teaser release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राम कपूर और मोना सिंह की सीरीज ‘मिस्त्री’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज
मुंबई। राम कपूर और मोना सिंह की सीरीज ‘मिस्त्री’ का टीजर रिलीज हो गया है। बनिजय एशिया और यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के सहयोग से बनी सीरीज ‘मिस्त्री’ का निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है। इसमें राम कपूर और मोना सिंह लीड रोल में हैं। यह सीरीज 27 जून, 2025 को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगी। ‘मिस्त्री’, अमेरिका की मल्टी-अवॉर्ड विनिंग सीरीज ‘मॉन्क’ का भारतीय रूपांतरण है। इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है।

राम कपूर इस सीरीज में  विचित्र और प्रतिभाशाली जासूस अरमान मिस्त्री का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मोना सिंह, निडर एसीपी सेहमत सिद्दीकी के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा शिखा तलसानिया और क्षितीश दाते भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ऋषब सेठ ने कहा- ‘मिस्त्री’ मेरे लिए एक बहुत ही अलग और संतोषजनक अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ते ही मैं इसके भीतर उतर जाना चाहता था, क्योंकि इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है और अरमान मिस्त्री जैसा किरदार, तो उससे भी ज्यादा रोचक है। राम ने अरमान मिस्त्री के हमारे विजन को पूरी तरह साकार किया है और मोना, शिखा और क्षितीश जैसे कलाकारों ने भी इस कहानी को और गहराई दी है।

शो में अरमान मिस्त्री की भूमिका निभा रहे राम कपूर ने कहा- अरमान मिस्त्री मेरे अब तक निभाए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। ‘मिस्त्री’ की शूटिंग का अनुभव इतना डूबकर करने वाला रहा कि मैं इस किरदार की हर परत, उसकी अजीब बातें, उसकी होशियारी और उसकी कमजोरियों को करीब से समझ पाया। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बेहद खुश हूं कि यह पर्दे पर किस रूप में सामने आया है। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक और मेरे फैन्स मुझे मिस्त्री के रूप में जियोहॉटस्टार पर देखें।

‘हाउसफुल 5’ का टीजर रिलीज, सिर्फ कॉमेडी नहीं, एक किलर कॉमेडी के रुप में लौट रही सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का टीजर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस बीच मेकर्स ने ‘हाउसफुल 5’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।

टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है। क्रूज पर गाना-बजाना चल रहा है, कि तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े,चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरिया,चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितेन धीर, सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है। अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है। मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है। पूरे टीजर में शुरूआत से लेकर अंत तक फिल्म का गाना ‘लाल परी’ बजता रहता है।

अक्षय कुमार ने टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट, इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- आज से 15 साल पहले जब पागलपन शुरू हुआ! भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म के साथ वापस आ गई है और इस बार यह सिर्फ खलबली और कॉमेडी नहीं है, बल्कि एक किलर कॉमेडी है! यहां पेश है ‘हाउसफुल 5’ का टीजर! फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘इंसाफ नहीं, साफ करने आया सिकंदर’ : कायदे में रहो, फायदे में रहो, फिल्म सिकंदर के टीजर में सलमान ने बोले धासूं डायलॉग्स
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। जब से फिल्म ‘सिकंदर’ की घोषणा हुई है, तभी से दर्शक इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीजर में सलमान खान का फुल एक्शन वाला अंदाज देखने को मिला है। टीजर में सलमान खान एक्शन करते नजर आए और उनके कुछ जबरदस्त डॉयलाग ने लोगों का ध्यान भी खींच लिया।

मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करे हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, सिकंदर आ रहा है इस ईद पर। पेश है फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर। टीजर की शुरुआत सलमान खान की एंट्री की साथ होती है। बैकग्राउंड में सलमान की आवाज सुनाई देती है। वे कह रहे हैं, दादी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय...और प्रजा ने राजा साहब। इसके बाद एक्शन शुरू हो जाता है और विलेन के रोल में दिख रहे सत्यराज के डायलॉग्स सुनाई देते हैं, अपने आपको बड़ा सिकंदर समझता है...इंसाफ दिलाएगा तू।

टीजर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए हुए सलमान खान उन्हें चेतावनी देते हुए कहते है,कायदे में रहो, फायदे में रहो वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो। इससे पहले 18 फरवरी को साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें सलमान खान का इंटेंस लुक देखने को मिला था। गौरतलब है कि सलमान खान आगामी ईद पर ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी।

तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ का टीजर रिलीज, प्रशंसक कर रहे फिल्म का बेसब्री से इंतजार
प्रयागराज। जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘ओडेला 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। तमन्ना भाटिया ने 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वह अपनी अगली बड़ी फिल्म ओडेला 2 की रिलीज के लिए तैयार हैं। तमन्ना द्वारा इस प्रोजेक्ट की घोषणा किए जाने के बाद से ही प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपनी उत्सुकता साझा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें उनका आकर्षक नागा साधु अवतार दिखाया गया और खुलासा किया गया कि टीजर 22 फरवरी को महाकुंभ में लॉन्च किया जाएगा। तमन्ना ‘ओडेला 2’ का भव्य टीजर जारी करने के लिए महाकुंभ मेले में पहुंचीं।

‘ओडेला 2’ का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है और इसका निर्माण संपत नंदी टीमवक्र्स ने किया है। तमन्ना ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से फिल्म का टीजर रिलीज किया है। टीजर में तमन्ना रौद्र रूप दिखाती नजर आईं हैं। तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर ‘ओडेला 2’ के टीजर जारी होने की सूचना दी है। उन्होंने लिखा, जब शैतान वापस आता है, तो दैवीय शक्ति अपनी भूमि और अपनी विरासत की रक्षा के लिए आगे आती है। फिल्म जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, रिलीज डेट का जिक्र नहीं किया गया है। फिल्म ‘ओडेला 2’, वर्ष 2021 की हिट ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया ने नागा साधु की भूमिका निभाई है,

फिल्म ‘किंगडम’ का टीजर रिलीज, विजय देवरकोंडा का इंटेंस लुक आ रहा नजर
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में विजय देवरकोंडा का इंटेंस लुक नजर आ रहा है। गौतम तिन्ननुरी के निर्देशित ‘किंगडम’ में विजय देवरकोंडाअहम भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में विजय का शानदार और जबरदस्त अवतार देखने को मिल रहा है।

फिल्म ‘किंगडम’ का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जबकि इसके दमदार विजुअल्स गिरीश गंगाधरन ने कैप्चर किए हैं। इस फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉच्र्यून4 सिनेमा ने श्रीकरा स्टूडियोज के सहयोग से किया है। इसका निर्माण साई सौजन्या और वामसी कृष्णा ने किया है। यह फिल्म आगामी 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

नीना गुप्ता की वेब सीरीज '1000 बेबीज' का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की आने वाली वेबसीरीज'1000 बेबीज'का टीजर रिलीज हो गया है। नीना गुप्ता स्टारर '1000 बेबीज 'मलयालम सीरीज है। '1000 बेबीज' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। '1000 बेबीज'का टीजर सुनसान जंगल से शुरू होता है, जहां एक अस्पताल है और तड़पती गर्भवती महिलाएं हैं। यहां एक नर्स के हाव-भाव कुछ गड़बड़ी का इशारा करते हैं। फिर जंगल के बीचों बीच नीना गुप्ता के किरदार की एंट्री होती है। नीना का किरदार टीजर में कहता है, मैं सभी बच्चों के एक साथ रोने की आवाज सुन सकती हूं।

'1000 बेबीज' का निर्देशन नजीम कोया ने किया है। यह वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट शेयर नहीं की है।

राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का टीजर रिलीज
मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' का टीजर रिलीज हो गया है।

'स्त्री 2' के टीजर में राजकुमार राव,श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी नजर आ रहे हैं। इस टीजर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,'इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस को 15 अगस्त को लौट रही है!'

टीजर की शुरुआत राजकुमार राव और अन्य लोगों से होती है, जो स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ा रहे हैं। गांव में अफरा-तफरी मच जाती है, क्योंकि वे बार-बार कहते हैं 'स्त्री वापस आ गई'। स्त्री के किरदार में श्रद्धा कपूर की भी झलक देखने को मिल रही है।

'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

अजमेर 92 का टीजर रिलीज
मुंबई। पुष्पेंद्र सिंह निर्देशित और उमेश कुमार तिवारी निर्मित फिल्म अजमेर 92 का टीजर रिलीज हो गया है। सच्ची घटना पर आधारित अजमेर 92 में जरीना वहाब, सयाजी शिंदे, मनोज जोशी और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 21 अप्रैल, 1992 में राजस्थान के अजमेर में सैकड़ों लड़कियों के साथ हुई हैवानियत की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। एक अखबार के पहले पेज पर एक कॉलेज की छात्राओं की न्यूड फोटोज ब्लर करके लगाए गए थे, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई। फिल्म अजमेर 92 इसी कांड पर आधारित है।

अजमेर 92  के टीजर की शुरुआत एक सीन से होती है, जिसमें एक लड़की एक अनजान शख्स से फोन पर बात करती है जो उसे बताता है कि उसकी तस्वीर अखबार में छपी है. फिर एक दूसरे सीन में एक अन्य लड़की मां के सामने रोते हुए बताती है कि उसका रेप हो गया है. फिल्म के जरिये उन 250 लड़कियों की इज्जत और दर्द को बयां करने की कोशिश हुई है, जो राजस्थान के अजमेर के कुछ बुरे लोगों की घिनौनी मंशा का शिकार बन जाती हैं।

पुष्पेंद्र सिंह ने अजमेर 92 को लेकर कहा कि मेरे लिए यह इमोशनल और असरदार विषय है। विषय की संवदेनशीलता को देखते हुए, यह जरूरी था कि इसे पूरी सजगता के साथ बनाया जाए. हमने किरदारों के स्वाभाविक गुस्से को बाहर लाने की कोशिश की है और समाज तक कड़ा संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। फिल्म अजमेर 92 ,21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वरूण धवन-कृति सैनन की फिल्म भेड़िया का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सैनन की आने वाली फिल्म भेड़िया का टीजर रिलीज हो गया है। भेड़िया के टीजर में भेड़यिा के साथ ही कुछ वीएफएक्स और जोरदार बैकग्राउंड रैप सुनने को मिलता है। वहीं ये भी दिखाया गया है कि भेड़िया कैसे इस कहानी का हीरो है। रात में जंगलों के बीच भागते वरुण और आग के रूप में बनता भेड़िया इसकी दमदार वीएफएक्स को दर्शाता है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। वरुण धवन, कृति सेनन और दीपक डोबरियाल की फिल्म भेड़िया 25 नंवबर 2022 को रिलीज होगी।

किच्चा सुदीप और उपेन्द्र की फिल्म कब्जा का टीजर हुआ रिलीज
किच्चा सुदीप और उपेन्द्र की आगामी कन्नड़ फिल्म कब्जा का टीजर रिलीज हो गया है। फैंन्स इस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। यह एक पीरियड फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस  श्रेया सरन भी नजर आने वाली है। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी। आर चंद्रू के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में एक पीरियड गैंगस्टर कहानी है। कहानी 1942 से 1984 के टाइम पीरियड की है। यह फिल्म 7 भाषाओं में रिलीज होगी। हालांकि अभी रिलीज डेट नहीं बताई गई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के दिसंबर में यह फिल्म रिलीज होगी।

धनुष और एली अवराम की फिल्म नाने वरुवेन का टीजर रिलीज
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम की आने वाली फिल्म नाने वरुवेन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म नाने वरुवेन में धनुष और एली अवराम की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर मे फैंस को एली का लुक काफी अट्रैक्ट कर रहा है। इस फिल्म में एली एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एली,धनुष की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। एली अवराम ने कहा कि ऐसी फिल्म में होना एक असली एहसास है जो अपनी रिलीज से पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। टीजर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है और मैं अपने प्रशंसकों के साथ अपनी भूमिका के बारे में अधिक जानकारी साझा करना जरूर पसंद करूंगी। मुझे यह देखकर भी खुशी हो रही है कि कैसे हर कोई मेरी और धनुष की केमिस्ट्री को पसंद कर रहा है।