typhoon - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जापान में तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही : मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से 60 हजार घरों की बत्ती गुल, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द
टोक्यो। उष्णकटिबंधीय भीषण तूफान जोंगमी के चलते तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने बुधवार सुबह जापान के विभिन्न हिस्सों में कहर बरपाया जिससे लगभग 60 हजार से घर प्रभावित हुए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तूफान का केंद्र मुख्य मध्य द्वीप होंशू से दूर था, जो 25 मीटर प्रति सेकंड की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ उत्तर-पूर्व में ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। एजेंसी ने यह भी कहा कि प्रशांत तट के किनारे स्थित कुछ क्षेत्रों में 'भयावह प्राकृतिक आपदाओं' के कारण यहां रखना खतरनाक होता जा रहा है।

सरकारी प्रवक्ता मिनोरू किहारा ने नियमित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस सीजन का यह छठा चक्रवाती तूफान है। इसके स्तर को कम कर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल दिया गया था, उसका केंद्रीय दबाव 980 एचपीए है। इसकी वजह से लगभग 60,000 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। किहारा ने लोगों को सलाह दी, "अगर आपको किसी भी खतरे का आभास होता है, तो कृपया अपनी जान बचाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने में संकोच न करें।" दक्षिण-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी जापान के आठ प्रांतों में लाखों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गयी थी। तूफान के कारण बुधवार सुबह करीब 900 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गयीं।

चीन ने टाइफून तालीम के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
बीजिंग। चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने टाइफून तालीम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस साल के चौथे टाइफून से देश के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में तूफान और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी चीन के गुआंग्डोंग प्रांत के झानजियांग शहर से लगभग 375 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व के  दक्षिण चीन सागर में आया तूफान बढ़ी हुई तीव्रता के साथ लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम से उत्तर की ओर बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि यह दक्षिण चीन में गुआंग्डोंग प्रांत और हैनान प्रांत के बीच तटीय इलाकों से टकराएगा। मौसम विभाग के अनुसार ग्वांगडोंग, गुआंग्शी, हैनान और फ़ुजियान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि ग्वांगडोंग, गुआंग्शी और हैनान के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्सों में बहुत तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इनडोर और आउटडोर दोनों समारोहों के संचालन को निलंबित करने के लिए एक सलाह जारी की है और कमजोर घरों में रहने वाले लोगों को समय से हटाये जाने की सिफारिश की है।

इसने संभावित भूवैज्ञानिक आपदाओं के  खिलाफ आपातकालीन तूफान की तैयारी और सावधानियों का भी आह्वान किया है। चीन में टाइफून के लिए चार स्तरीय, रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी का प्रतिनिधित्व करता है, उसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है।

मावर तूफान : जापान में 1 लाख 40 हजार लोगों को घर खाली करने का आदेश
टोक्यो। जापान ने शुक्रवार को शक्तिशाली चक्रवाती तूफान मावर के खतरे को देखते हुए देश के दक्षिणी प्रान्तों के 138,700 निवासियों को स्थान  खाली करने का आदेश जारी किया है। जापानी ब्रॉडकास्टर एनएचके ने बताया कि तूफान द्वीपसमूह के दक्षिण-पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है।

उच्चतम चेतावनी चेतावनी स्तर पांच लोगों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करता है। इसे 12,000 से अधिक निवासियों के लिए वाकायामा प्रान्त में शुरू किया गया था। अधिकारी लोगों से दूसरी मंजिल के ऊपर शरण लेने और बाहर जाए बिना यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील रहे हैं। चेतावनी स्तर चार जारी करके 13 प्रान्तों में लोगों से आश्रय स्थलों को खाली करने की अपील की गयी है।  इससे पहले दिन में, आंधी के कारण भारी बारिश के खतरे को लेकर एहिमे और आइची प्रांतों के 80,500 निवासियों के लिए इस खतरे के स्तर को जारी किया गया था।

वर्तमान में, चक्रवाती तूफान ओकिनावा के तट से लगभग 52 किलोमीटर (32 मील) पूर्व-दक्षिण पूर्व में है, लेकिन इसका प्रभाव जापान के पूर्वी तट के आसपास महसूस किया जा रहा है। इसका उत्तर की ओर धीमी गति से आगे बढऩे के कारण भारी बारिश जारी है। शनिवार की सुबह से पहले शिकोकू द्वीप पर 350 मिलीमीटर, कंसाई क्षेत्र में 300 मिलीमीटर और कांटो क्षेत्र, जहां जापानी राजधानी टोक्यो स्थित में 250 मिलीमीटर वर्षा होने का अनुमान है।

फिलिपींस में सुपर टायफून नोरू का कहर, पांच की मौत
मनीला। फिलिपींस के ल्यूज़ोन द्वीप में सुपर टायफून नोरू के कारण हो रही जबरदस्त बारिश और तूफानी हवाओं ने कहर ढाया है और इसी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई है।

सरकार की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी में बताया गया कि रविवार दोपहर में नोरू के प्रभाव में हुई तबाही के चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी है। बुलाकान प्रांत के गर्वनर डेनियल फर्नांडो ने कहा कि सोमवार सुबह आई जबरदस्त बाढ़ में पांच राहतकर्मी बह गये। यह लोग राजधानी मनाली के उत्तरी शहर सान मिगुएल में राहत  एवं बचाव के कार्य में जुटे थे। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी की ओर से इस बारे में रिपोर्ट अभी आनी है। देश के मौसम विभाग ने सुपर टायफून के रविवार देर दोपहर में जमीन से टकराने के बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की बात कही थी।