chalan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लेन सिस्टम अभियान, 56 हजार वाहन चालकों पर 3.20 करोड़ रुपए का ऑनलाइन जुर्माना
जयपुर। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और हादसों को रोकने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने लेन सिस्टम अभियान चलाया। इस अभियान ने अब तक बड़ा असर दिखाया है। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 56 हजार से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की है। इन चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है, जिसे वाहन मालिकों को ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

125 किलोमीटर हाईवे पर अभियान
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि यह अभियान जयपुर ग्रामीण और कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बीच लगभग 125 किलोमीटर लंबे हाईवे हिस्से पर चलाया जा रहा है। यह क्षेत्र जयपुर-दिल्ली मार्ग का सबसे व्यस्त हिस्सा है जहां रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।

पहले समझाइश, फिर कार्रवाई
अभियान की शुरुआत पुलिस ने समझाइश के साथ की थी। शुरुआती 15 दिनों तक केवल समझाइश दी गई। इस दौरान 303 अवैध कट बंद कराए गए। सड़क पर घूम रहे 868 पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे गए। जगह-जगह लेन सिस्टम और सुरक्षा संबंधी साइनबोर्ड लगाए गए। इसके बाद 6 सितंबर से सख्ती शुरू की गई।

चालानों का ब्योरा
6 सितंबर से अब तक पुलिस ने हाईवे पर विभिन्न श्रेणियों में चालान किए गए। लेन तोड़ने वाले वाहन 36254, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना 278, रॉन्ग साइड पर वाहन चलाना 514, अवैध पार्किंग के 7840 समेत 51650 चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में निकल चुकी है।

इनका कहना है
इस अभियान का मकसद केवल चालान काटना या जुर्माना वसूलना नहीं है। असली उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम करना है ताकि हादसों में कमी आए और लोगों की जान बच सकें।
-राहुल प्रकाश, रेंज आईजी जयपुर

ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए चालान की रफ्तार तेज : 2.36 लाख वाहनों पर कार्रवाई
जयपुर। परिवहन विभाग ने ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए चालान की रफ्तार तेज कर दी है। टोल रिकॉर्ड और एनआईसी के सॉफ्टवेयर के आधार पर ऑटोमेटिक चालान जारी किए जा रहे हैं। इसमें परिवहन वाहनों का बीमा, आरसी, पीयूसीसी या फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं होने पर चालान काटे जा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेशभर में 2,36,551 वाहनों पर चालान किए जा चुके हैं।

इन चालानों की कुल राशि 135.03 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है, जबकि अब तक मात्र 1.17 करोड़ रुपए ही जमा हुए हैं। 2,877 वाहन मालिकों ने अपने चालान कम्पाउंड करवाए हैं। चालानों को लेकर वाहन मालिकों की ओर से 579 शिकायतें भी दर्ज करवाई गईं। इनमें से परिवहन विभाग ने 444 शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। 307 शिकायतें सही पाए जाने पर चालान खत्म किए गए, जबकि 137 शिकायतों को विभाग ने गलत माना है।

16 दुकानादारों के काटे चालान
सीकर। चिकित्सा विभाग की ओर से राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फतेहपुर क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान व्यापारियों को कोटपा अधिनियम की जानकारी दी गई और 18 साल से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद नहीं बेचने की हिदायत दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की टीम ने फतेहपुर कस्बे के मुख्य बाजार, पंचायत समिति के पास कोटपा एक्ट के तहत 16 व्यापारियों के चालान काटे और दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए पाबंद किया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया की विभाग की टीम ने फतेहपुर कस्बे मे तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों तथा जिन दुकानदारों ने तम्बाकू उत्पाद बेचने से सम्बन्धित सूचना प्रदर्शित नहीं कर रखी थी। उन दुकानदारों पर धारा 6 के अन्तर्गत कार्रवाई की गई एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ धारा 4 के तहत कार्रवाई की गई एवं लोगों से समजाईश की गई कि सार्वजनिक स्थानों पर बीडी, सिगरेट, खैनी, जर्दा व अन्य तम्बाकू उत्पाद का सेवन करना कानूनन अपराध है। टीम मे एनटीसीपी के जिला समन्वयक डॉ संजय शर्मा, शिवसिंह शेखावत एवं पुलिस विभाग से कांस्टेबल राजीव बेनीवाल कार्रवाई में शामिल थे।