aadhaar linking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रल्हाद जोशी का लोकसभा में जवाब: हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा मुफ्त राशन, दुकान से बिना राशन वापस नहीं जा रहे लोग
नई दिल्ली। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को लोक सभा में कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना के तहत राशन पाने से वंचित नहीं किया जा रहा है।

प्रल्हाद जोशी ने प्रश्न काल में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को राशन कार्ड प्रमाणीकरण एवं अन्य औपचारिकतायें पूरी न होने पर भी राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति को राशन की दुकान से बिना राशन वापस नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि राशन दुकानों का आवंटन एवं राशन दुकानदारों का कमीशन राज्य सरकारें तय करती हैं। केन्द्र सरकार का इन मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि मध्य प्रदेश में शत-प्रतिशत राशन कार्ड आधार से लिंक कर दिये गये हैं।

रेलवे का बड़ा फैसला: बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट पर नहीं बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट, शर्ते बुकिंग खुलने के दिन से लागू, इस तारिख से सिर्फ रात में ऑनलाइन टिकट होगी बु​क
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए आज, 5 जनवरी 2026 से अपने नियमों को पहले से ज्यादा कड़े कर दिए हैं और अब इन नए नियमों के अनुसार, जिन यात्रियों ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो ऐसे यात्री एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की बुकिंग के पहले दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

भारतीय रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से लागू हो रहे इस बदलाव को तीन चरणों में लागू करने की योजना बनाई है, जिसके तहत पहला चरण 29 दिसंबर को शुरू हुआ था। आज से शुरू इसका दूसरा चरण शुरू होगा और आगामी 12 जनवरी से तीसरा चरण शुरू होगा। अब इन चरणों के अनुसार, कोई भी यात्री बिना आधार वाले अकाउंट्स से ओपनिंग डे पर सुबह 8 बजे से आधी रात तक बुकिंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।

भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि नियमों में सख्ती करने से हमारा मकसद दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर प्रहार करना है ताकि सॉफ्टवेयर-आधारित अवैध बुकिंग और फर्जी अकाउंट्स को रोका जा सके। इसके आगे भारतीय रेलवे ने बताया, अक्सर दलाल शुरुआती घंटों में आम यात्रियों के हिस्से की सीटें बुक कर लेते थे और उनको उचे दामों में बेचते हैं, लेकिन अब इस नए नियमों के तहत, बुकिंग के समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP अनिवार्य होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नियम न केवल ऑनलाइन बल्कि रेलवे काउंटरों पर भी लागू होगा।

महत्वपूर्ण बदलाव:

बता दें कि रेलवे ने पहले ही एडवांस रिजर्वेशन की अवधि को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। आम यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे IRCTC वेबसाइट के 'My Profile' सेक्शन में जाकर 'Link Your Aadhaar' विकल्प के माध्यम से केवाईसी (KYC) तुरंत पूरा करें। इसके आगे भारतीय रेलवे ने कहा, हेल्पलाइन और सहायता बुकिंग में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 और आधार संबंधी दिक्कतों के लिए 1947 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां पर यात्रियों की हर संभव मदद की जाएगाी। यह प्रणाली पूरे भारत में एक समान रूप से लागू की गई है।

मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या जोड़ने में 2 करोड़ के आंकड़े को किया पार
जयपुर। देश में एक चल रहे मतदाता पहचान-पत्र से आधार संख्या जोड़ने के अभियान में राजस्थान ने ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल तीन करोड़ एक लाख 34 हजार 321 फॉर्म 6 बी के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं। गुप्ता ने बताया कि 31 विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 80 हजार से ज्यादा आधार संख्या जोड़ने का काम कियागया है। 7 विधानसभा क्षेत्रों में यह आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है।

आधार संख्या जोड़ने में धौलपुर 85.23 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। सवाई माधोपुर 74.05 फीसदी,  गंगानगर 73.10, नागौर 69.60 अलवर 69.22 प्रतिशत के साथ प्रदेश के अग्रणी जिले हैं। उन्होंने बताया कि राज्य का औसत प्रतिशत 59.33 फीसदी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों का औसत एक लाख 50 हजार 672 है। किशनगढ़ बास 86.91 प्रतिशत, डेगाना 86.19, धौलपुर 85.67 और बसेड़ी 85.25 प्रतिशत के साथ अग्रणी विधानसभा क्षेत्र है।