12th Board Result - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन महीने की उम्र में पिता का निधन, मां का पुनर्विवाह, बेटी ने 97% बनाए
बूंदी/बारां। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांवतगढ़ की छात्रा रेशमा किराड ने आर्ट्स संकाय में 97.00% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। रेशमा की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके जीवन में कई कठिनाइयाँ रही हैं; मात्र 3 महीने की उम्र में उनके पिता ज्ञान सिंह का निधन हो गया और जब रेशमा 2 वर्ष की थी तो उनकी माता मीना बाई ने पुनर्विवाह किया। इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद रेशमा ने दृढ़ संकल्प और मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखी।
रेशमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी और विद्यालय के गुरुजनों को दिया। उनके अनुसार कक्षा 10 से पढ़ाई का खर्च इंजीनियर आशाराम नागर द्वारा उठाया गया, जो वर्तमान में उनकी बीएसटीसी कोचिंग का खर्च भी वहन कर रहे हैं। रेशमा की बड़ी बहन भी सेकंड ईयर में अध्ययनरत है। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियाँ भी मजबूत हौसले वालों को सफलता से नहीं रोक सकतीं।
वहीं, विद्यालय की कृष्णा कुमारी किराड ने आर्ट्स संकाय में 97.80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कृष्णा के माता-पिता रामनारायण एवं जडाव ने उनकी सफलता पर गर्व जताया। कृष्णा ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह मुकाम संभव हुआ। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।दोनों छात्राओं की सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

मजदूर पिता का बेटा 12वीं में 97.80 प्रतिशत लाकर बना मिसाल
सीसवाली। सीसवाली नगर के कालूपुरा निवासी आकाश बैरवा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल की है।मजदूर पिता और बीमार मां के बीच पले-बढ़े आकाश ने 12वीं कृषि विज्ञान में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो गरीबी भी रास्ता नहीं रोक सकती। सीसवाली नगर के कालूपुरा निवासी आकाश बैरवा एक गरीब परिवार से हैं। आकाश के पिताजी बजरंगलाल बैरवा एक मजदूर हैं। मजदूरी से ही अपने परिवार का लालन-पालन करते हैं। मां दस साल से बीमारी की चपेट में है। जिसका भी हर महिने इलाज व दवाईयों का खर्चा भी उठाते है। आकाश ने शुरू से ही सीसवाली के सरकारी विद्यालय पढ़ाई की है। शुरू से ही पढ़ाई में अच्छा था दसवीं में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वहीं 12वीं में कृषि विज्ञान में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आकाश बैरवा ने बताया कि परिवार में एक बहिन दो भाई हैं, गरीब परिवार है पिताजी मजदूरी करते हैं। मां बीमार रहती है। अब आगे ऊंची पढ़ाई करने की इच्छा तो है। मगर इतने पैसे नहीं है। अगर सरकारी कॉलेज मिल जायेगा तो पशु परिचर की तैयारी कर सकता हूं।

पत्थर तराशने वाले की बेटी  ने रचा कीर्तिमान
डाबी। बरड़ क्षेत्र के डाबी कस्बे की होनहार छात्रा आरती मेघवाल ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कक्षा 12वीं कला वर्ग में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।आरती मेघवाल, छात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबी, ने 500 में से 476 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में बाजी मारी। उनके पिता रामनिवास पत्थर काटने का कार्य करते हैं, जबकि माता संपत बाई सिलाई कर परिवार का सहयोग करती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।आरती ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि परिवार के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें निरंतर प्रेरित किया।विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जिस पर प्रधानाचार्य रूबीना बानो एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया। शिक्षकों ने आरती का मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, तीनों संकायों में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी के तीनों संकाय विज्ञान वाणिज्य और कला संकाय तथा वरिष्ठ उपाध्याय के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा बोर्ड से ऑनलाइन जुड़कर किया। बोर्ड में प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ और विशेषधिकारी नीतू यादव मौजूद रहे। विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 97. 52% रहा जो की गत वर्ष की परीक्षा की तुलना में 0. 91% कम है, पिछले वर्ष 98.43% परिणाम था। इसी प्रकार वाणिज्य रक्षा का परिणाम भी गत वर्ष के मुकाबले 5.43% कम रहा। इस बार 93.64% परिणाम रहा। जब कि गत वर्ष 99.07% परिणाम था। कला संकाय का परीक्षा परिणाम भी 0.24% लुढ़क गया। इस बार 97.54% परिणाम ही रहा।

जबकि पिछले वर्ष 97.78 फ़ीसदी परिणाम था। वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में भी 97. 20% परीक्षा परिणाम रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.56% कम है। गत वर्ष 97. 76 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था। सीनियर सेकेंडरी विज्ञान संकाय की परीक्षा में 2 लाख 87 हजार 68 परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया था। इनमें से 2 लाख 85 हजार 299 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में से कल 2 लाख 78 हजार 217 परीक्षार्थी पास किए गए। जबकि वाणिज्य परीक्षा के परिणाम में 30 हजार 798 को पंजीकृत किया गया था, इनमें से 30 हजार 580 ने परीक्षा दी। कुल 28 हजार 636 पास हुए. कला संकाय में 5 लाख 91 हजार 23 पंजीकृत किए गए और इनमें से 5,83,201 ने परीक्षा दी 5,68,850 पास हुए। वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में 4114 पंजीकृत किए गए थे।

सीबीएसई: अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन आज से
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं के सैकण्ड टर्म की परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी अपने अंकों के सत्यापन के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई होगी। विद्यार्थियों को प्रति विषय 5 सौ रुपए का शुल्क देना होगा।

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार विद्यार्थी अंकों के सत्यापन के लिए अधिकृत वेबसाइट  पर 28 जुलाई की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क जमा कराना होगा। अंकों के सत्यापन का परिणाम वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। यदि किसी प्रकरण में अंकों में बदलाव होता है, तो संबंधित विद्यार्थी को अपनी मार्कशीट सरेंडर करनी होगी और उसे नई मार्कशीट जारी की जाएगी।

फोटोकॉपी व पुनर्मूल्यांकन भी करा सकेंगे

अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी ही उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन की फोटोकॉपी ले सकेंगे। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी इसके लिए 8 व 9 अगस्त को आवेदन कर सकेंगे। उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए 10वीं के विद्यार्थियों को प्रति कॉपी 5 सौ रुपए तथा 12वीं के विद्यार्थियों को 7 सौ रुपए का शुल्क देना होगा। इसी तरह उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेने वाले विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए पात्र होंगे। ऐसे विद्यार्थी 13 व 14 अगस्त को इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्न सौ रुपए का शुल्क देय होगा। थ्योरी पार्ट में ही पुनर्मूल्यांकन की अनुमति होगी।

राज्य बोर्डों को 'सुप्रीम' आदेश: 10 दिन में बताएं 12वीं की मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक घोषित करें नतीजे
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य बोर्डों को 12वीं की परीक्षा के परिणाम के लिए मूल्यांकन योजना 10 दिन के भीतर अधिसूचित करने का गुरुवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की अवकाशकालीन खंडपीठ ने सभी बोर्डों को निर्देश दिया कि वे आंतरिक आकलन के आधार पर 31 जुलाई तक परीक्षाफल जारी करें। खंडपीठ ने कहा कि वह सभी राज्य बोर्ड के लिए सामान्य आदेश जारी कर रही है। कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य बोर्ड आज से 10 दिन के भीतर अपनी योजना अधिसूचित करें। ये बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई को दी गई अवधि के अनुसार ही 31 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन के जरिए परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।

कोर्ट ने कहा कि वह कोई एकरूप योजना के लिए दिशानिर्देश जारी नहीं कर रहा है, क्योंकि सभी राज्य बोर्डों के लिए एक समान मूल्यांकन योजना संभव नहीं है। कोर्ट ने कहा कि राज्य और उनके बोर्ड अपनी नीति बनाने को स्वतंत्र और स्वायत्त हैं। इसलिए उनके अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देंगे। इस दौरान कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा आयोजित करने के फैसले पर गहरी नाराजगी जताई। कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार से पूछा कि सामाजिक और शारीरिक दूरी के सिद्धांत का पालन करते हुए परीक्षा हॉल में 15 से 20 छात्रों को बैठाने के इंतजाम कैसे करेंगे। कोर्ट ने आंध्र के हलफनामे के हवाले से कहा कि आपके यहां कुल परीक्षार्थियों के लिए कम से कम 34,600 कमरों की जरूरत होगी, कैसे मैनेज करेंगे। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि आपने जुलाई के आखिरी हफ्ते में इम्तिहान आयोजित करने की बात कही है। सबसे पहले तो स्थिति अनिश्चित है, आपने इम्तिहान करा भी लिया तो नतीजे कब तक दे पाएंगे, देश-विदेश के विश्वविद्यालय आपके नतीजों का इंतजार करेंगे क्या।