ganesh chaturthi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गणेश महोत्सव : रोज 10 लाख के केले और 50 हजार के फूल बिक रहे
कोटा। गणेश महोत्सव शुरू होते ही बाजार में कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। थोक फल-सब्जी मंडी में रोजाना 3 से 4 गाड़ी केले पहुंच रहे हैं, जिनकी करीब 10 लाख रुपए की बिक्री हो रही है। वहीं फूल मंडी में प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपए के फूल बिक रहे हैं। खुदरा बाजार में फूल-माला, नारियल, पूजन सामग्री, फल और लड्डुओं की बिक्री भी करीब दोगुनी हो गई है। व्यापारियों के मुताबिक गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक किराने का करीब 300 से 400 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है। त्योहारों का सिलसिला दीपावली तक जारी रहने से बाजार में मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

गणेश महोत्सव के साथ ही शहर में पर्वों का सिलसिला शुरू हो गया है। जगह-जगह गणपति की स्थापना की गई है। मंदिरों, गली-मोहल्लों और चौराहों पर सुबह-शाम भजन व धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। लोग दर्शन के साथ फूल-माला, नारियल, फल और अन्य पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। इसका सीधा असर बाजार के कारोबार पर दिखाई दे रहा है।

छोटे दुकानदारों की भी बढ़ी कमाई
बोरखेड़ा मंडी में सड़क किनारे ठेला लगाकर फल बेचने वाले व्यापारी मोहन ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान रोज करीब चार कैरेट केले बिक रहे हैं। इससे लगभग 1,000 रुपए प्रतिदिन की कमाई हो रही है। महोत्सव से पहले रोजाना 350 से 550 रुपए की बिक्री होती थी। उनका कहना है कि उस कमाई से घर चलाना भी मुश्किल हो जाता था। फूल-माला और पूजन सामग्री बेचने वाले दीपक ने बताया कि अब रोजाना 700 से 800 रुपए का कारोबार हो रहा है। वहीं मिठाई विक्रेता कृष्ण मुरारी के अनुसार प्रतिदिन 10 से 12 किलो लड्डू बिक रहे हैं। इसके अलावा प्रसाद के लिए अन्य मिठाइयों की बिक्री भी हो रही है।

गुजरात-महाराष्ट्र से आ रहे केले
थोक फल-सब्जी मंडी के महासचिव शब्बीर भाई ने बताया कि गणेश महोत्सव में सबसे ज्यादा मांग केले की है। मंडी में रोजाना 3 से 4 गाड़ी केले आ रहे हैं। गुजरात और महाराष्ट्र से केले की आवक होती है। एक गाड़ी में करीब 12 टन केले आते हैं। चार गाड़ियों के माल की औसतन 10 लाख रुपए प्रतिदिन बिक्री हो रही है।

रोज 50 हजार रुपए के फूलों का कारोबार
श्री महात्सव ज्योतिबा फुले किसान फूल मंडी के अध्यक्ष प्रकाश कच्छावा ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन करीब पांच गाड़ी फूल आ रहे हैं। एक गाड़ी में करीब 200 से 250 किलो फूल होते हैं। आवक के अनुसार मात्रा में कुछ अंतर रहता है। पांचों गाड़ियों के फूलों की कीमत करीब 50 हजार रुपए प्रतिदिन है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए फूलों की मांग और बढ़ने की संभावना है।

किराना बाजार में भी बढ़ी मांग
पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन दुआ ने बताया कि गणेश महोत्सव के साथ त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इन दिनों किराना बाजार में बेसन, खोपरा और ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ गई है। मंदिरों में बांटने के लिए विशेष प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। कई जगह भंडारे शुरू हो चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर आयोजन होना बाकी है। अनंत चतुर्दशी पर हलवा-पूरी, कचौरी, समोसा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री भी बढ़ती है। ऐसे में त्योहारों का यह सीजन कारोबारियों के लिए दीपावली तक बाजार में अच्छी मांग बनाए रखने वाला साबित हो सकता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी से अनंत चतुदर्शी तक करीब 300 से 400 करोड़ व्यापार होने का अनुमान है।

घास की डिमांड भी बढ़ी
गणेश महोत्सव को लेकर गाय को खिलाने के लिए घास की डिमांड भी बढ़ ्गई है। सड़क किराने घास बेचने वाली सुशीला ने बताया कि वह पिछले कई माह से सड़क पर घास बेच रही है। सुबह के समय काफी लोग मंदिर दर्शनों के लिए आते हैं। ऐसे में गायों को खिलाने के लिए वह घास भी खरीदते हैं, कोई 10 तो कोई 20 रुपए का घास खरीदकर गायों को खिलाता है। ऐसे में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक करीब 700 से 800 रुपए की बिक्री हो जाती है।

गणेश चतुर्थी पर कोटा जिले में 250 करोड़ का कारोबार!
कोटा। गणेश चतुर्थी ने इस बार कोटा के बाजारों में सुबह से लेकर देर रात रौनक तक ग्राहकों में उत्साह देखा गया। कई वर्षों बाद बुधवार को आई गणेश चतुर्थी ने कारोबार के नए रिकॉर्ड बनाए। पूरे दिन भर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और सोने-चांदी के आभूषणों की ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की।जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा उछाल ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिला, जहां डीलरों ने आकर्षक स्कीम्स और ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को लुभाया। गणेश चतुर्थी के दिन इस बार कारोबार में करीब 250 करोड़ से भी अधिक का कारोबार हुआ है। इस विशेष दिन पर ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त बूम देखने को मिला। डीलरों ने ग्राहकों के लिए स्कीम देकर भी आकर्षित किया है। गणेश चतुर्थी के दिन सभी वाहन खरीददरों को गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करवाई। इस बार ग्राहकों को सीएनजी तथा ईवी की गाड़ियों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। चाहे वो कार हो या बाइक... सभी ने इन गाड़ियों को लेकर काफी आकर्षित हुए।

गणेश चतुर्थी परमार्केट अच्छा रहा
गणेश चतुर्थी को लेकर इस बार बाजारों में जबरदस्त ग्राहकी देखी गई। इस दौरान ग्राहकों के लिए लुभावने अवसर व स्कीम के तहत छूट भी दी गई। वहीं गणेश चतुर्थी इस बार बुधवार के दिन आने के कारण लोगों मों काफी उत्साह रहा। शोरूम के नितेश जांगिड़, सीएस जाड़ावत व पुष्पेन्द्र मीणा ने अच्छी कारोबार होने की उम्मीद जताई है।

खूब बिकी बजाज की गाड़ियां
शोरूम के संचालक विक्रमसिंह राजावत ने बताया कि इस बार बाजार में जबरदस्त बूम है। सुबह से लेकर शाम तक शोरूम में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। गणेश चतुर्थी के विशेष दिन पर 35 गाड़ी पेट्रोल व 11 ईवी गाड़ियों की बिक्री हुई है। इस दिन करीब 50 लाख से भी अधिक का कारोबार हुआ। यह सीजन ऑटोमोबाइल क्षेत्र के काफी अच्छा है। आगे दशहरा-दीपावली पर ग्राहकी बढ़ने के आसार है।

चतुर्थी पर बाइक लेना शुभ
शोरूम पर बाइक लेने आए महेश कुमार ने बताया कि बहुत सालों बाद गणेश चतुर्थी बुधवार के दिन आई है। इस कारण मैंने गाड़ी इस विशेष दिन पर ही लेना उचित समझा। यहां पर स्कीम में भी अच्छी मिल रही है। मेरा परिवार इस दिन वाहन खरीदने पर बहुत खुश है।

सीएनजी व ईवी वाहनों पर ग्राहकों का रहा रूझान
पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी वृद्धि के बाद अब ग्राहकों का सीएनजी व ईवी मॉडल की गाड़ियों की तरफ रुझान बढ़ा हैं। सीएनएजी व ईवी वाहनों पर एडवांस बुकिंग चल रही है। शोरूम मैनेजर विक्रमसिंह राजावत ने कहा कि अभी ईवी व सीएनजी का कारोबार में काफी वृद्धि हुई है। इस कारण लोगों में रूझान बढ़ा है। आगे से गाड़ियों की शॉर्टेज के चलते एडवांस बुकिंग चल रही है। ईवी व सीएनजी की गाड़ी आते ही तुरंत बिक जाती है।

ऑटोमोबाइल में बूम: एक नजर
-1000 वाहनों से भी अधिक की ब्रिकी
-200 से ज्यादा कारें व 300 बाइक की बिक्री हुई।
-80 करोड़ का कारोबार स्वर्ण व चांदी क्षेत्र में हुआ
-500 से ज्यादा लोगों को बुकिंग के बावजूद वाहनों की डिलीवरी नहीं मिल पाई।

गणेश चतुर्थी पर हुआ 4 करोड़ का कारोबार
इस विशेष दिन पर चालीस गाड़ियों की डिलीवरी हुई। लोगों ने इसके लिए 15 दिन पहले से ही बुकिंग करवा रखी है। देर रात तक ग्राहक हमारे पास आते रहे। इस बार बाजार काफी अच्छा है। दशहर-दीपावली को भी काफी बूम आने का आसार है।
- लोकेश जांगीड़, मैनेजर,  टाटा शोरूम

गणेश चतुर्थी को लेकर कारोबार में काफी तेजी आई है। इस बार कई सालों बाद गणेश चतुर्थी बुधवार के दिन आई है। इसको लेकर व्यापारियों में भी उत्साह का माहोल है। सर्राफा बाजार, इेलेक्ट्रोनिक्स बाजार तथा आॅटोमोबाइल क्षेत्र में जबरदस्त कारोबार हुआ है। बाजारों में ग्राहकों के जबरदस्त उत्साह को देखकर आगामी त्योहारों पर भी बूम आने की उम्मीद है।
- अशोक माहेश्वरी,महासचिव, व्यापार संघ

हाथियों संग गणपति का स्वागत : हाथीगांव में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
जयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हाथीगांव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली गणेशजी की स्थापना की। इस दौरान पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सबसे खास क्षण तब देखने को मिले जब हथिनी चन्दा, गौमती, लक्ष्मी, हेमा और नर हाथी बाबू ने गणपति को फूलों की मालाएं पहनाई। यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस धार्मिक आयोजन में  हाथी मालिक, महावत और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक बल्लू खान ने बताया कि 10 दिनों के दौरान प्रतिदिन गणेशजी की आरती करवाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पर पांडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

हाईकोर्ट सीजे केआर श्रीराम ने की हाथीगांव विजिट
राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केआर श्रीराम ने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित हाथीगांव की विजिट की। इस दौरान उन्होंने हाथी सवारी करने के साथ ही हाथी मालिक बल्लू खान से हाथियों के खान-पान और रहन-सहन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में किए दर्शन, कहा- गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना का पर्व
जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सपत्नीक मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा से राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना की। गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में लोग दूर-दराज से यहां दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भक्तजन "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के साथ बप्पा के दरबार में मत्था टेकते रहे।

मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना का पर्व है, जो हमें एकता, सद्भावना और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेश की तरक्की, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में शांति की कामना की।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। गणेश चतुर्थी पर्व के चलते पूरे जयपुर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने अपने-अपने घरों में भी गणपति स्थापना कर पूजा-अर्चना की।

सीधी सूंड के साथ जोगी वेश में खड़े हैं गणेश
कोटा। कोटा जिले के रंगबाड़ी क्षेत्र में स्थित खड़े गणेश जी भगवान का मंदिर आज पूरे हाड़ौती क्षेत्र की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर अपनी विशेष मूर्ति शैली के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां भगवान गणेश खड़े रूप में विराजमान हैं, उनकी सूंड सीधी है। श्रद्धालुओं के अनुसार पूरे भारत वर्ष में ऐसी गणेश प्रतिमा कहीं अन्यत्र नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में सामान्यत: विराजमान मुद्रा में देखे जाते हैं। भगवान गणेश की खड़ी मूर्ति उनकी शक्ति, पराक्रम और चुनौतियों पर विजय पाने की क्षमता का प्रतीक है। गणेश चतुर्थी के दिन स्वर्ण शृंगार के साथ अभिषेक किया जाएगा। हालांकि खड़े गणेश मंदिर का सटीक इतिहास स्पष्ट नहीं है। किंवदंतियों के अनुसार मुगल रियासतकालीन में घने जंगलों में खड़ी अवस्था में मिली है।

गणेश चतुर्थी पर होंगे विशेष आयोजन
पं. ओमसिंह महाराज ने बताया कि इस खड़े गणेश मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। खड़े गणेश मंदिर व गुरु रतनसिंह की समाधि को विशेष फूलों से शृंगार किया जाएगा। वहीं गणेश प्रतिमा का स्वर्ण शृंगार भी किया जाएगा। महाआरती सुबह साढ़े पांच बजे होगी। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन मंदिर मंगलवार रात्रि 12 बजे से लेकर बुधवार पूरे दिन तथा रात्रि 12 तक श्रद्धालुओं के खुला रहेगा। सभी श्रद्धालुओं के खड़े गणेश मंदिर के दर्शन के बाद प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर अंदर परिसर तक आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार व एक्गिज द्वार की अलग व्यवस्था की है।

संतान की मनोकामना भी होती है पूरी
गुरु माता खेम कंवर ने बताया कि दूर-दराज क्षेत्रों से पांच सौ से अधिक श्रद्धालु संतान की मनोकामना के लिए आए है। यहां सच्चे मन से खड़े गणेश मंदिर में दर्शन कर संतान की मनोकामना मांगते है। मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु खड़े मंदिर में भेंट भी चढ़ाकर जाते है। मुख्य पुजारी का आशीर्वाद भी प्राप्त करते है।

अनूठी विशेषताओं से जुड़ा है मंदिर का इतिहास
रंगबाड़ी में स्थित खड़े गणेश मंदिर भव्यता के अनूठी विशेषताएं भी संजोए हुए है। मुख्य पुजारी ओमसिंह महाराज ने बताया कि खड़े गणेश की एकमात्र मूर्ति है जिनकी सूंड सीधी अवस्था में है तथा जोगी वेश में है। भारत में अन्यत्र कहीं नहीं है। खड़े गणेश जी के हाथ में कमंडल, कमल,माला व अन्य हाथ से भक्तजनों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान कर रहे है। यहां की मान्यता है कि जो सच्चे मन से यहां आते है उनकी मान्यता सात दिन में पूरी हो जाती है। यहां आने वाले अधिकतर भक्तजन  शादी-ब्याह, नौकरी तथा अपनी घरेलू परेशानियों से निजात पाने के लिए आते है। यहां आने वालु श्रद्धालुओं से कभी फीस नहीं ली जाती है। तथा सही मार्गदर्शन किया जाताहै।

खड़े गणेश मंदिर में वीआइपी भी लगाते हैं धोक
पंडित ओमसिंह महाराज ने बताया कि पूरे राज्य से वीआइपी श्रद्धालु आते हैं। यहां पूजा-पाठ करते है तथा अपना अनुष्ठान करते है। यहां स्थानीय नेताओं के साथ-साथ अन्य राज्यों के विशेष अतिथि भी खड़े गणेश मंदिर में धोक लगाने आते है। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र भी यहां की मान्यताओं से प्रभावित होकर खड़े गणेश मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सीएडी सर्किल से पैदलयात्रा कर खड़े गणेश मंदिर पहुंची थी। पूजा-पाठ कर खड़े गणेश भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया था।

हर बुधवार को लगता है भक्तों का तांता
वर्तमान में कोटा शिक्षानगरी व पर्यटन नगरी के रूप विख्यात है यहां आने विद्यार्थी व उनके परिजन देश के कोने-कोने से आते है तथा यहां रहकर उच्चशिक्षा प्राप्त करने के साथ हर बुधवार को खड़े गणेश मंदिर जाकर अपनी मनोकामना मांगते है। मनोकामना पूरी होने पर इसकी ख्याति आज विदेशों में भी पहुंची है। कोटा शहर के जो भक्त विदेश में रहते है वो आॅनलाइन से भी महाआरती के दर्शन करते है। मंदिर की बनावट और वहां की शांति मन को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है। श्रद्धालु खड़े गणेश जी से सुख-शांति, समृद्धि एवं सिद्धि की कामना करते हैं। वहीं पुरानी मान्यताओं के अनुसार सच्चे मन से मांगी गई मुराद सात दिन के अंदर ही पूरी हो जाती है। यह मंदिर शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

12 साल की उम्र से मंदिर  मैं कर रहा हूं पूजा
श्री खड़े गणेश जी महाराज ट्रस्ट, रंगबाड़ी, कोटा के मुख्य पुजारी व अध्यक्ष  पं. ओमसिंह महाराज ने बताया कि यह प्रतिमा करीब 600 साल से भी ज्यादा पुरानी है। उस मुगलों का राज हुआ करता था। जब मैं 12 वर्ष का था तब मैं गुरुजी की भक्ति में लग गया था तथा उनके साथ रंगबाड़ी स्थित घने जंगलों में आ गया था। मेरे गुरु रतनसिंह महाराज हमेशा कठिन तपस्या करते थे। मेरे गुरु ने ही मुझे पाला है। आज मैं 65 वर्ष के होने के बावजूद कठिन तप करता हूं। प्राचीनकाल में यह जंगली इलाका था, जब हम यहां आए तब यहां कदम के बड़े-बड़े पेड़ थे। यहां पर हमने रियासतकालीन समय में स्थापित प्रतिमा 12 पिलरों के रूप में छतरी बनी हुई थी जहां खड़े गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित थी। पुरानी किंवदंती के अनुसार गणेश भगवान अपनी पत्नी रिद्धी-सिद्धी को लेकर यहां से गुजरे थे। किसी श्रद्धालु की मनोकामना के लिए यहां रूक गए थे। तब से लेकर आज तक खड़े स्वरूप में ही यह प्रतिमा है।

गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
जयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी जयपुर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्तजन गणपति बप्पा के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में पहुँच रहे हैं। शहर के प्रमुख गणेश मंदिरों- मोती डूंगरी गणेशजी, गढ़ गणेशजी तथा परकोटे वाले गणेशजी में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। भक्तजन गणेशजी के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है। भक्तजनों ने विशेष पूजा-अर्चना के साथ गणेशजी को मोदक और लड्डुओं का भोग अर्पित किया। वहीं गढ़ गणेश मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण गूँज रहा है। परकोटे वाले गणेश मंदिर सहित अन्य गणेश धामों में भी विशेष सजावट की गई है। मंदिर प्रबंधन समितियों ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं।

गणेश चतुर्थी का उत्सव केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि घर-घर में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जयपुरवासियों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएँ स्थापित कर पूजन-अर्चन आरंभ कर दिया है। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे स्वरूप में आरती कर रही हैं, वहीं बच्चे और युवा विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। पूरे शहर में गणेशोत्सव का उल्लास स्पष्ट दिखाई दे रहा है। भक्तगण अपने आराध्य से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की पूजा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश जी की दिव्य कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन से समस्त विघ्न-बाधाओं का नाश हो तथा सबको आरोग्यता, उन्नति और खुशहाली की प्राप्ति हो। उन्होंने आह्वान किया कि लोग इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएं और सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने गणेश उत्सव पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने और स्वच्छता व हरियाली के अभियान को आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया।

गणेश चतुर्थी पर नई कार के साथ उठाएं साल के सर्वश्रेष्ठ ऑफर्स का लाभ, हुण्डई लेकर आई नए आकर्षक ऑफर और लाभ
नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए नई कार खरीदने का यह समय बेहद खास है। इस पर्व पर हुण्डई आकर्षक ऑफर और लाभ लेकर आई हैं, जिनका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल सकता है। कंपनी ने आई20 पर 60,000 रु, वैन्यू पर 85,000 रु, एक्सटर पर 60,000 रु एवं गे्रंड आई10 नियोस पर 70,000 रु तक के विशेष लाभ की पेशकश की है।

गणेश चतुर्थी को शुभ शुरुआत का पर्व माना जाता है और नई गाड़ी की डिलीवरी इस दिन विशेष मंगलकारी मानी जाती है। इसलिए, जो ग्राहक नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए यह सबसे उपयुक्त अवसर है। आने वाले दिनों में नवरात्री और दिवाली के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान ग्राहकों की संख्या और गाड़ियों की मांग में तेजी देखने को मिलती है। ऐसे समय में अक्सर गाड़ियों की उपलब्धता सीमित हो जाती है। मौजूदा ऑफर्स का लाभ उठाकर ग्राहक अपनी पसंदीदा कार घर ला सकते हैं और इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।

गणेश चतुर्थी 2025 : राजस्थान में वाहन बिक्री में उछाल, आकर्षक ऑफर और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग
जयपुर। गणेश चतुर्थी (27 अगस्त 2025) के नजदीक आते ही राजस्थान का ऑटोमोबाइल बाजार उत्साह से सराबोर है। आकर्षक छूट, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती मांग और बुकिंग में तेजी के दम पर इस बार वाहन बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, सितंबर 2025 में वाहन बिक्री में 10-12% की वृद्धि का अनुमान है, जो ग्रामीण मांग, बेहतर आपूर्ति और त्योहारी ऑफर से प्रेरित है। गणेश चतुर्थी के दिन राजस्थान में 3,200-3,500 वाहनों की बिक्री का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 15% अधिक है।गणेश चतुर्थी पर वाहन बिक्री में तेजीपिछले साल सितंबर 2024 में राजस्थान में प्रतिदिन 2,100 दुपहिया, 140 तिपहिया, 185 कमर्शियल वाहन, 500 पैसेंजर वाहन और 300 ट्रैक्टर बिके थे। इस बार गणेश चतुर्थी के लिए डीलरों को उम्मीद है कि बिक्री में 15% की वृद्धि होगी। हिंदुस्तान हुंडई के प्रतिनिधि केके रॉय ने बताया कि गणेश चतुर्थी के लिए अब तक 70 बुकिंग हो चुकी हैं, और अगले पांच दिनों में 50-60 और बुकिंग की उम्मीद है। रॉय ने कहा, “यह नई गाड़ी खरीदने का सबसे उपयुक्त समय है। नवरात्रि और दिवाली के सीजन में ऑफर कम हो जाएंगे और वाहनों की कमी भी हो सकती है।”

गणेश चतुर्थी 2025: राजस्थान में वाहन बिक्री अनुमान

कुल अनुमानित बिक्री : 3,200-3,500 वाहन
कुल कारोबार : 125.33 करोड़
वृद्धि दर : 15% (FADA अनुमान)

आकर्षक त्योहारी ऑफरऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार छूट दे रही हैं। हुंडई ने निम्नलिखित ऑफर की घोषणा की है:आयोनिक (इलेक्ट्रिक): 4,00,000 की छूट
वेन्यू: 85,000 की छूट
ग्रैंड i10 निओस: 70,000 की छूट
i20: 60,000 की छूट
एक्स्टर: 60,000 की छूट
टक्सन: 1,00,000 की छूट
वर्ना: 65,000 की छूट
अल्काजार: 70,000 की छूट

वोक्सवैगन ने भी टाइगुन पर ₹2.10 लाख और विर्टस पर ₹1.75 लाख तक की छूट की पेशकश की है, जिसमें छह एयरबैग और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियां भी जल्द ही समान ऑफर की घोषणा कर सकती हैं, खासकर एसयूवी और सीएनजी वाहनों पर।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांगराजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। FADA के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में भारत में ईवी बिक्री 20 लाख के पार पहुंची, जिसमें 24% की वार्षिक वृद्धि और 8% बाजार हिस्सेदारी दर्ज की गई। दुपहिया और तिपहिया ईवी की मांग सबसे अधिक है, जिसमें ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस और बजाज जैसे ब्रांड अग्रणी हैं। 2024 में दुपहिया ईवी की बिक्री 12 लाख यूनिट रही, जो कुल ईवी बिक्री का 60% थी। तिपहिया ईवी कार्गो सेगमेंट में 45% की वृद्धि देखी गई।गणेश चतुर्थी 2025 के लिए, राजस्थान में कुल वाहन बिक्री का 10-12% हिस्सा ईवी का होने का अनुमान है। हुंडई आयोनिक, टाटा नेक्सन ईवी और ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे मॉडल खासे लोकप्रिय हैं। पीएम ई-ड्राइव योजना और चार्जिंग स्टेशनों के विस्तार से ईवी की मांग को और बल मिला है। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में कीमतों में वृद्धि और सामर्थ्य की चुनौतियां मांग को प्रभावित कर सकती हैं।अनुमानित बिक्री और कीमतपिछले साल के आंकड़ों और 15% वृद्धि के अनुमान के आधार पर, गणेश चतुर्थी 2025 के लिए राजस्थान में एक दिन की वाहन बिक्री का अनुमान:

दुपहिया: 2,415 यूनिट (औसत कीमत: 1,00,000) – 24.15 करोड़
तिपहिया: 161 यूनिट (औसत कीमत: 3,00,000) – 4.83 करोड़
कमर्शियल वाहन: 213 यूनिट (औसत कीमत: 15,00,000) – 3.20 करोड़
पैसेंजर वाहन: 575 यूनिट (औसत कीमत: 12,00,000) – 69 करोड़
ट्रैक्टर: 345 यूनिट (औसत कीमत: 7,00,000) – 24.15 करोड़

कुल अनुमानित कारोबार : 125.33 करोड़चुनौतियां और भविष्यत्योहारी उत्साह के बावजूद, ऑटोमोबाइल उद्योग को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। FADA के अनुसार, सितंबर 2024 में कुल वाहन बिक्री में 9.26% की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें पैसेंजर वाहनों की बिक्री 18.8% घटी। उच्च इन्वेंट्री (80-85 दिन), कम उपभोक्ता मांग, श्राद्ध अवधि और चक्रवात दाना जैसे मौसमी कारकों ने बिक्री को प्रभावित किया। 2025 के लिए, FADA ने कंपनियों से 2024 का स्टॉक खत्म करने और इन्वेंट्री को 21 दिनों तक सीमित करने की सलाह दी है।आगामी नवरात्रि-दिवाली सीजन से उद्योग को उम्मीद है कि बिक्री में तेजी आएगी। FADA के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा, “त्योहारी सीजन की सफलता वित्त वर्ष 2026 के लिए सकारात्मक दिशा तय करेगी।” ग्रामीण मांग, सरकारी योजनाएं और ईवी की बढ़ती स्वीकार्यता के साथ, राजस्थान का ऑटोमोबाइल बाजार एक शानदार त्योहारी सीजन के लिए तैयार है।

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सवा लाख मोदकों की अद्भुत झांकी, महंत कैलाश शर्मा बोले– आस्था का अनुपम उत्सव
जयपुर। गणेश चतुर्थी से पहले ही राजधानी जयपुर स्थित श्री मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में आस्था और भक्ति का सागर उमड़ पड़ा है। बुधवार से प्रारंभ हुए नौ दिवसीय भगवान श्रीगणेश महाराज जन्मोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। इस अवसर पर मंदिर में सजे सवा लाख मोदकों की भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

गणपति बप्पा को माणक-पन्ना जड़ित विशेष मुकुट से श्रृंगारित किया गया। जैसे ही सुबह से भगवान के दर्शन प्रारंभ हुए, पूरा मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई गणेशजी की एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिया।

इस अद्वितीय झांकी का मुख्य आकर्षण 251-251 किलो के दो विशाल मोदक रहे। इसके साथ ही 51 किलो के 5 मोदक, 21 किलो के 21 मोदक और 1.25 किलो के 1100 मोदक भगवान के चरणों में अर्पित किए गए। हजारों छोटे-छोटे मोदकों से भी प्रथम पूज्य का श्रृंगार कर विशेष भोग अर्पित किया गया।

मोदक निर्माण में कुल 14,600 किलो सामग्री का उपयोग किया गया। इसमें 2,500 किलो घी, 3,000 किलो बेसन, 9,000 किलो शक्कर और 100 किलो मेवा सम्मिलित रहे। इस भव्य भोग को प्रसाद स्वरूप निशुल्क श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि गणेशजी का प्रियतम भोग मोदक इस बार भक्तों की विशेष आस्था का माध्यम बना है।  श्रद्धालुओं ने इसे भगवान का आशीर्वाद मानकर ग्रहण किया और मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से गूंज उठा।

गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी
जयपुर। छोटी काशी ही नहीं पूरे भारतवर्ष में गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है श्रद्धालु मंगला आरती से ही अपने प्रथम पूज्य की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

चांदपोल स्थित पर कोटा गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर्व विशेष योग संयोग में मनाई जा रही है परकोटा गणेश मंदिर के प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश जी महाराज का तीर्थ के जल से पंचामृत अभिषेक और फलों के रसों से अभिषेक किया।

अभिषेक के पश्चात् भगवान को सोने के वर्क का चोला धारण करवाया प्रथम पूज्य की फूल बंगला झांकी सजाकर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई स्थानीय गायक कलाकारो ने प्रथम पूज्य का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। इस मौके पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों और बंदरवाल झंडों से सजाया गया। मंदिर में रंग बिरंगी विशेष लाइटिंग की गई।

'गणेशा उत्सव' फिल्म हो या 'देवा श्री गणेशा' गीत, बॉलीवुड दिखाता रहा है गणेश उत्सव की श्रद्धा
मुंबई। 'गणेश चतुर्थी' उन चंद त्योहारों में से एक है जिसे हिन्दी फिल्मों में बड़े धूमधाम से दर्शाया जाता रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों और खासकर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी काफी उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान गणेश के आगमन से लेकर उनकी विदाई तक श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। बॉलीवुड के फिल्मकार प्रथम पूज्य गणेशजी के आगमन और विदाई दोनों को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में दिल को छू लेने वाले गीतों के साथ पेश करते रहे हैं।

निर्माता निर्देशक दादा साहब फाल्के की वर्ष 1925 में प्रदर्शित फिल्म ''गणेशा उत्सव'' संभवत पहली फिल्म थी जिसमें भगवान गणेश की महिमा को रुपहले पर्दे पर पेश किया गया था। वर्ष 1936 में प्रदर्शित फिल्म ''पुजारिन'' में भी भगवान गणेश पर आधारित गीत और दृश्य रखे गये थे। तिमिर वरन के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म का यह गीत ''हो गणपति बप्पा मोरया'' आज भी श्रोताओं को भाव विभोर कर देता है और महाराष्ट्र में तो इन दिनों सभी जगह इसकी गूंज सुनाई दे रही है। सत्तर के दशक में भगवान गणेश की महिला का वर्णन करते हुये कई फिल्मों का निर्माण किया गया। इनमें वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म जय गणेश प्रमुख है। एस.एन. त्रिपाठी के संगीत निर्देशन में पाश्र्वगायिका सुषमा श्रेष्ठ और पूर्णिमा की आवाज में रच बसे गीत ''जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा'' में गणेश भगवान की महिमा का गुनगान किया गया है।

अस्सी के दशक में भी गीतकारों ने कुछ फिल्मों में भगवान गणेश पर आधारित गीतों की रचना की। वर्ष 1981 में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ''हम से बढकर कौन'' उल्लेखनीय है। मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की युगल आवाज में रचा बसा युगल गीत ''देवा हो देवा गणपति देवा'' गणपति गीतों में अपना विशिष्ट मुकाम रखता है। अब तो इस गीत के बिना गणपति गीतों की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म ''अग्निपथ'' में भी गणेश चतुर्थी उत्सव को धूमधाम से मनाये जाते हुए दिखाया गया था। अमिताभ बच्चन अभिनीत इस फिल्म में सुदेश भोंसले और कविता कृष्णामूर्ति की आवाज में भगवान गणेश की विदाई को दर्शाता गीत ''गणपति अपने गांव चले कैसे हमको चैन पड़े'' श्रोताओं के दिल परनब्बे के दशक में ही प्रदर्शित फिल्म ''वास्तव'' में भी भगवान गणेश के उत्सव को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। इस फिल्म में जतिन ललित के संगीत निर्देशन में रवीन्द्र साठे की आवाज में गीतकार समीर द्वारा रचित आरती ''जय देव जय देव'' में भगवान श्री गणेश की महिमा का वर्णन किया गया है। वर्ष 2006 में अरसे बाद शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ''डॉन'' में भी गणेश जी पर आधारित गीत सुनने को मिले जो श्रोताओं ने काफी पसंद किये। डॉन के गाना 'तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा, अगले बरस आना है, आना ही होगा...', इस गाने को बप्पा के विसर्जन के समय जरूर बजाया जाता है।

वर्ष 2007 में बच्चों पर आधारित फिल्म ''माई फ्रेंड गणेशा'' और ''बाल गणेशा'' का निर्माण किया गया जो बच्चों के साथ ही युवाओं में भी काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि कई बच्चे अपने आप को 'गणेश' समझने लगे।अजय देवगन और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे में भी गणेशोत्सव को काफी प्यारे अंदाज में दिखाया गया था। दर्शकों ने फिल्म के इस सीन को पसंद किया था।

ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ के गाने'देवा श्री गणेशा'में  ऋतिक बप्पा की पूजा करते नजर आए थे। इस गाने को पूजा के पंडालों में खूब बजाया जाता है।

बालीवुड के फिल्मकार अपनी फिल्मों में गणेश चतुर्थी के उत्सव को मनाते आये है। ऐसी फिल्मों में श्री गणेश जन्म, श्री गणेश महिमा, श्री गणेश विवाह, गणेश चतुर्थी, श्री गणेश, सागर संगम, गंगा सागर, जय द्वारकाधीश, घर में राम गली में श्याम, कालचक्र, साहस, श्री गणेश महिमा, जलजला, हम पांच, आज की आवाज, अंकुश, टक्कर, दर्द का रिश्ता, मरते दम तक, इलाका आदि फिल्में शामिल है। अपनी अमिट छाप गया है।