ebola - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांगो और युगांडा में इबोला का प्रकोप: डब्ल्यूएचओ ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, महामारी के पूरे क्षेत्र में तेजी से फैलने की आशंका
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रविवार को कांगो और युगांडा में फैले 'बुंदीबुग्यो' वायरस स्ट्रेन के कारण इबोला प्रकोप को 'अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने यह बड़ा फैसला सीमा पार संक्रमण की पुष्टि, संदिग्ध मौतों के बढ़ते आंकड़ों और इस महामारी के पूरे क्षेत्र में तेजी से फैलने की आशंका के मद्देनजर लिया है। यह वैश्विक घोषणा पूर्वी कांगो के इतूरी प्रांत और युगांडा की राजधानी कंपाला में प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि किए गए इबोला मामलों के सामने आने के बाद की गई है, जिसमें कम से कम एक मौत भी शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस बीमारी का प्रकोप वर्तमान में पाए गए मामलों की तुलना में कहीं अधिक बड़ा हो सकता है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 16 मई तक इतूरी प्रांत के कम से कम तीन स्वास्थ्य क्षेत्रों (बुन्या, वर्मपारा और मोंगबवालु) में 8 पुष्ट मामले, 246 संदिग्ध संक्रमण और 80 संदिग्ध मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। युगांडा ने पिछले 24 घंटों के भीतर कंपाला में इबोला के दो मामलों की पुष्टि की है, और ये दोनों मरीज कांगो से आए यात्री हैं। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है और दोनों को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा, इतूरी से लौटे एक यात्री में किन्शासा के भीतर भी एक अलग पुष्ट मामला पाया गया है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण फैलने की चिंताएं बहुत बढ़ गई हैं।

डब्ल्यूएचओ ने अपने आपातकालीन निर्धारण में कहा, "यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीमारी के प्रसार के माध्यम से अन्य देशों के लिए एक बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती है।" हालांकि संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी ने इसे अभी 'महामारी' घोषित नहीं किया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संचरण के जोखिम, कमजोर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और 'बुंदीबुग्यो' स्ट्रेन को निशाना बनाने वाले स्वीकृत टीकों या सटीक इलाज की अनुपस्थिति के कारण इसने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के पैमाने को पार कर लिया है।

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने बताया कि इतूरी और पड़ोसी उत्तर कीवू प्रांत में सामुदायिक स्तर पर मौतों और संदिग्ध मामलों के असामान्य क्लस्टर देखे गए हैं। वहीं, कम से कम चार स्वास्थ्य कर्मियों की भी ऐसी परिस्थितियों में मौत हुई है जो अस्पतालों के भीतर फैले संक्रमण की ओर इशारा करती हैं। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि पूर्वी कांगो में सुरक्षा की कमी (असुरक्षा), आबादी का विस्थापन, खुली सीमाएं और भारी क्षेत्रीय गतिशीलता इस प्रकोप को और तेज कर सकती है। यह स्थिति पूर्वी कांगो में 2018-19 के उस विनाशकारी इबोला संकट की याद दिलाती है जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि संगठन अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत एक आपातकालीन समिति की बैठक बुलाएगा ताकि आगे के अस्थायी सुझाव दिए जा सकें। डब्ल्यूएचओ ने कांगो और युगांडा से आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को सक्रिय करने, निगरानी बढ़ाने, संपर्क ट्रेसिंग तेज करने और अस्पतालों व समुदायों में संक्रमण की रोकथाम के उपायों को मजबूत करने का आग्रह किया है।

एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमाओं की स्क्रीनिंग बढ़ाने, पुष्ट मामलों और उनके संपर्क में आए लोगों के अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगाने तथा प्रायोगिक टीकों व दवाओं के क्लीनिकल ट्रायल में तेजी लाने का आह्वान किया है। हालांकि, इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने पड़ोसी देशों को सीमाएं पूरी तरह बंद करने या व्यापार प्रतिबंध लगाने के खिलाफ सलाह दी है। एजेंसी का कहना है कि ऐसे कदमों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और इससे लोग अनौपचारिक (अवैध) रास्तों से आवाजाही शुरू कर देंगे, जिससे संकट और अधिक बिगड़ सकता है। कांगो की सीमा से लगे पड़ोसी देशों से प्रयोगशाला परीक्षणों को मजबूत करने, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैनात करने सहित अपनी तैयारियों के स्तर को तुरंत बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि इबोला का 'बुंदीबुग्यो' स्ट्रेन पूर्व के बड़े प्रकोपों के लिए जिम्मेदार 'जायरे' स्ट्रेन की तुलना में कम आम है, लेकिन यह अभी भी उच्च मृत्यु दर के साथ गंभीर रक्तस्रावी बुखार का कारण बन सकता है।

पूर्वी युंगाड़ा में इबोला का कहर, स्वास्थ्य मंत्री के भाई की भी मौत
कंपाला। पूर्वी अफ्रीकी राज्य युगांडा में बेहद घातक संक्रामक महामारी इबोला का प्रकोप इसके पूर्वी भाग तक पहुंच गया है। युंगाड़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संक्रामक महामारी इबोला देश के पूर्वी भाग तक फैल गयी है।

स्वास्थ्य मंत्री रुथ एकेंग ने रविवार को ट्वीट किया कि देश के पूर्वी हिस्से में स्थित जिन्जा जिले में 45 वर्षीय पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है। एकेंग ने ट्वीट किया कि युवक की मृत्यु दस नवंबर को उसके घर पर हुई। एकेंग के ट्वीट के अनुसार,  उनके भाई की भी इस बीमारी की चपेट में आने के कारण इससे पहले तीन नवंबर को मौत हो चुकी है। उनके भाई राजधानी कंपाला से जिन्जा गए थे जहां वे बीमार हो गए और दस दिनों तक बीमार रहने के बाद तीन नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के छह नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार बीस सितंबर को महामारी की सूचना के बाद से देश में 135 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं।

युगांडा में इबोला वायरस से मरने वालों की संख्या हुई 17
कंपाला। पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में इबोला वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 17 हो गई है। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता इमैनुएल ऐनब्यूना ने बताया कि देश में 20 सितंबर को पहली बार वायरस के मामले सामने आये थे। इस संक्रमण से मरने वालों की अब 17 हो गई है।उन्होंने बताया कि 09 अक्टूबर तक पिछले 48 घंटों में इस संक्रमण के चार नए मामलों की पुष्टि होने के बाद इससे प्रभावित होने वालों की संख्या 48 हो गयी। उन्होंने बताया कि 48 पुष्ट मामलों में से नौ स्वास्थ्यकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि 14 लोग इससे ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम इबोला को लेकर किए जा रहे उपायों पर चर्चा करने के लिए देश में है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी इबोला वायरस की रोकथाम को लेकर 12 अक्टूबर को होने वाली उच्च स्तरीय आपातकालीन मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।

युगांडा में इबोला के बढ़ रहे है मामले
कम्पाला। युगांडा में इबोला वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अब 4 नए मामले प्रकाश में आने से कुल संक्रमितों को आंकडा 15 हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गईमंत्रालय द्वारा किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि इबोला संक्रमण के 29 सक्रिय मामले प्रकाश में आये है और 19 की मौत हो चुकी है। सभी संदिग्धों की मौत इबोला वायरस के संक्रमण के कारण हुई।

मंत्रालय के अनुसार युगांडा में पिछले 2 दशकों में 5 बार इबोला का प्रकोप हो चुका है और अधिकतर मामले डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से पश्चिमी हिस्से में लगती सीमा के निकट से ही जुड़े पाये गये है।

युगांडा में इबोला ने दी दस्तक
कंपाला। मध्य युगांडा में जानलेवा वायरस इबोला तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति में इबोला के लक्षण दिखाई देने के बाद उसे मुबेंडे क्षेत्रीय रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। स्थानीय समुदायों द्वारा अजीबो-गरीब बीमारियों के पश्चात लोगों के मरने की सूचना के बाद अन्य छह मौतों की जांच की गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पड़ोसी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के मामले की घोषणा के बाद पिछले महीने युगांडा ने अपनी पश्चिमी सीमा पर निगरानी तेज कर दी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 21 सीमावर्ती जिलों में बीमारी फैलने का ज्यादा खतरा है।

मंत्रालय के अनुसार युगांडा में पिछले दो दशकों में इबोला के 5 से ज्यादा स्वरूप के प्रकोप हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश देश के पश्चिमी क्षेत्रों में हुए हैं। इबोला वायरस बहुत ज्यादा संक्रामक है और बुखार, उल्टी, दस्त, दर्द और कई बार आंतरिक और बाह्य रक्तस्राव सहित विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार इबोला वायरस से संक्रमित हुए लोगों की मृत्यु दर का प्रतिशत 50 से 89 तक है, जो संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करता है।