gandhi jayanti celebration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आयकर विभाग की गांधी जयंती पर प्रभात फेरी, स्वच्छ और हरित भारत के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
जयपुर। आयकर विभाग, राजस्थान, जयपुर ने आज गांधी जयंती और स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में 'प्रभात फेरी' का आयोजन किया। यह आयोजन देशव्यापी "स्वच्छोत्सव" अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, जिसने स्वच्छ और हरित भारत के लिए विभाग की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस पदयात्रा का उद्घाटन सांसद मंजू शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सामूहिक कार्रवाई के महत्वपूर्ण योगदान पर जोर दिया।

उन्होंने कहा स्वच्छ भारत केवल एक सरकारी मिशन नहीं है, यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है। यह आयोजन दर्शाता है कि एक स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों और उनके परिवारों, रोटरी क्लब के सदस्यों और सीए प्रोफेशनल्स सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता और पर्यावरण जिम्मेदारी को बढ़ावा देने वाले बैनर लिए, एक साझा उद्देश्य के साथ मार्च किया। प्रभात फेरी सुबह 7:00 बजे ऐतिहासिक सांगानेरी गेट से शुरू हुई और सुबह 8:30 बजे पूज्य गोविंद देव जी मंदिर पर समाप्त हुई। सुमीत कुमार, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान, जयपुर, ने पदयात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ  रेनू अमिताभ, डीजीआईटी (जांच), जयपुर, और शैलेंद्र शर्मा, आयकर आयुक्त, जयपुर, समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ब्लॉक स्तरीय गांधी जयंती महोत्सव पर प्रतियोगिता
कामां। 2 से 8 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय भजन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष उपखंड अधिकारी दिनेशचंद्र शर्मा तथा मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार चौहान रहे। मुख्य अतिथि मनोज कुमार चौहान ने कि गांधीजी एक साधारण पुरुष नहीं वर्णन एक विराट व्यक्तित्व थे। सत्य, अहिंसा, त्याग, समर्पण, सादगी, सदाचार का पाठ जो गांधी जी ने पढ़ाया वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। अध्यक्ष एसडीएम दिनेशचंद शर्मा ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व कृतित्व एवं दर्शन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। हमें उनके आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाना चाहिए तथा परोपकार एवं राष्ट्र हित में सदैव कटिबद्ध रहना चाहिए।

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के संयोजक मधुलता शर्मा और दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय भजन प्रतियोगिता में परविंदर कैथ पुत्री सतीश कुमार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां तथा भाषण प्रतियोगिता में गिरधारी पुत्र बच्चू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां एवं चित्रकला प्रतियोगिता में अंशु दत्त पुत्री सुरेशचंद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भगवानदास गुप्ता, इबरान खान, जितेंद्र सिंह, पिंकी गुप्ता, आरती शर्मा, ब्रह्मादेवी, सीमा शर्मा, सरोज शर्मा, रामरतन शर्मा, रामहंस आदि मौजूद रहे। संचालन व्याख्याता पंकज पाराशर द्वारा किया गया।