trucks - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओवर लोड ट्रकों से वसूली का नेटवर्क उजागर, आरटीओ इंस्पेटकर सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। हाइवें पर ओवर लोड वाहनों से अवैध वसूली के लिए संगठित गिरोह चलाने का बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी की कार्रवाई में परिवहन विभाग के एक आरटीओ इंस्पेक्टर सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य दलाल अभी फरार है। जांच में सामने आया है कि परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर ने हर हाईवे पर अलग-अलग दलाल तैनात कर रखे थे। ये दलाल विभिन्न स्थानों पर बैठकर हाईवे से गुजरने वाले प्रत्येक ट्रक पर नजर रखते थे। ट्रक की साइज और ओवरलोडिंग के आधार पर आठ सौ से 1500 रुपए तक की अवैध वसूली तय की गई थी। ट्रÑक चालकों से सौदा तय होने के बाद रकम वसूलने के लिए पहले से चिन्हित ढाबों को माध्यम बनाया गया था। इन ढाबों पर मौजूद दलाल चालकों से पैसे लेते थे, जिससे कार्रवाई से बचा जा सके।

एसीबी ने 8 जनवरी को कार्रवाई करते हुए आरटीओ इंस्पेक्टर सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद इनमें से तीन लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि 10 को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल एसीबी आरोपियों के कब्जे से जब्त किए गए 19 मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

कोटा दक्षिण वार्ड 9: गंदगी और सुविधाओं का अभाव बढ़ा रहा परेशानी, वार्ड में स्मार्ट सिटी की झलक नहीं दिखाई देती
कोटा। यह गांव नहीं, कोटा शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 9 के हिस्से से जुड़ा रेत्या चौकी, शांति नगर है, जहाँ क्षेत्रवासी सुबह घर से निकलते हैं तो उन्हें इस दलदल भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। और यदि निकलते समय उनसे थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो वे कीचड़ में गिर जाते हैं। यह कहना है रेत्या चौकी निवासी धनराज व आशीष का। उन्होंने बताया कि हमारी तरफ अभी तक रोड का निर्माण नहीं किया गया, जिससे कीचड़ में निकलना हम लोगों की मजबूरी है। अनेक बार रात्रि में हम कीचड़ में गिर गए। बारिश के दिनों में हमारी समस्या और बढ़ जाती है। पानी के लिए लाइन डाली हुई है, पर अभी तक उनके कनेक्शन नहीं हुए। वहीं वार्ड के कुछ हिस्से में नियमित टीपर नहीं आने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड में रेत्या चौकी में पानी की लाइन डालने के बाद भी पानी के लिए कनेक्शन नहीं होने की वजह से लोगों को निजी ट्यूबवैल का सहारा लेना पड़ता है। विद्युत पोल पर लाइटें लगाने के बावजूद भी पर्याप्त रोशनी नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं वार्ड के रानपुर में  टीपर नियमित रूप से आते हैं। पूनिया देवरी निवासी विशाल कुमार व अजय ने बताया कि हमारी तरफ भी पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सार्वजनिक रोशनी नहीं होने की वजह से भी रात्रि के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड में सामुदायिक भवन, कॉम्पलेक्स व पार्क का अभाव होने की वजह से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

टीपर नहीं आते, कचरा खुले में डालने की मजबूरी
वार्ड के निवासी दिनेश बंजारा व लोकेश ने बताया कि हमारी तरफ तो टीपर नियमित नहीं आते हैं। वहीं रेत्या चौकी निवासी देशराज व मुकेश ने बताया कि हमारी तरफ तो टीपर भी नहीं आते हैं, जिससे हमें मजबूरन कचरा खुले में डालकर आना पड़ता है। कई बार बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। इस कचरे से बदबू आने के कारण बीमारियाँ फैलने का अंदेशा बना रहता है।

सामुदायिक भवन,पार्क, कॉम्पलेक्स का अभाव
वार्ड में सामुदायिक भवन का अभाव होने की वजह से वार्ड के लोगों को महंगी दर पर भवनों की बुकिंग करनी पड़ती है। रेत्या निवासी प्रेमचंद ने बताया कि सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही भवन तक जाने के लिए निजी वाहनों को किराये पर लेना पड़ता है, जिससे हमारे ऊपर दोहरी मार पड़ती है। सार्वजनिक स्नानघर नहीं होने की वजह से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रेत्या चौकी की कीचड़ भरी राह, ड्रेनेज सिस्टम फेल
वार्ड के हिस्से से जुड़ा रेत्या चौकी में रोड नहीं बनने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड नहीं बनने से जगहझ्रजगह कीचड़ हो रहा है, जिससे वार्डवासियों को होकर जाना पड़ता है। वार्डवासी सुनील कुमार ने बताया कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर एकत्रित हो जाता है, जिससे कीचड़ फैल रहा है एवं पानी भरा रहता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। रास्ते में पानी भरा रहने से मच्छर पैदा हो रहे हैं। मौसमी बीमारी बढ़ने का अंदेशा बना रहता है।

शांति नगर निवासी दीनू कुमार व बंटी ने बताया कि हमारे तरफ रोड तो बना दिया गया, पर नालियों का ड्रेनेज सिस्टम सही ढंग से नहीं होने से गंदा पानी इनमें ही जमा रहता है, जिससे बीमारियाँ होने का अंदेशा बना रहता है।

हमारी तरफ ना तो कचरा गाड़ी आती है और ना ही नालियों की सफाई होती है। हमें तो केवल नगर निगम में जोड़ दिया गया है।
- प्रेमचंद, वार्डवासी

रोड निर्माण तो किया गया पर गंदा पानी नालियों में जमा रहता है, जिससे बीमारियाँ होने का अंदेशा बना रहता है। रोड लाइटें पर्याप्त नहीं होने की वजह से रात्रि में अंधेरा रहता है।
- सूआ बाई

कचरा गाड़ी आती है जो मेन रोड से कचरा लेती है, अंदर की तरफ नहीं जाती। सफाई करने वाले रोड के साइड में ही कचरा डाल देते हैं, जो परेशानी का सबब बना हुआ है।
- जितेंद्र, वार्डवासी

वार्ड में रोड निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं। नल कनेक्शन की डिमांड राशि अधिक होने की वजह से अभी तक कनेक्शन नहीं करवाए गए हैं। हमने जनप्रतिनिधियों को डिमांड राशि कम करने के लिए लिखित में सूचना दे रखी है।
- रतन बाई, वार्डवासी

कोटा दक्षिण वार्ड 8 - वार्ड के कुछ क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण, अभी कई कार्य करवाने बाकी
कोटा । नगर निगम दक्षिण के वार्ड 8 में विकास कार्यों को देखा जाए तो इसमें सीसी रोड व नालियों का निर्माण सहित अन्य कार्य किए गए हैं। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व उपमहापौर पवन कुमार मीणा करते हैं। विनोबाभावे नगर निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण हुआ है और कचरा गाड़ी नियमित रूप से आती है। धनराज गुर्जर व दिनेश भील ने बताया कि वे बंधा गांव में रहते हैं। यहां केवल सीसी रोड का निर्माण हुआ है। गांव के कुछ हिस्सों में नालियां बनी हैं, जबकि कुछ में अब भी निर्माण बाकी है। बनी हुई नालियों की सफाई नहीं होने से वे कचरे से अटी पड़ी रहती हैं। वहीं गांव में पानी की लाइन डाली हुई है, पर पानी प्रेशर से नहीं आने के कारण निवासियों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही रोड लाइटें भी कुछ जगह जलती हैं, कुछ बंद रहती हैं।

वार्ड में सड़कों का डामरीकरण, रोड लाइट, नालियों का निर्माण सहित विभिन्न निर्माण करवाए गए, पर अभी कई कार्य करवाने बाकी हैं। वार्डवासी विशाल व कारूलाल ने बताया कि उन्हें स्मार्ट सिटी में जोड़ा गया है, लेकिन उनकी तरफ स्मार्ट सिटी स्तर का विकास अभी तक नहीं हुआ है।

कुछ हिस्सों में साफ-सफाई का अभाव
वार्ड की कुछ कॉलोनियों में प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है व सफाई होती है, पर वार्ड के अंतिम छोर या शहर के अंतिम छोर पर बसे गांवों में न तो कचरा गाड़ी आती है और न ही नालियों की साफ-सफाई होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिनसे बदबू आती है और बीमारियां फैलने की आशंका रहती है।

कुछ रोड लाइटें चालू, कुछ बंद
वार्डवासी सुनील कुमार व अजय कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगी रोड लाइटें चालू हैं। वहीं बंधा व धर्मपुरा के निवासियों ने बताया कि पोल पर लगी कुछ लाइटें चालू तो हैं, पर उनमें पर्याप्त रोशनी नहीं है। कई लाइटें बंद रहती हैं, जिससे रात में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्ड का एरिया
विनोबाभावे नगर (आंशिक), धर्मपुरा रोड की समस्त कॉलोनियां, हाड़ौती कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, ग्राम धर्मपुरा, ग्राम बंधा, ग्राम रथकांकरा, नंदनी नगर, मुकंदरा विहार, गणेश नगर, गणेश उद्यान क्षेत्र, बसंल स्कूल, आरोग्य नगर इत्यादि।

हाड़ौती कॉलोनी में अभी तक पानी की लाइन नहीं डाली गई है, जिसकी वजह से निजी ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ता है। डे्रनेज सिस्टम ठीक नहीं होने से गंदा पानी नालियों में जमा रहता है। गर्मी के दिनों में गांव जाकर रहना पड़ता है।
-धनराज,वार्डवासी

आधी कॉलोनी में सड़क निर्माण हुआ है और आधी कॉलोनी अब भी अधूरी है। साथ ही हाड़ौती कॉलोनी में पानी की समस्या और नालियों में जमा गंदगी से लोग परेशान रहते हैं।
-लोकेश नागर, वार्डवासी

रोड लाइटें कुछ बंद रहती हैं, कुछ जलती हैं। साथ ही पाइपलाइन में पानी का प्रेशर कम आता है, जिससे पानी की दिक्कत बनी रहती है।
-अन्ना वार्डवासी

बंधा गांव में नलों में पानी प्रेशर से नहीं आता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। नालियों की सफाई नहीं होने से बीमारियों का अंदेशा बना रहता है।
-दिनेश कुमार वार्डवासी

पानी की लाइन डाली हुई है, पर कुछ लोग लाइन से पानी की चोरी करते हैं। वहीं वार्ड का एरिया काफी दूर-दूर तक फैला होने से भी दिक्कतें आती हैं। हाड़ौती कॉलोनी में रोड की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
- पवन कुमार मीणा,निवर्तमान उपमहापौर

असर खबर का - रामगढ़ टाइगर रिजर्व से लकड़ियां चोरी करवाने के मामले में रेंजर निलंबित
कोटा।  रामगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से माफियों को ट्रक भरकर लकड़ियां चोरी करवाने के मामले में जेतपुर रेंज के रेंजर चंद्रकांत शर्मा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन, बल प्रमुख) ने बुधवार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, रेंजर शर्मा के खिलाफ विस्तृत जांच करवाई जाएगी। निलंबन काल में इनका मुख्यालय संभागीय मुख्य वन संरक्षक कोटा में रहेगा।

यह था मामला : रामगढ़ टाइगर रिजर्व की जेतपुर रेंज में पापड़ा चौक है, जो कोर एरिया है। जहां वनकर्मियों ने माफियाओें से मिलीभगत कर दिनदहाड़े ट्रकों में बबूल की लकड़ियां  चोरी करवाई। जबकि, इस जगह पर टाइगर का मूवमेंट रहता है। अपने स्वार्थ के लिए वनकर्मियों ने टाइगर की सुरक्षा भी दांव पर लगाई। भ्रष्टाचार का यह खेल पिछले ढाई महीने से चल रहा था। दैनिक नवज्योति ने सिलसिलेवार खबर प्रकाशित कर जघन्य वन अपराध का पर्दाफाश किया था।

नवज्योति ने उजागर किया था मिलीभगत का खेल
दैनिक नवज्योति ने गत 15 जुलाई को रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में ट्रक भरकर बेची जा रही लकड़ियां...शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मिलीभगत का खेल उजागर किया था। मामले की जांच प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव प्रतिपालक शिखा मेहरा के आदेश पर सीसीएफ वन्यजीव टी-मोहनराज ने मामले की जांच की थी। जिसमें रेंजर की माफियाओं के साथ मिलीभगत पाई गई। मामले में फोरेस्टर को भी दोषी माना गया है।

नवज्योति की खबर पर किया निलंबित
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) द्वारा जारी किया गया निलंबन आदेश में दैनिक नवज्योति की खबर का हवाला दिया गया है। आदेश में बताया गया  कि दैनिक नवज्योति में गत 15 जुलाई को ‘टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में ट्रक भरकर बेची जा रही लकड़ियां’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसकी प्रारंभिक जांच में रेंजर चंद्रकांत शर्मा मिलीभगत पायी गई है। इस पर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

बाघ व शावकों की जान से किया खिलवाड़
वन विभाग के मुखिया होफ द्वारा की गई कार्रवाई से जंगल का सौदा करने वाले भ्रष्ट वनकर्मियों व अधिकारियों में डर बनेगा और जंगल के प्राणियों की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। जहां चार बाघों का मूवमेंट रहता है वहां वनकर्मी माफियाओं से सांठगांठ कर ट्रकों में लकड़ियां भरवाकर बेच रहे थे। जिससे जंगल के साथ बाघों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई थी। कार्रवाई से वन अपराध पर अंकुश लगेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ दमदारी से आवाज उठाने पर दैनिक नवज्योति का बहुत-बहुत आभार। नवज्योति की खबरों से ही जांच में वनकर्मियों का माफियाओं से सांठगांठ का खुलासा हुआ।
- विट्ठल सनाढ्य, पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक बूंदी

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में वन विभाग जहां बोघों का मूवमेंट बताकर वन्यजीव प्रेमियों व मडियाकर्मियों को प्रवेश नहीं देते। वहीं, दूसरी ओर बाहरी व्यक्तियों को ट्रकों में लकड़ियां भरवाकर अवैध परिवहन की इजाजत देता है, जो गलत है। मामले में अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि तेजी से उभरते इस टाइगर रिजर्व में दोबारा ऐसा वन अपराध न हो। जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सार्थक प्रयास के लिए दैनिक नवज्योति का आभार।
- पृथ्वी सिंह राजावत, सदस्य कोर-बफर निर्धारण समिति आरवीटीआर

गर्मी में मजदूरों का टोटा, ट्रकों की नहीं टूट रही कतार, चालक परेशान
कोटा। हाड़ौती में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू होते ही सरकारी गोदामों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। रोजाना गेहूं से भरे ट्रक गोदामों में पहुंच रहे हैं। गर्मी के कारण श्रमिकों का टोटा होने से गोदामों में माल खाली करने का कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में गोदामों के बाहर ट्रकों की कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे गोदामों के बाहर आए दिन जाम की स्थिति बनी रही है। इन साल बोनस और समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के कारण किसान सरकारी केन्द्रों पर गेहूं बेचने के लिए उमड़ रहे हैं। कोटा संभाग में अब तक सवा लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। खरीदे गए गेहूं को एफसीआई के गोदामों में ट्रकों में भरकर पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यहां माल उतारने वाले श्रमिकों का टोटा होने से प्रभावित हो रहा है। जिससे बाहर खड़े ट्रक जाम का कारण बन रहे हैं।

मजूदर कम, माल आ रहा ज्यादा
कोटा शहर में डीसीएम रोड और डकनिया स्टेशन रोड स्थित एफसीआई के गोदामों के बाहर रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ ट्रक संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। लगातार 24 घंटे तक गेहूं से भरे ट्रकों के आने का सिलसिला चलता रहता है। गोदामों में केवल दिन के समय माल का खाली किया जाता है। रात को इनमें प्रवेश निषेध रहता है। माल की आवक अधिक होने से मजदूरों का संख्या कम पड़ रही है। इससे ट्रकों से पर्याप्त मात्रा में माल खाली नहीं हो पा रहा है। इन दिनों गर्मी का असर भी तेज हो गया है। जिससे मजूदरों की कार्यक्षमता भी प्रभावित होने लगी है। इससे ट्रकों की कतारें गोदामों के बाहर बनी हुई है।

ट्रकों की कतार से लग रहा जाम
डीसीएम रोड स्थित सरकारी गोदाम पर रोजाना 100 से 150 ट्रक आ रहे हैं। एक दिन में केवल 70 से 80 ट्रकों का ही माल उतारा जा सकता है। ऐसे में अन्य ट्रकों का नम्बर नहीं आ पाता है। इस कारण गोदाम के बाहर गेहूं से भरे ट्रकों की कतार लगी रहती है। इससे कई बार डीसीएम रोड पर वाहनों का जाम लग जाता है। इससे वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं यहां पर फलों के ठेले लगाने वाले विक्रेताओं की ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है। फल विक्रेताओं का कहना है कि ट्रकों के कारण उनके ठेले तक खड़े नहीं हो पा रहे हैं। जिससे ग्राहकी कम होने लगी है।

माल चोरी का डर, इसलिए कर रहे रतजगा
शहर में स्थित गोदामों में इन दिनों से कोटा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से खरीदे गेहूं को लाया जा रहा है। भवानीमंडी से आए ट्रक चालक मोहसिन दो दिन से अपनी गाड़ी का माल खाली करना का इंतजार कर रहा है। उसने बताया कि रात को ट्रक से गेहूं चोरी होने का खतरा बना रहता है। इस कारण रात को जागना भी पड़ता है। बारां से आए ट्रक चालक सुरेश ने बताया कि अगर ट्रक से माल चोरी हो गया तो उसे ही नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी। ऐसे में अधिकांश चालक ट्रकों को आपस में सटाकर लगाते हैं ताकि चोरों को वारदात करने के लिए कोई जगह नहीं मिल सके। वहीं कुछ चालक रात को जागकर भी ट्रकों की निगरानी करते हैं।

इधर कल नहीं होगा केन्द्र पर खरीद कार्य
भामाशाहमण्डी स्थित भारतीय खाद्य निगम के खरीद केन्द्र पर शनिवार को गेहूं खरीद कार्य स्थगित रहेगा। भामाशाह मण्डी सचिव मनोज कुमार मीना ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम ने पत्र से यह अवगत कराया कि खरीद केन्द्र भामाशाह मण्डी में खरीदे हुए माल के उठाव के लिए 19 अप्रैल शनिवार को खरीद व तुलाई कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अत: किसान भाइयों से अपील की जाती है कि शनिवार को कोई भी किसान भारतीय खाद्य निगम के खरीद केन्द्र भामाशाह मण्डी पर अपनी कृषि जिन्स गेहूं समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए लेकर नही आए तथा व्यवस्था में सहयोग करे।

कोटा संभाग में इस साल एफसीआई के केन्द्रों पर गेहूं की अच्छी खरीद हो रही है। इस कारण रोजाना 150 से 200 ट्रकों में माल आ रहा है। गर्मी के कारण मजदूरों की कमी बनी हुई है। ऐसे में एक दिन में 70 से 80 ट्रक ही खाली हो पाते हैं। अन्य को इंतजार करना पड़ता है। मजदूरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
- प्रकाश कुमार, वेयर हाउस प्रभारी

ट्रकों के चालक केबिन एसी होंगे और अजमेर हाईवे 8 लेन का होगा: राठौड़
जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय जल्द ही माल वाहक ट्रकों में चालकों की सुविधा के लिए उनके केबिनों को एसी युक्त किया जाएगा। ताकि उन्हें लंबी दूरी तय करते वक्त सुविधा रहे। वहीं जयपुर से अजमेर जाने वाले नेशनल हाईवे को आठ लेन का किया जाएगा ताकि यहां यातायात दबाव कम हो सके। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में राज्सयभा में सवाल पूछा था, जिसके जवाब में केन्द्रीय परिवहन व सड़क मंत्री नितिन गड़करी ने जवाब में उन्हें यह जानकारी दी है। जयपुर-किशनगढ़ एनएच 48 को अब 8 लेन का बनाया जाएगा। मंत्रालय की ओर से जयपुर-किशनगढ़ हाइवे को 6 लेन से 8 लेन बनाने के लिए डीपीआर सौंप दी गई है। इसके लिए क्षमता वृद्धि का कार्य डीपीआर के परिणाम, निधियों की उपलब्धता तथा कार्य की परस्पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। ट्रकों को में एसी युक्त केबिन होने से चालकों की कार्यकुशलता बढ़ेगी उन्हें थकान कम होगी।

राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जून 2025 के बाद निर्मित एन-2 और एन-3 श्रेणी के मालवाहक ट्रक के केबिन में चालकों की सुविधा के लिए वातानुकूलन प्रणाली लगाई जाएगी। इन श्रेणी के वाहनों में चेसिस निर्माताओं द्वारा निर्धारित आईएस के अनुसार वातानुकूलन प्रणाली के लिए एक अनुमोदित किट की आपूर्ति भी की जाएगी जिससे बॉडी तैयार करने वालों को किट लगाने की सुविधा हो सके।

अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
कोटा। कुन्हाड़ी पुलिस ने शनिवार को अवैध बजरी का परिवहन करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 33 ट्रकों को जप्त किया। सभी ट्रकों में अवैध रूप से बजरी भरी हुई थी। कई ट्रक चालक पुलिस के भारी-भरकम जाप्ते को देख ट्रकों को छोड़कर भागे। पुलिस ने भागने वाले ट्रक चालकों को घेराबंदी कर डिटेन किया और खनिज विभाग को सौंप दिया। इस मामले में खनिज विभाग के अभियंता अग्रिम कार्रवाई कर रहे हैं । पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि  कोटा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ जयपुर मुख्यालय के निदेर्शानुसार कार्रवाई की जा रही है । कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर  सुबह 4:00 बजे से नाकाबंदी तथा चेकिंग की जा रही थी । उसी दौरान बड़गांव चौकी ,शंभूपुरा चौराहा ,पाटन चौराहा एवं नान्ता चौराहे पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 33 बड़े ट्रकों को बजरी सहित जप्त कर वाहन चालकों को डिटेन किया । सभी  चालकों  को  अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सहायक अभियंता को सौंप दिया  है।