई 2008 को शहर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में विशेष न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें अदालत ने चार आरोपियों मोहम्मद सैफ, सैफुर्रहमान, सरवर आजमी और एक अन्य को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अदालत ने इन चारों में शामिल एक आरोपी को घटना के समय नाबालिग मानते हुए उसके प्रकरण को सुनवाई के लिए किशोर न्यायालय में भेज दिया है। न्यायाधीश पंकज भंडारी और न्यायाधीश समीर जैन की खंडपीठ ने यह आदेश आरोपियों की अपीलों और राज्य सरकार के डेथ रेफरेंस पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यह सही है कि घटना में कई लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इसके अलावा लोगों की भावनाएं भी इससे जुड़ी हुई है, लेकिन कोर्ट भावनाओं से नहीं बल्कि कानून के आधार पर फैसला देता है। ऐसा लगता है कि जांच अधिकारियों को कानून की जानकारी ही नहीं थी। इसलिए प्रकरण में लचर जांच करने वाले जांच अधिकारियों के खिलाफ डीजीपी जांच कर कार्रवाई करें और मुख्य सचिव इसकी मॉनिटरिंग करें।

यह मानी कमियां
अदालत ने बचाव पक्ष की उन दलीलों को माना है, जिसमें पुलिस जांच पर सवाल उठाए गए थे। बचाव पक्ष की ओर से कहा गया की घटना के अगले दिन ही पुलिस ने साइकिल विक्रेताओं की बिल बुक जब्त कर ली थी, लेकिन डिस्क्लोजर स्टेटमेंट चार माह बाद लिए गए। इसके अलावा धमाका करने में काम ली गई साइकिलों और बिल बुक की साइकिलों के चेचिस नंबर अलग थे। वहीं आरोपियों की शिनाख्त परेड के दौरान जांच अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा जिस साइबर कैफे से विस्फोट करने की जिम्मेदारी लेने का ईमेल भेजने की बात कही गई, वहां से कोई रिकॉर्ड जब्त नहीं किया गया और ना ही जिन टीवी चैनलों में यह ईमेल भेजे गए, उन लोगों के बयान लिए गए। आरोपियों की ओर से यह भी कहा गया की आरोपियों का घटना के दिन दिल्ली से बस के जरिए आना बताकर उसी दिन साइकिल खरीद कर वारदात को अंजाम देकर ट्रेन से वापस दिल्ली जाने की बात कही गई है, जबकि पुलिस ने सहयात्रियों के बयान, सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग और टिकट आदि से जुड़े साक्ष्य पेश नहीं किए। वहीं पुलिस ने दिल्ली के जामा मस्जिद के सामने से छर्रे खरीदना बताया, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित है कि   मृतकों के शरीर में मिले छर्रे अलग थे। राज्य सरकार की ओर से डेथ रेफरेंस में कहा गया कि निचली अदालत ने अभियुक्तों को बम ब्लास्ट का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन पक्ष के पास साक्ष्य हैं। ऐसे में अभियुक्तों की फांसी की सजा को कन्फर्म किया जाए।

यह है मामला
13 मई, 2008 को बम ब्लास्ट होने के बाद पुलिस ने शाहबाज हुसैन, मोहम्मद सैफ, सैफुर्रहमान, सरवर आजमी और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। विशेष अदालत ने 18 दिसंबर, 2019 को शाहबाज हुसैन को बरी कर अन्य चारों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। विशेष न्यायालय के फैसले के करीब आठ माह बाद अभियोजन पक्ष ने चांदपोल हनुमान मंदिर के पास मिले जिंदा बम को लेकर इन पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। इस आरोप पत्र में शाहबाज हुसैन को हाईकोर्ट पूर्व में जमानत मिल चुकी है।

बम विस्फोट में तालिबानी गवर्नर समेत 3 लोगों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान में आए दिन बम विस्फोट की खबरे सामने आती रहती हैं। इस बीच आज एक बार फिर अफगानिस्तान में बम विस्फोट की सूचना मिली है। इस हमले में अफगान प्रांत के तालिबानी गवर्नर भी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमला होते ही गवर्नर की मौके पर मौत हो गई तो वहीं दो अन्य भी इसमें मारे गए हैं।

कार्यालय में विस्फोट से गवर्नर की मौत  : अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में हुए इस बम विस्फोट में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रांतीय गवर्नर की मौत हो गई। तालिबान द्वारा स्थानीय पुलिस प्रमुख के लिए नियुक्त प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी के अनुसार, बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए शरीफ में गवर्नर के कार्यालय के अंदर विस्फोट में दाउद मुजमल और दो अन्य मारे गए।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी : हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह के क्षेत्रीय सहयोगी खुरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के रूप में जाना जाता है। यह समूह तालिबान का एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है।

अगस्त 2021 में देश के तालिबान के अधिग्रहण के बाद से आतंकवादी समूह ने अफगानिस्तान में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। लक्ष्यों में तालिबान के गश्ती दल और अफगानिस्तान के शिया अल्पसंख्यक के सदस्य शामिल हैं।

बलूचिस्तान में बम विस्फोट में चार सुरक्षा कर्मी मारे गए, नौ घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को सेना के एक वाहन में विस्फोट होने से चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और अन्य नौ घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिबी के जिला पुलिस अधिकारी यूसुफ करीम भानघर ने मीडिया को बताया कि बम विस्फोट बोलन जिले में हुआ। जहां बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के अर्धसैनिक बलों के एक ट्रक पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह विस्फोट किस तरह का था उसका अभी पता नहीं चला है और जांच के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।

उन्होंने कहा कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से कई की हालत गंभीर है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Somalia Bomb Blast: 100 लोगों की मौत, 300 घायल
मोगादिशु। सोमालिया में शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाकर किये गये दो कार बम धमाकों में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गयी जबकि 300 लोग घायल हो गये। सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और वहां से आने के बाद आशंका जतायी कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को विस्फोटकों से भरी एक कार शिक्षा मंत्रालय की इमारत में घुसा दी गयी और इसके बाद गोलीबारी में भी की गयी। इसके कुछ समय बाद ही इसी इलाके में एक और विस्फोट को अंजाम दिया गया। पुलिस प्रवक्ता सादिक दुदिशे ने बाद मे बताया कि इन विस्फोटों में मारे गये लोगों मे पत्रकार और पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

देश के एक बड़े हिस्से पर काबिज अलकायदा से जुडे आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यही संगठन अकसर देश के कई हिस्सों और राजधानी में विस्फोट करता रहता है। प्रधानमंत्री आब्दी बोरे ने कहा कि अल शबाब के ऐसे हमलों से सरकार की आतंकवाद को देश से जड़ से उखाड़ कर फेंकदेने की प्रतिबद्धतापर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की ओर से इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ट्वीट किया - इस हमले में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना और आतंकवाद के खिलाफ सोमाली लोगों के साथ हम पूरी मजबूती से खड़े हैं।