Money Laundering Case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शराब घोटाला मामला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर ईडी की दबिश, दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच में जुटी टीम
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर दबिश दी। ईडी की टीम सुबह से ही निवास के भीतर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दो अलग-अलग वाहनों से अग्रवाल के निवास पर पहुंची। टीम में सुरक्षा बलों सहित करीब आठ सदस्य बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला, कोयला घोटाला और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामलों के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि कार्रवाई के संबंध में ईडी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने रामगोपाल अग्रवाल को 11 अगस्त 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया था। उस समय अग्रवाल रायपुर केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें ईडी की रिमांड पर भेज दिया था।

ईडी ने शराब घोटाले की जांच में दावा किया है कि अनिल टुटेजा (सेवानिवृत्त आईएएस), अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी (आईटीएस) से जुड़े सिंडिकेट ने राज्य के शराब कारोबार में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां संचालित कीं। एजेंसी के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए करीब 3,000 करोड़ रुपए की अपराध से अर्जित आय जुटाई गई। ईडी का आरोप है कि यह रकम शराब बिक्री पर अवैध कमीशन, बिना हिसाब वाली देशी शराब की बिक्री, डिस्टिलरों से वार्षिक कमीशन, विदेशी शराब कंपनियों से कमीशन और एफएल-10ए लाइसेंस देने के एवज में वसूली गई राशि के माध्यम से अर्जित की गई।

एजेंसी ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह भी दावा किया है कि अपराध से अर्जित नकद राशि का एक बड़ा हिस्सा रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाया गया। ईडी के मुताबिक, उस समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रहे अग्रवाल तक यह नकदी सिंडिकेट के कथित हैंडलरों के माध्यम से पहुंचाई गई। ईडी के अनुसार पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए उन लोगों के बयानों में भी नकदी रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है, जिन्होंने कथित तौर पर रकम को संभाला और स्थानांतरित किया था। धमतरी स्थित निवास पर जारी मौजूदा कार्रवाई में ईडी की टीम किन दस्तावेजों अथवा रिकॉर्ड को जांच के दायरे में ले रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अवैध बेटिंग ऐप मामला : ईडी का बड़ा एक्शन, क्रिकेटर्स से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच, जानें किन किन पर चली ईडी की तलवार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े अवैध ऑनलाइन बेटिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई चर्चित हस्तियों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, पूर्व टीएमसी सांसद व अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, अभिनेता सोनू सूद सहित कई अन्य सेलेब्रिटीज की संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अटैच की गई हैं। ED ने बताया है कि 1xBet और इसके सरोगेट ब्रांड 1xBat और 1xBat Sporting Lines भारत में अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुए को बढ़ावा देने और संचालित करने में शामिल थे। इन प्लेटफॉर्म्स के प्रमोशन से जुड़े लेन-देन जांच के दायरे में हैं। इसके आगे एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की करीब 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। सभी संबंधित सेलेब्रिटीज से पूछताछ पहले ही की जा चुकी है और जांच आगे भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक कथित अवैध ऑफशोर बेटिंग ऐप 1xBet और उससे जुड़े सरोगेट प्लेटफॉर्म्स से संबंधित है, जिसमें 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग होने का अनुमान है। ED ने अलग-अलग राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर इस मामले में जांच शुरू की थी। ईडी की जांच के दौरान जारी प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के तहत अभिनेत्री नेहा शर्मा, उर्वशी रौतेला की मां और बंगाली अभिनेत्री अंकुश हाजरा की संपत्तियों को भी अटैच किया गया है। एजेंसी का कहना है कि ये संपत्तियां कथित तौर पर अवैध बेटिंग गतिविधियों से अर्जित “अपराध की कमाई” हैं।

किनकी कितनी संपत्ति हुई अटैच

सोनू सूद की लगभग 1 करोड़

मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये

युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये,

नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये

रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये

अंकुश हाजरा की 47 लाख रुपये

उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में खुलासा हुआ है कि 1xBet, इसके सहयोगी ब्रांड 1xBat और Sporting Lines भारत में बिना वैध अनुमति के ऑनलाइन बेटिंग और जुए का संचालन कर रहे थे। एजेंसी के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स का बड़े पैमाने पर अवैध प्रचार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई सेलिब्रिटीज ने विदेशी कंपनियों से एंडोर्समेंट डील कर सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के माध्यम से इन ऐप्स को प्रमोट किया, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिला।

आप नेता सत्येंद्र जैन पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुकदमा चलाने की दी अनुमति
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की अनुमति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी है। सत्येंद्र जैन को 2022 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।

ये है आरोप : सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने हवाला के जरिए अवैध धन प्राप्त किया। मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, फिलहाल वह जमानत पर हैं। सीबीआई ने 2017 में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को ही सत्येंद्र जैन के खिलाफ अदालत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत मामला चलाने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी थी।

सरकारी ठेके लेकर सड़क बना रहा था ड्रग तस्कर, 1.15 करोड़ की संपत्ति सीज
जोधपुर। मादक पदार्थ तस्करी के एक आरोपी की 1.5 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने फ्रिज किया है। वह इन दिनों भीलवाड़ा जेल में बंद है और राज्य के कई जिलों का वांछित भी है। उसके खिलाफ मनी लाड्रिंग का केस सामने आने पर संबंधित विभाग को भी सूचित किया जाएगा। उसकी यहां पर दो अचल संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। जिसमें दो कृषि भूमि और एक प्लॉट पर बना मकान है। डीसीपी वेस्ट राजर्षि राजवर्मा ने बताया कि मिशन संकल्प नाम से चल रहे अभियान की कड़ी में मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा जा रहा है। लूणी के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर दिनेश उर्फ कालू विश्रोई के खिलाफ 11 प्रकरण दर्ज है जिनमें आठ एनडीपीएस एक्ट और कॉमर्शियल के प्रकरण दर्ज हैं। इसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तहत 1.15 करोड़ की संपत्ति को फ्रीज करवाया है। इसमें दो कृषि एवं एक प्लॉट है और उस पर आलिशान मकान बना है। इसके अलावा बैंक एकाउंट्स की जानकारी मिली है जो कि उसकी पत्नी के नाम से भी है। बैंक खातों में भी लाखों का ट्रांजेक्शन पाया गया है। उसके खिलाफ पिछले 7-8 साल में भी मुकदमें दर्ज हुए है। बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पैसे कब और कहां से आया इसका पता लगाया जा रहा है, यदि मनी लॉड्रिंग का एंगल भी सामने आएगा तो संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी।

फर्म को ब्लैक लिस्ट कराने की तैयारी
मिशन संकल्प के तहत पिछले डेढ़ माह में 35 प्रकरण दर्ज किए है और डेढ़ करोड़ की नशे की सामग्री को जब्त किया गया है। दिनेश विश्रोई अभी भीलवाड़ा जेल में बंद है और राज्य में अलग-अलग जिलों में प्रकरण दर्ज हो रखे है। गत साल भी बोरानाडा में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई थी जिसमें भी उसे पकड़ा गया था। आरोपी बड़ा तस्कर है और उसका मादक पदार्थ तस्कर कमल राणा से संबंध रहा है। आरोपी ने पूजा एंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी खोल रखी है। अभी तक पता चला है कि उसने पीडब्ल्यूडी के लिए 60 लाख का कार्य किया है। इसकी फर्म को ब्लैक लिस्ट करवाया जा रहा है।

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ी, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नागपुर आवास पर मारा छापा
नागपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित आवास पर छापा मारा। यह मामला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है। ईडी की टीम गुरुवार रात मुंबई से नागपुर पहुंची। टीम ने आज तड़के स्थानीय ईडी अधिकारियों की मदद से देशमुख के जीपीओ चौक स्थित आवास और उनके करीबी सहयोगियों के आवासों पर छापे मारे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में सिंह ने राज्य के पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका भी दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि देशमुख ने पूर्व सहायक निरीक्षक सचिन वजे को मुंबई में बार, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों से प्रति माह लगभग 100 करोड़ रुपए की वसूली करने के लिए कहा था। सिंह ने अपने पत्र में वजे और सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल के नाम का भी उल्लेख किया था, जिन्हें कथित तौर पर देशमुख ने पैसों की वसूली के लिए कहा था। गौरतलब है कि पिछले महीने की शुरुआत में ईडी ने एक पुराने व्यवसायी धर्मपाल अग्रवाल और दो सीए भाविक पंजवान और सुधीर बेहती के घर पर छापा मारा था, जो देशमुख के बहुत करीबी थे।