devendra shastri - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए प्रदेश के 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की है। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा के अनुसार यह घोषणा प्रदेश प्रभारी धीरज कुमार टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज और चुनाव समिति प्रभारी देवेंद्र शास्त्री की सहमति से की गई।

टोकस ने कहा कि इन समितियों को संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से समन्वय, चुनावी तैयारियां तेज करने और स्थानीय रणनीति लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही जैसे मुद्दों को एजेंडे में रखकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। आने वाले दिनों में अन्य निकायों की तैयारियां भी तेज की जाएंगी।

विधायकों की खरीद पर भाजपा ने खर्च किए 5500 करोड़ रुपए : आप
जयपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई इसलिए बढ़ा रही है, ताकि उससे मिलने वाले पैसे से विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा सके। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के पांच ताजा मुद्दे गिनाए हैं और चुनौती दी है कि अगर केंद्र सरकार महंगाई के खिलाफ है, तो गुजरात चुनाव से पहले इन मामलों में सीबीआई/ईडी की जांच कराएं और दोषियों को जेल में डालें। जयपुर में आप नेता देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार देश में हर एक चीज महंगी कर रही है और वसूली गई उस कीमतसे बड़े पैमाने पर विधायक खरीदने व अपने अरबपति दोस्तों के कर्ज माफ करने में लगी है।
भाजपा अब तक महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, असम, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में सरकारें गिरा चुकी हैं। राजस्थान में भी सरकार गिराने का ऑपेराशन लोटस चलाया था, लेकिन वो सफल नहीं हुआ। भाजपा अब तक देश में कुल 277 विधायक खरीद चुकी है। अगर इन बिके हुए सभी विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए भी दिए गए तो अब तक भाजपा 5500 करोड़ विधायक खरीद में लगा चुकी है।

आप के विधायकों को खरीदने की हुई कोशिश
शास्त्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में आप के एक-एक विधायक को 20-20 करोड़ रुपए का आॅफर दिया था। भाजपा को 40 विधायक चाहिए, तो हम भाजपा से ये पूछना चाहते हैं कि इस खरीद फरोख्त के 800 करोड़ रुपये कहां रखे गए हैं। ये किसका पैसा है। उन्होंने पांच घोटाले गिनाते हुए केंद्र सरकार से इनकी सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है।