padmanabh singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी: लोक संस्कृति और शौर्य का दिखा संगम, बच्चियों ने की तलवारबाजी
जयपुर। जयपुर में शनिवार शाम तीज माता की शाही सवारी परंपरागत उल्लास के साथ निकाली गई। त्रिपोलिया गेट पर पूर्व राजघराने के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने पूरे लाव-लश्कर के साथ तीज माता की आरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी और पर्यटक मौजूद रहे। शाही सवारी में करीब 175 लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की। बाड़मेर के कलाकार 25 किलो वजनी पगड़ी पहनकर आकर्षण का केंद्र रहे।

शौर्य सेवा संगठन की बालिकाओं ने तलवारबाजी का रोमांचक प्रदर्शन किया। कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी-घूमर, चंग-ढप, मांगणियार गायन, भपंग, रावणहत्था, कठपुतली और बहुरूपिया जैसी लोक विधाओं की प्रस्तुतियों ने माहौल जीवंत कर दिया। इस बार सवारी में घोड़ों और ऊंटों की संख्या भी बढ़ाई गई। श्रद्धालुओं को सवारी का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए शहर में 13 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं।

जयपुर टीम की आसान जीत
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। हिम्मत सिंह बेदला और पद्मनाभ सिंह के शानदार खेल की बदौलत जयपुर टीम ने रामबाग पोलो मैदान पर सवाई मान गार्ड कप पोलो मुकाबले में रेनाल्डी अंडर-30 टीम को 9-6 गोलों से पराजित कर दिया। जयपुर टीम की ओर से हिम्मत सिंह बेदला ने चार और पद्मनाभ सिंह ने तीन गोल दागे। कुलदीप ने भी टीम के लिए दो गोल बनाए। पराजित टीम के लिए अंगद कलान और विशाल सिंह राठौड़ ने दो-दो गोल किए।

पाठक  के पंजे से जीती अचीवर्स
कैवेलरी ग्राउण्ड पर खेले मुकाबले में अभिमन्यु पाठक के शानदार पांच गोलों की बदौलत अचीवर्स ने इमेर पोलो टीम को 10-3 से करारी शिकस्त दी। अचीवर्स के लिए डेनियल ओटमेंडी ने तीन और विश्वरूप बजाज ने दो गोल किए। तीन गोल का एडवांटेज लेकर उतरी पराजित टीम के लिए एकमात्र मैदानी गोल नवीन सिंह ने बनाया।

सिमरन-सिद्धांत ने मेफेयर को जिताया
सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा के शानदार तालमेल के दम पर मेफेयर पोलो ने वेलोसिटी 48 को 8-6 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए सिमरन ने पांच और सिद्धांत ने तीन गोल किए। वेलोसिटी के लिए मैटियास वियाल ने चार तथा दीनू धनखड़ और हूर अली ने एक-एक गोल किया।

बुचीज बॉयज की जीत में चमके अभिमन्यु और पद्मनाभ सिंह
जयपुर। आठ गोल के अमर सिंह कानोता कप के साथ ही रामबाग पोलो मैदान पर सितम्बर पोलो सत्र की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं और फाइनल 24 सितम्बर को खेला जाएगा। मंगलवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एमएएस- बुचीज बॉयज ने वी पोलो के चार के मुकाबले आठ गोल से पराजित किया।  बुचीज बॉयज की जीत के हीरो बने अभिमन्यु पाठक और पद्मनाभ सिंह। अभिमन्यु और पद्मनाभ के बीच बेहतरीन तालमेल की बदौलत विजेता टीम ने वी पोलो के खिलाफ पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। खेल के पहले चक्कर में ही उन्होंने तीन गोल ठोक 3-0 से बढ़त बना ली थी। अभिमन्यु ने चार गोल दागे, वहीं पद्मनाभ ने तीन गोल ठोक उनका पूरा साथ दिया। एक गोल अक्षय मलिक ने किया। वी पोलो की ओर से ध्रुवपाल गोदारा ने तीन गोल बनाए।

सत्र में होंगे 4 टूर्नामेंट
रामबाग पोलो मैदान के सितम्बर सीजन में कुल चार टूर्नामेंट और एक प्रदर्शन मैच खेला जाएगा। मंगलवार से शुरू हुए कानोता कप के बाद दूसरा टूर्नामेंट 10 गोल का रॉव राजा हनूत सिंह पोलो चैलेंज 26 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक तथा तीसरा टूर्नामेंट दस गोल का सवाई मानसिंह कप 3 से 9 अक्टूबर तक होगा। सत्र के दौरान 25 सितम्बर को बीएम बिड़ला कप के लिए प्रदर्शन पोलो मैच खेला जाएगा। चार गोल के आरपीसी कप की तिथि बाद में तय की जाएगी।