cinema - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी बहे निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन?
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद रहीं। समारोह में जैसे ही धर्मेंद्र के नाम की घोषणा हुई तो माहौल भावुक हो गया। मंच पर पहुंचीं हेमा मालिनी की आंखें नम दिखाई दीं, वहीं सभागार में बैठीं अहाना भी अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं। इस भावुक पल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अभिनेता धर्मेंद्र ने करीब छह दशकों तक हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार अभिनय यात्रा से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज किया। ‘शोले’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘चरस’ और ‘अपने’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उनके जाने को हिंदी फिल्म उद्योग के एक स्वर्णिम दौर का अंत माना गया। इस वर्ष केंद्र सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।

जयपुर वैक्स म्यूजियम, नाहरगढ़ किले में विश्व संग्रहालय दिवस पर नई पहल की घोषणा
जयपुर। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर जयपुर वैक्स म्यूजियम, नाहरगढ़ किले ने पर्यटकों के अनुभव को नई ऊंचाई देने की घोषणा की है। म्यूजियम अब केवल वैक्स की प्रतिमाएं नहीं, बल्कि फिल्म और लाइव वर्चुअल सेट के साथ कहानियां भी दिखाएगा। म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि आज के पर्यटक सिर्फ मूर्ति देखना नहीं चाहते। वे उसे महसूस करना चाहते हैं, वर्चुअल रियलिटी के साथ अनुभव लेना चाहते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए हम अपने म्यूजियम को नई और अत्याधुनिक तकनीक से अपग्रेड कर रहे हैं। यह राजस्थान सरकार और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के विजन के अनुरूप है। मंत्री जी ने पिछले साल म्यूजियम का दौरा किया था और हमने उन्हें वादा किया था कि जयपुर वैक्स म्यूजियम को नई तकनीक से समृद्ध किया जाएगा।

इस पहल की शुरुआत हाड़ी रानी की वैक्स प्रतिमा के साथ होगी। इसके लिए विशेष रूप से 10 मिनट की फिल्म बनाई गई है। पर्यटक 22 सीटों वाले थिएटर में न सिर्फ हाड़ी रानी की मूर्ति देखेंगे, बल्कि उनके त्याग, समर्पण, प्रेम और देशभक्ति की कहानी भी समझेंगे। फिल्म की पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में तेजी से चल रहा है। संग्रहालय  नाहरगढ़ किले के इतिहास पर भी एक विशेष फिल्म तैयार कर रहा है। इसमें बताया जाएगा कि किले को क्यों और कैसे बनाया गया, निर्माण के समय किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, साथ ही सवाई जय सिंह जिन्होंने किले का निर्माण पूरा किया, सवाई माधो सिंह जिन्होंने 9 रानियों का महल बनवाया और नाहर सिंह का भी जिक्र किया जाएगा। इससे नाहरगढ़ आने वाले पर्यटकों को किले की पूरी कहानी समझने में मदद मिलेगी।

आने वाले पर्यटन सीजन से कुछ वैक्स प्रतिमाओं के लिए VR फिल्में भी बनाई जा रही हैं, ताकि पर्यटक अनुभव को और बेहतर तरीके से ले सकें। अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि अगस्त के पहले हफ्ते तक ये सभी बदलाव पर्यटकों को देखने को मिल जाएंगे। अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि देश में कई साधारण वैक्स म्यूजियम  खुले हैं, लेकिन जयपुर वैक्स म्यूजियम देश का एकमात्र म्यूजियम है जो 300 साल पुराने धरोहर किले के भीतर स्थित है। यहां लाइव सेट, साउंड और कहानियों के साथ वैक्स की प्रतिमाएं रखी गई हैं, जिसने इसे देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाया है।

रॉयल फिगर्स और शीश महल जयपुर वैक्स म्यूजियम की खास पहचान हैं। शीश महल में 25 लाख से ज्यादा कांच के टुकड़े और ठिकरी काम के साथ शुद्ध सोने का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा पर्यटकों के अनुभव को और बढ़ाने के लिए शीशमहल की लाइटिंग के ऑटोमेशन पर काम चल रहा है जिससे पर्यटकों को अलग-अलग प्रकार की लाइटिंग से शीशमहल को देखने का एक अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा साथ ही वैक्स म्यूजियम के बाहरी एरिया को भी कलरफुल एलईडी लाइट्स से सुसज्जित किया जाएगा जिससे रात में भी पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्राप्त हो। यही विशेषताएं जयपुर वैक्स म्यूजियम को जयपुर में एक अनिवार्य दर्शनीय स्थल बनाती हैं।

राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक उग्रसेन तंवर के अनुसार, फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को जयपुर के एक निजी होटल में फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ। जयपुर के जैम सिनेमा में 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे इसका विशेष शो आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शकों को शो के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू और अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। रेखा परिहार ने बताया कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से दर्शाती है। निर्माता गणेश साहू की इस फिल्म में मधुर संगीत और पांच कर्णप्रिय गीत दर्शकों को आकर्षित करेंगे। यह फिल्म राजस्थान की संस्कृति और सामाजिक संदेश को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक सहित अन्य फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

राजस्थान की सिनेमा को बड़ी उड़ान: ‘डुग डुग’ को मिला बॉलीवुड के दिग्गजों का साथ
जयपुर। राजस्थान की फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण शुरुआत हुई है। व्यंग्यात्मक मिस्ट्री फिल्म ‘डुग डुग’ अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इस राजस्थानी फिल्म को समर्थन देने के लिए अनुराग कश्यप, निक्खिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवाने और वसान बाला जैसे बड़े फिल्मकार एक साथ आए हैं। राजस्थानी कलाकारों से सजी ये फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक ऋत्विक पारीक ने किया है, जिन्होंने अपनी अनोखी कहानी और प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहले ही सराहना बटोरी है।

यह पहली बार है जब किसी राजस्थानी फिल्म को इस स्तर का राष्ट्रीय समर्थन मिला है, जिससे प्रदेश की लोकल सिनेमा इंडस्ट्री को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। ‘डुग डुग’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें एक गांव में एक मृत व्यक्ति की मोटरसाइकिल को चमत्कारी मान लिया जाता है। धीरे-धीरे यह विश्वास एक बड़े सामाजिक और व्यावसायिक रूप में बदल जाता है। फिल्म व्यंग्य और हास्य के माध्यम से समाज की सोच और आस्था पर सवाल उठाती है। यह फिल्म 8 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना पाने के बाद अब यह भारतीय दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। फिल्मकारों का मानना है कि ‘डुग डुग’ राजस्थानी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगी। यह न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर करेगी। राजस्थान के लिए यह एक नए सिनेमा युग की शुरुआत मानी जा रही है।

करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना
नई दिल्ली। टीवीके प्रमुख और तमिल फिल्म अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बाद मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से वापस जाते समय अभिनेता ने अपनी उपस्थिति को गुप्त रखा और मीडिया से बात करने से परहेज किया।

अभिनेता विजय सोमवार सुबह सीबीआई मुख्यालय पहुंचे जहां जांचकर्ताओं ने उनसे पिछले साल 27 सितंबर को करूर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान हुई भगदड़ के संबंध में पूछताछ की। इस त्रासदी में 41 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 100 अन्य घायल हो गए थे। जांच में कई प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया जिनमें विजय के कार्यक्रम में पहुंचने में कथित रूप से सात घंटे की देरी और भीड़ प्रबंधन में संभावित चूक शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि विजय से रैली की योजना बनाने और उसे मंजूरी देने में उनकी भूमिका, अपेक्षित भीड़ की जानकारी, स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय, भीड़ प्रबंधन, आयोजन स्थल की तैयारी एवं क्या कार्यक्रम से पहले भीड़भाड़ के बारे में चेतावनी आदि विषयों पर विस्तृत पूछताछ की गई। जांचकर्ताओं ने यह भी स्पष्टीकरण मांगा कि क्या विजय को रैली रद्द करने, स्थगित करने या ऑनलाइन आयोजित करने के संबंध में कोई सलाह दी गई थी। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई ने तमिलनाडु पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी। एजेंसी भगदड़ की वजह बनने वाली घटनाओं के क्रम को समझने के लिए इस घटना से जुड़े कई लोगों के बयान जुटा रही है। सीबीआई सूत्रों ने संकेत दिया है कि जांच जारी रहने के दौरान विजय को आगे की पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और आने वाले हफ्तों में और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। प्रशंसक एवं राजनीतिक समर्थक अभिनेता की सार्वजनिक उपस्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उनके प्रति समर्थन एवं एकजुटता दिखा रहे हैं।

राजस्थान पर्यटन व आधुनिक सिनेमा का संगम है आईफा : सोनार किले सा जादू चलाएगा आईफा का सिल्वर जुबली कार्यक्रम, दीया कुमारी ने कहा- पर्यटन और फिल्म क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
जयपुर। राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐतिहासिक धरोहर, नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण राजस्थान, पर्यटन के सभी आवश्यक तत्वों को समेटे हुए है। राजस्थान सरकार का उद्देश्य इसे एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है, जिससे न केवल पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिले, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए आजीविका के अवसर भी सृजित हों। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 8 और 9 मार्च को जयपुर में आईफा 2025 (IIFA-25) का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का कहना है कि राज्य की फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को और सरल बनाया जा रहा है, जिससे पर्यटन और फिल्म दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उनका मानना है कि आईफा 2025 से राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और यहां फिल्मों की शूटिंग्स में भी बढ़ोतरी होगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के अनुसार  राजस्थान में आईफा का आयोजन आधुनिक सिनेमा के संगम का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा। इससे न केवल पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, बल्कि यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक और आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान करेगा।

पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार, यह आयोजन राजस्थान पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि सिनेमा और पर्यटन का गहरा संबंध है, क्योंकि फिल्में किसी स्थान की छवि को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम होती हैं। आईफा के जरिए राजस्थान की सिनेमाई छवि और मजबूत होगी, जिससे यह राज्य फिल्म शूटिंग और सिने-पर्यटन के लिए और अधिक आकर्षक बन सकेगा।

सिनेमा का प्रभाव : 'सोनार किला' से आईफा तक का सफर
राजस्थान पहले से ही बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन रहा है। फिल्में किसी स्थान को विश्वभर में प्रसिद्ध कर सकती हैं, इसका बेहतरीन उदाहरण 1974 में सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई फिल्म 'सोनार क़िला' (सोने का किला) है। यह फिल्म जैसलमेर के प्रसिद्ध किले पर आधारित थी और पुनर्जन्म तथा रहस्य जैसे तत्वों को अपने साथ समेटे हुए थी। इसके प्रभाव से बंगाल और अन्य राज्यों के पर्यटकों के बीच जैसलमेर की लोकप्रियता बढ़ गई, जो आज भी जारी है। इसी तरह, आईफा 2025 राजस्थान के विभिन्न पर्यटन स्थलों को वैश्विक मंच पर लाने का कार्य करेगा।

राजस्थान की नई सिनेमाई छवि
आयुक्त पर्यटन विजयपाल सिंह का कहना है कि राज्य सरकार फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बना रही है। इनमें ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष फिल्म शूटिंग सुविधाएं, फिल्म प्रेमियों के लिए विशेष टूर पैकेज और स्थानीय कलाकारों को मंच देने जैसी पहलें शामिल हैं। सिंह के अनुसार आईफा 2025 से न केवल फिल्म उद्योग को बल्कि स्थानीय पर्यटन, व्यवसायों और सांस्कृतिक आयोजनों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मेगा इवेंट के दौरान हजारों फिल्म प्रेमी, मीडिया प्रतिनिधि और पर्यटक जयपुर का रुख करेंगे, जिससे होटल, रेस्तरां, हस्तशिल्प उद्योग और परिवहन सेवाओं को सीधा लाभ मिलेगा

Devara: Part-1: नया ट्रेलर रिलीज, एक भयावह स्वप्नदृश्य में दिखे एनटीआर जूनियर
मुंबई। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की फिल्म 'देवरा' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। देवरा: पार्ट 1 के ट्रेलर की शुरुआत एक भयावह स्वप्नदृश्य से होती है, जिसमें समुद्र लाल हो जाता है, जिससे महासागर में प्रतिद्वंद्वी सेनाओं के बीच भीषण युद्ध शुरू हो जाता है। इसमें उच्च-ऑक्टेन एक्शन दृश्य दिखाए गए हैं, जिसमें एनटीआर जूनियर एक मनोरंजक टकराव में नजर आते हैं। भैरा (सैफ अली खान) के रूप में नजर आ रहे हैं।

जबरदस्त एक्शन के बीच, ट्रेलर में एक हल्के-फुल्के डांस नंबर की झलक दिखाई गई है, जो रोमांचकारी दृश्यों के साथ एक ताज़ा कंट्रास्ट प्रदान करता है। युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित और नंदामुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत, देवरा: भाग 1, 27 सितंबर 2024 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की भी अहम भूमिका है।

'गणेशा उत्सव' फिल्म हो या 'देवा श्री गणेशा' गीत, बॉलीवुड दिखाता रहा है गणेश उत्सव की श्रद्धा
मुंबई। 'गणेश चतुर्थी' उन चंद त्योहारों में से एक है जिसे हिन्दी फिल्मों में बड़े धूमधाम से दर्शाया जाता रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों और खासकर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी काफी उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान गणेश के आगमन से लेकर उनकी विदाई तक श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। बॉलीवुड के फिल्मकार प्रथम पूज्य गणेशजी के आगमन और विदाई दोनों को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में दिल को छू लेने वाले गीतों के साथ पेश करते रहे हैं।

निर्माता निर्देशक दादा साहब फाल्के की वर्ष 1925 में प्रदर्शित फिल्म ''गणेशा उत्सव'' संभवत पहली फिल्म थी जिसमें भगवान गणेश की महिमा को रुपहले पर्दे पर पेश किया गया था। वर्ष 1936 में प्रदर्शित फिल्म ''पुजारिन'' में भी भगवान गणेश पर आधारित गीत और दृश्य रखे गये थे। तिमिर वरन के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म का यह गीत ''हो गणपति बप्पा मोरया'' आज भी श्रोताओं को भाव विभोर कर देता है और महाराष्ट्र में तो इन दिनों सभी जगह इसकी गूंज सुनाई दे रही है। सत्तर के दशक में भगवान गणेश की महिला का वर्णन करते हुये कई फिल्मों का निर्माण किया गया। इनमें वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म जय गणेश प्रमुख है। एस.एन. त्रिपाठी के संगीत निर्देशन में पाश्र्वगायिका सुषमा श्रेष्ठ और पूर्णिमा की आवाज में रच बसे गीत ''जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा'' में गणेश भगवान की महिमा का गुनगान किया गया है।

अस्सी के दशक में भी गीतकारों ने कुछ फिल्मों में भगवान गणेश पर आधारित गीतों की रचना की। वर्ष 1981 में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ''हम से बढकर कौन'' उल्लेखनीय है। मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की युगल आवाज में रचा बसा युगल गीत ''देवा हो देवा गणपति देवा'' गणपति गीतों में अपना विशिष्ट मुकाम रखता है। अब तो इस गीत के बिना गणपति गीतों की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म ''अग्निपथ'' में भी गणेश चतुर्थी उत्सव को धूमधाम से मनाये जाते हुए दिखाया गया था। अमिताभ बच्चन अभिनीत इस फिल्म में सुदेश भोंसले और कविता कृष्णामूर्ति की आवाज में भगवान गणेश की विदाई को दर्शाता गीत ''गणपति अपने गांव चले कैसे हमको चैन पड़े'' श्रोताओं के दिल परनब्बे के दशक में ही प्रदर्शित फिल्म ''वास्तव'' में भी भगवान गणेश के उत्सव को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। इस फिल्म में जतिन ललित के संगीत निर्देशन में रवीन्द्र साठे की आवाज में गीतकार समीर द्वारा रचित आरती ''जय देव जय देव'' में भगवान श्री गणेश की महिमा का वर्णन किया गया है। वर्ष 2006 में अरसे बाद शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ''डॉन'' में भी गणेश जी पर आधारित गीत सुनने को मिले जो श्रोताओं ने काफी पसंद किये। डॉन के गाना 'तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा, अगले बरस आना है, आना ही होगा...', इस गाने को बप्पा के विसर्जन के समय जरूर बजाया जाता है।

वर्ष 2007 में बच्चों पर आधारित फिल्म ''माई फ्रेंड गणेशा'' और ''बाल गणेशा'' का निर्माण किया गया जो बच्चों के साथ ही युवाओं में भी काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि कई बच्चे अपने आप को 'गणेश' समझने लगे।अजय देवगन और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे में भी गणेशोत्सव को काफी प्यारे अंदाज में दिखाया गया था। दर्शकों ने फिल्म के इस सीन को पसंद किया था।

ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ के गाने'देवा श्री गणेशा'में  ऋतिक बप्पा की पूजा करते नजर आए थे। इस गाने को पूजा के पंडालों में खूब बजाया जाता है।

बालीवुड के फिल्मकार अपनी फिल्मों में गणेश चतुर्थी के उत्सव को मनाते आये है। ऐसी फिल्मों में श्री गणेश जन्म, श्री गणेश महिमा, श्री गणेश विवाह, गणेश चतुर्थी, श्री गणेश, सागर संगम, गंगा सागर, जय द्वारकाधीश, घर में राम गली में श्याम, कालचक्र, साहस, श्री गणेश महिमा, जलजला, हम पांच, आज की आवाज, अंकुश, टक्कर, दर्द का रिश्ता, मरते दम तक, इलाका आदि फिल्में शामिल है। अपनी अमिट छाप गया है।

सिल्वर स्क्रीन पर शिक्षक के किरदार को दर्शकों ने दिया भरपूर प्यार और सम्मान
मुंबई। सिल्वर स्क्रीन पर शिक्षक के किरदार को हमेशा से दर्शकों का भरपूर प्यार और सम्मान मिलता रहा है, क्योंकि शिक्षक के बिना राष्ट्र के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। वर्ष 1954 में प्रदर्शित फिल्म जागृति से लेकर हाल में वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'सुपर 30' तक में शिक्षक के दमदार किरदार को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया है।

व्यक्ति के जीवन में माता पिता के बाद यदि सर्वाधिक प्रभाव किसी अन्य का होता है तो वह निश्चित रूप से शिक्षक ही है जो माता पिता की तरह निस्वार्थ भाव से अपने छात्रों को जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की राह दिखाता है। वर्ष 1954 में प्रदर्शित फिल्म 'जागृति' संभवत: पहली फिल्म थी, जिसमें शिक्षक और छात्र के रिश्तों को खूबसूरती के साथ रूपहले परदे पर दिखाया गया था। फिल्म में अभि भट्टाचार्य ने शिक्षक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में संगीतकार हेमंत कुमार के संगीत निर्देशन में कवि प्रदीप का रचित और उनका ही गाया गीत 'आओ बच्चों तुम्हें दिखाये झांकी हिंदुस्तान की' बेहद लोकप्रिय हुआ था।

वर्ष 1955 में राजकपूर के बैनर तले बनी 'श्री 420' हालांकि प्रेम कथा पर आधारित फिल्म थी लेकिन इसमें अभिनेत्री नरगिस ने ऐसी आदर्श शिक्षिका की भूमिका निभाई थी जो बच्चों को सच्चाई का पाठ पढ़ाती है। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत 'इचक दाना बिचक दाना' श्रोताओं मे आज भी लोकप्रिय है।

वर्ष 1968 में प्रदर्शित फिल्म 'पड़ोसन' में हास्य अभिनेता महमूद संगीत शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिये थे जो अभिनेत्री सायरा बानो को संगीत सिखाते हैं। वर्ष 1972 में प्रदर्शित फिल्म 'परिचय' में भी शिक्षक और छात्रों के बीच के संबध को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया। फिल्म में जितेन्द्र ऐसे शिक्षक की भूमिका में थे जो एक घर में बच्चों को पढ़ाने के लिये नियुक्त किये जाते है लेकिन बच्चें अपनी शैतानी से उन्हें अक्सर परेशान करते है जितेन्द्र हिम्मत नहीं हारते और वह अंतत: सभी बच्चों को सही राह पर ले आते है।

वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म 'इम्तिहान' में शिक्षक और छात्रों के बीच की राजनीति को रूपहले पर्दे पर दिखाया गया। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने प्रोफेसर की भूमिका निभायी जो छात्रों को सीधे रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित करते है। महानायक अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में शिक्षक की भूमिका निभाई। इन फिल्मों में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' खास तौर पर उल्लेखनीय है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ऐसे सनकी शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिये जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को पढ़ाने के लिये नियुक्त किये जाते हैं।

अक्षय कुमार ने 'गरम मसाला' को बताया करियर की सबसे कठिन फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म 'गरम मसाला' को अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म बताया है। अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुए साढ़े तीन दशक हो गए हैं। अक्षय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अक्षय इन दिनों फिल्म सरफिरा को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म को लेकर बात की है। अक्षय ने फिल्म 'गरम मसाला' को अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म बताया है।

अक्षय कुमार ने बताया कि निर्देशक प्रियदर्शन उनसे लंबे-लंबे शॉट लेते थे, जिसको करते समय वह हांफने लगते थे। वह एक लड़की से बात कर रहे होते हैं, अचानक उन्हें दूसरी लड़की से बात करना पड़ जाता था । इस दौरान दूसरे से मिलते वक्त उनका किरदार भी बदलता जाता है।  फिल्म गरम मसाला की शूटिंग मेरे लिए किसी नाटक के जैसी थी, क्योंकि एक समय में कई किरदार एक साथ अभिनय करते थे। इस वजह से यह मेरे लिए यह सबसे कठिन फिल्म लगती है।

Kalki 2898 AD से दीपिका पादुकोण का नया पोस्टर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी से उनका पोस्टर रिलीज हो गया है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने दीपिका पादुकोण का नया पोस्टर रिलीज किया है।  इस पोस्टर में दीपिका बिखरे बाल, चेहरे पर शिकन लिए खड़े नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पीछे कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं, जो हाथों में तलवार और भाला लिए हुए हैं।

पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि आशा की शुरुआत उसके साथ होती है। दीपिका के इस पोस्ट पर उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि बूम, स्टनर।

नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित कल्कि 2898 एडी हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

Happy Birthday Nawaz : 50 वर्ष के पूरे हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी
मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज 50 वर्ष के हो गये।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना गांव में हुआ था। वर्ष 1999 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनेता बनने का सपना लिये मुंबई आए थे। नवाजउद्दीन बैक स्टेज पर काम किया करते थे। स्टेज की साफ-सफाई करना, एक्टर्स के लिए चाय-पानी लाने का काम भी करते थे।

काफी मेहनत के बाद उन्हें आमिर खान की वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म 'सरफरोश' में काम करने का अवसर मिला। 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी' और 'न्यूयॉर्क' जैसी कई फिल्मों में नजर आने के बावजूद नवाजुद्दीन ऑडियंस के बीच अपनी पकड़ नहीं बना पाए। उन्हें असल पहचान वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'पीपली लाइव' से मिली थी। 'पीपली लाइव' से दर्शकों की नजर में आने के बाद वर्ष 2012 में अनुराग कश्यप ने उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल का रोल ऑफर किया और इस एक रोल ने नवाज की की किस्मत पलट दी।उसके बाद से उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर की लाइन लग गई।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र होने के बाद भी  नवाजुद्दीन को शुरुआती दिनों में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। वह ऑडिशन दे-देकर थक गए थे। टीवी निर्माताओं ने एक बार उन्हें खूब बेइज्जत किया था। उन्हें यह कहकर जलील किया गया था कि यदि तुम्हें लिया तो ज्यादा लाइट्स लगानी पड़ेंगी। संघर्ष के दिनों में नवाजुद्दीन ने मुंबई में चौकीदार की नौकरी की, लेकिन वहां से उन्हें निकाल दिया गया, जबकि कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें यह नौकरी मिली थी। उन्होंने अपने दोस्त से पैसे उधार लेकर सिक्योरिटी अमाउंट भरी थी।

नवाजुद्दीन शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे, इसलिए ड्यूटी पर वह अक्सर बैठे ही रहते थे। एक दिन मालिक की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा। उन्हें सिक्योरिटी का पैसा भी वापस नहीं मिला। नवाज ने बताया था कि तंगहाली के दिनों में वह अपने दोस्त के साथ दादर की सब्जी मंडी पहुंचे और 200 रुपये का धनिया खरीदा। फिर '10 की एक गड्डी' चिल्लाते हुए धनिया बेचने लगे। थोड़ी ही देर में धनिया काला पडऩे लगा और मुरझा गया। फिर वो वापस सब्जीवाले के पास पहुंचे। वजह पूछी तो उसने कहा कि आपने पानी डाला था क्या? इसके बाद नुकसान उठाकर दोनों पैदल घर की तरफ निकल गए। नवजाउद्दीन ने बताया था कि फिल्मों में रोल पाने के संघर्ष में उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया था कि उनके पास दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने तक के पैसे नहीं थे। आखिरकार थक-हारकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कॉलेज के अपने सीनियर के पास उधार मांगने पहुंचे और उनसे 50 रुपए उधार मिलते ही नवाज की आंखों में आंसू छलक पड़े।

नवाजउद्दीन ने अपने सिने करियर के दौरान तलाश, द लंच बॉक्स ,किक, बदलापुर, बजरंगी भाईजान, मांझी द माउंटेन मैन, रईस समेत कई कामयाब फिल्मों में काम किया है।