Genome Sequencing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की पुष्टि जिनोम सिक्वेंसिंग में चार मरीजों में मिला वैरिएंट
जयपुर। राजस्थान में भी अब कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की पुष्टि हो चुकी है। पिछले दिनों आए कोरोना के मरीजों के सैंपल की एसएमएस मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में चार मरीजों में नया सब वैरिएंट जेएन-1 का पता चला है। इन चार में से एक मरीज की पिछले दिनों इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है, जो सिलिकोसिस बीमारी से भी पीड़ित था और दौसा जिले का रहने वाला था। एसएमएस मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी की सीनियर प्रोफेसर डॉ. भारती मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दिनों कोविड के जो पॉजिटिव मरीज मिले थे, उनकी जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच एसएमएस मेडिकल कॉलेज की लैब में करवाई गई, जिनमें से चार सैंपल की जांच में कोरोना के नए सब-वैरिएंट जेएन-1 की पुष्टि हुई है। वहीं चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक मरीज दौसा का है, जबकि झुंझुनूं, अजमेर, भरतपुर में एक-एक मरीज जेएन-1 वैरिएंट का मिला है।

सीएमएचओ को किया सूचित
वहीं नए वेरिएंट की रिपोर्ट आने के बाद जहां ये मरीज रहते है उनके एरिया के संबंधित जिला सीएमएचओ को सूचित किया है। ताकि वे मरीज की स्थिति देख सके और उसके आसपास के बीमार लोगों की सैंपलिंग करवा सके।

राजस्थान में फिर कोरोना की एंट्री: जैसलमेर में मिले दो मरीज, वेरिएंट पता लगाने को सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग को भेजे जाएंगे
जयपुर। राजस्थान में कोरोना की फिर से एंट्री हो गई है। बुधवार को जैसलमेर में दो नए मरीज सामने आए हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन मरीजों के जांच सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि यह कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित मरीज हैं या नहीं। बुधवार को नए वैरिएंट के प्रदेशभर में घोषित अलर्ट के बाद चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने विभाग के अलाा अधिकारियों की शासन सचिवालय में कोरोनो को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें बताया गया कि विशेषज्ञों के अनुसार यह नया वैरिएंट खतरनाक नहीं है। अब तक इससे संक्रमित हुए 90 फीसदी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ी है। घर पर ही आइसोलेशन में रहकर रोगी ठीक हुए हैं। ऐसे में घबराने या भयभीत होने की जरुरत नहीं है। केवल सावधानी बरतने की जरुरत है।

मांडविया ने की कोविड के बढ़ते मामलों की समीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के कुछ हिस्सों में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर निगरानी, रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की स्थिति और तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की तथा किसी परिस्थिति का सामना करने के लिए केंद्र-राज्य सरकारों के आपसी सहयोग की आवश्यकता बताई।

ग्रेडेड रेस्पांस सिस्टम तैयार होगा, कोविड प्रबन्धन को कमेटी गठित
बैठक में शुभ्रा सिंह ने प्रदेशभर में अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां करने, ग्रेडेड रेस्पोंस सिस्टम विकसित करने, केसेज के मुताबिक चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और कोविड प्रबन्धन के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समिति का गठन किया है। बैठक में आरएमएससीएल की एमडी अनुपमा जोरवाल, जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ.रवि प्रकाश माथुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एडवाइजरी जारी होगी, 26 को मॉक ड्रिल होगा
बैठक में जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। खांसी, जुकाम, बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच होगी। सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था मुस्तैद करने के साथ ही 26 दिसम्बर को प्रदेशभर में चिकित्सा सेवाओं की टेस्टिंग को मॉक ड्रिल भी होगा। सीएचसी-पीएचसी तक आरटीपीसीआर जांच किट उपलब्ध रखने, आॅक्सीजन, दवाईयां समुचित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना: MP में डेल्टा प्लस वैरिएंट से दूसरी मौत की पुष्टि, मरीज ने नहीं लगवाई थी कोरोना वैक्सीन
उज्जैन। मध्यप्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। उज्जैन की एक महिला की कोरोना से मौत के बाद उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दरअसल उज्जैन में 23 मई को एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। इस महिला की कोविड की जांच इंदौर की एसआरएल लैब में करवाई गई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आई थीं। इस महिला एवं अन्य 14 मरीजों का सेंपल लेकर जीनोम रिपोर्ट के लिए भोपाल लैब में भेजा गया था। इन 15 सैंपल में से 2 मरीज डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे।

दोनों मरीजों के संपर्क में आए 21 व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई। सभी की आरटीपीसीआर जांच करवाई गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया। जांच में पता चला कि 23 मई को जिस महिला की मौत हुई है। इनके घर में पहले पति कोरोना संक्रमित हुए थे और बाद में वह महिला संक्रमित हुई। जांच के दौरान पता चला कि डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मिले दो में से 1 मरीज ने कोरोना की वैक्सीन लगवा रखी थी, जबकि इस महिला ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। इससे पहले भोपाल में एक व्यक्ति की 13 मई को कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में उनमे कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मृतक नितिन जैन अशोकनगर के निवासी है, लेकिन वह लंबे समय से भोपाल में रह रहे थे।

डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर उज्जैन जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पिछले माह दो मरीज इससे संक्रमित मिले, लेकिन इससे कोई खतरा नहीं है। हालांकि सावधानी बरतना जरूरी है। सिंह ने बताया कि उज्जैन में वर्तमान में डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी सावधानी रखना आवश्यक है। सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना आदि का पालन करना होगा। बता दें कि देश में बुधवार तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के लगभग 40 मामले सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने नए वैरिएंट को देखते हुए महाराष्ट्र, केरल, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश का अलर्ट जारी किया है।