cyber fraud arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर। सोशल मीडिया, एसएमएस, व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर इंस्टेंट लोन या चाईनीज लोन एप के जरिए तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को सतर्क करते हुए बताया कि वर्तमान में साइबर अपराधी सोशल मीडिया, एसएमएस, और व्हाट्सएप के जरिए इंस्टेंट लोन ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं।

ये ऐप्स बिना डॉक्यूमेंट 5 मिनट में पैसा अकाउंट में आने का झांसा देकर लोगों को फंसाते हैं। एप डाउनलोड करते ही यूजर्स से कॉन्टेक्ट, गैलेरी, एसएमएस, माईक्रोफोन और लोकेशन जैसी कई संवेदनशील परमिशन मांगते हैं। इससे अपराधी पूरे मोबाइल डेटा को अपने सर्वर पर कॉपी कर लेते हैं। भुगतान नहीं होने पर पीड़ित की अश्लील फोटो बना बदमान करने की देते हैं।

बचाव के उपाय: केवल उन्हीं ऐप्स से लोन लें जो आरबीआई से पंजीकृत एनबीएफसी या बैंक से जुड़े हों। यदि कोई ऐप फोटो-कॉन्टैक्ट लिस्ट की परमिशन मांगे, तो तुरंत अनइंस्टॉल करें। प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड करते समय ऐप के रिव्यू जरूर पढ़ें, फर्जी रिव्यू से सावधान रहें। एडवांस भुगतान न करें, यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है।

पांच करोड़ की साइबर ठगी में दो युवक गिरफ्तार, दो आईफोन बरामद
अलवर। अकबरपुर पुलिस ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल सिम बरामद किया गया है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स, म्यूल अकाउंट, फर्जी एटीएम, पॉइंट ऑफ सेल जैसे धोखाधड़ी मामलों के विरुद्ध चलाए जा रहे साइबर अभियान 2.0 के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की ओर से म्यूल खाता धारकों के माध्यम से साइबर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विजय सिंह पुत्र लल्लूराम यादव, निवासी माचड़ी थाना अकबरपुर जिला अलवर, शैलेन्द्र कुमार सैनी उर्फ सेंटी पुत्र दीनदयाल सैनी, निवासी संजय नगर थाना कोतवाली जिला अलवर बताए हैं।

जयपुर में कॉल गर्ल्स के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
जयपुर। जिले के चोमू थाना क्षेत्र में कॉल गर्ल्स के नाम पर साइबर ठगी करने वाली एक सक्रिय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी बदमाशों ने “SCHOLKA” नाम से एक फर्जी वेबसाइट बना रखी थी, जिसके जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग ने वेबसाइट पर कई फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर रखे थे। जैसे ही कोई व्यक्ति वेबसाइट पर क्लिक करता, उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की अश्लील फोटो और वीडियो भेजी जाती थीं। इसके बाद पीड़ित को अलग-अलग लड़कियों की फोटो दिखाकर चयन करने के लिए कहा जाता था।

लड़की से मिलने का झांसा देकर गैंग टोकन मनी के नाम पर 500 की मांग करती थी। रकम ट्रांसफर कराने के लिए आरोपी क्यूआर कोड (QR Code) भेजते थे। पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी मोबाइल नंबर बंद कर देते थे और पीड़ित के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।
सूचना मिलने पर चोमू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचोलिया रोड स्थित मयंक एनक्लेव की एक बिल्डिंग के फ्लैट पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने दो आरोपियों राजेंद्र कुमार यादव और अंकित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है, जिनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस गैंग ने अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

चोमू थाना पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गैंग में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी की रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस तरह की फर्जी वेबसाइटों, कॉल गर्ल विज्ञापनों और अनजान क्यूआर कोड से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से साइबर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार : आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल, एक आईपैड और आईफोन जब्त
जयपुर। साइबर थाना पुलिस जयपुर ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का उपयोग कर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों अमोल चौपड़ा निवासी राजनांदगांव छत्तीसगढ़ और सक्षम खण्डेलवाल निवासी हल्दीघाटी मार्ग प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है। टीम ने रिमांड पूरी होने के बाद अमोल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया जबकि सक्षम को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि एडवांस्ड क्रिमिनल इंटेलीजेंस के दौरान जांच में सामने आया कि ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फिल्पकार्ट, अमेजन, स्विगी, जेप्टो एवं बिल्िंकट के माध्यम से साइबर ठगी की जा रही है। आरोपी आमजन को फर्जी, मैलिशियस लिंक भेजकर उनके मोबाइल फोन को अनधिकृत रूप से हैक करते थे। हैक किए गए मोबाइल फोन से पीड़ितों के क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर मंहगे सामान एवं मोबाइल के ऑर्डर किए जाते थे।

पीड़ितों के के्रडिट एवं डेबिट कार्ड से भुगतान करते थे। ये तुरंत डिलीवरी सेवाओं का दुरुपयोग कर कम समय में सामान प्राप्त कर लेते थे। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त मोबाइल फोन को नेपाल के रास्ते अन्य देशों में भेजे देते थे। इसके अलावा आरोपी वित्तीय लेन-देन को छिपाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से लेन-देन करते थे। बताया जा रहा है कि अभी अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल, एक आईपैड और आईफोन जब्त किए हैं। आरोपी ठगी के बाद शहर छोड़ देते थे। आरोपियों के खिलाफ पोर्टल पर ठगी की नौ शिकायतें दर्ज हैं।

डिजिटल अरेस्ट ठगी : 23.56 लाख की साइबर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध
जयपुर। साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्गाें को डराकर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस ने जयपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग से 23.56 लाख रुपए की ठगी के मामले में गिरोह के सक्रिय सदस्य अनिल कुमार कुमावत (28) को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया। उपमहानिरीक्षक पुलिस (डीआईजी) विकास शर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम शांतनु कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। डीआईजी शर्मा ने बताया कि 27 मई को मुलजिमों ने फर्जी पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और 23.56 लाख रुपए ठग लिए। इस मामले में पहले सुरेश कुमार, प्रहलाद कुमावत, ओमप्रकाश, भूपेश, वशुल सन्नी कुमार, रेहान मकन्दर, रितेश शर्मा और कमलेश कुमार सेरावत गिरफ्तार हो चुके हैं।

पत्नी के खाते से करते ठगी का खेल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अनिल कुमावत, नया बास रेनवाल के गिरोह के लिए लाभान्वित खाताधारक था। जांच में पता चला कि ठगी की राशि में से 63,657 रुपए उसकी पत्नी के बैंक खाते में जमा हुए। इस खाते में अन्य पीड़ितों से ठगे गए 12.50 लाख रुपए भी आए। पुलिस पूछताछ में अनिल ने स्वीकार किया कि उसने पत्नी का खाता ऑनलाइन खुलवाकर ठगों को दिया और कमीशन के लिए राशि निकालकर उन्हें सौंपी।
चार राज्यों से जुड़े हैं तार पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी की पत्नी के खाते में चार अन्य राज्यों से भी ठगी की शिकायतें मिली हैं। गुरुवार को गिरफ्तार अनिल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

साइबर ठगी का भंडाफोड़ : भारी मात्रा में नकदी, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त
जयपुर। थाना मानसरोवर, शिप्रापथ और श्यामनगर की संयुक्त टीमों ने फर्जी कॉल सेंटर, किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाली गैंग और साइबर ठगो को धर दबोचा। संयुक्त कार्रवाई में 4.56 लाख रुपए नकद, 39 एटीएम काड, 6 लैपटॉप, 15 मोबाइल, 26 सिम कार्ड सहित भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। विभिन्न राज्यों में 90 से अधिक शिकायतों के साथ 5 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ।

केस 1: मानसरोवर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
मानसरोवर के आतिश मार्केट में जयपुर एप्स के नाम से संचालित फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। इस सेंटर के जरिए करोड़ों रुपए की साइबर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र दौतड़ सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 1 डेस्कटॉप, 5 लैपटॉप, 9 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक, 5 पेमेंट स्कैनर, 2 वाई-फाई कैमरा, 68 सौ रुपए नकद और तीन सौ नेपाली मुद्रा बरामद हुई। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

केस 2: शिप्रापथ में किराए के बैंक खातों का नेटवर्क पकड़ा
शिप्रापथ पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी के लिए किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया। आरोपी यशवंत सिंह राजपूत को गिरफ्तार, कर 4.50 लाख रुपए नकद,1 लैपटॉप, 3 मोबाइल, 23 सिम कार्ड, 27 एटीएम कार्ड, 1 चेकबुक और 1 पासबुक बरामद की गई। गैंग कमीशन के आधार पर ठगी की राशि को खातों में ट्रांसफर कर निकालती थी। प्रकरण में जांच चल रही है।

केस 3: साइबर अपराधी परमिंदर सरदार गिरफ्तार
श्यामनगर पुलिस ने साइबर ठग परमिंदर सरदार को दबोचा है। जयपुर में इसके खिलाफ 80-85 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं, जिसमें 50 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ। आरोपी फ्लैटए दुकान और मॉल किराए पर दिलाने के नाम पर ठगी करता था और राशि को ऑनलाइन सट्टेबाजी में ट्रांसफ र करता था। पुलिस ने 39 एटीएम कार्ड, 6 लैपटॉप, 15 मोबाइल, 26 सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया। अनुसंधान जारी है।

माइक्रोसॉफ्ट और सोशल मीडिया पर सहायता का झांसा देकर शिकार को फंसाते : होटल में साइबर ठगी का कॉल सेंटर चला रहे तीन युवतियों समेत 13 लोग गिरफ्तार
झुंझुनूं। जिले के मंडावा कस्बे में एक होटल में साइबर ठगी के कॉल सेंटर चला रहे गिरफ्तार 13 लोगों को मंगलवार को झुंझुनूं स्थित सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने तीनों युवतियों को जेल भेज दिया। वहीं 10 युवकों को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस ने सोमवार को मंडावा एक होटल में कॉल सेंटर चला रहे 13 लोगों गिरफ्तार किया था। यह गिरोह 15 दिन से मंडावा अपनी साइबर ठगी की गतिविधि कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिल गई थी तथा पुलिस पिछले 10 -12 दिन से पीछे लगी हुई थी। पुलिस ने आकाश वीके निवासी दिल्ली, किस्मत गजनेर निवासी पश्चिम बंगाल, रमेश गुरूंग निवासी दिल्ली, आशीष ओझा निवासी पश्चिम बंगाल, अमित पोल निवासी मणिपुर, कुशाल थापा निवासी मेघालय, मौसे चिंगरा निवासी दिल्ली, पैट्रिक जोनुसंगा निवासी मिजोरम, के जुबलिया निवासी मणिपुर, अप्सरा प्रधान निवासी मणिपुर, चिइजोतेउ लेचु निवासी नगालैंड, जंगमिनखय डोंगल निवासी दिल्ली और मोनू कुमार निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था।

पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण हरी सिंह धायल ने बताया कि इस गिरोह  लोग खुद को माइक्रोसॉफ्ट का अधिकृत कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते थे और अपनी लोकेशन अमेरिका के वॉशिंगटन की दिखाते थे। वे पीड़ित को तकनीकी सहायता देने के बहाने एक विशेष सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाते, जिससे उन्हें पीड़ित के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस मिल जाता। इसके बाद वे सिस्टम को हैंग कर पीड़ितों की निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड्स चुरा लेते।

निशाना अमेरिकी नागरिक
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मुख्य निशाना अमेरिकी नागरिक थे। ऐसे लोग जो तकनीकी जानकारी में कमजोर होते हैं या जिन्हें लैपटॉप/कंप्यूटर संचालन में दिक्कत आती है। माइक्रोसॉफ्ट कस्टमर सपोर्ट के नाम पर ये लोग सोशल मीडिया या गूगल के जरिये इस गिरोह से संपर्क करते थे। एक बार संपर्क स्थापित होने के बाद यह गिरोह पीड़ितों को धीरे-धीरे अपने शिकंजे में ले लेता था।

फेसबुक पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन देकर की ठगी
जयपुर। पुलिस थाना स्पेशल ऑफेंसेज एंड साइबर क्राइम पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने सोशल साइट फेसबुक पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन देकर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस इस मामले में एक आरोपी सहरून को फर्जी पेटीएम खाते और बैंक खातों से फ्रॉड राशि एटीएम से विड्राल करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) अजयपाल लाम्बा ने बताया कि दो अक्टूबर 2019 को परिवादी सुनील कुमार चौधरी ने रिपोर्ट दी कि उसकी फेसबुक सोशल साइट पर एक स्विफ्ट कार का विज्ञापन देखा। गाड़ी पसंद आने पर आरोपी ने ट्रांसपोर्ट चार्ज और गाड़ी का पेमेंट ऑनलाइन ट्रांजेक्शन परिवादी से पेटीएम खातों और बैंक खातों में करवाकर करीब 1.70 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर आरोपी जुबेर खान (43) निवासी हिंगोटा खोह भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सहरून खान निवासी केसरोली एमआईए अलवर को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी फेसबुक सोशल साइट, ओएलएक्स और अन्य सोशल साइट के माध्यम से लोगों के साथ ठगी कर, ठगी की राशि को एटीएम से विड्राल करने वाले आरोपी से मुख्य आरोपियों तक पहुंचाता था। इस काम के लिए ठग मुख्य आरोपियों से कुल राशि का दो प्रतिशत कमीशन लेता था।

साइबर ठगी की 13 लाख की वारदातों का खुलासा, गैंग का सरगना गिरफ्तार
जयपुर। बगरु थाना पुलिस ने साइबर ठगी की लगभग 13 लाख की वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नूह मेवात हरियाणा की अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों से 34 बैंको के कुल 142 एटीएम कार्ड, एक स्वैप मशीन, 25 हजार की नकदी और एक कार जब्त की है।

इसके अलावा गैंग के सरगना सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली, हरियाणा, उतर प्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान की कुल 28 वारदातों का खुलासा किया गया है।