t20 world cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम एशिया संकट पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित: सदन ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप जीत की बधाई, जयशंकर ने दिया विस्तृत वक्तव्य
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा कराने की मांग पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही बारह बजे शुरु होते ही पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने भारत की टी20 क्रिकेट विश्व कप में जीत की सदन को सूचना दी। सदन की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। उसके बाद कांग्रेस के सदस्यों में पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा कराने की मांग करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी ने उसके बाद जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाये। जगदंबिका पाल ने कहा कि विदेश मंत्री का वक्तव्य आ रहा है आप लोग अपने अपने स्थान पर चले जायें। शायद आप जो मांग कर रहे हैं उसका उत्तर मिल जाये। विपक्ष के भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपना वक्तव्य देना शुरू किया।

हंगामा बढने पर पीठासीन अधिकारी ने कहा कि विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया संकट पर विस्तृत वक्तव्य दिया है। विदेश मंत्री ने सारी बातों का जवाब दिया है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष भ्रमित है उसे पता ही नहीं कि क्या करना है। लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ नोटिस देते हैं, फिर दोबारा नोटिस देते हैं। हम चर्चा के लिए तैयार हैं तो दूसरा नोटिस देने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि इस तरीके का व्यवहार सदन में कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि एक आदमी देश का महाराजा है क्या, कि सिर्फ उनकी बात सुनी जाएगी। कांग्रेस के लोगों को अंतरआत्मा में झांककर देखना चाहिए। विपक्ष संसद की गरिमा को गिरा रहा है। वह जो अनावश्यक प्रस्ताव लाये हैं उस पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

इस बीच पीठासीन अधिकारी ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि आप के प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया है और उस पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है। अध्यक्ष ओम बिरला ने आपके नोटिस को स्वीकार कर लिया है। फिर भी आप उस पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने सदस्यों से बार बार शांत रहने का आग्रह किया और कहा कि क्या आप अपने प्रस्ताव पर नहीं बोलना चाहते हैं। हंगामा नहीं थमने पर सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास
अहमदाबाद। जब भारत आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा, तो यह केवल क्रिकेट का एक और मैच नहीं होगा। मैच में भारत की नजरे जीत पर होगी, वहीं न्यूजीलैंड भी जीत के लिए जी जान लगा देगा। आज का मैच केवल खेल नहीं यह भारत की दिल की धड़कन है।

जमेगा खेल, थमेगी सांसें भारत की मजबूती

भारत की जबरदस्त बैटिंग लाइनअप है। ईशान किशन और संजू सैमसन की शुरूआत ही मैच का आधार रख देती है। वहीं मध्यम क्रम में सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल रन रेट बढ़ाने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में देंखे तो बुमराह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को रोकने में दमदार हैं।

अहमदाबाद में दे दनादन न्यूजीलैंड की मजबूती

वहीं न्यूजीलैंड के लिए, एलन शुरू से ही लय में चल रहे हैं। साथ ही रचिन रवींद्र, डेरल मिचेल ग्लेन फिलिप्स और डेवेन कोनवे भी मजबूत बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही मेट हेरी, फर्ग्यूसन और कायल जैमिसन जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

कनाडा ने टी-20 विश्वकप के लिए क्वालीफाई किया, बहामास को सात विकेट से हराया
नई दिल्ली। बहामास को हराकर कनाडा टी-20 विश्वकप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 13वीं टीम बन गई है।

बहामास को 57 रनों पर ढेर किया :

अमेरिका क्वालीफायर में खेले गए मुकाबले में कनाडा ने कलीम सना और शिवम शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बहामास की टीम को महज 57 रनों पर ढेर कर दिया था। कनाडा के लिए कलीम सना और शिवम शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर आगामी टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। कनाडा के लिए दिलप्रीत बाजवा ने 14 गेंदों पर (नाबाद 36) रनों की पारी खेली। कनाडा ने यह कारनामा टूर्नामेंट में लगातार पांचवी दर्ज कर किया। यह दूसरी बार होगा जब कनाडा की टीम भारत में विश्वकप में खेलेगी। इससे पहले 2011 में एकदिवसीय विश्वकप के लिए कनाडा ने क्वालीफाई किया था। इस टूर्नामेंट में कनाडा छह लीग मैचों में से महज एक में जीत दर्ज कर पाई थी।

क्वालीफाई करने वाली 13वीं टीम बनी :

कनाडा टी-20 विश्वकप में हिस्सा लेने वाली 20 टीमों में से क्वालीफाई करने वाली 13वीं टीम बन गई है। टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाक, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, अमेरिका, वेस्टइंडीज, बंगलादेश, आयरलैंड और कनाडा।

T-20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर फाइनल में
टरूबा । गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और उसके बाद रीजा हेंड्रिक्स नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम नाबाद (23) रनों की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में मुकाबले में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच गई है।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेल गये सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसका कोई भी बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका। केवल अजमतउल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक (10) रन बनाये। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की पूरी टीम को 11.5 ओवर में 56 रन पर समेट दिया। यह टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल मैच में ऑल आउट होने का किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट लिये। कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

पहली बार दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचा
57 रनों के छोट लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर नौ विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका फजलहक फारुकी ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर दिया। डिकॉक (5) रन बनाये। रीजा हेंड्रिक्स ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम ने 21 गेदों में चार चौकों की मदद से नाबाद (23) रनों की पारी खेली।

अफगानिस्तान की ओर फजलहक फारूकी को एक विकेट मिला।

दक्षिण अफ्रीका फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

टी-20 विश्वकप खेलने के लिए हो सकती है सुनील नारायण की संन्यास से वापसी
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज सुनील नारायण की मौजूदा फार्म को लेकर ऐसे कयास और संकेत है कि वह आगामी टी-20 विश्वकप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में वापसी करेंगे।

केकेआर और आरआर के बीच खेले गये मैच के बाद नारायण ने कहा कि अभी तो फिलहाल मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया हुआ है, लेकिन देखते हैं कि भविष्य में क्या होगा।

वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान और इस मैच में नारायण के विपक्षी खिलाड़ी रोवमन पॉवेल ने भी कल के मैच के बाद स्वीकार किया कि वह लगातार नारायण के फैसले को बदलवाने की प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों से मैं लगातार नारायण के कानों में फुसफुसा रहा हूं कि वह संन्यास से वापसी कर लें। हालांकि वह किसी की नहीं सुनते। मैंने इस बारे में कायरन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और निकोलस पूरन से भी बात की है। उम्मीद है कि जब तक टीम का चयन होगा, तब तक नारायण और सब लोग मिलकर इस पर फैसला करेंगे।

उन्होंने कहा कि टीम का मनोबल बहुत ऊंचा है। जब मैं खेल भी नहीं रहा होता हूं, तब भी टीम प्रबंधन के लोग मुझसे एक स्पष्ट लाप करते हैं। मैंने उनसे कहा है कि मैं वेस्टइंडीज के लिए चार या पांच नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं, इसलिए मुझे ऊपर भी भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि नारायण ने पिछले वर्ष नवंबर में संन्यास लिया था और कहा था कि वह घर पर बैठकर ही टी-20 विश्वकप का लुफ्त उठाएंगे।

टी-20 विश्वकप के मद्देनजर अधिक से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में भाग ले : मैक्सवेल
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि अगले साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अधिक से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भाग लेना चाहिए ताकि वे टी-20 विश्वकप की तैयारी कर सकें।

मैक्सवेल ने कहा कि एकदिवसीय विश्वकप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की नजर अब अगले साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 विश्वकप पर है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके पैर चलेंगे वह आईपीएल खेलते रहेंगे।

भारत से लौटकर एक सप्ताह आराम करने के बाद मैक्सवेल अब बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान के रूप में खेलेंगे। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि आईपीएल में मैं अपने करियर के आखिर तक खेलता रहूंगा। संभवत: यह मेरे करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। जब तक मैं चल-फिर सकता हूं, तब तक मैं आईपीएल खेलता रहूंगा। आईपीएल का मेरे करियर में बहुत अहम योगदान रहा है। इस टूर्नामेंट में स्तरीय खिलाड़ी और कोच हिस्सा लेते हैं, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आप इस टूर्नामेंट में दो महीने तक एबी डीविलियर्स और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलते हैं, जो किसी के जीवन का भी सबसे बड़ा अनुभव होगा। मुझे उम्मीद है कि इस बार के आईपीएल में अधिक से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भाग लें ताकि उन्हें टी-20 विश्व कप की तैयारियों में मदद मिले। अब वेस्टइंडीज में भी लगभग वही परिस्थितियां होती हैं, जैसा कि भारत में है- सूखी, धीमी पिच और स्पिनरों को अधिक मदद।

उन्होंने कहा कि एकदिवसीय विश्वकप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवर टीम अब टी-20 विश्वकप जीतकर डबल बनाने की कोशिश करेगी। मैक्सवेल ने बताया कि पूरी टीम की नजरे अब टी-20 विश्वकप पर है।

उन्होंने कहा कि विश्वकप जीतने के बाद हमने आपस में बातचीत की और कहा कि हमारा अगला लक्ष्य टी-20 विश्वकप होना चाहिए। उससे पहले मैं बीबीएल के एक और सत्र के लिए उत्साहित हूं।

स्टोक्स ने इंग्लैंड को एक और विश्व कप जिताया, खेली 52 रन की शानदार पारी
मेलबर्न। संकटमोचक हरफनमौला बेन स्टोक्स (52 नाबाद) के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने  टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया। इंग्लैंड ने खिताबी मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए सैम करेन (12/3) की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 137 रन पर रोक दिया था। टी20 चैंपियन बनने के लिये जॉस बटलर की टीम के सामने 138 रन का लक्ष्य था, जिसे उन्होंने एक ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया। एकदिवसीय विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड की जीत के नायक रहे स्टोक्स ने इंग्लैंड को यह यादगार विजय दिलाने के लिये 49 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के के साथ 52 रन बनाये।

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे और तब तक मैच पाकिस्तान की पकड़ में था। हैडिंग्ली और लॉर्ड्स के सूरमा स्टोक्स ने एक बार फिर अपनी टीम को संकट से निकालते हुए हैरी ब्रूक (20) के साथ 39 रनों की साझेदारी की, जबकि मोइन अली (19) के साथ 48 रन जोड़े। ब्रूक और मोइन के आउट होने के बाद भी स्टोक्स विकेट पर जमे रहे और उन्होंने 19वें ओवर में मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद पर विजयी रन बनाकर इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बना दिया। इंग्लैंड ने अपना पहला टी20 विश्व कप 2010 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता था। बटलर, पॉल कॉङ्क्षलगवुड के बाद इंग्लैंड को टी20 विश्व कप जिताने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान अपना तीसरा फाइनल खेलते हुए दूसरा टी20 विश्व कप खिताब तलाश रही थी, लेकिन बाबर आजम की टीम हारिस रऊफ (23/2) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद जीत की दहलीज को पार नहीं कर सकी।

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
सिडनी। पाकिस्तान ने शादाब खान (52 रन, दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और इफ्तिखार अहमद (51) के विस्फोटक अर्धशतक से टी-20 विश्व कप के वर्षाबाधित सुपर-12 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से मात दी।

बारिश के कारण लक्ष्य 142 किया गया
पाकिस्तान ने ग्रुप-2 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य दिया, जिसे बारिश के कारण घटाकर 14 ओवर में 142 रन कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका इसके जवाब में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी।

शादाब ने सबसे तेज अर्द्धशतक बनाया
पाकिस्तान के पांच विकेट 95 रन पर गिरने के बाद शादाब और इफ्तिखार ने 30 गेंदों पर 86 रन की विस्फोटक साझेदारी करके अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इफ्तिखार ने 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रन बनाए जबकि शादाब ने टी-20 विश्व कप 2022 का सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ते हुए 22 गेंदों पर 52 रन बनाए।

अफ्रीका ने 66 पर ही खो दिए 4 विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 66 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए, जबकि बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ाने का काम किया। बारिश के बाद दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों पर 76 रन चाहिए थे, और प्रोटियाज आवश्यक रनगति के दबाव में ढेर हो गई। इस जीत ने सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 को रोमांचक बना दिया है। भारत छह प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर जबकि दक्षिण अफ्रीका (पांच प्वाइंट) और पाकिस्तान (चार प्वाइंट) तीसरे स्थान पर है। किसी भी टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं की है और ग्रुप स्टेज में सभी का एक-एक मुकाबला खेलना है।

रिजवान, बाबर और शान 12 रन पर पवेलियन लौटे
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन ऊपरी क्रम का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा। मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शान मसूद कुल 12 रन ही जोड़ सके। टी-20 विश्व कप में पदार्पण कर रहे मोहम्मद हारिस ने हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 28 रन बनाए।  पाकिस्तान के चार विकेट 43 रन पर गिरने के बाद मोहम्मद नवाज ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर 28(22) रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान की पारी को संभालते हुए इफ्तिखार के साथ 52 रन की साझेदारी की। इफ्तिखार ने इसके बाद शादाब के साथ भी 86 रन की विस्फोटक साझेदारी की जिसने मैच का रुख पाकिस्तान की तरफ कर दिया।

शादाब ने 20 गेंदों में बनाई फिफ्टी
इफ्तिखार ने इस दौरान टूर्नामेंट का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा जबकि शादाब ने टी-20 विश्व कप 2022 का सबसे तेज पचासा 20 गेंदों में बनाया। दोनों बल्लेबाज 18वें और 19वें ओवर में तीन गेंदों के अंदर आउट हो गए लेकिन तब तक पाकिस्तान मजबूत स्कोर तक पहुंच चुकी थी।  पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के वेग को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटके दिए। शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को आउट किया जबकि दूसरे ओवर में उन्होंने रायली रूसो का विकेट निकाला। कप्तान टेंबा बावुमा (36) और एडेन मार्करम (20) ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी करके टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन शादाब ने आठवें ओवर में दोनों को पवेलियन भेज दिया।

सेमीफाइनल की रेस में लौटा पाकिस्तान
सिडनी।  टी-20 वर्ल्ड कप में चौंकाने वाले नतीजों का दौर जारी है। ताजा मामला पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका मैच है। भारत को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम जोरदार फॉर्म में नजर आ रही थी। वहीं, भारत और जिम्बाब्वे से हारकर पाकिस्तान के हौसले पस्त थे।नीदरलैंड पर जीत के बावजूद पाकिस्तान को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया। इस नतीजे के साथ ही ग्रुप-2 के कई समीकरण बदल गए हैं। ग्रुप दो में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। कौनसी सी टीम अंक तालिका में कहा है और कौन सी टीम किस स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
अफ्रीका पर जीत के साथ ही पाकिस्तान तीसरे स्थान पर आ गई है। में पहुंचने के उसके रास्ते कम ही सही, लेकिन अब भी खुले हैं। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बिल्कुल साफ है। उसे अब एक जीत और एक चमत्कार की जरूरत है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 6 नवंबर को बांग्लादेश से है। पाकिस्तान की टीम यह मैच भी जीत लेती है तो उसके 6 पॉइंट्स हो जाएंगे। अब उस चमत्कार की बात कर लेते हैं। यह चमत्कार 2 में से किसी एक मैच में भी हुआ तो बाबर आजम की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ये 2 मैच साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड और भारत बनाम जिम्बाब्वे हैं। अगर साउथ अफ्रीका या भारत में से एक भी टीम अपना आखिरी मैच हारती है तो बांग्लादेश पर विजय हासिल करने की स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

भारत के लिए सीधा है समीकरण
भारत का आखिरी मैच जिम्बाब्वे से है। उस मैच में जीत या बारिश के कारण परिणाम न आने की स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर भारतीय टीम हारती है तो यह देखना होगा कि पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैचों का परिणाम क्या रहा। मसलन, पाकिस्तान या साउथ अफ्रीका में से कोई भी टीम अपना आखिरी मैच हारती है तो भारतीय टीम जिम्बाब्वे से मैच गंवाने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के आखिरी मुकाबले भारत और जिम्बाब्वे मैच से पहले हैं।

फिलिप्स-बोल्ट के आगे श्रीलंका पस्त
सिडनी। न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (104) की शानदार शतक के बाद ट्रेंट बोल्ट (13/4) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को टी20 विश्व कप 2022 में शनिवार को 65 रन से मात दी। न्यूजीलैंड ने सुपर-12 मैच में श्रीलंका को 20 ओवर में 168 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में श्रीलंका 19.2 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जहां ज्यादातर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, वहां फिलिप्स ने सैकड़ा जड़कर न्यूजीलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद बोल्ट ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की हार पर मुहर लगाई। श्रीलंका ने सिर्फ आठ रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संघर्ष किया लेकिन पूरी टीम मिलकर भी ग्लेन फिलिप्स के 104 रन के स्कोर से दो रन कम ही बना सकी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के ग्रुप-1 में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि श्रीलंका बड़ी हार के कारण अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है।

टी-20 वर्ल्ड कप पर बारिश का कहर, दोनों मुकाबले रद्द
मेलबर्न। मेलबर्न में खराब मौसम और बारिश के कारण टी-20 विश्वकप में मेजबान आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बगैर एक गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। दोनों ही टीमों को इस मुकाबले में एक-एक अंक बांटना पड़ा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में स्थानीय समयानुसार 7 बजे मैच शुरू होना था, मगर लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया था। बारिश थमने पर ग्रांउड स्टाफ ने मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इस बीच अंपायर क्रिस ब्राउन और जोयेल विल्सन ने मैदान का निरीक्षण किया लेकिन बारिश फिर से दीवार बन कर खड़ी हो गई, नतीजन दोनो अंपायरों को मैच को निरस्त करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा।

तालिका में दूसरे स्थान पर है इंग्लैंड
इस मुकाबले के बाद इंग्लैंड तीन मैचों में तीन अंक अर्जित कर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि आस्ट्रेलिया इतने ही मैचों में तीन अंक लेकर चौथे स्थान पर संघर्षरत है। इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आयरलैंड नेट रन रेट के आधार पर तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए तीनों ही टीमों को अब कड़ा पसीना बहाना पड़ेगा जबकि दो मैचों में तीन अंक लेकर शीर्ष पर बरकरार  न्यूजीलैंड की स्थिति फिलहाल अपेक्षाकृत अच्छी है।

आयरलैंड-अफगान मैच भी धुला
इससे ग्रुप में इससे पहले सुबह के सत्र में इसी मैदान पर आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। बारिश और तेज हवाओं के चलते टास भी संभव नहीं हो सका। मैदानी अंपायर अलीम डार और एडरियान होल्डस्टाक ने स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े चार बजे मैच के रद्द होने का औपचारिक ऐलान कर दिया। मैच के रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। ग्रुप 1 की अंक तालिका में आयरलैंड तीन मैचों में तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है वहीं अफगानिस्तान ने इतने ही मैचों में दो अंक जुटाए हैं।

हार से शुरू हुआ था सफर
आस्ट्रेलिया का इस विश्वकप में सफर हार के साथ शुरू हुआ था जब पहले मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड के हाथों 89 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी हालांकि बाद में मेजबान टीम ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा कर अंकतालिका में अपनी स्थिति सुधारी थी। उधर इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से पीटकर अपने अभियान का श्रीगणेश जोरदार अंदाज से किया था मगर बाद में उसे कमजोर मानी जा रही आयरलैंड से पांच रन से हार का सामना करना पडा था।  दोनो टीमों का यह तीसरा मुकाबला था। इससे पहले आयरलैंड की टीम इंग्लैंड को पांच रन से हरा कर बड़ा उलटफेर कर चुकी है हालांकि अपने शुरूआती मैच में उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर अफगानिस्तान को इंग्लैंड ने हराया था वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्षा बाधित मैच में उसे एक अंक से खाता खोलने का मौका मिला है।

पाकिस्तान की किस्मत अब भारत के हाथों में
नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में उलटफेर का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान की जिम्बाब्वे के खिलाफ हार ने वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 के समीकरण बिगाड़ दिए। पाकिस्तान की दो मैचों में यह लगातार दूसरी हार है। इस नतीजे के साथ सुपर-12 के ग्रुप-2 में सेमीफाइनल की रेस पूरी तरह खुल चुकी है।

भारत, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में से किन्हीं दो टीमों की अंतिम 4 में एंट्री की संभावना बढ़ गई है। हालांकि अब भी पाकिस्तान की टीम रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। एक समय वर्ल्ड कप फेवरेट मानी जा रही इस टीम की किस्मत अब पूरी तरह से टीम इंडिया के हाथों में है। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल खेलना है तो उनकी नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी जमी रहेंगी।

ग्रुप में भारत सबसे मजबूत स्थिति में
भारतीय टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है और पाकिस्तान की दो हार व दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बारिश में धुल जाने से टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह काफी आसान हो गई है। भारतीय टीम अगर बचे हुए तीनों मैच जीतती है तो वह 10 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम चार में पहुंचेगी। टीम इंडिया तीन में से दो मैच भी जीतती है तो भी उसका सेमीफाइनल में प्रवेश पक्का हो जाएगा। भारत अगले 3 में से 1 मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है लेकिन ऐसे में उसे अपना नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर रखना होगा। साथ ही दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका भी दावेदार
दक्षिण अफ्रीका का जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया था। वहीं दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के अगले तीन मैच भारत, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ हैं। तीनों में जीत से अफ्रीकी टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर दक्षिण अफ्रीका दो मैच जीतती है तब भी वह पाकिस्तान से ऊपर रहेगी। लेकिन तब उसे यह देखना होगा कि भारत, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश में से दो टीम उससे नीचे रहें।

बांग्लादेश की राह कठिन, नीदरलैंड लगभग बाहर
बांग्लादेश को नीदरलैंड के खिलाफ जीत मिली है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी शिकस्त मिली है। उसका नेट रन रेट भी खराब हो गया है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। नीदरलैंड को अभी से सेमीफाइनल की रेस से बाहर मान सकते हैं। उसके तीन मैच दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ बचे हैं। उसे इन तीनों में जीत हासिल करनी होगी। यह मौजूदा परिस्थितियों में बेहद मुश्किल है।