Games - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में हुआ रंगारंग आगाज : खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ने प्रतिभाओं के सपनों को दी नई उड़ान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को यहां कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, यह खिलाड़ियों के सपनों की उड़ान की शुरुआत है। पहली बार राजस्थान की मेजबानी में हो रहे इन खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गेम्स से खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन भी बन सकता है, इसलिए सभी खिलाड़ी पूरी लगन से इन खेलों में हिस्सा लें। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन राजस्थान के 7 संभागों पर किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेने आए हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति खेल के मैदान में संघर्ष करना सीख जाता है और कभी हार नहीं मानता, वह जीवन की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बन जाता है। इन गेम्स में खिलाड़ी सिर्फ पदक जीतने नहीं आए हैं, बल्कि अपने भीतर के योद्धा को जगाने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पदक देखने के लिए भारत की आंखे तरस जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खेलों की दुनिया में मान-सम्मान अर्जित किया है। शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार खेलों को प्रोत्साहन देते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवा रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम प्रारंभ की है। इसमें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को दुर्घटना एवं जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध होगा। वहीं भारत सरकार के टारगेट ओलंपिक पॉडियम स्कीम से प्रेरणा लेकर राजस्थान टारगेट ओलंपिक पॉडियम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अर्जुन पुरस्कार के समान द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षिकों को भी भूखण्ड आवंटित करने का निर्णय किया है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : राजस्थान में 24 नवम्बर से होंगे, भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकार ने शुरू की तैयारियां
जयपुर। युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने तथा युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 24 नवम्बर से 5 दिसंबर तक किया जाएगा। 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का आयोजन पहली बार राजस्थान में होगा। राज्य के सात शहरों अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा एवं जोधपुर में ये गेम्स आयोजित होंगे।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सफल आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित कर रही है। सभी संभागों में इस संबंध में जिला प्रशासनों द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। साथ ही, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद में भी इस संबंध में समितियों का गठन कर गेम्स के भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। यूनिवर्सिटी गेम्स का लाइव टेलीकास्ट प्रसार भारती द्वारा करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्तर पर यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निरंतर निर्देशित किया जा रहा है। सभी खेल अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर खेलों के सुनियोजित आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। साथ ही, जयपुर सहित सभी संभागीय मुख्यालयों पर खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं। सभी संबंधित विभाग भी आपसी समन्वय से इन खेलों की तैयारियों को लेकर काम कर रहे हैं।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में देशभर से लगभग 200 विश्वविद्यालय भाग लेंगे। 12 दिनों तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ में 24 खेलों में 7 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित होने वाले इन खेलों का आयोजन संभागवार किया जाएगा। जिसके तहत जयपुर में 11, उदयपुर में 3, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर एवं कोटा में 2-2 खेलों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, कल बुधवार को केआईयूजी के लोगो, मैस्काट, एंथम, टॉर्च और जर्सी का आमेर किला के जलेब चौक पर अनावरण किया जाना प्रस्तावित है।

पहली बार कैनोइंग, बीच वॉलीबॉल, कयाकिंग एवं साइकिलिंग शामिल
केआईयूजी 2025 में 23 पदक विजेता खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल होंगे। पदक विजेता खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, मल्लखंभ, रग्बी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, योगासन, साइकिलिंग, बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग शामिल हैं। खो-खो एक प्रदर्शन कार्यक्रम होगा। पहली बार, केआईयूजी में बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग, कयाकिंग और साइकिलिंग को शामिल किया जा रहा है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के माध्यम से जहां एक तरफ युवाओं में खेलों के प्रति  जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, देश को नई-नई खेल प्रतिभाएं भी मिलेंगी। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश-प्रदेश के खिलाड़ी खेलों में नए आयाम स्थापित करेंगे। इस आयोजन से राज्य में भी खेलों के परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

2.94 करोड़ से बना इंडोर स्टेडियम पांच साल बाद भी नहीं हुआ हस्तांतरित
जमवारामगढ़। भारतीय खेल व युवा मंत्रालय की ओर से 2.94 करोड़ की लागत से बनाये गये इंडोर स्टेडियम का पांच साल का समय गुजर जाने के बाद भी हस्तांतरित नहीं हुआ। स्टेडियम की तेज धमाके के साथ फाल सीलिंग गिर गई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इंडोर स्टेडियम की निमार्ता कंपनी एनबीसीसी ने इंडोर स्टेडियम में घटीया समाग्री का प्रयोग किया है। जिससे यह फाल सीलिंग गिरी है। पांच साल बाद भी यह इंडोर स्टेडियम अभी भी हस्तांतरित नहीं हुआ जिसकी वजह से यहां पर खेल गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई है।

इंडोर स्टेडियम के एनबीसीसी कंपनी द्वारा चार दिवारी नहीं करवायें जाने के कारण यह इंडोर स्टेडियम विद्यालय विकास कमेटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ को हस्तांतरित नहीं किया जा सका। हस्तांतरित होने के बाद ही कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, बॉक्सिंग, टेनिस, बैडमिंटन, जुड़ो कराटे, ताइक्वांडो, कुश्ती, बिलियर्ड्स, कैरम, लूडो   आदी की तैयारी खिलाड़ी बिना रुकावट कर सकेंगे।

खतरा आसन्न खड़ा, विभाग निद्रा में पड़ा
कोटा ।  कहते हैं न कि पुलिस और प्रशासन हर बार हादसों के बाद ही चेतता है। उससे पहले हादसा होने की जगहों पर किसी का कोई ध्यान नहीं रहता। गुजरात के राजकोट में गत दिनों गेम जोन में आग लगने से 27 लोगों की मौत का जो दर्दनाक हादसा हुआ। उसी तरह का हादसा कोटा में भी हो सकता है।  शहर के तीन बड़े मॉल में भी गेम जोन बने हुए हैं। डीसीएम रोड स्थित आहलूवालिया मॉल, झालावाडं रोड स्थित पीवीआर और सिटी मॉल में गेम जोन चल रहे हैं। यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोग विशेष रूप से बच्चे तरह-तरह के गेम खेलने के लिए आ रहे हैं। गर्मी के सीजन में स्कूलों की छुट्टियां होने से बच्चों की संख्या भी अधिक रहती है। भीषण गर्मी के बावजूद एक साथ कई लोगों के यहां रहने और वहां आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम तक नहीं होना खतरे के संकेत हैं।

भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट का खतरा
शहर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 48 डिग्री के पार है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत ही नहीं मिल रही है। ऐसे  मॉल व गेम जोन में गर्मी से राहत के लिए एसी लगे हुए हैं। कई बच्चे व लोग तो गर्मी के दिनों में इसलिए भी गमे जोन में जाते हैं जिससे कुछ समय उन्हें एसी में रहने का मौका मिलता है। हालांकि वहां रबड़ और प्लास्टिक का काम भी है। साथ ही एसी में शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बना हुआ है। फायर अनुभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर में गर्मी के दिनों में अधिकतर आग लगने की घटनाएं शॉर्ट सर्किट से ही हो रही हैं।

नोटिस जारी, 7 दिन में सुधार के निर्देश
सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि तीनो मॉल के गेम जोन में कमियां पाई जाने पर तीनों मॉल में गम संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही उन्हें 7 दिन में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गेम जोन के लिए अलग से फायर एनओसी लेने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि 7 दिन बाद फिर से वहां सभी जगह पर जांच की जाएगी। यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं पाया गया तो सीजिंग तक की जा सकती है।

फायर टीम ने की जांच तो मिली खामियां
राजकोट के गेम जोन में हुई आग लगने की घटना और उसमें 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत का दर्दनाक हादसा हुआ था। जानकारों के अनुसार आग लगने के बाद वहां से बाहर निकलने की जगह ही नहीं मिली और मात्र 30 सैकंड में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि 27 लोगों की जान चली गई। उस हादसे के बाद नगर निगम की फायर टीम ने शहर के तीनों मॉल के गेम जोन की जांच की तो वहां कई खामियां पाई गई।  सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि मॉल में गेम जोन होने से वहां फायर सिस्टम तो लगा हुआ है लेकिन विशेष रूप से गेम जोन में आग बुझाने के जो छोटे सिलेंडर लगे हुए थे वे रिफिल नहीं थे। सिटी मॉल व आहलूवालिया में तो गेम जोन में प्रवेश-निकास की अलग-अलग जगह थी लेकिन पीवीआर में ऐसा नहीं पाया गया।  व्यास ने बताया कि कहीं वायरिंग खुली पड़ी थी। कहीं तारों का गुच्छा बना हुआ था। तार खुले हुए थे। रास्ते में स्क्रेप पड़ा हुआ था। गेम जोन में सुरक्षा के जो इंतजाम होने चाहिए उनमें से अधिकतर में ऐसा नहीं पाया गया।

यही हालत अस्पतालों में
शहर के सरकारी व अधिकतर निजी अस्पतालों में भी आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। जिससे वहां भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। गत दिनों भी एक निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हो चुकी है।  उसके बाद नगर निगम की फायर टीम ने कोटा के अस्पतालों में भी जांच की थी। जहां कई रह की कमियां पाई गई थी।

सुरक्षा के इंतजाम तो होने चाहिए
गेम जोन में कई अच्छे गेम होते हैं। जिन्हें खेलने में आनंद आता है। गेम के लिए जब संचालक अधिक राशि वसूल रहे हैं तो वहां सुरक्षा के इंतजाम भी होने चाहिए। खास तोर पर गर्मी में आग से सुरक्षा की व्यवस्था तो होनी चाहिए। गुजरात के राजकोट का हादसा तो काफी दिल दहला देने वाला था। उसके बाद तो डर ही लगने लगा है।
-शुभांगी शर्मा, दादाबाड़ी

गेम जोन में खेलने के लिह कई बार बच्चे जिद करते हैं। गर्मी की छुट्टी होने से उन्हें वहां लेकर जाना भी पड़ा है। लेकिन आग से सुरक्षा के इंतजाम पर कभी ध्यान नहीं दिया। लेकिन राजकोट की घटना के बाद लगा कि ऐसी जगह पर भी आग से सुरक्षा के इंतजाम तो आयोजकों को करने ही चाहिए। जिससे उस तरह का हादसा कोटा में नहीं हो।
-गिरीराज गौतम, महावीर नगर

इनका कहना है
समय-समय पर हॉस्टल, मॉल व अस्पतालों में फायर सिस्टम की जांच की जाती है। कमियां पाई जाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। कई निजी अस्पतालों में उनकी क्षमता के हिसाब से जितनी व्यवस्थाएं होनी चाहिए उतनी नहीं पाई गई। जिस पर नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन कुछ समय से चुनावी व्यस्तता के कारण दोबारा से जांच नहीं की गई है। चुनाव बाद फिर से जांच की जाएगी। यदि कमियों में सुधार नहीं पाया गया तो नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-राकेश व्यास, सीएफओ, नगर निगम कोटा दक्षिण

7 साल बाद राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा गुजरात
गांधीनगर। सितंबर माह में भारत के ओलंपिक  कहे जाने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इन खेलों की मेजबानी गुजरात कर रहा है। इस मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।  ये खेल गुजरात के छह शहरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, भावनगर, गांधीनगर और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे। खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घोषणा करते हुए कहा कि 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर के दौरान गुजरात में 36वां राष्ट्रीय खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्य में राष्ट्रीय खेल महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है।

34 खेलों में 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

इस खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबाल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, खो-खो, कुश्ती, कबड्डी, मलखम तथा योगासन जैसे इनडोर और आउटडोर खेलों सहित 34 खेल प्रतियोगिताओं में देश भर के 7 हजार से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना हैं।

आखिरी बार केरल में हुए थे राष्ट्रीय खेल

राष्ट्रीय खेल महोत्सव आखिरी बार वर्ष 2015 में केरल में आयोजित किया गया था। कोरोना की महामारी सहित विभिन्न कारणो से इन खेलों को अभी तक स्थगित किया जा रहा था। भूपेंद्र पटेल ने सात साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के सामने प्रस्ताव रखा था, जिसे आईओए ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

गोवा ने छोड़ी मेजबानी

पहले इन खेलों का आयोजन गोवा में होना था लेकिन गोवा सरकार ने 2020 में पहले कोरोना का हवाला देकर खेलों का आयोजन कराने से हाथ खींच लिए। फिर इसे दिसंबर माह में कराने की बात की। ऐसे में गोवा से गेम्स की मेजबानी वापस ले ली गई है।

1924 में लाहौर में हुए थे पहले राष्ट्रीय खेल

यह नेशनल गेम्स का 36वां संस्करण होगा। गेम्स 98 साल का हो गया हैं, लेकिन यह कभी निरंतर नहीं रहे। पहली बार इन गेम्स का आयोजन 1924 में लाहौर (आज पाकिस्तान की राजधानी) में हुआ था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आखिरी दिन: पदक घटे, फिर भी तालिका में 10वें स्थान पर रहा राजस्थान
जयपुर। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आखिरी दिन राजस्थान के मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण समेत 7 पदक हासिल किए, जिसकी बदौलत राजस्थान का दल तालिका में दसवें स्थान पर पहुंच गया। हालांकि गुवाहाटी (असम) में आयोजित पिछले खेलों की तुलना में राजस्थान के पदक काफी कम रहे। खेलों के आखिरी दिन राजस्थान के लिए इशा गुर्जर ने महिलाओं के 60-63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं कल्पना को 57-69 किग्रा वर्ग में रजत पदक मिला। यामिनी कंवर (45-48 किग्रा), अंजु (54-57 किग्रा), रीना (70-75 किग्रा), स्नेहा (66-70 किग्रा) और विश्वास मलिक ने 60-63.5 किग्रा वर्ग में राजस्थान के लिए कांस्य पदक जीते। राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह ने कहा कि इस बार हमने पदक तालिका में एक स्थान पदक घटे, फिर भी तालिका में 10वें स्थान पर रहा राजस्थान सुधार करते हुए 10वां स्थान हासिल किया है। पदकों की संख्या में कमी के बारे में रणविजय ने कहा कि गुवाहाटी में हुए पिछले खेलों में अंडर-21 और अंडर-17 दो वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की गई थी, जबकि इस बार सिर्फ अंडर-18 वर्ग की स्पर्धाएं हुईं।

52 स्वर्ण पदकों के साथ हरियाणा बना चैंपियन

हरियाणा के मुक्केबाजों ने खेलों के अंतिम दिन स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए अपने राज्य को प्रतियोगिता का खिताब जिताया। मेजबान राज्य हरियाणा और गत चैम्पियन महाराष्ट्र 41-41 स्वर्ण जीतकर बराबरी पर थे, लेकिन हरियाणा ने मुक्केबाजी के 20 में से 10 स्वर्ण जीतकर महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया। हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुल 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। महाराष्ट्र 45 स्वर्ण , 40 रजत और 40 कांस्य पदक जीत दूसरे और कर्नाटक 22 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

222 सदस्यीय दल ने जीते 32 पदक

राजस्थान का 222 सदस्यीय दल इस बार कुल 32 पदकों के साथ तालिका में दसवें स्थान पर रहा। राजस्थान के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 9 रजत और 15 कांस्य पदक जीते। राजस्थान ने सबसे ज्यादा तीन स्वर्ण साइक्लिंग में जीते। महेन्द्र सहाराण और मुकेश कुमार के अलावा टीम स्प्रिंट में लव कुमार, मुकेश कसवां और दिनेश खींचड़ ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। इनके अलावा सुसमिता (लम्बी कूद), किरण (डिस्कस थ्रो), लविश सहारण (जूडो), कपीश सिंह (तीरन्दाजी) और इशा गुर्जर (मुक्केबाजी) ने भी स्वर्ण पदक जीते।

पिछले खेलों में जीते थे 15 स्वर्ण समेत 51 पदक

राजस्थान के दल ने 2020 में गुवाहाटी (असम) में हुए खेलो इंडिया गेम्स में कुल 51 पदक जीते और पदक तालिका में 11वां स्थान हासिल किया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने तब 15 स्वर्ण, 25 रजत और 12 कांस्य पदक हासिल किए थे। राजस्थान दल में तब 300 से ज्यादा खिलाड़ी भेजे थे।

सबसे कम उम्र के पदक विजेता बने सुरजीथ-सरेया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 10 साल के सुरजीथ और सरेया ने स्वर्ण पदक जीता। केरल के पारंपरिक खेल कलरीपायट्टू में हिस्सा लेते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अंडर- 18  आयु वर्ग की प्रतियोगिता  में यह टाइटल जीता है। सुरजीथ तमिलनाडु के तिरुपुर के रहने वाले हैं। वह पांचवी कक्षा में पढ़ते हैं। वहीं सरेया केरल के मलप्पुरम में केंद्रीय विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा है।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण राजस्थान को साइक्लिंग में दो स्वर्ण
पंचकुला। गत दो बार के चैंपियन महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण पदक के साथ खेलों इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में रविवार को पदक तालिका में बढ़त बना ली जबकि मेजबान हरियाणा छह स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है।

राजस्थान ने साइक्लिंग में दो स्वर्ण पदक जीत लिए। मणिपुर चार स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।  राजस्थान के लिए पहला स्वर्ण पदक महेन्द्र सारण ने जीता। महेन्द्र ने 10 किमी. स्क्रैच रेस में प्रथम स्थान पर रहते हुए राजस्थान का खाता खोला। राजस्थान ने दूसरा स्वर्ण टीम स्प्रिंट में जीता। राजस्थान टीम में लव कुमार, मुकेश कासवान और दिनेश खिंचड शामिल थे।

प्रणय और शुभम आगे बढ़े
राजस्थान के बैडमिंटन में भी आज का दिन अच्छा रहा। प्रणय कट्टा ने उत्तरप्रदेश के मयंक को पहले सेट में पिछड़ने के बाद 18-21, 21-11, 21-16 से हराया। शुभम पटेल ने आसाम के टी. बरुआ को सीधे सेटों में 21-19, 21-9 से हराया। वही महिला वर्ग में राजस्थान की साक्षी फोगाट ने उत्तराखंड की एस. राजभर को 21-13, 21-8 से हरा अगले दौर में प्रवेश किया।

कुश्ती के पांचों स्वर्ण हरियाणा की झोली में
कुश्ती का पावरहाउस कहे जाने वाले हरियाणा ने चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती मुकाबलों में अपनी धाक जमाते हुए सभी पांच स्वर्ण पदक जीत लिए। हरियाणा के साहिल जागलान ने पुरुष फ्री स्टाइल 92 किग्रा में स्वर्ण  जीता जबकि रोनित शर्मा ने ग्रीको रोमन शैली 51 किग्रा में और अंकित ने 60 किग्रा में स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में हरियाणा की तन्नू ने 46 किग्रा और ज्योति ने 57 किग्रा में स्वर्ण जीते।

खेलो इंडिया की साइक्लिंग  प्रतियोगिता में मेजबान राज्य हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को हुई प्रतियोगिता में हरियाणा की वृंदा यादव ने पहला स्वर्ण जीता।

हरियाणा ने जीते सबसे अधिक 23 पदक
हरियाणा ने कुश्ती में पांच स्वर्ण और साइक्लिंग में एक स्वर्ण जीता। हरियाणा ने सबसे अधिक कुल पदक 23 जीत लिए है जबकि महाराष्ट्र के 17 पदक है जिसमें नौ स्वर्ण, चार रजत और चार  कांस्य पदक शामिल हैं। महाराष्ट्र ने भारोत्तोलन में चार में से तीन, योग में तीन और एक स्वर्ण साइक्लिंग में जीता। मणिपुर थांग ता में चार स्वर्ण जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारोत्तोलन में दो नए युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बने।

वालीबॉल
राजस्थान ने वालीबॉल में भी जीत दर्ज की। राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-22, 25-22, 20-25, 25-17 से शिकस्त दी अगले दौर में प्रवेश किया।

कबड्डी
पहले दिन मेजबान हरियाणा से हारने वाली राजस्थान टीम ने रविवार को पंजाब को 31-23 से शिकस्त दी।

खेलों पर फिर कोरोना का कहर: दो और बड़े टूर्नामेंट भी आए वैश्विक महामारी की चपेट में
हांगझाऊ। एशियाई ओलम्पिक परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की कि चीन के हांगझाऊ में 10 से 25 सितम्बर तक होने  वाले 19वें एशियाई खेल स्थगित कर दिए गए हैं और इन खेलों के लिए नई तारीखों की घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। परिषद ने कहा कि चीनी ओलम्पिक कमेटी (सीओसी) और हांगझाऊ एशियाई खेल आयोजन समिति (हागोक) के साथ विस्तृत बातचीत के बाद एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के कार्यकारी बोर्ड ने आज चीन के हांगझाऊ में 10 से 25 सितंबर तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया है। परिषद की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 19वें एशियाई खेलों की नई तारीख ओसीए, सीओसी और हागोक मिलकर निर्धारित करेंगे जिसकी घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। ओसीए ने कहा कि यह निर्णय खेलों के आकार और कोरोना महामारी को देखते हुए सभी पक्षों की सहमति से लिया गया है। 19वें एशियाई खेलों का नाम और चिन्ह बदला नहीं जाएगा।

रद्द होंगे शांतोउ में होने वाले एशियाई युवा खेल
इसके अलावा ओसीए के कार्यकारी बोर्ड ने इस साल चीन के शांतोउ में 20 से 28 सितंबर तक होने वाले तीसरे एशियाई युवा खेलों की स्थिति का भी अध्ययन किया। सीओसी और आयोजन समिति के साथ चर्चा के बाद कार्यकारी बोर्ड ने फैसला किया कि एशियाई युवा खेल शांतोउ 2021 को एक बार स्थगित किया जा चुका है, इसलिए इन्हें रद्द कर दिया जाएगा और अगले एशियाई युवा खेल 2025 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित किए जाएंगे।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स भी 2023 तक स्थगित
लुसाने (स्विट्जरलैंड)। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संघ (फीसू) ने चीन के चेंगदू में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स को 2023 तक स्थगित करने की घोषणा शुक्रवार को की। फीसू खेल पहले 2021 की गर्मियों में होने वाले थे, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के स्थगन के बाद इन्हें भी जून 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। फीसू के कार्यवाहक अध्यक्ष लियोंज एडेर ने कहा कि चेंगदू 2021 को स्थगित करने का फैसला हमारे लिए आसान नहीं था, लेकिन विश्वविद्यालय के एथलीट््स के लिए यही सही फैसला है। उनकी सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिक है। उन्होंने कहा कि  हालात की अनिश्चितता के कारण खेलों का पुनर्निर्धारण ही बेहतर विकल्प है। कई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संघों ने अपनी योजना में पहले ही बदलाव कर लिया था।

CM गहलोत बर्थ डे स्पेशल: राजनीति के शिखर से संघर्ष की कहानी, गहलोत वेस्पा स्कूटर से करते थे खाद बीज की सप्लाई, बच्चों को दिखाते थे जादू का खेल
जोधपुर/पीपाड़सिटी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही आज राजनीति के शिखर पर हो लेकिन इसके लिए उन्होंने संघर्ष भी खूब किया है। अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने से पहले अपने सहपाठी सत्यनारायण शर्मा के साथ वे अक्सर पीपाड़ सिटी आया जाया करते थे। सन 1972 में सत्यनारायण शर्मा ने पीपाड़ में मेडिकल स्टोर खोला। उस दौरान ही अशोक गहलोत ने भी शहर के गोल प्याऊ क्षेत्र में खाद-बीज की दुकान खोल कर अपना व्यवसाय शुरू किया। स्व. सत्यनारायण शर्मा के भाई राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि गहलोत ने तीन वर्ष तक पीपाड़ में खाद-बीज की दुकान रखी। उनकी दुकान पर सहयोगी के रूप में लुम्बाराम टाक कार्य किया किया करते थे जिनसे भी अशोक गहलोत के आत्मीयता के रिश्ते थे। शर्मा बताते हैं कि अशोक गहलोत पीपाड़ में रहने के दौरान उनके पुश्तैनी मकान में भी रहे तथा अपने मित्र श्रीवल्लभ के आवास पर भी रहे थे। गहलोत ने खाद-बीज की दुकान चलाने के दौरान ही एलएलबी व एमए किया था।

यूरिया की कालाबजारी के कारण दुकान बंद
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जांगिड़ बताते हैं कि अशोक गहलोत ने करीब 1972 से 1975 तक तीन वर्ष तक पीपाड़ में खाद बीज की दुकान चलाई। उनके पास वेस्पा कम्पनी का क्रीम कलर का स्कूटर था जिससे वे खाद-बीज सप्लाई किया करते थे। यूरिया खाद की कालाबाजारी होने के कारण उन्होंने खाद-बीज का कार्य बंद कर दिया तथा वे जोधपुर चले गये। सन 1977 में उन्हें कांग्रेस ने सरदारपुरा से विधानसभा का टिकट दिया लेकिन गहलोत हार गए। 1980 में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव हुए। जोधपुर लोकसभा के लिए अशोक गहलोत को टिकट मिला और वे चुनाव जीत कर सांसद बने।

बच्चों को दिखाते थे जादू का खेल
पीपाड़ में रहने के दौरान गहलोत ने अपनी दुकान के पास ही स्थित सेठ रामरख मालानी विद्यालय में विद्यार्थियों को जादू का खेल भी दिखाया। उनके साथ रहने वाले अब्दुल वहीद बैलिम व मोहम्मद हफ ीज रंगरेज बताते हैं कि अशोक गहलोत की खाद बीज की दुकान पर शाम के समय उनके सहपाठियों, दोस्तों एवं मिलने वालों के बीच चाय के साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होती थी। दुकान पर विभिन्न समाचार पत्र आते थे जिन्हें पढ़ने के लिए भी कई लोग उनकी दुकान पर आकर बैठते थे।

नहीं रहे पुराने मित्र
अशोक गहलोत के सहपाठी सत्यनारायण शर्मा, श्रीवल्लभ शर्मा एवं अशोक गहलोत की खाद बीज की दुकान पर काम करने वाले मुनीम लुम्बाराम टाक का देहांत हो चुका है। अशोक गहलोत गाहे-बगाहे अपने पीपाड़ के मित्रों एवं मिलने वालों को याद अवश्य करते है।

टॉयकैथॉन-2021: PM मोदी बोले- भारत के चिंतन और मानव कल्याण की अवधारणा वाले गेम बनाएं युवा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में उपलब्ध ज्यादातर ऑनलाइन या डिजिटल गेम की अवधारणा भारतीय सोच से मेल नहीं खाती, इसलिए ऐसी वैकल्पिक अवधारणा को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिसमें भारत का मूल चिंतन हो और यह मानव कल्याण से जुड़ी हो। मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टॉयकैथॉन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन गेमिंग में देश की संभावनाएं और सामर्थ्य तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जितने भी ऑनलाइन या डिजिटल गेम्स उपलब्ध हैं उनमें से अधिकतर का कॉन्सेप्ट भारतीय नहीं है, हमारी सोच से मेल नहीं खाता है। आप भी जानते हैं कि इसमें अनेक गेम्स के कॉन्सेप्ट या तो हिंसा को प्रमोट करते हैं या फिर मानसिक दबाव का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि ऐसे वैकल्पिक कॉन्सेप्ट डिजायन हों, जिसमें भारत का मूल चिंतन जो सम्पूर्ण मानव कल्याण से जुड़ा हुआ हो वो हो, तकनीकि रूप में सुपीरियर हो, फन भी हो, फिटनेस भी हो, दोनों को बढ़ावा मिलता रहे। और मैं अभी ये स्पष्ट देख रहा हूं कि डिजिटल गेमिंग के लिए जरूरी सामग्री और प्रतिस्पर्धा हमारे यहां भरपूर है। हम 'टॉयकैथॉन' में भी भारत की इस ताकत को साफ देख सकते हैं। इसमें भी जो आइडिया सलेक्ट हुए हैं, उनमें मैथ्स और कैमिस्ट्री को आसान बनाने वाले कॉन्सेप्ट हैं और साथ ही मूल्य आधारित समाज को मजबूत करने वाले विचार भी हैं।

मोदी ने कहा कि बीते 5-6 वर्षों में हैकाथॉन को देश की समस्याओं के समाधान का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इसके पीछे की सोच है कि देश के सामर्थ्य को संगठित करना उसे एक माध्यम देना। उन्होंने कहा कि कोशिश ये है कि देश की चुनौतियों और समाधान से हमारे नौजवान का सीधा कनेक्ट हो। जब ये कनेक्ट मजबूत होता है तो हमारी युवा शक्ति की प्रतिभा भी सामने आती है और देश को बेहतर समाधान भी मिलते हैं। देश के पहले 'टॉयकैथॉन' का मकसद भी यही है। उन्होंने कहा कि खिलौने और गेम हमारी मानसिक शक्ति, हमारी क्रिएटिविटी और हमारी अर्थव्यवस्था पर ऐसे अनेक पहलुओं को प्रभावित करते हैं। हम सब जानते हैं कि बच्चे की पहली पाठशाला अगर परिवार होता है, तो पहली किताब और पहला दोस्त ये खिलौने ही होते हैं। समाज के साथ बच्चे का पहला संवाद खिलौनों के माध्यम से होता है। आपने देखा होगा बच्चे खिलौनों से बातें करते रहते हैं, उनको निर्देश देते हैं, उनसे कुछ काम करवाते हैं। क्योंकि उसी से उसके सामाजिक जीवन की एक प्रकार से शुरुआत होती है। इसी तरह ये धीरे-धीरे उसकी स्कूल लाइफ का भी एक अहम हिस्सा बन जाते हैं, सीखने और सिखाने का माध्यम बन जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके अलावा खिलौनों से जुड़ा एक और बहुत बड़ा पक्ष यह है कि खिलौने और गेम की दुनिया की अर्थव्यवस्था करीब करीब 100 अरब डॉलर की है। जिसमें भारत की हिस्सेदारी सिर्फ डेढ़ अरब डॉलर के आसपास ही है। उन्होंने कहा कि देश अपनी जरूरत के लगभग 80 प्रतिशत खिलौने विदेशों से आयात करता है यानि इन पर देश का करोड़ों रुपए बाहर जा रहा है। इस स्थिति को बदलना बहुत जरूरी है। ये सिर्फ आंकड़ों की ही बात नहीं है, बल्कि ये सेक्टर देश के उस वर्ग तक, उस हिस्से तक विकास पहुंचाने में सामर्थ्य रखता है, जहां इसकी अभी सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेल से जुड़ा जो हमारा कुटीर उद्योग है, जो हमारी कला है, जो हमारे कारीगर हैं, वो गांव, गरीब, दलित, आदिवासी समाज में बड़ी संख्या में हैं। हमारे ये साथी बहुत सीमित संसाधनों में हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति को अपनी बेहतरीन कला से निखारकर अपने खिलौनों में ढालते रहे हैं। इसमें भी विशेष रूप से हमारी बहनें, हमारी बेटियां बहुत बड़ी भूमिका निभा रही हैं। खिलौनों से जुड़े सेक्टर के विकास से, ऐसी महिलाओं के साथ ही देश के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले हमारे आदिवासी और गरीब साथियों को भी बहुत लाभ होगा।

मोदी ने कहा कि भारत के वर्तमान सामर्थ्य को, कला-संस्कृति को समाज को आज दुनिया ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए बहुत उत्सुक है, लोग समझना चाहते हैं। इसमें हमारा खिलौना और गेम उद्योग बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत से लेकर वसुधैव कुटुंबकम की हमारी शाश्वत भावना को समृद्ध करने का दायित्व भी आप पर है। आज जब देश आजादी के 75 वर्ष का अमृत महोत्सव मना रहा है, तो ये बहुत बड़ा अवसर है। आजादी के आंदोलन से जुड़ी अनेक ऐसी दास्तान हैं, जिनको सामने लाना जरूरी हैं। हमारे क्रांतिवीरों, हमारे सेनानियों के शौर्य की, लीडरशिप की कई घटनाओं को खिलौनों और गेम्स के कॉन्सेप्ट के रूप में तैयार किया जा सकता है। आप भारत की लोककला को भविष्य से कनेक्ट करने वाली भी एक मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि हमारा फोकस ऐसे खिलौना और गेम्स का निर्माण करने पर भी हो जो हमारी युवा पीढ़ी को भारतीयता के हर पहलू को रोचक और संवादपूर्ण तरीके से बताए। आप जैसे युवा इनोवेटर्स और क्रिएटर्स से देश को बहुत उम्मीदें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने लक्ष्यों में जरूर सफल होंगे, अपने सपनों को जरूर साकार करेंगे।