bharat jodo yatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत जोड़ो यात्रा ने हमें हिम्मत दी, हमारा हौसला बुलन्द किया : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर के श्रीनगर तक के लिए दो साल पहले आज ही के दिन शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा को पार्टी के इतिहास में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक लम्हा करार देते हुए कहा है कि इससे पार्टी की हिम्मत बंधी और उसके हौसले बुलंद हुए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि ऐतिहासिक लम्हा था जिसने हमें यकीन दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा, जिसने हमें हिम्मत दी, हमारा हौसला बना और कहा- डरो मत।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन है, जो समाज को एकजुट करने का पर्याय बन गया है। श्री राहुल गांधी जी व हमारे भारत जोड़ो यात्रियों ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जो दूरी तय की, उससे करोड़ों लोगों के दिलों में प्रेमभाव, आपसी सौहार्द और बंधुत्व की अभूतपूर्व जनचेतना जागृत हुई। भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी वर्षगाँठ के अवसर पर मैं देशवासियों से केवल इतनी ही अपील करता हूँ कि संविधान और लोकतंत्र को संजोए रखने का संघर्ष जारी रखें।

उन्होंने कहा कि आर्थिक असमानताओं, महँगाई, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, संविधान के विध्वंस, सत्ता के केंद्रीकरण के वास्तविक मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुरक्षित रखने का संकल्प और मजबूत होना चाहिए। नफऱत और विभाजन के एजेंडे को हम कामयाब नहीं होने देंगे। मोहब्बत और इंसानियत की जीत निश्चित है। कांग्रेस पार्टी थमेगी नहीं, रुकेगी नहीं।  भारत माता की आवाज, हमारी आवाज है।

भारत जोड़ो यात्रा शुरु करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस यात्रा को याद करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने मुझे मौन का सौंदर्य सिखाया। जयकार करती भीड़ और नारों के बीच, मुझे शोर में शांत रहने और बगल वाले व्यक्ति पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने की शक्ति का एहसास हुआ। उस यात्रा के 145 दिनों में और उसके बाद के दो वर्षों में मैंने विविध पृष्ठभूमि के हजारों भारतीयों को सुना और उनकी हर बात मेरे लिए ज्ञान लेकर आई, मुझे नया सीखने को मिला। यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्यार करने वाले लोग हैं। जब मैंने यह यात्रा शुरु की तो मैंने कहा था कि प्रेम नफरत पर विजय प्राप्त करेगा और आशा भय पर विजय प्राप्त करेगी, आज हमारा मिशन यह सुनिश्चित करना कि भारत माता की आवाज, प्रेम की आवाज देश के हर कोने में सुनाई दे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दो साल पहले आज ही के दिन भारत जोड़ो यात्रा शुरु हुई थी- अनेकता में एकता के रंग लिए  करोड़ों भारतवासियों की तकलीफ की आवाज सुनने के लिए, आर्थिक अन्याय के विरुद्ध जागरूकता के लिए, नफरत के विरुद्ध प्रेम का संदेश देने के लिए, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने के लिए, 140 करोड़ हिंदुस्तानियों को जोड़ने के लिए, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए, देशवासियों को ये यकीन दिलाने के लिए कि फूट डालो राज करो का ये दूसरा दौर भी चला जाएगा और हमारी एकजुटता, समरसता और सौहार्द ही हमें मजबूत बनाएगा। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी का एक मिशन है देश को जोड़ने का- जो आज भी जारी है।

Bharat Jodo Yatra की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी राहुल गांधी को बधाई
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर यात्रा की शुरुआत करने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि देश में नफरत का माहौल पैदा कर बेवजह के और अप्रासंगिक मुद्दों को प्रचारित कर असली मुद्दों से  ध्यान बांटकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबों तथा किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा- एक राष्ट्रीय जन-आंदोलन है, जो इतिहास में अद्वितीय है। आज यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस की ओर से मैं राहुल गांधी, सभी भारत यात्रियों और अपने लाखों नागरिकों को बधाई देता हूँ जो इस यात्रा में शामिल हुए।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक, भारत जोड़ो यात्रा ने 4000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के साथ विविधता में एकता के लिए संवाद स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि नफऱत और विभाजन के एजेंडे को छिपाने, लोगों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए और अप्रासंगिक सुर्खियां बनाने की प्रवृत्ति हमारी सामूहिक चेतना पर एक सोचा- समझा प्रहार है। यात्रा आर्थिक असमानता, महँगाई, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, संविधान को नष्ट करने, सत्ता के केंद्रीकरण के वास्तविक मुद्दों को लोगों की कल्पना के केंद्र में लाने का प्रयास करती है। यह यात्रा लोगों की भागीदारी के जरिए समाज में नफऱत और शत्रुता के खतरे से लड़ने के लिए जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक भौतिक प्रयास नहीं है, यह हमारी टूटी हुई सामूहिक चेतना को फिर से बनाने का एक ईमानदार प्रयास है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्य हमारे लिए सर्वोच्च हैं। कांग्रेस पार्टी, हमारे संविधान की रक्षा और हमारे लोकतंत्र की सुरक्षा करने के प्रयास में लगातार लोगों तक पहुंच रही है। आज भी, भारत जोड़ो यात्रा जारी है...।

Bharat Jodo Yatra की वर्षगांठ पर कांग्रेस करेगी 722 पदयात्राएं
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह पैदा हुआ है और इस यात्रा की पहली सालगिरह पर पार्टी सात सितंबर को देशभर में जिला स्तर पर 722 पदयात्राएं आयोजित करेगी जिसमें सभी बड़े नेता हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले साल सात सितम्बर को पार्टी नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरु की। देश में किसी भी राजनेता द्वारा की गई यह अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। गांधी की 4081 किलोमीटर लम्बी यह यात्रा 136 दिन तक चली जो 12 राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों और 76 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से होते हुए जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में गांधी ने व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया। इस दौरान असंख्य लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनको बताई। कांग्रेस नेता ने यात्रा में बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की और विभिन्न वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनी। उनका कहना था कि यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सौ से अधिक संगठनों और समूहों के लोगों से बातचीत की। इस दौरान 100 से ज्यादा बैठकें हुई और 13 विशाल जनसभाओं को उन्होंने संबोधित किया। सार्वजनिक बैठकें और 12 प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ देश भर में अनगिनत बैठकें इस यात्रा का हिस्सा थीं।

वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह पर हम पूरे देश में 722 भारत जोड़ो यात्राएं शुरू कर रहे हैं। यह पदयात्रा सात सितंबर को शाम पांच बजे से छह बजे तक देश के प्रत्येक जिले में कांग्रेस के विरष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। यात्रा के बाद बैठकें होंगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हाल में गठित कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की 16 सितंबर को तेलंगाना के हैदराबाद में बैठक हो रही है। बैठक में तेलंगाना के लिए पांच गारंटी योजनाओं की घोषणा की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुसार नवगठित कार्यसमिति की यह पहली बैठक 17 सितंबर को होगी और फिर 18 सितंबर को इसकी विस्तारित बैठक होगी। सभी सीडब्ल्यूसी सदस्य, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और संसदीय दल के पदाधिकारी भाग लेंगे। खड़गे इस दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्यों, पीसीसी अध्यक्षों और सीएलपी नेताओं के काफिले को भी हरी झंडी दिखाएंगे जो तेलंगाना के 119 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक का दौरा करेंगे। फिर 18 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता बीआरएस सरकार के खिलाफ अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में घर-घर अभियान चलाएंगे। नेता प्रभावशाली लोगों के साथ सामुदायिक दोपहर के भोजन में भाग लेंगे, जिसके बाद भारत जोड़ो मार्च होगा।

कांग्रेस सात सितंबर को देश के हर जिले में यात्रा निकालेगी
एजेंसी/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस ने देश के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का एलान किया है। पार्टी ने इसके लिए कई जगहों पर आयोजन करने की भी योजना बनाई है। राहुल गांधी ने पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किमी लंबी इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। सूत्रों ने कहा कि यात्रा कितनी लंबी होगी, इसकी रूपरेखा और अन्य जानकारी जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटियों को भेजी जाएगी।

राहुल करेंगे गुजरात से मेघालय की पदयात्रा
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी थी कि राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे। हालांकि उन्होंने यात्रा की तारीख नहीं बताई थी। पटोले ने बताया था कि इस दौरान पार्टी की महाराष्टÑ इकाई के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य में पदयात्रा निकालेंगे।

राहुल गांधी की लेह यात्रा, बोले- लेह की सड़कों पर भी है भारत जोड़ो का असर
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक की अपनी भारत जोड़ो यात्रा को याद करते हुए कहा है कि लोगों पर इसका जबरदस्त असर हुआ है और यही कहानी लेह की सड़कों पर भी गूंज रही है।

राहुल गांधी इन दिनों लेह लद्दाख की यात्रा पर हैं और वहां लोगों से संपर्क कर 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस को जिताने की मतदाताओं से अपील भी कर रहे हैं। वर्तमान में लेह की लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है।

उन्होंने कहा कि लेह के लोगों पर भी भारत जोड़ो यात्रा का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा भारत जोड़ो हर भारतीय के दिल और दिमाग में गहराई से बसा हुआ है। लेह की सड़कों पर गूंजता भारत माता की जय का घोष इस एकता का एक मजबूत उदाहरण है। स्नेह और सौहार्द से भरी इस आवाज को कोई ताकत दबा नहीं सकती।

Bharat Jodo Yatra 2nd Phase: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण जल्द होगा शुरु, गुजरात से मेघालय तक होगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण जल्द शुरु होगा। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि यात्रा गुजरात से मेघालय तक जाएगी। यात्रा के दुसरे चरण के बारे में कांग्रेस पार्टी द्वारा जल्द पूरी विवरण दिया जाएगा। पिछली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुई थी जो लगभग 4 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा थी।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जयपुर ज़िला शहर व जयपुर ज़िला ग्रामीण युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया।

राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ( संगठन प्रभारी) सतवीर चौधरी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से बड़ी चौपड़ सर्किल तक निकाली गई। राष्ट्रीय नेतृत्व श्रीनिवास के निर्देशानुसार इस यात्रा में सभी जयपुर शहर व जयपुर ग्रामीण के प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी,जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विधानसभा कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण शामिल हुए। यात्रा के जरिए राहुल गांधी के सामाजिक सद्भाव के संदेश को युवाओं और आम लोगों तक पहुंचाया गया।

क्या उभर रही है एक नई कांग्रेस?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से निकल चुकी है, लेकिन इस यात्रा के साथ ही राहुल गांधी एक नई कांग्रेस बनाने का संकेत देने में सफल रहे हैं। यह पूरी यात्रा कांग्रेस की प्रचलित छवि से एकदम अलग रूप में पेश की गई है। इस यात्रा में सबसे पहले कांग्रेस के सुविधाभोगी और सेल्फी पसंद लोगों को दूर रखा गया है। बुधवार को तो एक कांग्रेसी को राहुल गांधी ने सख्ती के साथ सेल्फी लेने से रोका। इस यात्रा में राहुल गांधी के पास सफेद झक कलफ लगे कुर्ते वाले कांग्रेसी भी कम ही नजर आए। सुबह चार बजे उठकर तेज-तेज कदमों से राहुल गांधी के साथ चलने की फिराक में कईं कांग्रेसी हांफते नजर आए। जिस कंटेनर में विश्राम की व्यवस्था की गई वह भी सुविधाओं से दूर सिर्फ  जरूरत जितना। यही नहीं, राहुल गांधी का ड्रेस-कोड भी बदल दिया गया। कुर्ते की जगह टी-शर्ट और बढ़ती हुई दाढ़ी से लापरवाह राहुल गांधी साथ चलने वाले हर व्यक्ति के साथ सहज दिखे।

यह परिवर्तन किसी एक दिन का नहीं। एक लंबी प्रक्रिया का परिणाम है। जब राहुल गांधी को कांग्रेस लगातार हार के बाद यह समझ आ गया कि जनता को अभी भी कांग्रेस से आस है, लेकिन कांग्रेसी हताश हैं तो उन्होंने पद और प्रतिष्ठा से दूर रहते हुए जनता के बीच जाने की नई योजना बनाई। उन्होंने साफ  कहा कि गैर- गांधी को मुखिया बनाया जाए ताकि गांधी जनता के बीच जा सके। दरअसल, यह पुरानी कांग्रेस की बजाए कांग्रेस के लिए नई जमीन बनाने की जिद थी। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को साथ तो रखा, लेकिन एक समानांतर कांग्रेस भी बनाई, महत्वाकांक्षा और चापलूसी से दूर सिर्फ लक्ष्य के लिए सजग रही। राहुल गांधी न सिर्फ बेवजह के बयानों से दूर रहे बल्कि सामान्य कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भी नजर आए। इन सभी के बीच नजर आई एक नई कांग्रेस बनाने की कवायद। कांग्रेस की प्रचलित अवधारणाओं से परे नई संभावनाओं वाली कांग्रेस को बनाने की इस प्रक्रिया में उन्होंने किसी को काटा नहीं बल्कि बतर्ज भारत जोड़ो यात्रा नए और संभावनाशील लोगों को साथ जोड़ा। सभी को सुना और फिर अपनी तरफ  से भी कुछ न कुछ जोड़ा।

दरअसल, राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस से भारत को जोड़ो यात्रा साबित हो रही है, जिसमें एक नई कांग्रेस के उभरने की संभावना है। निसंदेह राहुल गांधी ने इसके लिए खुद को काफी परिपक्व बनाया है। इसके चलते जनता का परसेप्सन भी बदला है और ऐसा माना जाने लगा है कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इस यात्रा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।  इस यात्रा के प्रभाव को कायम रखा गया तो सबसे पहले राजस्थान में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, यह यात्रा राजस्थान से निकलते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर चुकी है। इससे पहले जो कांग्रेस अंतर्कलह के कारण आगामी चुनावों में हार के लिए तैयार पार्टी के रूप में पहचान बना चुकी थी, उसे मुकाबले में माना जाने लगा है। इस यात्रा से पहले यहां तक कहा जाने लगा था कि इस बार कांग्रेस के पास तीस सीटें भी नहीं बचेंगी। यहां तक कि इस तरह की भविष्यवाणियां की जाने लगी थीं कि अगर आज चुनाव हो जाए तो कांग्रेस चारों खाने चित हो जाए, उसी कांग्रेस के लिए यह कहा जा रहा है कि अगर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद पर कोई सम्मानजनक रास्ता निकल आए तो राजस्थान में कांग्रेस रिपीट करने का सपना भी साकार कर सकती है।
यह किसी से भी छिपा नहीं है कि राजस्थान के गांवों में कांग्रेस की जड़ें काफी गहरी हैं। वहां आज भी कांग्रेस का परंपरागत वोट है, लेकिन यह वोटर कुछ समय से मौन हो चुका था। लगातार कांग्रेस के साथ रहा वोटर भले ही भाजपा के साथ नहीं हुआ, लेकिन उसे यह जरूर लगने लगा था कि अब कांग्रेस को वोट देने में कोई फायदा नहीं है। उन लोगों को राहुल गांधी आशा की किरण की तरह नजर आ रहे हैं।

यह माहौल बना रहा तो संभव है कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस के प्रति लोगों को रुझान फिर से बनने लगे। हालांकि ऐसा करने के लिए अब राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे, लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस को संजीवनी दे दी है। हालांकि, यात्रा अभी जारी है। यह कहा जा सकता है कि यात्रा के समापन तक राहुल गांधी के साथ एक ऐसी टीम होगी, जो कांग्रेस के लिए प्रचलित धारणाओं से अलग ही नहीं बल्कि आगे की होगी। यही टीम आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करेगी।

- हरीश बी. शर्मा
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

राहुल ने गहलोत, पायलट और अन्य नेताओं को गले लगाकर ली विदाई, गहलोत-डोटासरा ने सौंपा झंडा
जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा 17 दिन राजस्थान में रहने के बाद बुधवार को हरियाणा में प्रवेश कर गई। इस दौरान फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को झंडा सौंपा। मंच पर हुए भाषण कार्यक्रम के बाद राहुल ने गहलोत, पायलट और अन्य नेताओं को गले लगाकर विदाई ली। राहुल ने इस दौरान राजस्थान में अपनी 17 दिन की यात्रा के अनुभव साझा किए। राहुल की यात्रा मंगलवार को अलवर के रामगढ़ में पूरी हुई और बुधवार को हरियाणा से सटे पाटन उदयपुरी से यात्रा शुरू हुई।

अलवर से सटे हरियाणा बॉर्डर पर विदाई समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सब मंत्री,नेताओं को महीने में एक दिन जनता के बीच 15 किमी चलने का फैसला किया है। मेरा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सुझाव है कि यह मॉडल हर कांग्रेस शासित राज्यों में लागू किया जाए। जंहा भी कांग्रेस की सरकार बने,वंहा मंत्री,विधायक और नेताओं को महीने में एक दिन पैदल चलना चाहिए। नेताओं को सड़कों पर धक्के खाने चाहिए। राहुल ने नेताओं के लंबे भाषणों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आजकल नेताओं और जनता के बीच खाई बन गयी है। सभी पार्टियों के नेताओं की लंबे भाषण देने की आदत हो गयी है। लोगों की बात नहीं सुनकर लंबे भाषण देने की आदत अच्छी नहीं है। इस यात्रा में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम 7 से 8 घण्टे चलकर किसान,मजदूर,युवाओं और छोटे दुकानदारों की बात सुनते और सिर्फ 15 मिनट का भाषण देते।

हम मोहब्बत की ताकत से चल रहे

राहुल गांधी ने कहा कि हम यात्रा में मोहब्बत की ताकत से चल रहे हैं। इसी वजह से सुबह से शाम तक चलने के बाद भी थकान नहीं होती।  जैसे मेरा चेहरा सुबह रहता, वैसे ही शाम को दिखता है। गहलोत,पायलट,डोटासरा आदि नेता भी 25 किमी तक चले हैं,लेकिन इनके चेहरों पर भी कोई थकान नहीं है। राहुल ने कहा कि मैने कन्याकुमारी से यंहा तक चलकर बहुत बड़ा काम नहीं किया है। इस देश में मुझसे बड़े करोडों तपस्वी हैं,जो रोज खेतों पर काम करते हैं,सड़कों पर चलते हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात फिर दोहराई। राहुल ने कहा कि जब भी ये लोग देश मे नफरत फैलाने निकलते हैं। हमारी विचारधारा के लोग मोहब्बत फैलाना शुरू कर देते हैं। उनकी विचारधारा चुनिन्दा लोगों को फायदा पहुंचाती है और हमारी विचारधारा जनता की आवाज है।

बस यही तमन्ना: श्रीनगर पहुंच कर वहां कांग्रेस का झण्डा लहराऊं
बांदीकुई। बुढ़ी  हड्डी, ऊपर से कड़ाके की सर्दी का सितम झेलने के बावजूद प्रतिदिन तीस से चालीस किलोमीटर साइकिल चलाकर श्रीनगर तक पहुंचने की ललक लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आगे आगे चल रहे 83 वर्षीय वृद्ध बद्रीराम मीना आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बांदीकुई पहुंचने से करीब तीन घंटे पूर्व बांदीकुई बाईपास से साइकिल चलाते हुए निकले जजेपुर नीमच मध्यप्रदेश निवासी किसान बद्रीराम मीना से न्यूज सर्विस की हुई वार्ता में मीना ने बताया कि एक माह पूर्व वह महू मध्य प्रदेश से साइकिल चलता हुआ इंदौर आया था। इंदौर में डीनर चौराहे पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से हाथ मिलाकर मैं भी यात्रा में शामिल हो गया था। मैं यात्रा के आगे आगे चलकर कश्मीर से श्रीनगर पहुंचकर वहां कांग्रेस का झंड़ा लगाऊंगा।

दुबले-पतले शरीर के धनी मीना ने बताया कि राजस्थान में एक तरफ तो इंदिरा नहर चल रही है तो दूसरी तरफ राहुल लहर चल रही है। राजस्थान मेंं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव भाजपा झंडा उखड़ जाएगा। प्रदेश में 25 में से 24 सीट कांग्रेस जीतने वाली है। यात्रा के अपने अनुभव सांझा करते उन्होंने बताया कि एक बार तो रास्ते में मन किया कि यात्रा को छोड़कर घर चला जाऊं लेकिन झालावाड़ में यात्रा में भारी भीड़ देखने के बाद मेरा मन बदल गया। दिन और दिमाग मेंं इस कदर उत्साह बढ़ा कि मैने तय कर लिया कि श्रीनगर जाकर ही दम लूंगा। मैने सोचा कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपनी जान गंवा दी थी। राहुल के दादा और बाबा ने हमें बोलने का अधिकार दिया है।  ऐसे में यात्रा में शामिल होना मेरा दायित्व बन जाता है। मीना से जब ये पूछा गया कि कितने पढ़े-लिखे हो, उन्होंने हंसते हुए बताया कि स्कूल में मास्टर कूटता था, इसलिए स्कूल से भाग आया था,उसके बाद कभीस्कूल नहीं गया।

राहुल गांधी के साथ सड़कों पर कार्यकर्ताओं का सैलाब
न्यूज सर्विस/नवज्योति, घूमना (दौसा)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को दौसा जिले के काला खोह गांव से सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ यात्रा में अपार भीड़ नजर आई। लोगों ने रविवार को दौसा शहर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिस स्थान से यात्रा शुरू हुई थी उसी स्थान पर मेहंदीपुर बालाजी की झांकी भी सजाई गई थी। यात्रा के दौरान रविवार को लोगों ने सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं जब यात्रा सिकंदरा कस्बे में पहुंची तो अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे भी गूंजने लगे और जमकर लोगों ने नारेबाजी की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जैसे ही दौसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया, वैसे ही क्षेत्र की जनता ने उनकी आवभगत के लिए मानो अपना दिल निकाल कर रख दिया। सिकराय विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 21 पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने की संत से भी चर्चा
जब राहुल गांधी रेटा गांव से पहले यात्रा में चल रहे थे तभी टोंक जिले से स्वामी नेकी महाराज से भी उनसे चर्चा की। महाराज ने बताया कि आपकी यात्रा से संत समाज भी प्रभावित है और संत समाज को जोड़ने के लिए एक आयोजन करना चाहिए, जिससे संत समाज जुड़ सकें। राहुल गांधी ने इसके लिए सहमति जताई।

सरकार की प्रदर्शनी देखी, योजनाओं की तारीफ
गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर दौसा के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को राहुल गांधी ने देखा। उन्होंने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम और शहरी नरेगा की तारीफ की है।

म्यूजिकल नाइट में पहुंचे राहुल गांधी, अभिवादन स्वीकार, बोले : डरो मत, नफरत मत करो
जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन राहुल गांधी शुक्रवार शाम को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर हो रहे भारत जोड़ो म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में पहुंचे। राहुल गांधी ने मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों को भारत जोड़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राजीव अरोड़ा भी राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे। म्यूजिकल नाइट में भाग लेने के बाद राहुल गांधी अल्बर्ट हॉल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी की यात्रा का शनिवार को ब्रेक है। यात्रा दौसा से 18 दिसम्बर को शुरू होगी।

राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि भारत के लोगों में असीमित प्यार है। ये देश एक है और इसे बांटा नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान एंकर ने जब सवाल पूछा कि राहुल यात्रा में कितने किलोमीटर चल चुके हैं और अब तक कैसा अनुभव रहा तो राहुल गांधी ने कहा कि मेरे तीन जोड़ी जूते लग गए। इस अवसर पर राहुल ने लोगों को संदेश दिया कि डरो मत, नफरत मत करो। म्यूजिकल नाइट में बॉलीबुड प्रख्यात गायिका सुनिधि चौहान ने परफोर्मेंस दी। चौहान के गाए गीतों पर श्रोता खूब जमकर झूमे। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई मंत्री, विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा शामिल हुए। म्यूजिकल नाइट में पहुंचने से पहले राहुल गांधी जयमहल पैलेस में ठहरे हुए थे। पूर्व चीफ जस्टिस व जस्टिस ने राहुल गांधी से चर्चा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान मौजूद रहे। करीब चार महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई।