Emraan Hashmi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का प्रोमो रिलीज, देशभक्ति से भरपूर दिल छू लेने वाली कहानी की दिखी एक झलक
मुंबई। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो गया है। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पिछले 50 सालों के सबसे बहादुरी भरे मिशनों में से एक मिशन पर आधारित है। प्रोमो में एक्शन, जज़बा और इमोशन्स का जबरदस्त मेल दिखता है, जो इसे देशभक्ति से भरपूर और दिल छू लेने वाली कहानी बना देता है।

इमरान हाशमी, जो अब तक अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते रहे हैं, ‘ग्राउंड जीरो’ में एक नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वह कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में नजर आयेंगे। प्रोमो में उनका लुक एकदम अलग है, एकदम गंभीर, सख्त और ड्यूटी के प्रति पूरी तरह समर्पित।

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की सिनेमाघरों में रिलीज में अब बस चार दिन बचे हैं और इसी बीच मेकर्स ने इसका दमदार प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’, को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है। वहीं, कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं। ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का कश्मीर में हुआ ऐतिहासिक प्रीमियर
कश्मीर। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का कश्मीर में  ऐतिहासिक प्रीमियर हुआ। एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘ग्राउंड जीरो’ के साथ बीएसएफ के एक शानदार मिशन को पर्दे पर लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म कश्मीर पर आधारित है और एक असली कहानी पर आधारित है, जो पहले कभी नहीं सुनाई गई। ट्रेलर और पोस्टरों के बाद बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर कश्मीर में हुआ। घाटी में 38 सालों बाद यह पहली प्रीमियर होने वाली फिल्म है।

प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर बीएसएफ के जवानों और फिल्म की पूरी टीम ने जब अपनी एंट्री मारी, तो माहौल ही बदल गया। इमरान हाशमी, साई ताम्हंकर, निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ और को-प्रोड्यूसर अरहान बगाती जैसे बड़े नाम रेड कार्पेट पर नजर आए।

‘ग्राउंड जीरो’ का यह खास प्रीमियर बीएसएफ जवानों के लिए आयोजित किया गया था और फिल्म के स्टार कास्ट और टीम की उपस्थिति से ये पल और भी खास बन गया। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभा रहे हैं। ‘ग्राउंड जीरो’ इमरान की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे।

एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तेजस देवस्कर द्वारा निर्देशित है और कासिम जगमागिया, विशाल रामचंदानी, सुंदरप सी सिधवानी, अरहान बगाती, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

श्रीनगर में होगा एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का रेड कार्पेट प्रीमियर, फिल्म रचने जा रही इतिहास
मुंबई। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का रेड कार्पेट प्रीमियर, 18 अप्रैल को श्रीनगर में होगा। एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ को लेकर हर दिन जोश और उत्साह बढ़ता जा रहा है। दमदार ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के नए-नए पोस्टर्स ने भी लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। इसी बीच अब ये फिल्म इतिहास रचने जा रही है। ‘ग्राउंड जीरो’, 38 साल बाद श्रीनगर, कश्मीर में रेड कार्पेट प्रीमियर पाने वाली पहली फिल्म होगी।

‘ग्राउंड जीरो’, 18 अप्रैल को श्रीनगर में होने वाले अपने रेड कार्पेट प्रीमियर के साथ नया इतिहास रचने जा रही है। पिछले 38 सालों में श्रीनगर में किसी भी फिल्म का प्रीमियर नहीं हुआ, और अब ‘ग्राउंड ज़ीरो’ इस खामोशी को तोडऩे वाली पहली फिल्म बनेगी। इस खास मौके पर फिल्म सबसे पहले उन जवानों और आर्मी अफसरों को दिखायी जाएगी,जो बॉर्डर पर खड़े होकर हमारी हिफाज़त कर रहे हैं। ये कदम न सिर्फ फिल्म के देशभक्ति से जुड़े विषय को बखूबी दर्शाता है, बल्कि असली हीरोज को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

इमरान हाशमी ने फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है, जिन्होंने गाज़ी बाबा को मार गिराने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। यह मिशन बीएसएफ के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर दर्ज है। ‘ग्राउंड जीरो’ एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास के एक कम सुने गए, लेकिन बेहद अहम अध्याय को दर्शकों के सामने लाती है।

‘ग्राउंड जीरो’ एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है। निर्देशक तेजस देवस्कर हैं, जबकि फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हन बगाटी, टेलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

46 वर्ष के हुए इमरान हाशमी, जानें उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी 46 वर्ष के हो गये। 24 मार्च, 1979 को जन्में इमरान हाशमी बॉलीवुड के महशूर फिल्मकार महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे हैं। इमरान हाशमी के पिता अनवर हाशमी अभिनेता थे। फिल्म ‘बहारों की मंजिल’ में उन्होंने बतौर अभिनेता काम किया था। वहीं, इमरान की मां माहेरा हाशमी एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थीं। इमरान की दादी पूर्णिमा चालीस के दशक की एक लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं।

इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक वर्ष 2002 में प्रदर्शित विक्रम भट्ट की फिल्म ‘राज’ से की थी। बतौर अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘फुटपाथ’ से की। फिल्म हालांकि, टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इमरान हाशमी के संजीदा अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। वर्ष 2004 में इमरान हाशमी को एक बार फिर से विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘मर्डर’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में इमरान की जोड़ी मल्लिका शेहरावत के साथ काफी पसंद की गई।

फिल्म ‘मर्डर’ में अपने बोल्ड अभिनय से इमरान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। ‘मर्डर’ की कामयाबी के बाद इमरान हाशमी की छवि फिल्म इंडस्ट्री में ‘किसिंग किंग’ के रूप में बन गई और फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को अपनी फिल्मों में भुनाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में वर्ष 2005 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता के बीच काफी बोल्ड और किसिंग सीन फिल्माएं गए।

ग्राउंड जीरो में BSF ऑफिसर का किरदार निभायेंगे इमरान हाशमी
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो में बीएसएफ ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म में इमरान हाशमी को एक खतरनाक मिशन पर दिखाया जाएगा, जिन्हें संवेदनशील स्थिति को संभालने के लिए कश्मीर भेजा जाता है। फिल्म ग्राउंड जीरो निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा बन रही है। इस फिल्म के निर्देशक विजय देवस्कर और तेजस प्रभा हैं।

Ae Watan Mere Watan: राम मनोहर लोहिया के किरदार में दिखेंगे इमरान हाशमी
मुंबई। इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया के किरदार में नजर आयेंगे। करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी उस हीरो की है, जिसके रेडियो ने ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी गेस्ट अपीयरेंस में हैं, जो फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया के किरदार में नजर आयेंगे। प्राइम वीडियो ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें राम मनोहर लोहिया के रूप में इमरान हाशमी नजर आ रहे है।

इमरान हाशमी ने कहा, मैंने पहले कभी स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका नहीं निभाई है और राम मनोहर लोहिया के रूप में खुद को ढ़ालने का मौका मिलना एक बेहद सम्मान की बात थी। मैंने कन्नन और दरब के साथ मिलकर काम किया और उनके द्वारा की गई व्यापक रिसर्च को समझने की कोशिश की, लोहिया जी के इतिहास और यात्रा को समझा और उसमें अपना अंदाज जोड़ा।मैं दर्शकों को मुझे इस नए रूप में देखने का इंतजार कर रहा हूं। ऐसी कहानी का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है जिसे न केवल बताया जाना चाहिए, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरित किया जाएगा।''

कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनी ए वतन मेरे वतन में सारा अली खान के अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी भी हैं। ऐ वतन मेरे वतन को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने बनाया है। फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

डॉन 3 में काम नहीं कर रहे हैं इमरान हाशमी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है वह डॉन 3 में काम नहीं कर रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म डॉन 3 बना रहे हैं। डॉन 3 में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका होगी। चर्चा हो रही थी कि  डॉन 3 में इमरान हाशमी विलेन का रोल निभाते दिखाई देंगे। इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए कभी ऑफर नहीं आया।

इमरान हाशमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट में लिखा, फैंस और जर्नलिस्ट्स के लिए, जो पूछ रहे थे थे, मैं कभी डॉन 3 का हिस्सा नहीं था। मुझे फिल्म का कभी ऑफर नहीं आया।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है। करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी शो टाइम बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प किस्सों को लेकर बनायी गयी है।शो टाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह, श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है। धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

दो साल का था तब अमिताभ बच्चन ने मेरे गाल पर चिकोटी काटी थी: इमरान हाशमी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया कि वह जब दो साल के थे तब अमिताभ बच्चन ने उनके गाल पर चिकोटी काटी थी और आर्शीवाद दिया था। इमरान हाशमी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में काम किया है। उन्होंने बताया, फिल्म चेहरे में काम करने की वजह अमिताभ बच्चन रही। अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और बेहद प्रोफेशनल हैं। चेहरे में मेरा किरदार नेगेटिव था। अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलकार के साथ काम करना शानदार अनभुव रहा। चेहरे के सीन्स में मै अमिताभ बच्चन पर चिल्लाता था, जिस बात का मुझे बेहद बुरा लगा। मेरी मां ने मुझे बताया था कि जब मैं दो वर्ष का था तब अमिताभ बच्चन ने चिकोटी काटी थी और आर्शीवाद दिया था।

इमरान हाशमी ने बताया कि अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर वह अपनी सुपरहिट फिल्में राज, मर्डर और जन्नत की फ्रेंचाइजी में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दर्शक नया कुछ देखना चाहते हैं, यदि अच्छी स्क्रिप्ट मिले तभी वह काम करेगे। इमरान हाशमी ने बताया कि वह दर्शकों को हर बार कुछ नया देना चाहते हैं। मैंने मर्डर, आवारापन, राज, जन्नत, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई, द डर्टी पिक्चर,टाइगर 3 समेत कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदान निभाये हैं। उन्होंने बताया कि वह आगे भी फिल्मों में अपने किरदारों के जरिये के दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश करेंगे।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है। इमरान हाशमी ने शो टाइम में फिल्म निर्माता रघु खन्ना का किरदार निभाया है। शोटाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह, श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है। धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है।वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

इमरान हाशमी ने सेल्फी के लिए भोपाली एक्सेंट सीखने के लिए की कड़ी मेहनत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी के लिये भोपाली एक्सेंट सीखने के लिए कड़ी मेहनत की है।

अक्षय कुमरा और इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सेल्फी में इमरान हाशमी एक पुलिस अफसर भूमिका में दिखाई देने वाले है तो वहीं अक्षय कुमार एक फिल्म स्टार के रोल में है। इमरान के सेल्फी के लिये भोपाली एक्सेंट सीखने के लिए की कड़ी मेहनत की है।

राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म सेल्फी वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम भाषा की कॉमेडी-ड्रामा ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक है। मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक पॉपुलर सुपरस्टार का रोल निभाया था, जबकि विजय वेंजरममूदु मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए थे। अक्षय कुमार इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन वाला किरदार निभा रहे हैं, जबकि इमरान हाशमी विजय वेंजरममूदु वाले किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी एक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सुपरस्टार का फैन है। वह एक मुश्किल परिस्थिति से उसे निकालने का फैसला लेता है। लेकिन शर्त रख देता है कि वह उससे पर्सनली मिलना चाहता है। दोनों की मुलाकात होती है और मीटिंग में दोनों के बीच ऐसा कुछ होता है कि दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। उनकी लड़ाई का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ता है।फिल्म सेल्फी 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इमरान हाशमी ने श्रीनगर और पहलगाम में की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी कश्मीर में अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कर बेहद खुश हैं।इमरान हाशमी इन दिनों कश्मीर में फिल्मकार तेजस विजय देओस्कर की फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कर रहे हैं। इमरान हाशमी ने ट्वीट कर बताया है कि श्रीनगर और पहलगाम में उनका शूटिंग एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। कश्मीर के लोग बहुत आव-भगत करने वाले रहे।इमरान हाशमी ने बताया कि श्रीनगर और पहलगाम में शूटिंग करके बहुत मजा आया। पत्थरबाजी में मेरे घायल होने की खबर एकदम झूठी है।