karan johar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजर आएंगे ताहा शाह बदुशा : आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित, जानें अभिनेता ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ताहा शाह बदुशा फिल्मकार करण जौहर के नए प्रोजेक्ट ‘नजदीकियां’ ने नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद से ताहा शाह बदुशा अपने करियर में लगातार मजबूती हासिल करते जा रहे हैं।

संजय लीला भंसाली के बाद फिलहाल ताहा, करण जौहर के नए प्रोजेक्ट ‘नजदीकियां’ के साथ आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और निकिता दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित यह कहानी दर्शकों को एक रिलेटेबल और दिलचस्प अनुभव देने का वादा करती है।

ताहा ने कहा- धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘गिप्पी’ का हिस्सा बनने से लेकर अब करण जौहर के साथ दोबारा काम करना, यह सच में एक फुल-सर्कल जर्नी जैसा लग रहा है। संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करने के बाद, मैं ‘नजदीकियां’ के जरिए एक बिल्कुल नए स्पेस को एक्सप्लोर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं आभारी हूं और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इसे देखें।

मजबूत क्रिएटिव सहयोग और अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ, ताहा शाह बदुशा धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना रहे हैं, और ‘नजदीकियां’ उनके इस उभरते सफर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।

‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आट्र्स एंड साइंस ने फिल्म ‘होमबाउंड’ के ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट होने की जानकारी दी है। भारत की ओर से ‘ऑस्कर 2026’ के लिए आधिकारिक एंट्री ले रही ‘होमबाउंड’ ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है। इस फिल्म में विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म ‘होमबाउंड’ पहले ही कई फेस्टिवल्स में धमाल मचा चुकी है। इस फिल्म का वल्र्ड प्रीमियर ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में हुआ था और इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी सराहा गया है।

करण ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा- मैं बता नहीं सकता कि फिलहाल मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। मुझे काफी गर्व है और मैं फिलहाल चांद पर हूं। हमारी फिल्मोग्राफी में ‘होमबाउंड’ का होना अपने आप में गर्व फील करवाता है। थैंक्यू नीरज हमारे सपने को सच करने के लिए। ‘कान्स’ से ऑस्कर शॉर्टलिस्ट तक यह जर्नी काफी शानदार रही है। पूरी कास्ट, क्रू और टीम को प्यार है इस स्पेशल फिल्म से।

नीरज घेवान ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘होमबाउंड’ को दुनियाभर से जो प्यार मिला है, वही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। उनके मुताबिक यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उन अनगिनत युवाओं की कहानी है, जो सिस्टम और समाज की जटिलताओं से जूझते हुए अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।

फिल्म ‘होमबाउंड’ दो बचपन के दोस्तों शोएब और चंदन की कहानी है, जो पुलिस अफसर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं होता। सामाजिक भेदभाव, आर्थिक दबाव और सिस्टम की सख्ती उनके रास्ते में बार-बार रुकावट बनती है। फिल्म दोस्ती, कर्तव्य और युवा वर्ग पर पड़ने वाले सामाजिक दबावों को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है।

फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर गर्व महसूस करते हैं करण जौहर, कहा- एंटरटेनमेंट जरूरी है, लेकिन अपने छोटे-छोटे तरीकों से सोशल चेंज लाने की कोशिश भी जरूरी है
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर गर्व महसूस करते हैं। करण जौहर निर्मित फिल्म ‘धड़क 2’ इस साल प्रदर्शित हुई है। ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अहम भूमिका है। करण जौहर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर गर्व महसूस करते हैं।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा- मुझे फिल्म ‘धड़क 2’ पर बहुत गर्व है। राइटर, डायरेक्टर शाजिया इकबाल पर गर्व है, जिन्होंने एक पावरफुल फिल्म का रीमेक बनाने जैसा बहादुरी भरा काम किया। मैं धर्मा मूवीज, उमेश का भी थैंकफुल हूं। फिल्म की स्टार कास्ट, क्रू का भी मैं बहुत ग्रेटफुल हूं। सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी ने बहुत ही मुश्किल किरदार निभाए। यह पूरी स्टारकास्ट मेरे दिल के बहुत करीब है। उन्होंने फिल्म ‘धड़क 2’ से जुड़े हर शख्स को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में धन्यवाद किया है।

करण जौहर ने लिखा- जब मैं 2003 में फिल्म ‘कल हो ना हो’ के साथ प्रोड्यूसर बना, तो मेरा एजेंडा साफ था कंपनी बनाओ और पैसा कमाओ, जिससे हम इन हाउस एंटरटेनर्स और मेनस्ट्रीम ऑडियंस के हिसाब से कहानियों को फंड कर सकें। एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर मैं क्लीयर था कि हमेशा लोगों को खुश करना है। इससे ही बॉक्स ऑफिस की सफलता मिलेगी। मेरी प्राथमिकता हमेशा से बॉक्स ऑफिस था। अब मैं इस बिजनेस में तीन दशक से हूं, ऐसे में मेरी सोच भी बदली है। मेरा मानना है कि एंटरटेनमेंट जरूरी है, लेकिन अपने छोटे-छोटे तरीकों से सोशल चेंज लाने की कोशिश भी जरूरी है, जिससे दर्शकों की सामूहिक चेतना जागे।

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर जल्द ही सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं 12 साल का था जब मैं अमृता उर्फ डिंगी से मिला, जैसे उसे प्यार करने वाले कहते हैं। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के लिए मेरे पिता के साथ फिल्म दुनिया की शुरुआत की थी। मुझे याद है कि कैमरे के सामने किस तरह उनका ग्रेस और एनर्जी थी। लेकिन जो बात मुझे सबसे ज्यादा याद है, वो है उनके और उनके हेयर स्टाइलिस्ट के साथ किया हमारा चाइनीज डिनर, जिसके बाद हमने जेम्स बॉन्ड की मूवी देखी थी।

करण जौहर ने लिखा, जब हम दोबारा मिले उन्होंने मुझे अपनी तरह ट्रीट किया, यही चीज उनके बच्चों के साथ आगे बढ़ी। सैफ के साथ मेरी पहली मुलाकात आनंद महेंद्रू के ऑफिस में हुई। यंग, चार्मिंग, एफर्टलेस, ठीक वैसा ही जैसा मुझे पहली बार इब्राहिम से मिलकर लगा। एक स्ट्रॉन्ग दोस्ती, जो हमारी जेनरेशन और खुशकिस्मती से बच्चों के साथ भी जारी है।

करण जौहर ने लिखा , मैं इस परिवार को 40 सालों से जानता हूं। दुनिया और 2 स्टेट्स में अमृता के साथ, कल हो न हो से लेकर कुर्बान तक सैफ के साथ और सारा के साथ सिंबा और कई फिल्में जो आने वाली हैं। मैं इस परिवार को उनके दिलों के लिए जानता हूं। फिल्में इनके खून, इनके जीन्स और इनके पेशन में हैं। हमने एक नए टैलेंट के लिए रास्ता बनाया है, एक ऐसा जिसे दुनिया को दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। तो बने रहिए, क्योंकि इब्राहिम अली खान हमारे दिलों और जल्द ही स्क्रीन पर भी छाने वाले हैं।

ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देंगे रानी मुखर्जी और करण जौहर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्मकार करण जौहर 13 अगस्त को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के आयोजन से पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देंगे। फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, जो 25 अगस्त तक चलेगा। वहीं इस फेस्टिवल के शुरूआत से दो दिन पहले यानी 13 अगस्त को रानी मुखर्जी और करण जौहर भाषण देंगे।

करण जौहर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में बोलने के लिए आमंत्रित किए जाने पर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर और भारतीय सिनेमा की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाकर रोमांचित हूं। यह देखना अविश्वसनीय है कि एक उद्योग के रूप में हम जो कहानियां बनाते हैं वे कितनी दूर तक यात्रा करती हैं और यह क्षण भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक प्रभाव के बढ़ते प्रभाव का एक प्रमाण है। रानी मुखर्जी का कहना कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की संसद में भारतीय फिल्म बिरादरी का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व हैं। रानी ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सिनेमा के जरिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों पर बातचीत करना उनके लिए सम्मानजनक बात होगी।

पिता यश जौहर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हुये करण जौहर
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपने पिता यश जौहर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद कर भावुक हो गये।

करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें और एक नोट शेयर किया है। करण जौहर ने नोट में लिखा, मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आपको गए हुए 20 साल हो गए। मेरे को इस बात का सबसे बड़ा डर था। दो अगस्त 2003 को आपने मुझे बताया कि आपको ट्यूमर है। मेरा सबसे बुरा सपना मुझे देख रहा था और फिर भी उनके बच्चे के रूप में यह मेरा कर्तव्य था कि मैं पॉजिटिव रहूं और विश्वास बनाए रखूं। लेकिन भीतर की आवाज की सबसे बुरी बात ये है कि वो कभी गलत नहीं होते। इस घटना के 10 महीने बाद वो हमें छोड़कर चले गए। लेकिन उनकी गुडविल का हमें बहुत फायदा मिला। मैं सबसे दृढ़, आत्मीय और निस्वार्थ व्यक्ति का बेटा होने पर बहुत गर्व करता हूं। उन्होंने अपने रिश्तों को हर चीज से ऊपर रखा और प्यार की एक विरासत छोड़ी है जिसे मैं और मेरी मां आज भी जी रहे हैं। लव यू पापा।

गौरतलब है कि 26 जून 2004 में यश जौहर की कैंसर से मौत हो गई थी। उन्होंने दोस्ताना, दुनिया, अग्निपथ, गुमराह, डुप्लीकेट,कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कल हो न हो जैसी बेहतरीन फिल्में बनायी थी।

करण जौहर की फिल्म किल में होगा जबरदस्त एक्शन
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की फिल्म किल में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

धर्मा प्रोडक्शंस, जो परंपरागत रूप से अपने रोमांटिक ड्रामा और पारिवारिक-उन्मुख फिल्मों के लिए जाना जाता है, ने अपने सामान्य शैली से हटकर 99 मिनट की थ्रिलर किल का निर्माण करके एक साहसिक कदम उठाया है। इस नई फिल्म में जबरदस्त एक्शन और खून-खराबा है, जो धर्मा की बहुमुखी प्रतिभा और कहानी कहने के विभिन्न रूपों को तलाशने की इच्छा को दर्शाता है।

करण जौहर ने कहा कि किल अपनी तरह की पहली फिल्म है। हम परंपरागत रूप से प्रेम कहानियां और ड्रामा बनाते हैं। यह एक शैली की फिल्म है, जो 99 मिनट की है।

धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने कहा कि हमने फिल्म किल के साथ वह सब कुछ किया है जो हमने इतने सालों में नहीं किया।

किल का निर्माण गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा भी किया गया है और यह उनकी पहली एक्शन फिल्म भी है। गुनीत मोंगा ने कहा कि यह मेरी पहली बार की पागलपन भरी एक्शन फिल्म है। यह भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म है।

किल में लक्ष्य, तान्या मानिकतला और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म किल का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 05 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

करण जौहर की फिल्म KILL का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आने वाली फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनीं करण जौहर की फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म किल में मुख्य भूमिका लक्ष्य लालवानी ने निभायी है। 'किल' के ट्रेलर की शुरुआत लक्ष्य नाम के सैनिक से होती है, जो ट्रेन में अपनी गर्लफ्रेंड तान्या मानिकतला को प्रपोज करता है। हालांकि, उनका ये रोमांटिक सफर कुछ ही देर में एक बुरे सपने में बदल जाता है, क्योंकि ट्रेन में गुंडों की एक टोली आ जाती है और तान्या के किरदार को बंदी बना लेती है। इसके बाद शुरू होता है खूनी खेल। लक्ष्य, एक अचानक रक्षक से राक्षस बन जाता है। इसके बाद एक-एक कर वो गुंडों को ढूंढ- ढूंढ कर मारता है। कुछ ही देर में चलती ट्रेन लाशों से भर जाती है।

धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट ने 'किल' का प्रोडक्शन किया है। वहीं, निखिल नागेश भट्ट ने फिल्म को निर्देशित किया है।'किल' में टीवी पर्सनैलिटी और कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी शामिल हैं, उन्होंने मेन विलेन का किरदार निभाया है। 'किल' 05 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक शेयर की है। करण जौहर के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना में अमिताभ बच्चन शाहरूख खान प्रीति जिंटा अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। करण ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए आदित्य चोपड़ा और शाहरुख को धन्यवाद बोला है।

करण जौहर ने कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को किसी शॉट्स के बीच से लिया गया है। पोस्ट की गई फोटो में एक बेंच पर करण जौहर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बैठे हुए हैं। बेंच पर बैठ कर तीनों लोग किसी गहरी सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने फोटो को शेयर करते लिखा है की इन लोगों ने मुझे कहानीकार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभा का दर्शक बनना मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही है। मैं अमिट यादों और कृतज्ञता के साथ पीछे मुडक़र देखता हूं। ऐसा एक भी दिन नहीं गया जब मैंने अपने ब्रह्मांड आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद नहीं दिया कि मैं एक कहानीकार बन सकता हूं और अपने बचपन के सपनों को सेल्युलाइड पर निर्देशित करने का प्रयास कर सकता हूं।

करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ,निर्माता करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

बॉलीवुड में चर्चा है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्मकार करण जौहर से हाथ मिलाया है। यह फिल्म जासूसी कॉमेडी होगी, जिसका निर्देशन आकाश कौशिक करेंगे। चर्चा है कि करण जौहर इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा के साथ करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस स्पाई कॉमेडी फिल्म के लिए अभिनेत्री को भी फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में सारा अली खान नजर आ सकती हैं। इसी साल जून से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि, करण जौहर और गुनीत इस सबजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि स्क्रिप्ट को अच्छी तरह से तैयार किया गया है।

करण जौहर की वेबसीरीज शोटाइम का ट्रेलर लॉन्च
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आने वाली वेबसीरीज शोटाइम का ट्रेलर लांच हो गया है। करण जौहर अपनी आने वाली वेब सीरीज शोटाइम के जरिये बॉलीवुड की कहानी बताने जा रहे हैं। शोटाइम फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े राज दुनिया के सामने लेकर आएगी। शोटाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह ,श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है। शो टाइम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है।

धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर करण जौहर ने बताया,शोटाइम एक ऐसा शो है, जिसमें इस इंडस्ट्री के कई अलग-अलग रंगों को दिखाया गया है। इसमें शोबिज की चकाचौंध, चमक-दमक, ड्रामे के अलावा उन अनकही भावनात्मक चुनौतियों को दिखाया गया है, जिसका सामना सेट के पीछे लोगों को करना पड़ता है। यह शो लोगों को इंडस्ट्री की जिंदगी के करीब लेकर आना चाहता है। साथ ही इसमें यह बताने की कोशिश की जाएगी कि किसी शो या फिल्म बनाने में क्या-क्या करना पड़ता है।

इमरान हाशमी ने कहा,पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम करते हुए, मैंने कभी भी शोटाइम जैसी स्क्रिप्ट नहीं देखी। अपने खेल का माहिर खिलाड़ी, रघु खन्ना का किरदार निभाना, मुश्किल होते हुए भी क्रिएटिव रूप से काफी सिखाने वाला था। शोटाइम एक ऐसी कहानी है, जिसने मुझे कई स्तरों पर जोड़ा है। मैंने इंडस्ट्री में अपनी तरह का संघर्ष किया है लेकिन इस जगत में इनसाइडर-आउटसाइडर वाली चर्चित बहस को मैं समझता हूं। साथ ही यह इंडस्ट्री उन सभी लोगों के लिए है जो जुनूनी और मेहनती हैं। शोटाइम, बॉलीवुड की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा, लेकिन यह किसने सोचा होगा कि मैं इस विरासत के एक खुशकिस्मत वारिस के रूप इस सीरीज का हिस्सा बनूंगा। सबसे दिलचस्प बात है कि करण जौहर खुद नेपोटिज्म़ पर शो बना रहे हैं और वो भी आउटसाइडर्स के साथ। मुझे डिज्ऩी+हॉटस्टार, धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट, डायरेक्टर मिहिर और अर्चित के साथ जुड़कर बहुत अच्छा लगा और मुझे उम्मीद है दर्शकों को शोटाइम की दुनिया पसंद आएगी।वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

कॉफी विद करण: करण जौहर अगले एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी की मेजबानी करेंगे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी 21 दिसंबर को कॉफी विद करण के सीजन आठ के आगामी एपिसोड में दिखाई देंगे। जिसमें करण जौहर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। इस बार बातचीत अधिक उग्र, पागलपन भरी और अधिक स्पष्ट होगी, जिसमें किसी भी मुद्दे पर भागने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

कॉफ़ी विद करण के आगामी एपिसोड में फिल्म जगत की दमदार जोड़ी और सबसे तेज तर्रार अभिनेता-निर्देशक जोड़ी, अजय देवगन और रोहित शेट्टी सुर्खियों में रहेंगे और प्रतिष्ठित कॉफ़ी काउच पर कई खुलासे करेंगे।

तकरीबन 90 के दशक की पुरानी यादों को उजागर करते हुए दोनों अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी इस पक्की दोस्ती की परतों को एक के बाद एक उजागर करती है और दर्शकों को पर्दे के पीछे की झलक दिखाती है। अभिनेता देवगन और निदेशक रोहित शेट्टी दोनों अविस्मरणीय एपिसोड तैयार करते हैं।

रोहित शेट्टी से रणवीर ङ्क्षसह के साथ काम करने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, उनमें (रणवीर) एक गजब की ऊर्जा है।