ndrf - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रील बनाने का शौक बना हादसा: सीढ़ी टूटने से 16 घंटे फंसे रहे दो मासूम, Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रविवार सुबह एक जटिल रेस्क्यू अभियान को भारतीय वायुसेना ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कांशीराम आवासीय कॉलोनी की एक ऊंची पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को करीब 16 घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया। यह घटना शनिवार की है, जब पांच बच्चे सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के उद्देश्य से टंकी पर चढ़ गए थे। इसी दौरान टंकी की सीढ़ी अचानक टूट गई, जिससे सिद्धार्थ, शनि और गोलू नीचे गिर गए, जबकि पवन और कल्लू ऊपर ही फंस गए। हादसे में सिद्धार्थ की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई, जबकि शनि और गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है।

रात में बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टंकी तक पहुंचने का रास्ता न होने के कारण उनकी मशीनरी काम नहीं कर सकी। प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रयास भी किया, जो बारिश के कारण अधूरा रह गया। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से मदद मांगी, जिसके बाद वायुसेना का हेलीकॉप्टर गोरखपुर से रवाना किया गया। रविवार सुबह हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 15 मिनट में दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। रेस्क्यू के बाद बच्चों को हेलीकॉप्टर से गोरखपुर ले जाकर चिकित्सकीय जांच कराई गई। इस पूरे अभियान के दौरान प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी में जुटी रहीं।

गुजरात में 47 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया: पांडे
गांधीनगर। गुजरात राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बुधवार को कहा कि संभावित चक्रवात से प्रभावित होने वाले जिलों में अब तक 47 हजार से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर बिपरजॉय चक्रवात के खिलाफ प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस बैठक में मुख्य सचिव सहित अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने चक्रवात से संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुझाव दिए।

केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग की क्षेत्रीय निदेशक मोहंती ने बैठक में मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 15 जून को उत्तरी गुजरात के बनासकांठा, साबरकांठा, पाटण जैसे जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है।

पांडे ने इस समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि संभावित चक्रवात से किसी भी प्रकार की जनहानि न हो इसके लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से बचाव एवं राहत कार्य के लिए तैयार है। राज्य सरकार द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के कार्य पर जोर देते हुए अब तक 47 ह•ाार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य अभी भी प्रगति पर है तथा आज शाम तक यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो जायेगा।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जूनागढ़ जिले में अब तक 4462, कच्छ में 17,739, जामनगर में 8542, पोरबंदर में 3469, द्वारका में 4863, गिर सोमनाथ में 1605, मोरबी में 1936 और राजकोट में 4497 समेत कुल मिलाकर 47,113 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।

राहत आयुक्त ने कहा कि चक्रवात संभावित जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 17 और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 12 टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की कच्छ में चार, देवभूमि द्वारका और राजकोट में तीन-तीन, जामनगर में दो तथा जूनागढ़, पोरबंदर, गिर सोमनाथ, मोरबी तथा वलसाड में एक-एक टीम तैनात की गयी है। इसके अलावा वडोदरा में तीन और गांधीनगर में एक टीम को रिजर्व रखा गया है। एसडीआरएफ की कच्छ, जामनगर और देवभूमि द्वारका में दो-दो टीमें हैं जबकि जूनागढ़, पोरबंदर, गिर सोमनाथ, मोरबी, पाटण तथा बनासकांठा में एक-एक टीम तैनात है। इसके अलावा सूरत में एक टीम को रिजर्व रखा गया है।

उन्होंने कहा कि तूफान की संभावित स्थिति को देखते हुए इन जिलों में चार हजार से अधिक होर्डिंग हटा दिए गए हैं। चक्रवात के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पीजीवीसीएल की 597 टीमों को तैयार किया गया है। सब स्टेशनों में आवश्यक मात्रा में तार-खंभे भी उपलब्ध कराये गये हैं। इतना ही नहीं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में अन्य जिलों से टीम बुलाकर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए है।

पांडे ने कहा कि प्रभावित तटीय जिलों में सरकारी स्कूलों-कार्यालयों में सुरक्षित स्थानों पर शेल्टर होम तैयार किए गये हैं। जहाँ रहने, खाने और दवा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं। इसके अलावा आस-पास के स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी और निजी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में मेडिकल स्टाफ एवं दवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। जनरेटर सेट तथा अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी तैयार रखी गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार बचाव कार्य के लिए संबंधित जिला प्रशासन को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार संपर्क में है।

मुख्य सचिव राज कुमार ने इस संबंध में उत्तर गुजरात के जिलों के जिलाधीशों और प्रशासन को भी पूर्व में ही तैयारी करने के दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा या चक्रवात के चलते संचार प्रणाली के प्रभावित होने की स्थिति में उससे निपटने के लिए सैटेलाइट फोन, हेम रेडियो ऑपरेटर, जी-स्वान नेटवर्क की सेवाएं भी एहतियात के तौर पर तैयार रखी गई हैं। इसके अलावा इन्ट्रा सर्कल पद्धति यानी मोबाइल सर्विस ऑपरेटरों को भी एहतियात के तौर पर वैकल्पिक टावर चालू रखने को कहा गया है।

इस समीक्षा बैठक में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिवों सहित वरिष्ठ प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपने विभागों द्वारा अब तक किये गये कार्यों का ब्यौरा दिया है।

तुर्की: भूकंप के मलबे से एनडीआरएफ ने बचाया आठ साल की बालिका को
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने तुर्की सेना के सहयोग से भूकंप प्रभावित क्षेत्र गाजियांटेप से आठ साल की एक बालिका को बचा लिया है। एनडीआरएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनडीआरएफ ने ट्वीट किया कि उऩकी टीम ने कड़ी मेहनत से तुर्की सेना के साथ मिलकर एक और भूकंप पीडित को सुरक्षित बचाया है। आठ साल की बच्ची को गाजियांटेप में क्षतिग्रस्त इमारत के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट किया, ''इससे पहले, तुर्की में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने गाजियांटेप शहर में क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे के नीचे दबी एक बालिका को बचाया था। मुझे एनडीआरएफ पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा था, ''एनडीआरएफ कर्मियों की भारतीय टीम और भूकंप प्रभावित तुर्की में बचाव और राहत कार्यों में शामिल डॉक्टर ऑपरेशन दोस्त के हिस्से के रूप में दिन-रात काम कर रहे हैं। भारत तुर्की के लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

उनकी यह टिप्पणी इस्केंडरन में भारतीय सेना के 30-बेड वाले फील्ड अस्पताल स्थापित करके, भूकंप से बुरी तरह प्रभावित तुर्की शहर के एक सौ से अधिक लोगों का इलाज करने के बाद आई है। गौरतलब है कि तुर्की में गत दिनों में  7.8-रिक्टर के भूकंप आय़ा था, जिसमें लगभग 20 हजार लोगों की मौत हो गयी है  और कई शहर तबाह हो गए हैं।

26 घंटे की मशक्कत के बाद लाश को पानी से निकाला
राजसमंद। जिले में चारभुजा थाने के खरणोटा ग्राम पंचायत के हाफेला एनीकट पर रविवार को एक युवक नहाते समय पैर फिसलने से डूब गया थाl चारभुजा थाना अधिकारी भवानी शंकर ने बताया कि 5 दिन पहले भीलवाड़ा जिले के आमदला थाना के करेड़ा का युवक शंभू पिता मोहनलाल मेघवाल और उनका साथी दोनों रामदेवरा गए हुए थे। युवक शंभूलाल घर लौटते समय रास्ते में हाफेला तालाब पर नहाने के लिए उतरा था जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नहीं होने पर राजसमंद से गोताखोरों की टीम बुलाई गई l

24 घंटे के दरमियान भी जब सफलता हासिल नहीं हुई तो सोमवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और रेस्क्यू शुरु किया गया। जिसके चलते दोपहर 12 बजे युवक को ढूंढने में सफलता हासिल हुईl पुलिस ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया हैl