Emergency - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्लड सप्लाई रुकने से पैर कटने की नौबत, जयपुर के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी
जयपुर। जयपुर के सीकर रोड स्थित मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर में डॉक्टरों ने एक जटिल वैस्कुलर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज का पैर बचाने में सफलता हासिल की। खातुम बानू को अचानक लेफ्ट पैर में ब्लड सप्लाई रुकने के कारण तेज दर्द हो रहा था और पैर की उंगलियां नीली व काली पड़ने लगी थीं। यह स्थिति क्रिटिकल लिम्ब इस्कीमिया का संकेत थी। मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कर तुरंत सी टी एंजियोग्राफी जांच की गई, जिसमें पैर बचने की संभावना बेहद कम बताई गई। इसके बाद वैस्कुलर सर्जन डॉ. गोविन्द प्रसाद दुबे की टीम ने एंडोवेस्कुलर तकनीक से उपचार शुरू किया।

पहले ब्लॉकेज हटाने के लिए लिसिस प्रक्रिया की गई और अगले दिन एंजियोप्लास्टी कर ब्लड सप्लाई बहाल कर दी गई। डॉक्टरों के अनुसार अब मरीज स्वस्थ हैं, दर्द में राहत है और वह सामान्य रूप से चल पा रही हैं।

अमित शाह ने की नेक्स्ट जेन Dial-112 सेवा लॉन्च: 400 अत्याधुनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एक कॉल पर मिलेगी सभी आपातकालीन सेवाएं
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना पुलिस परेड ग्राउंड में राज्य पुलिस की अत्याधुनिक 'नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा' तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की उपस्थिति में 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ''एक्के नंबर, सब्बो बर'' थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके तहत शुरू किए गए 400 अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह सेवा 24 गुणा 7 संचालित होगी। इसमें जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग, एसआईपी ट्रंक टेक्नोलॉजी तथा स्वचालित कॉलर लोकेशन पहचान जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा गया है। नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और एसओएस -112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

''साइंस ऑन व्हील्स टूवर्ड फास्टर जस्टिस'' थीम पर आधारित 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदेश में अपराध अनुसंधान को नई दिशा देंगी। ''32 वैन – 32 जिले – एक संकल्प: सटीक जांच, त्वरित न्याय'' के उद्देश्य के साथ शुरू की गई यह पहल घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी। लगभग 65 लाख रुपये प्रति यूनिट लागत वाली इन अत्याधुनिक वैन में घटनास्थल संरक्षण किट, साक्ष्य संग्रहण एवं सीलिंग उपकरण, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम, नार्कोटिक्स परीक्षण किट, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, उच्च गुणवत्ता फोटोग्राफी व्यवस्था, बुलेट होल स्क्रीनिंग एवं बैलिस्टिक जांच किट तथा गनशॉट रेजिड्यू (जीएसआर) परीक्षण किट जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अब तक अपराध स्थल से साक्ष्य प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने में समय लगता था, जिससे साक्ष्यों के दूषित होने की संभावना बनी रहती थी तथा रिपोर्ट आने में भी विलंब होता था। नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच, साक्ष्य संरक्षण, परीक्षण और डिजिटल दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा। इससे जांच की गुणवत्ता और गति दोनों में महत्वपूर्ण सुधार होगा। राज्य सरकार का उद्देश्य वैज्ञानिक जांच को जन-जन तक पहुंचाना, साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका को बढ़ाना तथा समयबद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करना है। आधुनिक डायल-112 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन के संचालन से प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा, अपराध अनुसंधान को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों का कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

कांगो और युगांडा में इबोला का प्रकोप: डब्ल्यूएचओ ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, महामारी के पूरे क्षेत्र में तेजी से फैलने की आशंका
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रविवार को कांगो और युगांडा में फैले 'बुंदीबुग्यो' वायरस स्ट्रेन के कारण इबोला प्रकोप को 'अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने यह बड़ा फैसला सीमा पार संक्रमण की पुष्टि, संदिग्ध मौतों के बढ़ते आंकड़ों और इस महामारी के पूरे क्षेत्र में तेजी से फैलने की आशंका के मद्देनजर लिया है। यह वैश्विक घोषणा पूर्वी कांगो के इतूरी प्रांत और युगांडा की राजधानी कंपाला में प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि किए गए इबोला मामलों के सामने आने के बाद की गई है, जिसमें कम से कम एक मौत भी शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस बीमारी का प्रकोप वर्तमान में पाए गए मामलों की तुलना में कहीं अधिक बड़ा हो सकता है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 16 मई तक इतूरी प्रांत के कम से कम तीन स्वास्थ्य क्षेत्रों (बुन्या, वर्मपारा और मोंगबवालु) में 8 पुष्ट मामले, 246 संदिग्ध संक्रमण और 80 संदिग्ध मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। युगांडा ने पिछले 24 घंटों के भीतर कंपाला में इबोला के दो मामलों की पुष्टि की है, और ये दोनों मरीज कांगो से आए यात्री हैं। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है और दोनों को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा, इतूरी से लौटे एक यात्री में किन्शासा के भीतर भी एक अलग पुष्ट मामला पाया गया है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण फैलने की चिंताएं बहुत बढ़ गई हैं।

डब्ल्यूएचओ ने अपने आपातकालीन निर्धारण में कहा, "यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीमारी के प्रसार के माध्यम से अन्य देशों के लिए एक बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती है।" हालांकि संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी ने इसे अभी 'महामारी' घोषित नहीं किया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संचरण के जोखिम, कमजोर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और 'बुंदीबुग्यो' स्ट्रेन को निशाना बनाने वाले स्वीकृत टीकों या सटीक इलाज की अनुपस्थिति के कारण इसने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के पैमाने को पार कर लिया है।

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने बताया कि इतूरी और पड़ोसी उत्तर कीवू प्रांत में सामुदायिक स्तर पर मौतों और संदिग्ध मामलों के असामान्य क्लस्टर देखे गए हैं। वहीं, कम से कम चार स्वास्थ्य कर्मियों की भी ऐसी परिस्थितियों में मौत हुई है जो अस्पतालों के भीतर फैले संक्रमण की ओर इशारा करती हैं। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि पूर्वी कांगो में सुरक्षा की कमी (असुरक्षा), आबादी का विस्थापन, खुली सीमाएं और भारी क्षेत्रीय गतिशीलता इस प्रकोप को और तेज कर सकती है। यह स्थिति पूर्वी कांगो में 2018-19 के उस विनाशकारी इबोला संकट की याद दिलाती है जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि संगठन अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत एक आपातकालीन समिति की बैठक बुलाएगा ताकि आगे के अस्थायी सुझाव दिए जा सकें। डब्ल्यूएचओ ने कांगो और युगांडा से आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को सक्रिय करने, निगरानी बढ़ाने, संपर्क ट्रेसिंग तेज करने और अस्पतालों व समुदायों में संक्रमण की रोकथाम के उपायों को मजबूत करने का आग्रह किया है।

एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमाओं की स्क्रीनिंग बढ़ाने, पुष्ट मामलों और उनके संपर्क में आए लोगों के अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगाने तथा प्रायोगिक टीकों व दवाओं के क्लीनिकल ट्रायल में तेजी लाने का आह्वान किया है। हालांकि, इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने पड़ोसी देशों को सीमाएं पूरी तरह बंद करने या व्यापार प्रतिबंध लगाने के खिलाफ सलाह दी है। एजेंसी का कहना है कि ऐसे कदमों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और इससे लोग अनौपचारिक (अवैध) रास्तों से आवाजाही शुरू कर देंगे, जिससे संकट और अधिक बिगड़ सकता है। कांगो की सीमा से लगे पड़ोसी देशों से प्रयोगशाला परीक्षणों को मजबूत करने, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैनात करने सहित अपनी तैयारियों के स्तर को तुरंत बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि इबोला का 'बुंदीबुग्यो' स्ट्रेन पूर्व के बड़े प्रकोपों के लिए जिम्मेदार 'जायरे' स्ट्रेन की तुलना में कम आम है, लेकिन यह अभी भी उच्च मृत्यु दर के साथ गंभीर रक्तस्रावी बुखार का कारण बन सकता है।

चीन की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 21 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
हुनान। चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 21 लोगों की मौत हो गयी है और 61 घायल हो गये हैं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गयी है और 61 लोग घायल हुये हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है कि हुनान प्रांत के लियूयांग शहर के हुआशेंग पटाखा संयंत्र में यह विस्फोट सोमवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 16:40 बजे हुआ। बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुये संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने खोज और बचाव अभियान चलाने के लिये तत्काल अधिकारियों की तैनाती की तथा घायलों के उपचार के लिए करीब 500 कर्मियों को भी तैनात किया।

रोबोट की मदद से पटाखा कारखाने की इमारत के भीतर फंसे लोगों को ढूंढने का काम किया गया। स्थानीय पुलिस ने विस्फोट के कारणों की जांच का काम आरंभ कर दिया है और इस दौरान पटाखा कंपनी के प्रभारी व्यक्ति से भी पूछताछ की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने जानकारी दी कि कारखाना परिसर के भीतर स्थित बारूद के दो गोदाम बचाव कार्यों के दौरान उच्च जोखिम पैदा कर रहे थे। बचाव दलों को पटाखा संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे से सभी को हटाना पड़ा। बचाव कार्यों के दौरान कोई दुर्घटना न हो जाये, इसे ध्यान में रखकर दुर्घटनाग्रस्त इलाके में नमी बढ़ाने के उपाय भी किये गये।

घटनास्थल से प्रसारित एक टीवी कार्यक्रम में सी.सी.टी.वी. के संवाददाता ने बताया कि विस्फोट इतना विनाशकारी था कि कारखाने के पास स्थित एक आवासीय भवन की खिड़कियां भी टूट गयीं। रिपोर्ट के मुताबिक पटाखा कारखाने में हुये विस्फोट में घायल हुये लोगों की आयु 20 से 60 वर्ष के बीच है और कुछ लोगों को उड़ते हुए मलबे की चपेट में आने से हड्डियों में गंभीर चोटें आयी हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निर्देश दिये हैं कि दुर्घटना के बाद जो लोग अभी भी लापता हैं,उनकी तलाश की जाये औऱ गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने के हर संभव प्रयास किये जायें। जिनपिंग ने दुर्घटना की जांच करने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिये हैं। लियूयांग शहर पटाखा निर्माण के लिए जाना जाता है और रिपोर्टों में इसे दुनिया का सबसे बड़ा पटाखा उत्पादक शहर बताया गया है। चीन में पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों में विस्फोट होना कोई असामान्य बात नहीं है और ये अक्सर जानलेवा होते हैं। फरवरी में वहां हुबेई प्रांत में एक पटाखे की दुकान में हुये विस्फोट में 12 लोग मारे गये थे।

रील बनाने का शौक बना हादसा: सीढ़ी टूटने से 16 घंटे फंसे रहे दो मासूम, Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रविवार सुबह एक जटिल रेस्क्यू अभियान को भारतीय वायुसेना ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कांशीराम आवासीय कॉलोनी की एक ऊंची पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को करीब 16 घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया। यह घटना शनिवार की है, जब पांच बच्चे सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के उद्देश्य से टंकी पर चढ़ गए थे। इसी दौरान टंकी की सीढ़ी अचानक टूट गई, जिससे सिद्धार्थ, शनि और गोलू नीचे गिर गए, जबकि पवन और कल्लू ऊपर ही फंस गए। हादसे में सिद्धार्थ की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई, जबकि शनि और गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है।

रात में बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टंकी तक पहुंचने का रास्ता न होने के कारण उनकी मशीनरी काम नहीं कर सकी। प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रयास भी किया, जो बारिश के कारण अधूरा रह गया। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से मदद मांगी, जिसके बाद वायुसेना का हेलीकॉप्टर गोरखपुर से रवाना किया गया। रविवार सुबह हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 15 मिनट में दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। रेस्क्यू के बाद बच्चों को हेलीकॉप्टर से गोरखपुर ले जाकर चिकित्सकीय जांच कराई गई। इस पूरे अभियान के दौरान प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी में जुटी रहीं।

दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में रविवार तड़के लगी भीषण आग में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों ने इस घटना में पुष्टि करते हुए कहा कि विवेक विहार पुलिस स्टेशन में रविवार सुबह लगभग 3:48 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी बी-13, विवेक विहार फेज-I स्थित घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, आग ने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी है। राहत-बचाव और आग बुझाने के अभियानों के दौरान, लगभग 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मामूली रूप से घायल दो लोगों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर कुल 12 दमकल गाड़ियां, डीडीएमए के कर्मचारी, यातायात अधिकारी और स्थानीय पुलिस तैनात की गई। प्रारंभिक जांच में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मामले की जांच जारी है।

Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
मॉस्को। रूस के तुआपसे में एक समुद्री टर्मिनल पर यूक्रेनी ड्रोन के हमले के कारण आग लग गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। यह जानकारी क्रास्नोडार क्षेत्र के प्रतिक्रिया केंद्र ने शुक्रवार को दी। प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा, "तुआपसे में युक्रनी ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप एक समुद्री टर्मिनल में आग लग गई।

कोई हताहत नहीं हुआ है और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।"

इंडोनेशिया में भीषण हादसा : दो ट्रेनों की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत ; 81 अन्य घायल , बचाव और राहत कार्य जारी
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्व में स्थित बेकासी शहर में सोमवार देर रात दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 81 अन्य घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने रेलवे के अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है। ट्रेनों की यह टक्कर बेकासी तैमूर स्टेशन पर हुई, जब एक उपनगरीय यात्री ट्रेन और एक लंबी दूरी की ट्रेन आपस में टकरा गईं। लंबी दूरी की ट्रेन ने दूसरी ट्रेन के पिछले डिब्बे को टक्कर मार दी, जो महिलाओं के लिए आरक्षित था।

पचपदरा रिफाइनरी में लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग : आसमामन में उठा धुएं का गुबार, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
बीकानेर। राजस्थान के​ लिए कल का दिन बेहद अहम होने वाला था क्योंकि कल पीएम मोदी बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन उद्घाटन से एक दिन पहले यानी सोमवार दोपहर को अचानक ही सीडीयू यूनिट में आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अचानक लगी आग से पूरे इलाके में धुएं का गुबार उठ गया। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम को शुरू किया गया, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। बता दें कि, आग लगने के बाद मौके पर करीब 20 दमकल की गाड़ियां मौजूद है और आग पर काबू पाया जा रहा है।

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाकों में अलर्ट; प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की
टोक्यो। जापान के होंशु द्वीप के पूर्वी तट पर रविवार को भूकंप आने के बाद सुनामी की लहरें देखी गयी हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी। सीईएनसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र 39.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 143.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में इवाते और आओमोरी प्रांतों के तटों के पास सुनामी की लहरें देखी गई हैं। इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची लहर दर्ज की गयी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आओमोरी और मियागी के प्रभावित प्रान्तों में स्थित परमाणु संयंत्रों में अब तक किसी भी प्रकार की सामान्यता की सूचना नहीं मिली है। फुकुशिमा दाइची तथा दाइनी परमाणु संयंत्रों में भी कोई असामान्यता देखने को नहीं मिली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र 39.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से ऊंची जगहों पर जाने का आग्रह किया गया है।

नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अबूजा। नाइजीरिया में एक अस्पताल, बाजार और ओवरपास के पास हुए संदिग्ध आतंकवादी हमलों में 20 से अधिक लोग मारे गए और 108 घायल हुए। बोर्नो पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये घटनाएं संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों द्वारा अंजाम दी गईं। दुर्भाग्य से, कुल 23 लोगों की जान चली गई, जबकि 108 अन्य लोग अलग-अलग तरह से घायल हो गए।"

बयान में आगे कहा गया है कि घटना के बाद पुलिस सामरिक इकाइयों, सेना और अन्य संयुक्त सुरक्षा बलों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, छत से कूदकर बचाई जान
अजमेर। अजमेर में वरुण सागर रोड स्थित पाराशर कम्यूनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में गुरुवार तड़के 4 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्यों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई है। पीड़ित ने आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान का अनुमान होना बताया है।

दुकान मालिक संजय पाराशर के छोटे भाई विजय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी। जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए। उन्होंने बताया कि दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे उनके छोटे भाई विवेक व उसकी पत्नी और बेटे ने जान बचाने के लिए एक मंजिल से छलांग लगा दी।

फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जिन्होंने मौके पर खासी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।