lampi disease - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लम्पी बीमारी से गोवंश की मृत्यु पर सहायता नहीं मिलने का उठा मामला : विधायक महेंद्र पाल मीणा बोले- पशुपालकों को बिना किसी भेदभाव के राशि प्रदान की जाए
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को लम्पी बीमारी से गोवंश की मृत्यु पर सहायता नहीं मिलने का मामला उठा। जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा ने ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि लम्पी की बीमारी से गोवंश को दी गई सहायता आज तक नहीं मिली। जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पशुपालकों से भेदभाव किया गया। वर्ष 2022 के दौरान प्रदेश में लम्पी बीमारी कारण बड़ी संख्या में गायों की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कई गांव प्रभावित हुए थे। पशुपालकों को गोवंश की मृत्यु के कारण भारी आर्थिक स्थिति उठानी पड़ी थी। पशु पालकों की आजीविका पर गहरा प्रभाव पड़ा। नियमानुसार सहायता राशि प्रदान नहीं की गई। लंबित सभी सहायता प्रकरणों का निराकरण कर पशुपालकों को बिना किसी भेदभाव के राशि प्रदान की जाए।

जोधपुर में फिर गौवंश पर लंपी की दस्तक : प्रशासन मौन, गौसेवक बीमार गौवंश की बचा रहे जान; गौवंश के लिए वार्ड बनाकर इलाज जारी
केरू। जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक बार फिर गौवंश में लंपी बीमारी ने दस्तक दे दी है। जिससे केरू, बंबोर और आगोलाई के आसपास के गांवों में कई गौवंश बीमार हो रहे हैं। गौसेवक बगताराम गोदारा बावरली, प्रदेश प्रभारी कामधेनु सेना के अनुसार पिछले एक हफ्ते में गौरथ एंबुलेंस की सहायता से 15-20 बीमार गौवंश को जोधपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया है। चिकित्सालय में इन गौवंश के लिए अलग वार्ड बना इलाज किया जा रहा है। जबकि सरकार की ओर से ना तो कोई रोकथाम योजना और ना ही टीकाकरण करने की पहल हुई है। तीन साल पहले वर्ष 2022 में इस बीमारी ने राजस्थान के लाखों गौवंश की जान ली थी। वहीं अब दुबारा इसका संक्रमण सामने आने से ग्रामीण इलाकों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। सबसे ज्यादा असर केरू, बंबोर और आगोलाई क्षेत्र के गांवों में हाल ही में कई गौवंश इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। सूचना मिलते ही कामधेनु सेना के प्रदेश प्रभारी एवं गौरथ एंबुलेंस संचालक गौसेवक बगताराम गोदारा बावरली सक्रिय होकर पीड़ित गौवंश तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का काम शुरू किया।

प्रशासन नहीं चेत रहा
गौसेवक बगताराम गोदारा का कहना, है कि अब तक सरकार की तरफ से लंपी रोकथाम के लिए कोई ठोस योजना या टीकाकरण की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने बताया, यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो यह बीमारी फिर से भारी तबाही मचा सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 में जब यह बीमारी फैली थी, तब हजारों गौवंश असमय मौत का शिकार हुए थे। इस बार भी हालात जस के तस हैं, प्रशासन मौन है और गौसेवक ही आगे बढ़कर बीमार गौवंश की जान बचा रहे हैं।

तीन साल पहले तड़प-तड़प कर मरा था गौवंश
वर्ष 2022 में हमने हजारों गायों को तड़प-तड़प कर मरते देखा, अब फिर वही दौर लौट आया है। अगर सरकार ने अभी ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं।गौरथ एंबुलेंस और गौसेवकों की सक्रियता से कई गौवंश की जान बच रही है, मगर यह प्रयास स्थायी समाधान नहीं है। लंपी बीमारी से निपटने के लिए सरकार को तत्काल टीकाकरण अभियान, दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति और पशु चिकित्सालयों में विशेष वार्ड की व्यवस्था करनी होगी।

201 गौवंश में संक्रमण की पुष्टि : जोधपुर संभाग एक बार फिर चपेट में, दो वर्ष पूर्व हजारों गौवंश बन गया था बीमारी का शिकार
जोधपुर। राजस्थान का जोधपुर संभाग एक बार फिर लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की चपेट में है। यह वही बीमारी है जिसने दो साल पहले हजारों गौवंश को मौत के घाट उतार दिया था और पशुपालकों की आजीविका चौपट कर दी थी। अब फिर वही भयावह मंजर लौटने लगा है। आंकड़े साफ बता रहे हैं कि संभाग में 200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित सिरोही और पाली जिले हैं। जोधपुर संभाग में अब तक 201 गौवंश में लम्पी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 93 गौवंश स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 108 अब भी बीमारी से जूझ रहे हैं। पशुपालन विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन जमीनी हालात कुछ और कहानी कह रहे हैं। पशुपालक परेशान हैं, मवेशियों की सेहत दांव पर है और दूध उत्पादन में भारी गिरावट का डर मंडरा रहा है।

इधर पशु विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. मनमोहन नागौरी और संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं, आरआरटी (रेपिड रिस्पॉन्स टीम) सक्रिय है, वैक्सीनेशन हो रहा है। बाड़मेर से 25 हजार वैक्सीन मंगवाई गई हैं। विभाग सलाह दे रहा है कि संक्रमित पशु को आइसोलेट किया जाए, कीटनाशक-रसायन का छिड़काव किया जाए और पशुओं के बाड़े की साफ-सफाई रखी जाए। लेकिन सवाल यह है कि जब ग्रामीण अंचल में कीटनाशकों और दवाइयों की उपलब्धता ही सीमित है तो पशुपालक कहां से इंतजाम करें?

पशुपालकों की कड़वी यादें
पशुपालक आज भी 2022 का वह दर्दनाक दौर नहीं भूल पाए हैं, जब लम्पी ने हजारों गौवंश को लील लिया था। दूध उत्पादन घट गया था, लाखों की आर्थिक हानि हुई थी। सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा तो की थी, पर जमीनी स्तर पर मुआवजा पशुपालकों तक समय पर नहीं पहुंचा। आज हालात वही दिशा दिखा रहे हैं।

सिरोही और पाली बने हॉटस्पॉट
सिरोही: 75 मामले सामने आए, जिनमें से 48 अब भी सक्रिय।
पाली: 60 मामले, 35 अब भी संक्रमित।
बालोतरा: 32 मामले, जिनमें से 18 संक्रमित।
जैसलमेर: 7 संक्रमित पशु।
जोधपुर: 27 मामले, सभी ठीक हो चुके।
जालोर और बाड़मेर: फिलहाल शून्य, लेकिन खतरे से इनकार नहीं।

लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ : प्रदेश सरकार पशुओं के कल्याण के प्रति समर्पित- कुमावत
जयपुर। पशुपालन गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रदेश सरकार पशुओं के कल्याण के प्रति समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में गौवंश में होने वाली लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में 1 करोड़ 11 लाख गौवंश का टीकाकरण किया जाएगा। सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला से लंपी रोग बचाव के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए कुमावत ने कहा कि लंपी रोग पशुओं के लिए एक जानलेवा रोग है जोे संक्रामक भी है।

इससे मुख्य रूप से गौवंश प्रभावित होते हैं और पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। प्रदेश दो साल पहले इस रोग का दंश झेल चुका है, इसलिए सरकार अब इस रोग से बचाव के लिए सक्रिय होकर कार्य कर रही है। सरकार ने लंपी रोग को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें से टीकाकरण और जागरूकता अभियान मुख्य हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने तक यह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके।

नगर परिषद की अनदेखी : 12 घंटे बाद उठाई मृत गाय
सवाई माधोपुर। लंपी वायरस के चलते हजारों गायों की मौत हो रही है। इन गायों की मौतों का विभत्स दृश्य पुराने शहर में देखने को मिला। यहां नगर परिषद की संवेदनहीनता के चलते मृत गाय को आवारा कुत्ते नोचते हुए दिखाई दिए। दोपहर को पुराने शहर के राजबाग इलाके में लंपी वायरस के चलते 1 गाय की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना लोगों ने नगर परिषद को दी। सूचना मिलने पर गाय को ले जाने के लिए नगर परिषद का वाहन करीब 5 बजे यहां पहुंचाए, लेकिन खस्ताहात वाहन रास्ते में ही खराब हो गया। जिसके चलते यह गाय पूरी रात यहां वाहन में पड़ी रही। इस दौरान करीब 12 घंटे तक कॉलोनीवासी मृत गाय की बदबू से परेशान होते रहे। लंबे समय तक गाय के वाहन में पड़े रहने से आवारा कुत्ते मृत गाय को नोचते हुए दिखाई दिए।

लंपी वायरस के फैलने का खतरा
नगर परिषद की ओर से लंपी वायरस से मृत गायों को लेकर संवेदनहीनता दिखाई जा रही है। शहर में कही मृत आवारा गायों को खुले में ही छोड़ा जा रहा है तो कहीं आवारा कुत्ते गायों को नाचते हुए दिखाई दे रहै। जबकि नगर परिषद कुंभकर्णी नीद सोई हुई है। मामले को लेकर सफाई निरीक्षक शिवराम मीणा का कहना है कि बुधवार को दशहरा होने की वजह से सभी वाहन बिजी थे। अचानक वाहन खराब होने से परेशानी का सामना करना पड़ा था। सुबह नगर परिषद की जेसीबी और ट्रैक्टर भिजवाकर गाय को उठवा लिया गया है। जबकि कुछ लोगों का कहना है, कि अक्सर नगर परिषद कर्मचारी मृत जानवरों को उठाने के लिए अवैध रुपए मांगते है। जिसके चलते गाय को नहीं उठाया गया।

गोवंश के टीकाकरण का शुभारंभ
रतनगढ़। राज्य सरकार व पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार चूरु जिले में सर्वप्रथम तहसील के ग्राम लोहा की श्री कृष्ण गौशाला समिति में एक सौ गोवंश को लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए टीकाकरण का शुभारंभ उपखंड अधिकारी विजेंद्रसिंह चाहर, पशुपालन विभाग के ब्लॉक नोडल अधिकारी हुंणताराम मीणा, रतनगढ़ नागरिक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य मुरारीलाल शर्मा व मुख्य सदस्य एडवो. रजनीकांत सोनी, सरपंच भंवरलाल पूनिया की उपस्थिति में हुआ।

नोडल अधिकारी ने बताया कि लंपी बीमारी की तहसील में 30 अगस्त के बाद तेजी से कमी हो रही है और अधिकतर पशु भी रिकवर हो चुके हैं। आज जो टीकाकरण हुआ है, उस गौवंश की 7 से 10 दिन तक निगरानी रखी जाएगी। अधिकारी चाहर ने कहा कि तहसील से बीमारी काफी कम हो गई है, पशुधन को राहत मिली हैं। नागरिक परिषद की मुरारीलाल शर्मा एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें पुष्प माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और कहा कि परिषद गौ माता की सेवा के लिए सदैव तैयार है। इस अवसर पर परिषद के मुरारीलाल शर्मा ने गौशाला के गौ सेवकों का भी दुपट्टा ओढ़ाकर नगद धनराशि देकर सम्मान किया। टीकाकरण शुभारंभ पर डॉ हीरालाल, प्रमोद, सुभाष व सुनील तमोली ,पशुधन सहायक नारायण, ग्राम के राजेश रुलानिया, गौशाला के अध्यक्ष हरिराम बुडानिया, कन्हैयालाल स्वामी सहित अनेकों ग्रामवासी उपस्थित थे।