rajasthan crime - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर एयरपोर्ट पर मोबाइल चोरी, सीसीटीवी जांच में पकड़ा गया कैब चालक
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर एक यात्री को छोड़ने आए परिजन का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दी गई। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम ने एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट पर संचालित एक निजी कैब कंपनी डब्ल्यूटीआई से जुड़ा चालक बताया जा रहा है। सुरक्षा टीम की जांच के बाद चालक तक पहुंच बनाई गई। मामले का खुलासा होने पर चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और मोबाइल फोन वापस लौटा दिया। घटना के बाद संबंधित कैब कंपनी ने चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से हटाने का निर्णय लिया। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह मीणा ने शनिवार को बताया कि बदायूं का झोपड़ा क्षेत्र में पिछले वर्ष मार्च में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में दबिश देकर 109 किलो अवैध गांजा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने चंपालाल ओड को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में चंपालाल ने बताया था कि गांजा उसके दामाद शिवलाल उर्फ सेवालाल ओड और बेटी लीला का है। शिवलाल ने अपने ससुर को रुपयों का लालच देकर अवैध गांजे को उसके घर पर सुरक्षित रखवाया था। पुलिस ने इस मामले में इसी वर्ष 22 फरवरी को शिवलाल की पत्नी लीला को भी गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी शिवलाल पुलिस की पकड़ से दूर भाग रहा था। जिसे पुलिस ने दबोंच लिया।

अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुकान में नकबजनी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 22 तेल के पीपे बरामद
अजमेर। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अजमेर पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में दुकान का शटर तोड़कर तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सारा माल (22 तेल के पीपे) भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 19 मार्च को कायस्थ मोहल्ला निवासी परिवादी लेखराज गोलानी ने क्लॉक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि पड़ाव जनता मार्केट स्थित उनके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर रखे 22 तेल के पीपे पार कर दिए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और पुलिस उप अधीक्षक (नगर दक्षिण) के सुपरविजन में क्लॉक टावर थानाधिकारी  भीखाराम काला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी जांच: टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और 'अभय कमांड सेंटर' के फुटेज खंगाले।
मुखबिर तंत्र: सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों का रूट मैप तैयार किया गया।
घेराबंदी: कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने नकबजनी की वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1. असरफ हुसैन (26 वर्ष): निवासी फूल गली, दरगाह बाजार, अजमेर।
2. सलीम (40 वर्ष): निवासी जिया हाउस, ढोली चौक, खादिम मोहल्ला, अजमेर।
3. अजहर खान (21 वर्ष): निवासी फतेहपुर, आबूनगर, उत्तर प्रदेश।

अनोखी चोरी: व्यापारी को लूटने के बाद बदमाशों ने मंदिर में चढ़ाएं पचास हजार रुपये
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने  एक गुटखा व्यापारी से लूटी गई राशि में से पचास हजार रुपये मंदिर पर चढ़ाये और फिर  जमकर मौजमस्ती की।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि हिरासत में लिये गये मुख्य आरोपी मोहित ङ्क्षसह और इसके साथी काना उर्फ कन्हैयालाल, विक्रम उर्फ विक्की, राजू और किशन से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। बदमाशों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश शास्त्रीनगर से फरार होकर गंगरार थाना क्षेत्र के एक होटल में पहुंचे। पूरी रात वहीं रुके और व्यापारी से लूटी गई रकम का बंटवारा किया। अगली सुबह सभी बदमाश जौगणियां माता मंदिर पहुंचे और उन्होंने मिलकर पचास हजार रुपये की धनराशि मंदिर में दान की।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश की और चार लाख की लूट में से अब तक करीब एक लाख पचानवे हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि शेष रकम आरोपी अपने शौक और मौज मस्ती में उड़ा देने की बात स्वीकार कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि, 12 जनवरी को रात करीब पौने 11 बजे गोल प्याऊ चौराहे के व्यापारी नारायण दास अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शास्त्रीनगर स्थित घर के सामने पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे चार से पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट करके स्कूटी की डिक्की में रखे करीब चार लाख रुपये निकाल लिये और उनकी स्कूटी भी छीनकर फरार हो गए।

अपराध के बदलते स्वरूप में पुलिस रहे सजग एवं अपडेट : भजनलाल शर्मा ने की पुलिस अकादमी में नया प्रशिक्षण भवन बनाने की घोषणा, कहा- बेहतर प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा उपलब्ध
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण और शान्ति व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए अपराध के बदलते स्वरूप में पुलिस के सजग एवं अपडेट रहने के निर्देश दिए हैं। शर्मा शुक्रवार को पुलिस अकादमी जयपुर में राजस्थान पुलिस सेवा के 55वें बैच के प्रशिक्षणार्थियों के दीक्षान्त परेड़ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैच के 76 प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और तपस्या से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर शर्मा ने पुलिस कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में नया प्रशिक्षण भवन बनाने की घोषणा की। इससे साइबर अपराध, आर्थिक मामलों से सम्बन्धित अपराध आदि के सम्बन्ध में पुलिस को बेहतर प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए महिला सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राजस्थान पुलिस में महिलाओं की लगातार बढ़ती भागीदारी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज के 76 प्रशिक्षु अधिकारियों में 20 महिला अधिकारी शामिल होना अत्यंत गर्व की बात है। महिला पुलिस अधिकारी से महिलाएं अपनी समस्याएं बेझिझक बताती हैं। ये महिला अधिकारी न केवल पुलिस बल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपराध का स्वरूप लगातार बदल रहा है। संगठित अपराध, साइबर अपराध और डिजिटल युग की नई-नई चुनौतियों से लडऩे के लिए पुलिस को निरंतर सजग, अपडेट और प्रशिक्षित रहना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए पारंपरिक पुलिसिंग के साथ ही तकनीकी कुशलता, साइबर सिक्योरिटी की जानकारी और डिजिटल फॉरेंसिक की समझ भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के लिए ईमानदारी सबसे शक्तिशाली हथियार है। पुलिस को किसी भी तरह के दबाव में ना आकर सदैव धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए।

उन्होंने पुलिस के लिए टीम वर्क पर जोर देते हुए कहा कि पुलिसिंग एक टीम का काम है। जब हम साथियों के साथ मिलकर काम करते हैं, तो हमारी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। आपसी भाईचारा और विश्वास से ही हम प्रत्येक चुनौती का आसानी से सामना कर सकते हैं। शर्मा ने इस अवसर पर राजस्थान पुलिस सेवा (प्रशिक्षु) के 55वें बैच के उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थियों को पुरुस्कृत किया तथा सामूहिक फोटो खिंचवाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। इस मौके पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रख न्याय व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवीन चुनौतियों का सामना करने के लिए निरंतर तकनीकी नवाचार, त्वरित अनुसंधान एवं कार्यकुशलता का उन्नयन किया जा रहा है। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत तथा निदेशक आरपीए एस. सेंगाथिर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

राजस्थान में अपराधों में कमी : जनवरी से जुलाई तक 14.56% गिरावट, हत्या, लूट और डकैती के मामलों में बड़ी कमी
जयपुर। प्रदेशभर में इस वर्ष जुलाई तक अपराधों में 14.56 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। हत्या के मामलों में 19.40 प्रतिशत, डकैती में 31.08और लूट में 46 प्रतिशत की कमी आई। पुलिस मुख्यालय के अनुसार जनवरी से जुलाई 2023 में 141598 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए थे जबकि 2024 में ये 136009 रह गए।

एरिया डोमिनेशन के तहत
बदमाशों की पहचान कर 116201 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए। इनमें से 18450 प्रकरण झूठे पाए गए,जिनमें हत्या के 90, डकैती के 15, लूट के 79, अपहरण के 2548 बलात्कार के 901 और अन्य 13497 मामले शामिल हैं। महिला अत्याचार में भी 6.20 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले वर्ष जनवरी से जुलाई तक 24995 मामले दर्ज हुए थे जबकि इस वर्ष यह घटकर 23446 रह गए। इनमें बलात्कार के 2456 नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के 1045 दहेज मृत्यु के 222 महिला उत्पीड़न दहेज के 7617 छेड़छाड़ के 6403 अपहरण के 3307 और महिलाओं से संबंधित अन्य 2321 मामले दर्ज हुए।

हथियारबंद लुटेरों ने पुजारियों पर हमला कर मंदिर से 14 लाख के जेवर लूटे
नवज्योति, हिंडोली। बूंदी जिले के सथुर में प्रसिद्ध रक्तदंतिका माता के मंदिर में सोमवार मध्यरात्रि को करीब 10 हथियारबंद लुटेरों ने तीन पुजारियों पर हमला कर 14 लाख के सोने-चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए। मंदिर में घुसने पर जब पुजारी राजू जाग गया तो उसने बदमाशों से संघर्ष किया। बदमाशों ने उसे खंबे से बांध कर लहूलुहान कर दिया। दो अन्य पुजारियों को भी पीटा और लूटपाट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रात ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची। जिलेभर में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। देवस्थान विभाग के इस मंदिर में न तो चौकीदार तैनात है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। बदमाशों ने 7 तोला सोने और दस से 12 किलो चांदी के गहने सहित करीब 14 लाख का माल लूट ले गए।

चाबी से मंदिर का ताला खोलकर घुसे, डेढ़ घंटे रहे
तीनों पुजारियों पर हमला करने के बाद बदमाशों ने राजू के कमर में बंधी चाबी से मंदिर का ताला खोलकर गहने निकाल लिए। पुजारियों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने डेढ़ घंटे तक मंदिर में रूककर इत्मिनान से वारदात की। गंभीर घायल राजू प्रजापति को कोटा रेफर किया गया। जबकि नवरत्न और पप्पू घायल हो गए। जिनका बूंदी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

हिन्दू महिलाओं का पर्सनल डाटा चोरी कर इस्लामिक देशों को बेचने का ट्वीट करने वाला उदयपुर से गिरफ्तार
ब्यूरो,नवज्योति, जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन लेडिज अंडर गारमेंट्स सप्लाई करने वाली कंपनी से लाखों महिलाओं के पर्सनल डाटा चोरी कर इस्लामिक देशों में बेचने के ट्वीट करने वाले हैकर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संजय सोनी उदयपुर का रहने वाला है और गाड़ी रिपेयरिंग का काम करता है। इसके पिता और भाई भी इसके साथ ही गैरेज चलाते हैं। संजय के खिलाफ पूर्व में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले की जांच सीआई पूनम चौधरी कर रही हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुछ अन्य हैकर्स के साथ मिलकर अंडर गारमेंट्स कंपनी से जुड़ी महिलाओं की पर्सनल डिटेल चोरी कर लिए। इसके बाद उदयपुर में बैठे आरोपी ने कंपनी को ब्लैकमेल करकेरुपए भी हड़प लिए। इस संबंध में कंपनी के पदाधिकारी उमेश विजय ने एसओजी में रिपोर्ट दी थी। आरोप है कि उनकी कंपनी से 92 लाख कस्टमर जुड़े हुए हैं। बीती 24 अप्रैल को उनकी कम्पनी को किसी हैकर ने ई-मेल किया कि आपके सर्वर को हैक करके 15 लाख लोगों का डेटा चोरी कर लिया है। इसके बाद 16 मई को एक ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया कि लाखों हिंदू लड़कियों का डेटा इस्लामिक देशों में भेजा जा रहा है। बीती 25 मई को फिर हैकर ने कंपनी को ई-मेल भेजा और सिस्टम की कमजोरी बताते हुए रुपयों की डिमांड की। अगले दिन कंपनी से भेजे गए ई-मेल को भी ट्विट कर दिया। कंपनी ने कहा कि आरोपी ग्राहकों के डेटा को हिन्दू लड़कियों का डेटा बताकर इस्लामिक देशों में भेजने की बात कहकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहा है। रिपोर्ट पर एसओजी टीम ने जांच कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी खुद के अकाउंट पर राष्ट्रवादी बताकर दिनभर विवादित पोस्ट शेयर कर रहा था। यह कार्रवाई एडीजी एसओजी अशोक राठौड़ के निर्देशन में हुई है।

शातिर आरोपी पकड़ा, 9 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार
टोडारायसिंह। पुलिस थाना टोडारायसिंह ने पुलिस थानें के 5 हजार रुपए के ईनामी हिस्ट्रीशीटर के साथ अन्य दो शातिर आरोपियों को पिस्टल मय 9 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार  मुखबीर जरिए पुलिस थाना टोडारायसिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर व वांछित उसके साथी बावड़ी गांव में एक मोटरसाईकिल पर देखे गए है। जिस पर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मालपुरा सुशील मान के निर्देशानुसार पुलिस थानाधिकारी दातारसिंह सिंह ने हैडकास्टेबल भंवरलाल, कानि. बलवंत, श्योपाल, रामगणेश, राजेन्द्र, चालक महेन्द्र, साईबर सेल से राजेश कुमार मय टीम के साथ ग्राम बावड़ी पहुंचे और मोर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार मय जाप्ता के भी सूचना देकर अवगत कराते हुए बावड़ी क्षेत्र में तलाश की।

तलाश के दौरान टोडारायसिंह से मालपुरा रोड़ पर पारीक कॉलेज के सामने मैन रोड़ पर मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। जिस पर एसएचओ सहित जाप्ते ने किशन उर्फ कृष्ण जाट को पहचान लिया और उन्होंने रुकवाने का प्रयास किया तो मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिनका पीछा कर बड़ी मुश्किल से सावधानी पूर्वक पकड़ा। इसमें एक व्यक्ति खेतों की तरफ भागने लगा, जिसका पिछा कर तीनों को पकड़ कर तलाशी ली।  जिस पर उनके पास एक पिस्टल मय दो मैगजीन व 9 जिंदा कारतूस मिले। जिस पर किशन उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र रामनारायण जाट उम्र 30 साल निवासी नारायणपुरा खातयाली थाना टोउारायसिंह, हरिराम पुत्र भंवरलाल जाति यादव उम्र 26 साल निवासी नया बास उर्फ अहीरों की झौपड़ियों टोडारायसिंह, मुकेश कुमार पुत्र राधेश्याम जाट उम्र 29 साल हरभगतपुरा उर्फ टोपा थाना टोडारायसिंह को गिरफ्तार किया गया। कृष्णा कुमार काफी समय से तीन प्रकरणो में वांछित था। जिसकी राजस्थान सहित अन्य जगहों पर तलाशी की जा रही थी और उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था। जिस पर टोंक व जयपुर जिले में दर्जन से अधिक मुकदमें भी दर्ज है।