BJP Rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत–पायलट की फोटो से मतभेद उजागर, रिफाइनरी मुद्दे पर राजनीति न करे विपक्ष: मदन राठौड़
जयपुर। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों पर मंथन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी दौरे को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने की, जिसमें जयपुर शहर और देहात संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, विधायक कैलाश वर्मा, श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, सुमन शर्मा, एकता अग्रवाल, सरिता गैना, राखी राठौड़, शंकर गोरा, हमीद मेवाती, महेंद्र कुमावत, मुकेश पारीक, हिरेन जोशी, अविनाश गहलोत, अमित गोयल और राजेश गुर्जर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ टोंक में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रवाना हुए। जिला कार्यालयों के उद्घाटन का अभियान शुरू: राजस्थान में बीजेपी जिला कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से शुरू होगा। टोंक से इस अभियान का आगाज किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतापगढ़, बूंदी, चूरू, डूंगरपुर, बाड़मेर और पाली जिलों में भी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा जालोर में नए बीजेपी जिला कार्यालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी आईटी विभाग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार वे पहले टोंक पहुंचेंगे, जहां भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जयपुर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि टोंक में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेशभर के भाजपा कार्यालयों में किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ता एक साथ इस आयोजन से जुड़ सकें। जयपुर पहुंचने पर नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश भी देंगे। पार्टी नेतृत्व के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट की हालिया तस्वीर केवल एकजुटता दिखाने का प्रयास है, जबकि इससे उनके आपसी मतभेद ही उजागर होते हैं। राठौड़ ने कहा कि वर्तमान हालात ऐसे हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से साथ दिखना पड़ रहा है। राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गहलोत का यह बयान कि पहली बार राहुल गांधी ने एसटी, एससी और ओबीसी वर्गों के मुद्दों पर बात की है, अपने आप में चौंकाने वाला है। इससे स्पष्ट होता है कि पहले इन वर्गों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। रिफाइनरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष को इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

जोधपुर में ‘मन की बात’ को लेकर दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों संग आमजन ने सुना कार्यक्रम
जोधपुर। नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर रविवार को जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कार्यक्रम को सुना।लूणी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने आमजन और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। कुड़ी मंडल की ओर से कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

वहीं, उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने भी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात’देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का माध्यम बन चुका है।शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर भी मंत्री केके बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें जनहित में महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान सभी स्थानों पर देशभक्ति और जनभागीदारी का माहौल देखने को मिला।

सीएम भजनलाल का दावा: राष्ट्र प्रथम की विचारधारा से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, 7 मार्च से बूथ स्तर तक चलेगा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है, जहां राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद दल और फिर व्यक्ति का स्थान आता है। वे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जो संगठन की वैचारिक मजबूती का आधार है। एक स्पष्ट विचार और सिद्धांतों पर आधारित यह दल आज देशभर में विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता में दायित्व बोध से व्यक्तित्व का निर्माण होता है और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने और कर्तव्य बोध को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से हुई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित यह विचारधारा आगे बढ़ी और आपातकाल के बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि प्रशिक्षण में प्राप्त मार्गदर्शन को निचले स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जानकारी दी कि 7 मार्च से 15 अप्रैल तक देशभर में प्रशिक्षण महाभियान चलाया जाएगा। प्रदेश स्तर के बाद जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। साथ ही मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, जनप्रतिनिधि, मीडिया और सोशल मीडिया स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना, सिद्धांत आधारित कार्यपद्धति विकसित करना और राष्ट्रीय चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यशाला में विधायक अजय महावर, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम एवं प्रदेश सह-संयोजक संतोष अहलावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक रेवंतराम डांगा पर भाजपा की सख्ती, अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का लिया निर्णय
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की अनुशासन समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने की। बैठक में पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा, विधायक श्रीचंद कृपलानी, सरोज कुमारी उपस्थित रहीं, जबकि पूर्व सांसद नारायण पंचारिया ऑनलाइन जुड़े।

बैठक में पार्टी अनुशासन से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। समिति ने अनुशासनहीनता के प्रकरणों में अग्रिम कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

इसी क्रम में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा से जुड़े कथित अनुशासनहीनता के मामले पर विस्तार से विचार किया गया। समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से रेवंतराम डांगा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि विधायक रेवंतराम डांगा पर विधायक निधि से राशि मंजूर करने की एवज में कमीशन मांगने के कथित आरोप सामने आए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा पहले ही उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किया जा चुका था। अब यह मामला औपचारिक रूप से पार्टी की अनुशासन समिति के समक्ष आने के बाद समिति स्तर पर भी उन्हें नोटिस जारी करने का निर्णय किया गया है।

अनुशासन समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि पार्टी नेतृत्व अनुशासन के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मदन राठौड़ के बेटे की शादी में जानें से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सुना पीएम मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम, जानें क्या कहा?
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम की 128वीं कड़ी को सुना। सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर स्थित कार्यालय में आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी तरह उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने वोकल फोर लोकल अभियान को नई ऊर्जा देते हुए उदयपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध चांदी के अश्व की प्रतिकृति का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने राजस्थान की अनोखी चांदी नक्काशी कला को देशभर में सम्मान दिलाते हुए इसे तपस्वी श्रम, सूक्ष्म शिल्पकला और पीढिय़ों की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि 'मन की बात' समाज को दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देशहित के मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की और सभी से प्रधानमंत्री के संदेश विशेष रूप से स्थानीय शिल्प एवं कला को बढ़ावा देने को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों और परंपरागत कला को बढ़ावा देने का प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत की राह को और मजबूत करता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली में इस कार्यक्रम को सुना। श्री राठौड़ ने अपने पुत्र श्रेयांस के विवाह वाले दिन भी संगठन सर्वोपरि की भावना दिखाते हुए मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सांगानेर स्थित सीएम कैंप कार्यालय मानसरोवर में मौजूद रहे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कैंप कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां क्षेत्र के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ के बाद मुख्यमंत्री ने मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूचियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए।

सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक और ‘मन की बात’ संगानेर प्रभारी मोहन लाल गुप्ता, नवरतन नारायणियां, ओम सिंह, जगदीश पटेल, मुकेश भारद्वाज, अशोक यादव, श्रीप्रकाश तिवाड़ी और मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सहभागिता दिखाई।

भाजपा आज घोषित करेगी राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी, निर्विरोध बनना लगभग तय
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की एक राज्यसभा चुनाव के उपचुनाव का प्रत्याशी आज तय कर देगी। क्योंकि बुधवार को प्रत्याशी के नामांकन भरने  की आखिरी तारीख है। भाजपा का जो भी प्रत्याशी होगा वह विधानसभा जाकर बुधवार को नामांकन करेगा। प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल की राज्यसभा सीट छोड़ने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। वर्तमान में विधानसभा में 194 विधायक है और राज्यसभा में जीत के लिए तय फार्मूले के मुताबिक पार्टी को जीत के लिए 98 विधायक चाहिए। वर्तमान में भाजपा के पास कुल 114 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास वर्तमान में विधानसभा में संख्या बल 65 विधायकों का है। ऐसे में कांग्रेस के पास 98 विधायकों के वोटो की गणित ना होने के कारण संभवत कांग्रेस मैदान में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी का निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना जाना लगभग किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक राज्यसभा के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है लेकिन जानकारी के अनुसार पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ,हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, केंद्र में मंत्री बने पंजाब के रवनीत बिट्टू का नाम चर्चा में है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव में एससी एसटी वोटो के नुकसान के चलते डैमेज कंट्रोल को इस वर्ग से भी किसी नए चेहरे को मैदान में उतार कर चौंका सकता है।

ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
जयपुर। 18वीं लोकसभा में भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रह चुके कोटा सांसद ओम बिरला को लगातार दूसरी बार स्पीकर चुनने पर  संसद भवन से लोकसभा की कार्यवाही को भाजपा प्रदेश कार्यालय में लाइव किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री पींकेश पोरवाल, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई, वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गई।

पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी सांसदों ने कोटा सांसद ओम बिरला को फिर से लोकसभा अध्यक्ष बनाया है इसके लिए प्रधानमंत्री को साधुवाद-धन्यवाद। मुझे विश्वास है कि जिस तरह 17वीं लोकसभा में ओम बिरला ने सदन का संचालन कुशल तौर पर किया था, उससे भी बेहतर तरीके से 18वीं लोकसभा में सदन की कार्यवाही चलेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का जो लक्ष्य है वो भी पूरा होगा।

हरियाणा प्रवास पर डॉ. सतीश पूनियां
जयपुर। राजस्थान में चूरू, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार एवं मैराथन बैठकें कर आज एक दिवसीय हरियाणा प्रवास पर पहुंचे। डॉ. सतीश पूनियां ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में फतेहाबाद भाजपा जिला कार्यालय पर कोर कमेटी एवं चुनाव प्रबंधन की बैठक ली।

हरियाणा भाजपा प्रदेश लोकसभा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां इसके बाद हिसार भाजपा कार्यालय पहुंचकर कोर कमेटी एवं चुनाव प्रबंधन की बैठक लेंगे और आज रात तक जयपुर पहुंचेंगे।

पूर्व सांसद शंकर पन्नू और पूर्व विधायक महरिया समेत 314 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को विभिन्न राजनैतिक दलों से आए पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों सहित 314 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, ज्वॉइंनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदि सहित अन्य भाजपा नेताओं ने गंगानगर के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर पन्नू, पूर्व विधायक जे पी चंदेलिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, शिमला देवी बावरी, फतेहपुर विधानसभा प्रत्याशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, गंगानगर से प्रत्याशी रहे पृथ्वीपाल सिंह, झुंझुनूं से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेन्द्र भामू, पिलानी से पूर्व प्रत्याशी कैलाश मेघवाल, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव विजय कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष झुंझुनूं सुभाष शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुलाब कंवर, कांग्रेस के महामंत्री रहे नरेन्द्र इंदौरिया, जेजेपी यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक महरिया, युवा ब्राहमण महासभा के प्रदेश महामंत्री निखिल इंदौरिया और ब्यावर से प्रत्याशी रहे इंद्र सिंह बाघावास सहित सैंकड़ो नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

बची 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चयन: दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, सात सीटों पर नए चेहरे संभव
जयपुर। राजस्थान में भाजपा ने पहली सूची में 15 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इनमें से तीन सीटों उदयपुर में मन्नालाल रावत, जालौर-सिरोही में लुंबाराम चौधरी और चूरू सीट पर पैरा ओलम्पिक विजेता खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया को पार्टी ने नए चेहरों के रूप में मैदान में उतारा है। अब शेष 10 सीटों में से करीब सात सीटों पर नए चेहरों को मौका देने की चर्चाएं हैं। ऐसे में इन सीटों में वर्तमान सांसदों के टिकट कट सकते हैं। भाजपा की प्रदेश कोर गु्रप ने फरवरी माह में ही सभी सीटों पर अपनी ओर से तीन-तीन नामों के पैनल तैयार कर केन्द्रीय नेतृत्व को सौंप दिए हैं। ऐसे में अब पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 6 मार्च को होने वाली केन्द्रीय चुनाव समिति की संभावित बैठक 8 मार्च को तय हुई है। चर्चा हैं कि इस बैठक में इन शेष दस सीटों में से अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।

जयपुर ग्रामीण, राजसमंद में नए चेहरे तय
राजसमंद सांसद व प्रदेश में डिप्टी सीएम दिया कुमारी और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद व प्रदेश में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़  ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़कर विधायकी हासिल कर ली थी। ऐसे में इन दोनों सीटों पर नए चेहरे आना लगभग तय है। वहीं झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ के विधानसभा में मंडावा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। चर्चा है कि ऐसे में पार्टी उनका भी टिकट काट सकती है।
10 सीटों के मुख्य दावेदार
जयपुर शहर :  सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री मुकेश दाधीच, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एसएस अग्रवाल, डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट, पूर्व आरयू छात्रसंघ अध्यक्ष श्याम शर्मा, अखिल शुक्ला, ढूंढाड़ परिषद के अध्यक्ष विजयपाल कुमावत, सोहनलाल तांबी, जयपुर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, कांग्रेस से भाजपा में आई पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, आरयू के प्रोफेसर प्रकाश शर्मा।

जयपुर ग्रामीण :  त्रिवेणी धाम के रामरतनदास महाराज, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पंकज सिंह।

अजमेर :  पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद भागीरथ चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओेम प्रकाश भड़ाना।

दौसा : मंत्री किरोड़ीलाल के भाई जगमोहन मीणा, सांसद जसकौर मीणा, पूर्व जिला प्रमुख मूलचंद मीणा।

भीलवाड़ा : सांसद सुभाष बहेड़िया, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, पूर्व विधायक कालूलाल गुर्जर, विट्टलशंकर अवस्थी, उम्मेद सिंह राठौड़।

राजसमंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राजपूत नेता लोकेन्द्र सिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी, पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के बेटे करणवीर सिंह

झुंझुनूं :  सांसद नरेन्द्र कुमार खींचड़, उनकी पुत्रवधू हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी

श्रीगंगानगर : सांसद निहालचंद मेघवाल, बीजेपी एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, प्रियंका बालान।

टोंक-सवाईमाधोपुर : सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला, जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर, रिटायर जज राजेन्द्र जाट, आरएसएस के बहादुर सिंह गुर्जर।

करौली-धौलपुर : सांसद मनोज राजौरिया, पूर्व विधायक रानी सिलोटिया, स्थानीय नेता डॉ.मधुसूदन जाटव, जयवीर सिंह, रामविलास।

बायतू में होगी 15 नवंबर को मोदी की विशाल जनसभा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज बायतू में सभा स्थल का दौरा किया और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर बैठक ली

बायतू। 15 नवंबर को बलोत्तरा जिले के बायतू में  हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज बायतू में सभा स्थल एवं हेलीपेड का दौरा किया। साथ ही पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ विशाल आमसभा की तैयारियों को लेकर बैठक ली।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बाड़मेर जैसलमेर के सांसद कैलाश चौधरी , बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह, दिलीप पालीवाल भी साथ रहे।

सरकार बनने पर ही करेंगे शाम का भोजन, 3 साल से संकल्प को निभा रहे हैं: सतीश पूनिया
जयपुर। आमेर में जनसम्पर्क के लिए निकले डॉ. सतीश पूनिया  पिछले तीन सालों से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर ही शाम का भोजन करने और तभी फूल माला पहनने का संकल्प निभा रहे है।

आमेर विधानसभा क्षेत्र में पूनिया  ज्यादातर गाड़ी में या किसी गाँव-ढाणी में ही चाय नाश्ता करते हैं और दोपहर का भोजन भी करते है।

क्षेत्र में सुबह 6-7 बजे से लेकर देर रात तक आमजन, मतदाताओं और सभी समाजों के प्रमुख लोगों से संवाद कर भाजपा की प्रचंड जीत के लिए जनसंपर्क कर रहे है।

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कोरोनाकाल में भाजपा द्वारा किए गए सेवा कार्यों, आमेर विकास मॉडल और भाजपा संगठन की मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे है।