KING CHARLES - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दिये जाने के पक्षधर हैं सम्राट चार्ल्स-3 : डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स-3 भी इस बात से सहमत हैं कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया नीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा और इस मुद्दे पर सम्राट चार्ल्स भी उनकी सोच से सहमत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ब्रिटेन की संवैधानिक परंपराओं के संदर्भ में असहज मानी जा रही है, क्योंकि ब्रिटिश सम्राट परंपरागत रूप से राजनीतिक रूप से तटस्थ रहते हैं और सरकारी नीति या अंतरराष्ट्रीय संघर्षों पर सार्वजनिक रूप से पक्ष नहीं लेते। ब्रिटेन में संवैधानिक व्यवस्था के तहत सम्राट किसी भी दलगत या प्रत्यक्ष राजनीतिक रुख से दूरी बनाए रखते हैं। ऐसे में ट्रंप का यह दावा राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ईरान से जुड़ा युद्ध ब्रिटेन का युद्ध नहीं है और वह इस संघर्ष में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने यह भी दोहराया है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए, जो लंबे समय से ब्रिटिश सरकारों की नीति रही है। हाल के अमेरिकी दौरे के दौरान सम्राट चार्ल्स ने अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए अमेरिका-ब्रिटेन संबंधों, साझा मूल्यों और वैश्विक सहयोग पर जोर दिया था। उनकी यात्रा को दोनों सहयोगी देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव को कम करने के एक प्रयास के रूप में व्यापक रूप से देखा गया।

ईरान संघर्ष से निपटने के तरीके को लेकर कुछ सहयोगी देशों के साथ मतभेदों के बाद ट्रंप ने अमेरिका को नाटो से अलग करने की संभावना जतायी है। इस कदम के लिए कांग्रेस की मंज़ूरी ज़रूरी होगी और इसका कड़ा विरोध होने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय भोज के दौरान सम्राट चार्ल्स और ट्रंप के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में ऐतिहासिक संदर्भों पर आधारित हास्यपूर्ण टिप्पणियां भी हुईं। सम्राट चार्ल्स ने ट्रंप के एक हालिया बयान का जवाब देते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि यदि ब्रिटिश प्रभाव न होता तो शायद अमेरिकी फ्रेंच भाषा बोल रहे होते, जिस पर उपस्थित लोगों ने ठहाके लगाए। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने दावोस शिखर सम्मेलन में कहा था कि विश्व युद्ध-2 में अगर अमेरिका हस्तक्षेप न करता तो ब्रिटेन के लोग जर्मन और जापानी भाषाएं बोल रहे होते।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सम्राट चार्ल्स ने कुछ समकालीन विषयों पर भी बात की और व्हाइट हाउस के 'ईस्ट विंग' में हुए "पुनर्समायोजनों" का ज़िक्र किया। बताया जाता है कि ट्रंप ने एक नयी बॉलरूम परियोजना के हिस्से के तौर पर इस विंग को फिर से विकसित करवाया है। इसके बाद उन्होंने 1812 के युद्ध का एक ऐतिहासिक संदर्भ दिया, जब ब्रिटिश सेनाओं ने व्हाइट हाउस को जला दिया था। सम्राट चार्ल्स ने कहा, "मुझे यह कहते हुए अफ़सोस है कि हम ब्रिटिश लोगों ने 1814 में व्हाइट हाउस के रियल एस्टेट पुनर्विकास का प्रयास किया था।" उन्होंने 'बॉस्टन टी पार्टी' का भी ज़िक्र किया और मज़ाकिया लहजे में कहा कि यह 'स्टेट डिनर' 1773 के उस विरोध प्रदर्शन से 'काफ़ी बेहतर' है, जिसमें अमेरिकी उपनिवेशवादियों ने ब्रिटिश चाय को बंदरगाह में फेंक दिया था।

भारत की राजकीय यात्रा पर आ सकते हैं किंग चार्ल्स
लंदन। लंदन में होने वाले ताजपोशी समारोह से पहले किंग चार्ल्स तृतीय ने राजकीय यात्रा पर भारत जाने की इच्छा जाहिर की है। इसे लेकर जल्द ही योजना तैयारी की जाएगी। यह जानकारी भारतवंशी उद्यमी लॉर्ड करण बिलमोरिया ने दी है। ताजपोशी से पहले वेबमिंस्टर हॉल में सांसदों से मंगलवार को मुलाकात के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया था। लॉर्ड बिलमोरिया ने कहा कि इस दौरान किंग चार्ल्स के सामने भारत-ब्रिटेन के संबंधों के मुद्दे को उठाने के साथ ही भारत यात्रा पर विचार के आग्रह का मौका मिला था। भारतवंशी उद्यमी ने कहा कि उनका मानना है कि किंग चार्ल्स की ओर से भारत यात्रा पर जाने से दोनों देशों के संबंधों को गति मिलेगी। साथ ही मुक्त व्यापार संबंधों को लेकर की जा रही बातचीत में भी मदद मिलेगी। बकौल एजेंसी लॉर्ड बिलिमोरिया ने कहा कि मैंने किंग चार्ल्स से कहा कि हमारी भारत की राजकीय यात्रा होनी चाहिए, क्योंकि इसका द्विपक्षीय संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

भारत के मित्र हैं किंग चार्ल्स
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि किंग चार्ल्स भारत के मित्र हैं। उनका भारत के प्रति बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि वह राजकीय यात्रा पर भारत जाना पसंद करेंगे और हमें इसकी योजना शीघ्र बनानी चाहिए। इससे पहले चार्ल्स ने नवंबर 2019 में भारत का दौरा किया था। उस समय वह प्रिंस आॅफ वेल्स थे और उन्होंने अपना 71वां जन्मदिन मुंबई में मनाया था। साथ ही उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि पहले भारतवंशी प्रधानमंत्री का भारतीय दौरा भी द्विपक्षीय संबंधों को और बल दे सकता है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी जल्द ही प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा करनी चाहिए, यह काफी समय से लंबित है। ब्रिटेन से भारत के लिए प्रधानमंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 2016 में यात्रा की थी। इसके बाद काफी लंबा समय बीत चुका है।

छह को किंग चार्ल्स की ताजपोशी
गौरतलब है कि ताजपोशी कार्यक्रम 70 साल के अंतराल के बाद होने जा रहा है। इससे पहले यह शाही परंपरा आखिरी बार 1953 में दिवंगत महारानी के लिए देखी गई थी और अब किंग चार्ल्स की ताजपोशी 6 मई को होने जा रही है।

जब किंग चार्ल्स 3 को इस भारतीय हीरोइन ने किया था किस
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 साल की आयु में निधन होने के बाद उनके बेटे चार्ल्स 3 ब्रिटेन के सम्राट बन गए हैं। चार्ल्स तृतीय को शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में 700 सदस्यों वाली परिग्रहण परिषद द्वारा ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया है। नए ब्रिटिश सम्राट का भारत की धरती से एक ऐसा किस्सा जुड़ा हुआ है जिसने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थी।

क्या था मामला?

साल था 1981। मुंबई में फिल्म आहिस्ता आहिस्ता की शूटिंग चल रही थी। वैसे तो इस शहर में ऐसा होना कोई नई बात नहीं थी लेकिन नई बात होने में देर भी नहीं लगी। उस समय आज के किंग चार्ल्स 3 प्रिंस चार्ल्स हुआ करते थे। वे बंबई नगरिया आए थे और देखना चाहते थे कि भारत में फिल्मों की शूटिंग किस तरह से होती है। वे फिल्म आहिस्ता आहिस्ता के सेट पर पहुंचे। जहां फिल्म की हीरोइन पद्मिनी कोह्लापुरे भी मौजूद थी। फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके चर्चे सात समंदर पार तक होने लगे। पद्मिनी ने प्रिंस चार्ल्स के गालों पर किस कर लिया था। पद्मिनी बताती हैं कि वह एक बार छुट्टी मनाने लंदन गई हुई थी जहां एक ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारी ने उनसे पूछा था कि क्या तुम वही शख्स हो जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था?