irani trophy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेष भारत को हराकर विदर्भ ने तीसरी बार जीती ईरानी ट्रॉफी, हर्ष की घातक गेंदबाजी से 93 रनों से जीत की दर्ज
नागपुर। हर्ष दुबे (4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ ने शेष भारत को 93 रनों से हराकर तीसरी बार ईरानी ट्रॉफी का खिताब जीता।

कप्तान पाटीदार सस्ते में लौटे :

शेष भारत ने कल के दो विकेट पर 30 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में शेष भारत ने अपना तीसरा विकेट कप्तान रजत पाटीदार (10) का विकेट 28 रन जोड़कर गंवा दिया। उन्हें आदित्य ठाकरे ने अपनी ही गेंद पर आउट किया। इसके बाद दर्शन नालकंडे ने ऋतुराज गायकवाड़ (7) को आउटकर पवेलियन भेज दिया।

शेष भारत को मिला 361 का लक्ष्य :

इससे पहले विदर्भ ने पहली पारी में 342 रन तथा दूसरी पारी में 232 रन का स्कोर किया। शेष भारत ने पहली पारी में 214 रन बनाये थे और उसे दूसरी में जीत के लिए 361 रनों का लक्ष्य मिला था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विदर्भ ने वर्ष 2017-18 और 2018-19 में दो बार ईरानी ट्रॉफी का खिताब जीता है।

सारांश-यश ने जोड़े 53 रन :

यश ढुल ने इशान किशन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 26वें ओवर में हर्ष दुबे ने इशान किशन (35) को आउटकर शेष भारत की मैच जीतने की उम्मीद को झटका दिया। सारांश जैन और यश ढुल के बीच छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। पार्थ रेखड़े ने सारांश जैन (29) को पगबाधा आउटकर विदर्भ को छठी सफलता दिलाई। इसके बाद यश ठाकुर ने यश ढुल को भी आउटकर पवेलियन भेज दिया। यश ढुल ने शेष भारत के लिए सबसे अधिक 92 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 117 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया। अंशुल कम्बोज (3) और आकाश दीप (0) पर आउट हुये। 74वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हर्ष दुबे ने गुरनूर बरार (7) को आउटकर 267 के स्कोर पर शेष भारत की दूसरी पारी का अंत करते हुए 93 रनों से मुकाबला जीत लिया।

ईरानी ट्रॉफी : शेष भारत के 5 पर 142 रन, अभिमन्यु ईश्वरन का अर्धशतक, विदर्भ से अभी 200 रन पीछे
नागपुर। रणजी चैंपियन विदर्भ ने शेष भारत को ईरानी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोके जाने पर पांच विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। इससे पहले अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 280 रन से आगे खेलते हुए विदर्भ ने 17.4 ओवर में 62 रन और जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 101.4 ओवर में 342 रन बनाए। अथर्व तायडे 143 के स्कोर पर आउट हुए जिन्होंने 118 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

ईश्वरन और जुयाल ने 52 रन जोड़े :

शेष भारत ने सुबह पहले सत्र में दस ओवरों में 20 रन बनाए। लंच के बाद दो विकेट गंवाकर 74 रन जोड़े। ईश्वरन और जुयाल ने 52 रन जोड़े। पार्थ रेखाड़े ने जुयाल को आउट कर साझेदारी तोड़ी। यश ढुल भी 12 गेंद में 11 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर आउट हुए। आखिरी सत्र में शेष भारत ने 48 रन जोड़े जब खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। ईश्वरन 52 रन बनाकर आउट हुए जबकि रूतुराज गायकवाड़ नौ और ईशान किशन एक ही रन बना सके।

शेष भारत की खराब शुरुआत :

जवाब में शेष भारत के बल्लेबाजों की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (52) और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 42) को छोड़कर सभी दबाव में दिखे। शेष भारत की टीम विदर्भ के पहली पारी के स्कोर से 200 रन पीछे है। पाटीदार के साथ मानव सुथार एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

जायसवाल के दम पर शेष भारत ने जीती ईरानी ट्रॉफी
ग्वालियर। युवा प्रतिभावान बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की अद्भुत बल्लेबाजी की बदौलत शेष भारत ने मध्य प्रदेश को 238
रन से रौंदकर रविवार को ईरानी कप जीत लिया।

मध्य प्रदेश टीम 198 में सिमटी: शेष भारत ने मध्य प्रदेश के सामने 437 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मध्य प्रदेश 198 रन पर ऑलआउट हो गई।

दूसरी पारी में भी जमाया शतक:  पहली पारी में 213 रन बनाने वाले जायसवाल ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ते हुए 144 रन बनाये थे।  मैच के आखिरी दिन मध्य प्रदेश ने 81/2 से शुरुआत की। मध्य प्रदेश को जीत के लिये 356 रन की जरूरत थी जो लगभग असंभव था और दिन की शुरुआत में ही कप्तान हिमांशू मंत्री के आउट होने से उसकी मुश्किलें बढ़ गयीं।  हिमांशू ने 81 गेंद पर आ चौकों के साथ 51 रन बनाए। और वह चौथे दिन के स्कोर में एक भी रन जोड़े बिना पवेलियन लौट गये।  इसके बाद से घरेलू टीम के विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया और वह 198 रन पर सिमट गयी। हिमांशू के आउट होने के बाद तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने पहली पारी के शतकवीर यश दुबे को बोल्ड कर दिया।

शेष भारत ने 29वीं बार जीती ईरानी ट्रॉफी
राजकोट। शेष भारत ने जयदेव उनादकट (89) के जुझारू अर्द्धशतक के बावजूद ईरानी ट्रॉफी के फाइनल के चौथे दिन सौराष्ट्र को आठ विकेट से हराकर 29वीं बार ईरानी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। पहली पारी में 276 रन से पिछड़ने के बाद सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में शेष भारत को 105 रन का लक्ष्य दिया था। शेष भारत ने यह लक्ष्य दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

रणजी ट्रॉफी 2019-20 की विजेता सौराष्ट्र ने चौथे दिन 8 विकेट पर 368 रन से शुरू करते हुए आखिरी दो विकेट केवल 12 रन के बदले गंवा दिए। कुलदीप सेन (94 पर 5) ने पहले पार्थ भुट (7) को पगबाधा किया। कप्तान उनादकट ने 78 रन से आगे खेलते हुए 11 रन जोड़े, लेकिन अपना शतक पूरा नहीं कर सके और कुलदीप की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भरत को कैच थमा बैठे। उनादकट ने 133 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 89 रन बनाये जबकि सौराष्ट्र 380 रन पर ऑलआउट हो गई।

शेष भारत के लिए 105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे प्रियांक पांचाल केवल दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। युवा बल्लेबाज यश ढुल भी आठ रन का योगदान ही दे सके। दोनों बल्लेबाजों को उनादकट (37/2) ने आउट किया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (63 नाबाद) और श्रीकर भरत (27 नाबाद) ने 81 रन की साझेदारी करके शेष भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। ईश्वरन ने 78 गेंदों पर नौ चौकों के साथ 63 रन बनाये जबकि भरत ने 82 गेंदों पर 27 रन की संयम भरी पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल थे।  इससे पहले, शेष भारत ने पहली पारी में 276 रन की बढ़त लेने के लिए सौराष्ट्र को 98 रन पर ऑलआउट करके सरफराज खान (138) के शतक की बदौलत 374 रन बनाए थे।