cervical cancer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन
जयपुर। एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में सम्पन्न हुआ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर के प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 और 18 फरवरी को आयोजित किया गया। सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अस्पताल, उप-जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। सांगानेरी गेट स्थित महिला अस्पताल के प्रशिक्षक डॉ. मोहन मीणा और डॉ. प्रियंका सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया।

कैंसर को लेकर जयपुर की रिपोर्ट : भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सांगानेर में महिलाएं कैंसर की चपेट में ज्यादा
जयपुर। जयपुर के सांगानेर क्षेत्र से सामने आई एक चौंकाने वाली स्वास्थ्य रिपोर्ट ने चिकित्सा जगत को सतर्क कर दिया है। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सांगानेर में महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक पाए गए हैं। अस्पताल की ओर से वर्ष 2020 से 2024 के बीच राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आए 14,512 कैंसर रोगियों का डेटा इंडियन कैंसर रजिस्ट्री को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

जरूरत है.......
साफ पेयजल सुनिश्चित करने की
सब्जियों की गुणवत्ता की नियमित जांच
महिलाओं में समय पर स्क्रीनिंग और जागरूकता बढ़ाने की

मुख्य कारण: जल प्रदूषण और हामार्न बाधक रसायन
सांगानेर में कपड़ा और अन्य उद्योगों से निकलने वाले जहरीले रसायन जल स्रोतों को कर रहे हैं प्रदूषित।
यही पानी सब्जियों की खेती में हो रहा है इस्तेमाल और भोजन श्रृंखला के जरिए शरीर में पहुंच रहे हैं कैंसरजन्य तत्व।

महिलाएं क्यों ज्यादा संवेदनशील?
स्तन, अंडाशय, गर्भाशय और थायरॉइड जैसे हामार्न-संवेदनशील अंगों पर असर।
हामार्नल असंतुलन के कारण कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि।
महिलाओं में वसा ऊतक अधिक, जिससे रसायन लंबे समय तक शरीर में टिके रहते हैं।

राजस्थान में प्रमुख कैंसर: (प्रतिशत के अनुसार)
होठ, मुखगुहा और गला-31.55 प्रतिशत
पाचन अंग-14.90 प्रतिशत
स्तन कैंसर-12.17 प्रतिशत
श्वसन अंग-11 प्रतिशत
महिला जननांग- 8.19 प्रतिशत

विशेषज्ञों की चेतावनी
प्रदूषित जल और खाद्य श्रृंखला में मिले रसायन महिलाओं के लिए गंभीर खतरा हैं। इसकी रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।
- डॉ. एसजी काबरा, क्लिनिकल डायरेक्टर।

महात्मां गांधी अस्पताल में तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस एओगिन 2025 का शुभारंभ : सर्वाइकल कैंसर के मामले कम हो रहे, एचपीवी टीके और डीएनए टेस्ट से हो रही रोकथाम
जयपुर। अनुमान के तौर पर इस समय दुनिया में हर साल 6.5 लाख से अधिक सर्वाइकल कैंसर के नए रोगी सामने आ रहे हैं। भारत में यह संख्या करीब 1.25 लाख है। अगर सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों के आंकड़े देखें तो पता चलेगा, कि दुनिया में हर साल 3.5 लाख मौतों के लिए सर्वाइकल कैंसर जिम्मेदार है। देश में यह संख्या 60 हजार के आस-पास है। यह जानकारी शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस एओगिन-2025 में मुख्य वक्ता और स्त्री कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. नीरजा बटाला ने दी। डॉ. बटाला ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन को बहुत उपयोगी है। इससे सर्वाइकल कैंसर में 60 से 90 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।

खास बात ये है कि यह वैक्सीन गले, मलद्वार और योनि के कैंसर में भी प्रभावी साबित हो रहा है। आईसीएमआर के निदेशक डॉ. प्रशांत माथुर ने कहा कि बहुत अच्छा संकेत है कि राष्ट्रीय रजिस्ट्री आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाइकल कैंसर के मामले कम हो रहे हैं। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि 9 से 14 साल की उम्र में लड़के और लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन दी जाए, ताकि संक्रमण से पहले ही सुरक्षा मिल सके। कॉन्फ्रेंस में विश्व स्वास्थ्य परिषद के कैंसर बचाव विभाग के अध्यक्ष डॉ. पार्था बासु, महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एमएल स्वर्णकार, आयोजन समिति अध्यक्ष और वरिष्ठ स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू पाटनी व आयोजन सचिव वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु पटोदिया भी मौजूद रहे।

बेटियों को कैंसर से बचाने की मुहिम : सर्वाइकल कैंसर के टीकें लगेंगे, दो डोज से मिलेगा सुरक्षा चक्र
जयपुर। प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चिकित्सा विभाग जल्द ही प्रदेशभर में निशुल्क एचपीवी यानी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस वैक्सीन लगाने का काम शुरू करने जा रहा है। इसे टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा। राजस्थान में 9 से 14 साल की बच्चियों को यह टीका लगाकर सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ प्रतिरोध क्षमता विकसित की जाएगी। निशुल्क टीकाकरण के माध्यम से इस एज ग्रुप की करीब 56 लाख बेटियों को टीकाकरण का पहले चरण में टारगेट रखा गया है। वर्तमान में एचपीवी वायरस से बचाने के लिए बाजार में कई कंपनियों की एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध है। लेकिन इसकी कीमत करीब 2500 से 3000 हजार रुपए के बीच है। जिसे अब सरकार राष्ट्रीय टीकाकरण में शामिल कर निशुल्क लगाएगी। एक बच्ची को टीके के दो डोज देकर सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ सुरक्षा चक्र दिया जाएगा।

सर्वाइकल कैंसर के बारे में
महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से ग्रीवा यानी सर्विक्स में होता है।
90 फीसदी महिलाओं में कैंसर का कारण यौन संपर्क ही होता है। पुरुष इस वायरस के वाहक होते हैं। कमजोर इम्यूनिटी भी एक कारण हो सकता है।
पेप स्मीयर टेस्ट और एचपीवी टेस्ट से इसका पता लगाया जाता है।
इससे बचने के लिए सुरक्षित यौन संबंध, वैक्सीनेशन और 21 से 25 की उम्र के बाद नियमित जांच बचाव के तरीके हैं।
जल्द पता लगने पर सर्जरी, रेडियोथैरेपी, कीमोथैरेपी और लक्षित थैरेपी से इसका इलाज किया जाता है।

बाजार में 3 हजार का आता है एक टीका, प्रदेश में नि:शुल्क लगेंगे
ब्रेस्ट के बाद सर्वाधिक होने वाला कैंसर
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाधिक होने वाला कैंसर सर्वाइकल कैंसर ही है। महिलाओं में करीब 16.5 फीसदी कैंसर यही होता है। देश में करीब 1.25 लाख महिलाएं हर साल इससे ग्रसित होती है। इनमें से करीब 75 हजार की जान चली जाती है।

बच्चियों का ही टीकाकरण क्यों
पुरुष इस वायरस का बड़ा वाहक माना जाता है। ऐसे में शादी से पूर्व इसका टीकाकरण किया जाए तो इसे होने से रोका जा सकता है। प्रदेश में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 साल तक होती है। कुछ मामलों में ही इससे कम होती है। ऐसे में 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण की दो डोज देकर उन्हें शादी या यौन संबंध बनाने की उम्र से पूर्व सुरक्षा चक्र विकसित किया जाएगा। वैक्सीन प्रदेश के सभी अस्पतालों में चिकित्सा विभाग केन्द्रीय आपूर्ति के बाद शुरू कर देगा।

प्रदेश में एचपीवी वैक्सीनेशन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। केन्द्र ने टीकाकरण अभियान के तहत इसकी मंजूरी दी है। चिकित्सा विभाग के पास सभी कोल्ड चैन सहित अन्य वैक्सीनेशन की सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं। आपूर्ति होते ही इसकी दो डोज देकर बेटियों को सुरक्षित किया जाएगा।
- डॉ.रघुराज सिंह, स्टेट नोडल अधिकारी

Poonam Pandey Death: मॉडल, अभिनेत्री पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन
मुंबई। मॉडल एवं अभिनेत्री पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 32 वर्ष की थी। पूनम की मैनेजर निकिता शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है।

निकिता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पोस्ट में लिखा कि यह सुबह हमारे लिए कठिन है। मुझे आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। वह अपने संपर्क में आने वालों से प्रेम से मिलती रही। हम उसे उनकी हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।

वर्ष 2011 में किंगफिशर कैलेंडर में शामिल मॉडलों में पूनम भी शामिल थीं। अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली पूनम को आखिरी बार कंगना रनौत के होस्ट वाली रियलिटी टीवी शो लॉक अप में देखा गया था।

सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह : सर्वाइकल कैंसर एक जानलेवा बीमारी, एचवीपी वैक्सीन से रोकथाम संभव
जयपुर। सर्वाइकल कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। हर साल जनवरी के महीने को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बीमारी से बचने के लिए सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का जोखिम बना रहता है। यह कैंसर यूट्रस के निचले हिस्से से जुड़ा होता है। यह बीमारी 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं में होती है। हालांकि सर्वाइकल कैंसर को रोका भी जा सकता है। इसके लिए नियमित रूप से जांच करवाना, वैक्सीन लगवाना जरूरी होता है। साथ ही सुरक्षित यौन संबंध बनाने से भी सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है।

वैक्सीन है कारगर
डॉ. गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए आपको एचपीवी वैक्सीन जरूर लगानी चाहिए। अगर आपको सर्वाइकल कैंसर के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। इससे जल्दी इलाज में मदद मिलती है। इससे बचने के लिए आपको शराब और धूम्रपान से भी परहेज करना चाहिए।

सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन लांच, रोकथाम में करेगी मदद
नई दिल्ली। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वदेशी टीका बना लिया गया है। क्वैड्रीवैलेंट ह्यूमन पेपीलोमा वायरस टीके को लांच कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और एसआईआई के सीईओ अदर पूनावाला ने आईआईसी में इस वैक्सीन को लांच किया। भारतीय फॉर्मा रेगुलेटर डीसीजीआइ ने एसआईआई से सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन बनाने की अनुमति ली थी। भारत में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन की कीमत अभी तक नहीं की गई है। पूनावाला ने कहा कि यह वैक्सीन अगले कुछ महीने में देश में उपलब्ध होगी।

विशेषज्ञों ने कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मदद करेगी। बच्चियों को यह वैक्सीन दे दी जाएं, तो वह इससे होने वाले तो संक्रमण से सुरक्षित हो जाएंगे। इससे उनमें सर्वाइकल कैंसर नहीं होगा।