ashok gahlot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संचार साथी ऐप डाऊनलोड करने की प्रक्रिया पर गहलोत ने उठाया सवाल, कहा- भाजपा सरकार द्वारा नागरिक की निजता का उल्लंघन कर उनकी जासूसी करने का प्रयास
जयपुर। केंद्र सरकार के सुरक्षा कारणों से हर मोबाईल में संचार साथी ऐप डाऊनलोड करने की प्रक्रिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया है। गहलोत ने कहा है कि हर मोबाइल में संचार साथी ऐप डालना भाजपा सरकार द्वारा हर नागरिक की निजता का उल्लंघन कर उनकी जासूसी करने का प्रयास है। यह सर्विलांस राज का एक नया स्तर है।

कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से किससे बात करेगा, क्या बात करेगा यह सब अब सरकार की जानकारी में होगा यदि इसके लिए सुरक्षा कारणों की दलील दी जा रही है तो उसके लिए सर्विलांस के नियम-कायदे पहले से मौजूद हैं। यह देश के सभी नागरिकों को डराने और ब्लैकमेल करने का प्रयास है। सभी नागरिकों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।

गहलोत-पायलट, डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- वोटिंग निष्पक्ष हो, मतदाता सूची पारदर्शी होनी चाहिए
जयपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के पहले चरण के समापन और दूसरे चरण के अभियान की शुरुआत से पहले राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है। तोतुका भवन में कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोग वोट चोरी करते हैं। देश में निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। चुनाव में हार जीत होती रहती है, लेकिन वोटिंग निष्पक्ष होनी चाहिए। मतदाता सूची भी पारदर्शी होनी चाहिए। पूरे देश ने देखा कि हरियाणा, महाराष्ट्र में इनकी पोल खुल गई। आज मोबाइल और इंटरनेट का जमाना है, यदि कोई पार्टी कहती है कि यहां वोट चोरी हुई है तो चुनाव आयोग को उसे गंभीरता से लेना चाहिए। वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी ने देशव्यापी अभियान छेड़ा हुआ है,लेकिन लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी अकेले राहुल गांधी की नहीं है।

मनमानी तरीके से नहीं हो एसआईआर: पायलट
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि देश में मनमाने तरीके से एसआईआर नहीं होनी चाहिए। जिस जल्दबाजी के साथ बिहार में एसआईआर हुआ, वह सबने देखा। निर्वाचन आयोग को भाजपा के संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर आगे आना चाहिए। बिहार वोटिंग पर एग्जिट पोल पर कहा कि आजकल एग्जिट पोल सही नहीं निकलते। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सारे एग्जिट पोल कांग्रेस सरकार बना रहे थे, लेकिन परिणाम उलट निकले। भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने दो साल में जनता का भरोसा खो दिया।

एग्जिट पोल फर्जी: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल फर्जी हैं और सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी। लोकसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल ने एनडीए को कितनी सीटें दीं और अंत में कितनी सीटों पर आकर टिकी। राजस्थान में भाजपा ने भले ही सत्ता का दुरुपयोग किया हो, लेकिन अंता उपचुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान एक ऐतिहासिक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

अशोक गहलोत का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला : राहुल गांधी ने खोली पोल, कहा- बिहार में महागठबंधन की होगी जीत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। एसएमएस अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज हरियाणा चुनाव में भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा मिलकर की गई लोकतंत्र की हत्या को उजागर कर दिया है। यह सिर्फ चोरी नहीं दिनदहाड़े भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से की गई डकैती है। हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा से केवल 22 हजार वोटों से हारी जबकि करीब 25 लाख वोटों का फर्जीवाड़ा राहुल गांधी ने पकड़ा है। इसमें सवा 5 लाख फर्जी वोट, 93 हजार फर्जी पते वाले वोट, एवं सवा 19 लाख एक ही पते पर लिखे दर्जनों बल्क वोट वाले हैं। इतने सबूतों के बावजूद चुनाव आयोग को अब चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

चुनाव आयोग ने इन गड़बड़ियों को छिपाने के लिए 12 राज्यों में एसाईआर शुरू कर दी है। एसाईआर पर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। एक सब-ज्युडिश मामले का फैसला आने से पहले चुनाव आयोग को इतनी जल्दबाजी क्यों है? चुनाव आयोग की नीयत और नीति दोनों ही सही नहीं  हैं। भाजपा और चुनाव आयोग दोनों मिलकर जनमत की हत्या कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की पोल खोल दी है। अब चुनाव आयोग क्या सफाई देगा? हरियाणा को लेकर राहुल ने इलेक्शन कमीशन को एक्सपोज कर रख दिया। चुनाव आयोग की मिलीभगत पकड़ी गई है।

हाईकोर्ट के फैसले ने भाजपा के दोहरे चरित्र को कर दिया उजागर, पेपर लीक पर कांग्रेस सरकार ने कठोर कानून बनाया था : गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर सरकार और बीजेपी को घेरते हुए कहा कि हाईकोर्ट के फैसले ने भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। गहलोत ने आरोप लगाया कि जनता के बीच भाजपा परीक्षा रद्द करने की बात करती है जबकि कोर्ट में कहती है कि परीक्षा रद्द नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय रीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था तो पूरी परीक्षा रद्द कर वापस करवाई गई थी। गहलोत ने कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा और हनुमान बेनीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि नेता टीवी पर झगड़ते हैं, इससे जनता क्या सोचेगी। उन्होंने बताया कि पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने सबसे सख्त कानून बनाया था, जिसमें उम्रकैद और 10 करोड़ रुपए जुर्माना तक का प्रावधान है।

साथ ही दोषियों की संपत्ति कुर्क करने की व्यवस्था की गई। गहलोत ने कहा कि बाबूलाल कटारा को भी कांग्रेस सरकार ने पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया था। यह संदेश देने के लिए कि आरोपी चाहे किसी भी स्तर का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एसओजी में एंटी चीटिंग सेल बनाई गई, जिसने सैकड़ों लोगों को जेल भेजा। गहलोत ने बेरोजगारी को पेपर लीक का बड़ा कारण बताया और कहा कि इस पर राजनीति न होकर पक्ष-विपक्ष को मिलकर ठोस कदम उठाने चाहिए।

स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया
जयपुर। झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों की दर्दनाक मृत्यु  हो गई। इस हादसे में अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने घटना पर दुख जताया है।

नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जताई हैं। साथ ही, घायल बच्चों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
नेताओं ने कहा है कि इस हादसे की गहनता से जांच होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वल्लभनगर घटना की गहलोत, डोटासरा और पायलट ने की निंदा
जयपुर। उदयपुर के वल्लभनगर में स्थानीय प्रकरण में ज्ञापन देने पहुंची पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के साथ पुलिस के व्यवहार की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने निंदा की है। इन नेताओं ने कहा है कि वल्लभनगर में पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार की घटना शर्मनाक एवं सामाजिक मर्यादा की अवहेलना है।

मंदिर में चोरी की घटना पर पुलिस से प्रश्न पूछना और कानून व्यवस्था की याद दिलाने पर एक जनप्रतिनिधि के साथ किया गया यह अमर्यादित व्यवहार बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री को इस मामले का संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रदेश में बिजली कटौती के मुद्दे पर सियासत जारी, अशोक गहलोत ने कहा- उपलब्धियां गिनाने की जगह जनता को राहत दे सरकार
जयपुर। प्रदेश में बिजली कटौती के मुद्दे पर सियासत जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के बयान पर गहलोत ने पलटवार किया है। गहलोत ने कहा है कि कल मैंने प्रदेश की बिजली की समस्या उठायी तो सरकार की ओर से प्रेस वार्ता कर उपलब्धियों का बखान किया पर बिजली कटौती की समस्या जारी है। बिजली के साथ राजधानी जयपुर में स्थित मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर सहित प्रदेशभर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है एवं आमजन प्रदर्शन करने के लिए जनता मजबूर है। सरकार को प्रेस वार्ता कर उपलब्धि गिनाने की बजाय बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति पर देना चाहिए जिससे जनता को राहत मिल सके।

गौरतलब है कि गहलोत के बिजली कटौती के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने प्रेस कांफ्रेंस कर गहलोत के आरोपों को आधारहीन बताते हुए खंडन किया था। अब गहलोत ने फिर से हमला बोला है।

युवा कांग्रेस ने लगाया जॉब फेयर मेला, हजारों युवाओं को मौके पर ही मिले ऑफर लेटर
जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में लगाए गए जॉब फेयर में बड़ी संख्या में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। रोजगार मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। रोजगार मेले में सौ से भी ज्यादा बड़ी कंपनियों के पदाधिकारी मौजूद रहे और युवाओं के साक्षात्कार लिए। इस दौरान कई कम्पनियों ने बेरोजगार युवाओं को हाथों- हाथ जॉइनिंग लेटर दिए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी  कृष्ण अल्लावरु ने भी रोजगार मेले का जायजा लिया।इससे पहले राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 8 बजे से ही युवा बेरोजगारों के लिए  रजिस्ट्रेशन हुए थे। कैंपस में बड़ी-बड़ी कंपनियों के कियोस्क लगाए गए जहां पर युवाओं के साक्षात्कार हुए और उसके बाद उन्हें जॉइनिंग लैटर दिए गए।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने दावा किया है कि शाम 5 बजे तक ढाई से तीन हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजस्थान में इसकी शुरुआत की गई है। जल्दी ही जिला और ब्लॉक लेवल पर भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।

गहलोत ने भाजपा सरकार को बताया युवा विरोधी:
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सरकारों ने युवाओं से रोजगार के खूब बड़े-बड़े वादे किए लेकिन रोजगार नहीं दिया। युवा कांग्रेस की यह पहल का स्वागत योग्य है। अच्छी बात है कि युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के संदेश को अमली जामा पहनाया है। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियां आई हैं और लोगों को हाथों-हाथ रोजगार मिल रहा है। राइजिंग राजस्थान को लेकर गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार ने खूब प्रचार किया था। विदेशों के दौरे किए और 33 लाख करोड़ के एमओयू होने के दावे किए, अगर उनमें से 10- 12 हजार करोड़ भी आते हैं तो हम इसका स्वागत करेंगे कि निवेश कुछ आया। अब मुख्यमंत्री ही कह रहे हैं कि निवेशक फोन नहीं उठा रहे, ईमेल का जवाब नहीं दे रहे हैं। आगे से ध्यान रखेंगे। मुझे तो पहले ही इसकी आशंका लग रही थी कि जिस तरह का प्रचार किया जा रहा है उतना निवेश नहीं हो पाएगा।

अमीरों के भला करने में जुटी मोदी सरकार:
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पिछले 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही है। हमने युवाओं को रोजगार देने की पहल राजस्थान से शुरू की है और जिस तरह का रिस्पांस युवाओं का मिला है उसको देखते हुए हम अब हर राज्य में इसे लागू करेंगे।

गहलोत ने गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की ली जानकारी, कहा- मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के झुलसने से घायल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल में ईलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गहलोत ने कहा है कि डॉ. गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य को लेकर उनका इलाज कर रहे जायडस हॉस्पिटल, अहमदाबाद के प्लास्टिक सर्जन डॉ गिरीश अम्बलानी से बात हुई।

उन्होंने बताया कि गिरिजा व्यास की जलने से गंभीर स्थिति हुई है परन्तु अभी उनकी हालत स्थिर है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

फोन टेपिंग मुद्दे पर अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना : सीएम जवाब दे देते तो किरोडी की बात समाप्त हो जाती, मैंने खुद अपने समय में आरोपों पर सदन में कहा- ना टेप हुआ और ना होगा
जयपुर। फोन टेपिंग मुद्दे पर जारी सियासत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि सदन में पूरा विपक्ष फोन टेपिंग जांच की मांग कर रहा था, मेरे वक्त में भी टेलीफोन टैपिंग के आरोप लगे थे। मैंने खुद ने खड़े होकर कहा था कोई भी एमपी का एमएलए का फोन टेप न हुआ है ना हो रहा है ना कभी होगा। सीएम भजनलाल शर्मा को भी सदन में मेरी तरह बात कहने का भाव क्यों नहीं आया। क्यों उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा फोन कोई टेप नहीं किया गया। इससे किरोड़ी लाल मीणा का बात समाप्त हो जाती। इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए थी। सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का वह क्या बोले अगर कोई ऑनलाइन देखें उनकी स्पीच को की यह मुख्यमंत्री की स्पीच है या नेता प्रतिपक्ष बोल रहा है, जैसे हमारी सरकार में कटारिया बोलते थे, उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने भाषण दिया, वह समझ के परे हैं।

टेलीफोन टैप की परंपरा राजस्थान में नहीं रही है। कानून भी अलाऊ नहीं करता है। एंटी सोशल एलिमेंट्स हो जिन पर आरोप है, राजद्रोह का काम कर रहा है, उनके फोन टेप होते हैं। कोई भी अधिकारी फोन टेप नहीं कर सकता है। मिनिस्टर से परमिशन लेनी पड़ती है इस केस में आउट ऑफ वे जाकर टेलीफोन टेप हुआ है तो क्राइम सरकार ने किया है इसको स्पष्ट कौन करेगा। मंत्री जवाहर सिंह हाउस के बाहर बोल रहे हैं हाउस के अंदर क्यों नहीं बोल रहे हैं। इसका जवाब मुख्यमंत्री दें।

ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे कैंप, पात्र वंचित ना रहे, अपात्र का चयन ना हो : गहलोत
जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जिन 98 लाख लोगों को पेंशन का फायदा मिल रहा हैं, उनका सरकार भौतिक सत्यापन कराएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर सत्यापन के लिए कैंप लगाए जाएंगे, ताकि पात्र लाभार्थी वंचित ना रहे और अपात्र को योजना से बाहर किया जा सकें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत ने विभाग के कामों और योजनाओं को लेकर प्रशाखा अधिकारियों, जिलाधिकारियों के साथ राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए यह फैसला लिया है। वर्तमान में बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग सहित अन्य श्रेणी के लोगों को सरकार मासिक पेंशन दें रही है।

अफसरों को दिए निर्देश
गहलोत ने बैठक में मौजूद अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च तक 95 फीसदी से अधिक भौतिक सत्यापन करने वाले अफसरों को सम्मानित किया जाएगा। पेंशन और छात्रवृत्ति से जुड़े सभी प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। सभी पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिले और योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का तुरंत निस्तारण हों। विभाग में अब तक कुल आवंटित बजट की 85 फीसदी राशि खर्च की जा चुकी है। सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार, छात्रावासों का नियमित निरीक्षण, लंबित भुगतान में गति लाने, 15 दिन में एक बार वृद्धाश्रम और डे-केयर सेंटर का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

80 फीसदी बजट पेंशन पर खर्च हो रहा
विभाग के एसीएस कुलदीप रांका ने कहा कि विभाग का 80 का फीसदी बजट सामाजिक उत्थान के लिए पेंशन प्रकरणों में जाता है। अधिकारी नियमित रूप से ग्राम सभाओं में जाकर पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करवाने का मैकेनिज्म तैयार करें। बैठक में विभाग के निदेशक बचनेश अग्रवाल, एससी आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, अनुजा निमग एमडी वीरेन्द्र सिंह सहित आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

डल्लेवाल की वाजिब मांग केन्द्र सरकार को मान लेनी चाहिए : गहलोत
जयपुर। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के जारी अनशन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए डल्लेवाल की मांग को तुरंत मानने की मांग की है। गहलोत ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 38 दिनों से जारी है, लेकिन ना तो पंजाब और ना ही केन्द्र सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणियों के बावजूद उनके अनशन को समाप्त करवाने के लिए कोई प्रभावशाली तरीके से प्रयास नहीं किया जा रहा है।

जगजीत डिल्लेवाल किसान आंदोलनों के उन चेहरों में हैं, जो गैर राजनीतिक हैं और किसानों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं। डल्लेवाल की वाजिब मांग है कि किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को केन्द्र सरकार मिलने बुलाए, तब वो इलाज लेना शुरू करवाएंगे। भारत सरकार को अविलंब उनकी मांग मान लेनी चाहिए, जिससे जल्द से जल्द उन्हें मेडिकल सहायता दी जा सके।