nia team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए टीम की जम्मू कश्मीर में छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में दक्षिण कश्मीर में तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार, शोपियाँ और कश्मीर के अन्य इलाकों में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है, जिनमें डॉ. आदिल, डॉ. मुजफ्फर, डॉ. जसीफ और मौलवी इरफान के परिसर भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान सोमवार सुबह शुरू हुआ और पंद्रह से ज्यादा एनआईए टीमों को इसमें लगाया गया।

लाल किला विस्फोट के सिलसिले में अब तक एनआईए ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज किया गया यह मामला बाद में गृह मंत्रालय द्वारा एनआईए को सौंप दिया गया था। जांच एजेंसी ने पुष्टि की है कि, आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी ने हमले में एक वाहन-जनित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (वीबीआईईडी) का इस्तेमाल किया था। वह विस्फोटकों से भरी एक आई20 कार चला रहा था, जिसमें लाल किले के बाहर विस्फोट हुआ, जिसमें पंद्रह लोग मारे गए और तीस से ज्यादा घायल हो गए।

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जावेद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं और दो समन जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है और छापेमारी के बाद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है।

जम्मू कश्मीर में SIA की बड़ी कार्रवाई: ‘कश्मीर टाइम्स’ ऑफिस में मिला हथियारों का जखीरा, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, यहां एसआईए ने कश्मीर टाइम्स के कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया, ​जिसमें सुरक्षाबलों को हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार, स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी को छापेमारी में 14 AK-47 कारतूस, हैंड ग्रेनेड के पिन और अन्य संदिग्ध सामग्री बराम हुई है।

एसआईए की जांच ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ये कार्रवाई पहले से चल रही एक संवेदनशील जांच के तहत की गई हैं। फिलहाल, एसआईए को मिली संदिग्ध सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा चुका है, जहां पर उनकी जांच चल रही है। फिलहाल, इस मामले में एसआईए की टीम की तरफ से जांच जारी है।

इससे पहले, आज सुबह जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से आया गुब्बारा मिला है जिसमें कुछ नंबर लिखे हुई मिले है, जिनको भी डीकोड़ करने का काम चल रहा है।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर शिंकजा: भाई को पकड़कर भारत पहुंची एनआईए, एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट में होगी पेशी
नई​ दिल्ली। एनआईए ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर टीम भारत पहुंच चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम ने अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट से अपनी कस्टडी में ​ले लिया है और अब उसे सीधे पटियाला हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।

2022 से था फरार

बता दें कि, अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार चल रहा था और अमेरिका में शरण ले रखी थी। एनआईए की टीम ने अनमोल बिश्नोई को उसके भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है, क्योंकि साल 2020 से लेकर 2023 तक के विभिन्न आतंकवादी कृत्यों में अनमोल बिश्नोई ने गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सहायता की थी। साथ ही ये भी बता दें कि, एनआईए की टीम ने साल 2023 में अनमोल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

अनमोल पर सिद्धू मूसेवाला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग सहित गंभीर मामले दर्ज हैं।एनआईए ने उस पर दस लाख का ईनाम घोषित किया था।

Delhi Terror Blast: NAAC ने अल-फलाह यूनिवर्सिंटी को जारी किया नोटिस, फर्जी मान्यता का दावा
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में नया मोड़ आया हैं। इसी बीच फरीदाबाद स्थित अल फलाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से जांच के घेरे में आ गई है। जिसके कारण राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को अपनी वेबसाइट पर झूठे दावे प्रदर्शित करने का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

क्या लिखा है नोटिस में?

दरअसल, नोटिस में लिखा गया हैं कि, NAAC के संज्ञान में लाया जाता है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय ने ना तो A&A के लिए चक्र-1 में भाग​ लिया है और ना ही मान्यता प्राप्त की है। इसके विपरित विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है कि "अल-फलाह विश्वविद्यालय, अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का ही एक छोटा सा उपक्रम है, जो कि सही नहीं है और जनता, विशेषकर अभिभावकों, छात्रों और हितधारकों के साथ धोखाधड़ी है।

NIA की टीम ने मारा था छापा

इसके साथ ही आपको बता दें कि, ​दिल्ली कार ब्लास्ट हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की संयुक्त टीम ने कॉलेज परिसर में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया था। दोनों टीमों को जांच में कई संदिग्ध दस्तोवज मिले जिससे ये साबित हो जाता है कि एनएएसी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही है। इसके अलावा जांच टीम ने कॉलेज के कमरा नंबर 4 और कमरा नंबर 13 को भी सील किया है जहां से टीम को दो डायरियां बरामद हुई हैं, जिनमें कुछ सीक्रेट कोड और करीब 25 लोगों के नाम लिखे हुए हैं।

चार शहरों में करने वाले थे धमाका

इसके आगे जांच एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ये आतंकी देश के 4 बड़े शहरों को अपना निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

एनआईए की टीम ने कैथून व कुन्हाड़ी में मारा छापा, दो संदिग्ध हिरासत में
कोटा। पीएफआई के मामले में गुरुवार की अल सुबह एनआईए की टीम ने कोटा जिले के दो पुलिस थानों  में दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा तथा दो संदिग्धों को पकड़कर अपने साथ ले गई। टीम ने कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों के मोबाइल व अन्य उपकरण तथा संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए है। एनआईए की टीम ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के मामले में जुड़े होने के इनपुट मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया । टीम ने कैथून से मुबारक अली तथा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र से वाजिब अली को हिरासत में लेकर उनके घरों की तलाशी ली। वहां से मोबाइल सिम सहित अन्य संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए। टीम ने पुलिस जाप्ते के साथ अल सुबह चार से छह बजे के बीच दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि जयपुर से एनआईए की टीम के सदस्य करीब चार बजे कोटा आए और पुलिस जाप्ता मांगा । इस दौरान टीम ने सबसे पहले कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बापू कॉलोनी में मुबारक अली के घर पर कार्रवाई की इस दौरान घर के सदस्य सो रहे थे। टीम ने घर की तलाशी ली तथा संदिग्ध मोबाइल सिम व अन्य दस्तावेज जब्त कर मुबारक अली को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम ने कैथून पुलिस थाने में वाजिद अली के घर पर कार्रवाई को अंजाम दिया और पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया तथा संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए। टीम दोनों को अपने साथ जयपुर ले गई। टीम ने पूर्व में भी दो-तीन बार  कोटा ग्रामीण व कोटा शहर में कार्रवाई कर दो जनों को गिरफ्तार किया था।