civil aviation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो को दिसंबर के पहले सप्ताह में परिचालन में भारी व्यवधान के बाद दी गयी विशेष रियायत बुधवार को समाप्त हो गयी, हालांकि सभी विमान सेवा कंपनियों के लिए पायलट के अनिवार्य आराम संबंधी नये नियम 30 अप्रैल तक स्थगित रहेंगे।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आज एक नोट में बताया कि इंडिगो के विशेष अनुरोध पर 05 दिसंबर को फ्लाइट ड्यूटी संबंधी नियमों के दो प्रावधानों में छूट दी गयी थी। इस दौरान इंडिगो के लिए नाइट ड्यूटी की परिभाषा रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दी गयी थी जबकि नये नियमों में नाइट ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक है।

इसके अलावा नियम यह है कि नाइट ड्यूटी से इतर शुरू होने वाली ड्यूटी जो नाइट ड्यूटी तक जारी रहती है, उसमें पायलट के फ्लाइट का अधिकतम समय आठ घंटे और ड्यूटी का अधिकतम समय 10 घंटे हो सकता है। इस दौरान पायलट अधिकतम दो लैंडिंग करा सकता है। इंडिगो को इस नियम से भी छूट दी गयी थी।

नियामक ने बताया कि इस दौरान इंडिगो के परिचालन की नजदीकी निगरानी की गयी। एयरलाइंस ने डीजीसीए को सूचित किया है कि वह इन छूटों को समाप्त होने के बाद भी 11 फरवरी से सुचारू परिचालन के लिए तैयार है।

इसके अलावा जिन नियमों को 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है उनमें पायलट के लिए किसी भी 24 घंटे में अधिकतम फ्लाइट समय और लैंडिंग की सीमा संबंधी नियम शामिल है। एक अन्य प्रावधान पायलट के आराम के घंटों से संबंधित है जिसमें कहा गया है कि जितने घंटे की ड्यूटी है उसके बाद उतने ही  घंटे का आराम मिलना चाहिये कम से कम 12 घंटे का आराम देना होगा। यदि पायलट ने तीन से सात टाइम जोन पार किये हैं तो कम से कम 18 घंटे और सात से अधिक टाइम जोन पार करने पर कम से कम 36 घंटे का आराम मिलना चाहिये।

अनिवार्य 48 घंटे के साप्ताहिक अवकाश संबंधी नियम भी 30 अप्रैल तक स्थगित रहेंगे। लगातार नाइट ड्यूटी के मामले में आराम संबंधी नियम और बेहद लंबी दूरी की उड़ान से मूल बेस पर आने के बाद 120 घंटे तक कोई ड्यूटी न लगाने संबंधी नियम को भी स्थगित किया गया है।इसके साथ ही अप्रत्याशित स्थिति में उड़ान के समय में विस्तार की सीमा संबंधी नियम को भी स्थगित रखा गया है।

ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
नई दिल्ली। भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि कई अन्य के मार्गों में बदलाव किया गया है। ईरान द्वारा वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उसके हवाई क्षेत्र को बंद किये जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। टाटा समूह की एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ईरान में बने घटनाक्रम, उसके बाद हवाई क्षेत्र बंद किये जाने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उस क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों के मार्ग बदले गये हैं जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है। उसने कहा है कि जिन उड़ानों के मार्ग बदलना फिलहाल संभव नहीं है उन्हें रद्द कर दिया गया है।

उसने यात्रियों को हवाई अड्डों के लिए निकलने से पहले उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है और इस असुविधा के लिए खेद जताया है। सूत्रों ने बताया है कि एयर इंडिया की अमेरिका जाने वाली तीन उड़ानें रद्द की गयी हैं। अन्य उड़ानों के मार्ग बदले गये हैं।

निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भी ईरान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद किये जाने का हवाला देते हुए एक्स पर बताया है कि उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है। उसने स्थिति पर खेद जताते हुए कहा है कि यह स्थिति एयरलाइंस के नियंत्रण से परे है।

किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने भी एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि उसकी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि ईरान ने पहले दो घंटे के लिए अपने हवाई क्षेत्र को वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद करने की घोषणा की थी। बाद में समय सीमा और बढ़ा दी गयी।

नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी वाणिज्यिक उड़ान, हवाई अड्डे पर यात्रियों का भव्य स्वागत
मुंबई। नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। बेंगलुरु से आई इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 460 सुबह 7.31 बजे पारंपरिक वाटर कैनन सैल्यूट के बीच यहां उतरी। पहली वाणिज्यिक उड़ान और क्रिसमस की खुशी में सभी यात्रियों का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया और विशेष उपहार दिये गये। इसके बाद अकासा एयर की क्यूपी 1831 सुबह 7.40 बजे उतरी जो दिल्ली से आयी थी।

अडानी समूह के इस नये हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 08 अक्टूबर को किया था। फिलहाल, यहां सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही उड़ानों का परिचालन होगा जिसमें प्रतिदिन अधिकतम 24 निर्धारित प्रस्थान उड़ानें होंगी। पहले दिन इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर घरेलू उड़ानों का परिचालन करेंगी, जो देश के नौ शहरों को नवी मुंबई से जोड़ेंगी। गुरुवार को यहां से 17 उड़ानें रवाना होंगी और 15 यहां उतरेंगी। फरवरी 2026 से संचालन को चरणबद्ध तरीके से चौबीसों घंटे किया जायेगा।

नवी मुंबई हवाई अड्डे का विकास पांच चरणों में होना है। पहले दो चरणों में टर्मिनल-1 बनकर तैयार है। इसकी क्षमता सालाना दो करोड़ यात्रियों की है। अगले तीन चरणों में क्रमश: टर्मिनल-2, 3 और 4 का विकास किया जाना है। पूरी तरह विकसित होने के बाद इस हवाई अड्डा सालाना नौ करोड़ यात्रियों की आवाजाही को संभालने में सक्षम होगा।

यह हवाई अड्डा मुंबई के उपनगरीय इलाके नवी मुंबई में स्थित है। यह ठाणे से 32 किलोमीटर और भिवंडी से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से इसकी दूरी 14 किलोमीटर और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से 35 किलोमीटर है। टालोजा औद्योगिक क्षेत्र से यह 22 किलोमीटर की दूरी पर है।

भारत ने दी अल हिंद एयर, फ्लाईएक्सप्रेस, शंख एयर को उड़ान भरने की मंज़ूरी, जानें कब से शुरू होगी उड़ान
नई दिल्ली। भारत का सिविल एविएशन बाज़ार अब नई प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए केंद्र सरकार ने नई फ्लाइट्स को मंजूरी दी है। बता दें कि भारत सरकार ने जिन दो एयरलाइंस को मंजूरी दी है उनमें एक अल हिंद एयर और दूसरी फ्लाईएक्सप्रेस है। इन एयरलाइंस को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी मिल चुके हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने मंगलवार को X पर एक पोस्ट में नवीनतम मंज़ूरियों की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि ये मंज़ूरियाँ ऐसे समय में दी गई है, जब सरकार दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते घरेलू विमानन बाज़ारों में से एक में भागीदारी बढ़ाने के अपने इरादे का संकेत दे रही है। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में, केवल नौ शेड्यूल्ड घरेलू एयरलाइंस की सुविधा चालू हैं।

बता दें कि अल हिंद एयर को केरल स्थित अलहिंद ग्रुप प्रमोट कर रहा है, जबकि फ्लाईएक्सप्रेस उन महत्वाकांक्षी कैरियर्स की सूची में शामिल हो गई है। इन मंजूरियों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार ने कहा, उद्योग की स्पष्ट डुओपॉली को लेकर बढ़ती चिंता के बीच नए प्रवेशकों को बढ़ावा देने की ज़रूरत बढ़ गई है। हाल ही में, इंडिगो ने अपनी कई फ्लाइट्स को रद्द किया था जिसके कारण लाखों यात्रियों को परेशान होना पड़ा था।

गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को साफ तौर पर कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और गड़बड़ी पाये जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने लोकसभा में विमान यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर एक वक्तव्य में कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें नियमित करने के प्रयास किये जा रहे हैं और सोमवार को 1,800 उड़ानें संचालित की गयीं।

केंद्र सरकार यात्री सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है और इसी के मद्देनजर अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से विमान यात्रा के किराये में बेतरतीब वृद्धि न करने का एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है। किराये की सीमा भी निर्धारित की गयी हैं। रद्द हुई उड़ानों का किराया वापस करने के इंडिगो को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं और 750 करोड़ रुपये वापस कर भी दिये गये हैं। यात्रियों का सामान भी उनके घरों तक पहुंचाने को कहा गया है और यह काम अंतिम चरण में है।

नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश का उड्डयन क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया भर में सर्वाधिक तेजी से बढऩे वाला उड्डयन क्षेत्र भारत का ही है। नागरिक उड्डयन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने शोर-शराबा किया। इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विपक्ष ने मंत्री से वक्तव्य की मांग की थी, तो संबंधित मंत्री ने अपना वक्तव्य दे दिया है। इंडिगो संकट की जांच की जा रही है, नोटिस दिया गया है। मंत्री ने वस्तुस्थिति सदन के समक्ष रख दी है। इसके बावजूद शोरगुल क्यों किया जा रहा है, यह तरीका उचित नहीं है। विपक्षी सदस्य इसके बाद भी शांत नहीं हुए और उन्होंने बहिर्गमन किया।

इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, नागरिकों को परेशान करने के लिए नियम नहीं बनाएं, 8 दिन में कैंसिल हो चुकीं 5000 से ज्यादा फ्लाइट
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की परेशानी को आज करीब 8 दिन हो गए हैं और इससे लाखों यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा हैं। इंडिगो के हालिया संकट के बीच आज पीएम मोदी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, नियम कानूनों को बनाने का मकसद केवल सिस्टम को बेहतर बनाना होना चाहिए ना कि जनता को परेशान करना। बता दें कि, पीएम मोदी का ये बयान उस समय आया जबकि फ्लाईट्स कैंसिल होने और देरी की खबरें पूरे देश से सुखिर्या बटोर रही है।

पीएम मोदी के बयान के बाद इंडिगो एयरलाइन के खिलाफ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रायल ने बड़ा एक्शन लेते हुए विंटर सेशन के लिए इंडिगो के फ्लाइट शेड्यूल में करीब 5 प्रतिशत की कमी कर दी गई है। बता दें कि इस समय इंडिगो एयरलाइन की इस समय करीब 2200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन कर रही है। मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस के साथ रिव्यू और मीटिंग करने के बाद ही इस प्रकार का फैसला लिया ताकि आने वाले समय में किसी और एयरलाइंस के साथ ऐसा नहीं हो।

कलक्टर ने किया हवाई पट्टी का निरीक्षण, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओ के बारे में ली जानकारी
धौलपुर। कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने नागरिक उड्डयन विभाग की टीम के साथ धौलपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी उनके साथ रहे। कलक्टर ने धौलपुर हवाई पट्टी पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाउंड्री वॉल निर्माण पूर्ण कर गेट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही हवाई पट्टी पर आमजन और जानवरो का प्रवेश रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने हवाई पट्टी पर सुरक्षा की दृष्टि से वॉच टावर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों से अंतिम दौर में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की चर्चा कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम भारती भारद्वाज, तहसीलदार धर्म सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता बीड़ी इंदौरा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।